छत्तीसगढ़
स्वर्गीय श्री सुभाष चंद केसरी अखिल भारतीय ड्यूस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ उद्घाटन, जाने पहले दिन के मैच का हाल
बिलासपुर के राजा रघुराज सिंह स्टेडियम में स्वर्गीय सुभाष चंद केसरी अखिल भारतीय 20-20 बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन किया गया उद्घाटन में मैच आर एस के क्रिकेट एकेडमी बिलासपुर विरुद्ध स्कूल क्रिकेट ऑफ क्रिकेट बिलासपुर के मध्य खेला गया निर्धारित विश्व का मैच में टॉस जीतकर आर एस के क्रिकेट एकेडमी ने पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कूल ऑफ क्रिकेट की टीम 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 130 रन ही बना सकी स्कूल ऑफ क्रिकेट की ओर से ओमप्रकाश ने 51 रन और उनका साथ हिमांशु गेल ने 18 रनों से दिया आर एस के क्रिकेट एकेडमी की ओर से सनी पांडे ने तीन विकेट इम्तियाज खान दो विकेट शुभम यादव ने एक विकेट लिया 131 रनों का पीछा करने उतरी आर एस के क्रिकेट एकेडमी की टीम 18 ओवर पर 131 रन 7 विकेट खोकर लक्ष्य को पा लिया आर एस के क्रिकेट एकेडमी के लिए सर्वाधिक रन अभिजीत का 25 वह रोहित ने तानी 25 रन नावेद अली 24 रनों का योगदान दीया स्कूल ऑफ क्रिकेट के और से अंजनी कुमार 3 विकेट हिमांशु गोयल 2 प्राप्त किए इस प्रकार इस मैच को आर एस के क्रिकेट एकेडमी ने 3 विकेट से जीत हासिल की इस मैच में मैं मैन ऑफ द मैच को गुरुकुल एकेडमी के चैयरमैन श्री बृजेन्द्र शुक्ला जी के हाथों से इस क्रिकेट एकेडमी के सन्नी पाण्डेय को दिया गया।
मैच में निर्णायक की भूमिका अभिनव शर्मा व स्कूल मिर्जा कमेंटेटर देवेंद्र पाठक मंच का संचालन सुरेश शुक्ला ने किया इसके पहले प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में डॉ विनोद तिवारी,कार्यक्रम के अध्यक्षता श्री नवीन कुमार सिंह डिप्टी सीएम रेलवे बिलासपुर,विनायक नेत्रालय के चेयरमैन डॉ ललित मखीजा जी,राकेश तिवारी जी चेयरमैन आईपीएस गुरुकुल महाविद्यालय, जिला प्रेस क्लब के अध्यक्ष वीरेंद्र गवाहई जी,आयोजन समिति के अध्यक्ष ऋषि केसरी जी,सुशील मिश्रा रहे सभी अतिथियों ने सम्मान से उद्बोधन दिया एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया आज उद्घाटन मैच को सफल बनाने के लिए शरद केसरी,राम केसरी,दुर्गेश गोरख,संजय मुरारका,सन्नी केसरी,शेख अल्फाज फजु,दिलीप सिंह,रितेश गोयल,रत्नेश केसरी,राजकिशोर शर्मा,दीपेश केसरी,तामेश कश्यप,शिवा गोरख,रवि शंकर चड्डा,रौनक केसरी,बीका गोरख,गिरजा शंकर यादव,लोकेश केसरी,अंकित पाल,अभिषेक सिंह,शरद चक्रवर्ती,रोचक गोरख,मौसम बोले,राजेश तिर्की,मोनिका पाठक,मुनमुन केसरी,आयुष दीक्षित,मोईन मिर्जा,सुजीत गुप्ता,हामिद अली कल्लू भाई उपरोक्त की जानकारी आयुष दीक्षित,मोईन मिर्जा ने दी।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized4 days ago
धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा के बाद पहली बार तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘जेन Z हमारे बच्चे’, गुमराह किए गए
-
Uncategorized6 days ago
बिना सुविधाओं के रचा इतिहास : छोटे से गांव ने देश को दिए 17 अंतरराष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी….
-
Uncategorized14 hours ago
स्वतंत्रता दिवस पर CM साय रायपुर में करेंगे ध्वजारोहण, शहर से लेकर गांव तक होंगे राष्ट्रभक्ति से जुड़े आयोजन
-
Uncategorized2 days ago
हरेली तिहार : माटी पूजन, कृषि औजारों की पूजा और गेड़ी की परंपरा का पर्व
-
Uncategorized3 days ago
राजधानी में निकली तिरंगा यात्रा, CM साय ने भरी हुंकार, कहा- आसानी से नहीं मिली आजादी, वीरों ने दिया बलिदान…
-
Uncategorized3 hours ago
BRICS Summit 2026: भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन, सितंबर में नई दिल्ली की यात्रा
