Connect with us

देश

02 सितम्बर राशिफल : जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन

Published

on

Rashifal
मेष राशिफल (Aries Horoscope)
फायदा- नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा है। किए गए कामों से सफलता मिल सकती है। समय का सदुपयोग करेंगे तो सभी काम निपट सकते हैं।
नुकसान- लेन-देन में सावधानी रखें। भावुक होकर कोई फैसला न लें। किसी नजदीकी रिश्तेदार धोखा दे सकता है।
उपाय- देवी मां को लाल चुनरी और चूड़ियां अर्पित करें।
वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope)
फायदा- संतान की सफलता से खुशी मिलेगी। आमदनी बढ़ सकती है। डेली रूटीन से धन लाभ और फायदा होगा।
नुकसान- स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा नहीं है। बिना सोचे-समझे कोई नया काम शुरू न करें। लव लाइफ में परेशानी का अनुभव करेंगे।
उपाय- हनुमान मंदिर के पुजारी को लाल वस्त्र का दान करें।
मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)
फायदा- नौकरी में प्रमोशन के योग भी बन रहे हैं। लेन-देन और निवेश के मामलों में नई प्लानिंग करेंगे। मेहनत का पूरा फायदा मिलेगा।
नुकसान- सोचे हुए काम नहीं होने से दुख होगा। किसी बात को लेकर ज्यादा जिद न करें। आपकी बात से किसी का दिल दुख सकता है।
उपाय- गरीब महिलाओं को मेहंदी और लाल चूड़ी का दान करें।
कर्क राशिफल (Cancer horoscope)
फायदा- संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा। परिवार की अपेक्षाओं पर खरें उतरेंगे। ऑफिस में सभी आपके काम की तारीफ करेंगे।
नुकसान- छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा न करें। पार्टनरशिप में कोई काम शुरू न करें। कोई आपकी इमेज खराब कर सकता है।
उपाय-  रोटी पर थोड़ा गुड़ रखकर गाय को खिलाएं।
सिंह राशिफल (Leo Horoscope)
फायदा- लव लाइफ के लिए दिन अच्छा है। नौकरी में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। बिजनेस से जुड़ी यात्रा फायदेमंद रहेगी।
नुकसान- किसी अनुभवी से सलाह लेकर ही निवेश करें। पेट से संबंधित बीमारी हो सकती है। बनता हुआ काम रूक जाएगा।
उपाय- अपनी भोजन की थाली से थोड़ा खाना चींटियों को डालें।
कन्या राशिफल (Virgo horoscope)
फायदा- पुराना विवाद हल होने के योग बन रहे हैं। नई जिम्मेदारी के साथ नया पद भी मिल सकता है। परिवार में कोई शुभ काम हो सकता है।
नुकसान- संतान के स्वास्थ्य की चिंता सताएगी। दूसरों के मामले में दखल न दें। किसी करीबी व्यक्ति से अनबन हो सकती है।
उपाय- शमी के पेड़ पर जल चढ़ाएं और ऊं नम: शिवाय बोलें।
तुला राशिफल(Libra Horoscope)
फायदा- सेहत के लिहाज से दिन अच्छा है। लेखन और ग्लैमर में काम करने वालों को सफलता मिल सकती है। कुछ लोग आपसे प्रभावित हो सकते हैं।
नुकसान- ब्लड प्रेशर वाले मरीज ध्यान रखें। सोचे हुए काम पूरे होने में रुकावटें आ सकती हैं। पति-पत्नी में विवाद हो सकता है।
उपाय- कुष्ठ रोगियों को तेल से तली चीजों का दान करें।
वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)
फायदा- कोई नया काम शुरू करेंगे, जो भविष्य में लाभ पहुंचाएगा। सैलरी में इजाफा हो सकता है। अधिकारी आपके काम से प्रभावित होंगे।
नुकसान- कोई महंगी चीज गुम हो सकती है। किसी दूसरे का वाहन न चलाएं, चोट लग सकती है। ज्यादा खर्च होने से मन बैचेन रहेगा।
उपाय- शिवलिंग का अभिषेक शहद से करें।
धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)
फायदा- पैसा निवेश के लिए समय अच्छा है। रुके हुए काम दूसरों की मदद से पूरे हो सकते हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।
नुकसान- सेहत का ध्यान रखें। किसी पर अपनी बात थोपने की कोशिश करेंगे। स्टूडेंट को मेहनत के अनुरूप कम सफलता मिलेगी।
उपाय- राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें।
मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)
फायदा- जमीन-जायदाद के कामों में फायदा हो सकता है। अच्छी खबर मिलने के योग बन रहे हैं। वेतनवृद्धि या प्रमोशन हो सकता है।
नुकसान- प्रेम संबंध बिगड़ सकते हैं। कुछ मामलों में समझौता करना पड़ सकता है। कोर्ट-कचहरी के कामों में उलझ सकते हैं।
उपाय- भगवान श्रीकृष्ण को तुलसी की माला अर्पित करें।
कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)
फायदा- बिजनेस को लेकर नई योजना बनाएंगे। पैसों के मामले में माता-पिता का सहयोग मिलेगा। पुरानी बीमारी ठीक हो सकती है।
नुकसान- किसी से पैसा उधार लेना पड़ सकता है। जल्दबाजी में कोई काम न करें। दूसरों के वाहन का उपयोग न करें।
उपाय- किसी नदी में स्नान करते समय पितरों को जल अर्पित करें।
मीन राशिफल (Pisces Horoscope)
फायदा- कार्यक्षेत्र में नई प्लानिंग हो सकती है। पुराना अटका हुआ पैसा मिल सकता है। कुछ अच्छे बदलाव हो सकते हैं।
नुकसान- जमीन-जायदाद के काम उलझ सकते हैं। कुछ खास कामों में आपसे गलती हो सकती है। किसी से झूठ न बोलें।
उपाय- कांटेदार पौधे की जड़ में पानी डालें।
यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहे कोरोना के मामले
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देश

सीहोर में ब्रिज निर्माण के लिए खुदाई करते समय धंसी मिट्टी, 3 मजदूरों की दबने से मौत

Published

on

मध्य प्रदेश के सीहोर में सोमवार (23 दिसंबर) को बड़ी घटना हो गई। ब्रिज निर्माण के लिए खुदाई करते समय अचानक मिट्टी धंस गई। दबने से तीन मजदूरों की मौत हो गई। एक को सुरक्षित निकाल लिया।

मध्य प्रदेश के सीहोर में सोमवार (23 दिसंबर) को बड़ी घटना हो गई। बुधनी में ब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है। पुलिया के पास खुदाई करते समय अचानक मिट्टी धंस गई। मिट्‌टी में दबने से 3 मजदूरों की मौत हो गई। एक को रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित निकालकर अस्पताल पहुंचाया है। घटना शाहगंज थाना क्षेत्र के सियागहन गांव की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें   Surya Grahan 2023: साल का दूसरा सूर्य ग्रहण लगेगा इस दिन, जरूर नोट कर लें ये तारीख और समय

रेस्क्यू कर एक को सुरक्षित बाहर निकाला
शाहगंज थाना क्षेत्र के सियागहन गांव में ब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है। सोमवार को चार मजदूर निर्माण के लिए दूसरी पुलिया के पास से मिट्टी खोद रहे थे। खुदाई के समय अचानक मिट्टी धंस गई। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंची। रेस्क्यू टीम ने एक मजदूर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। तीन की मौत हो गई।

हादसे में इनकी हुई मौत
पुलिस के मुताबिक, लटेरी (विदिशा) निवासी करण (18) पिता घनश्याम, रामकृष्ण उर्फ रामू (32) पिता मांगीलाल गौड और गुना के रहने वाले भगवान लाल पिता बरसादी गौड़ की मौत हो गई। लटेरी निवासी वीरेंद्र पिता सुखराम गौड (25) को सुरक्षित बाहर निकाला गया। वीरेंद्र को नर्मदापुरम रेफर किया है।

यह भी पढ़ें   गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को 10 करोड़ 90 लाख रूपए का भुगतान आज

राजलक्ष्मी कंस्ट्रक्शन करवा रहा निर्माण
प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक, राजलक्ष्मी कंस्ट्रक्शन पुलिया का निर्माण कार्य करा रहा है। पुलिया सियागहन और मंगरोल गांव को जोड़ती है। पुलिया की रिटेनिंग वॉल बनाते समय पहले से बनी रोड की रिटेनिंग वॉल का स्लैब धंस गया। पोकलेन मशीन से मिट्टी हटाकर चारों मजदूरों को बाहर निकाला गया, लेकिन तीन की मौत हो गई। वीरेंद्र का इलाज चल रहा है।

Continue Reading

देश

इंजीनियर अतुल के बेटे की कस्टडी को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, 4 साल के बच्चे की तलाश जारी

Published

on

Atul Subhash Suicide: एआई इंजीनियर का परिवार बिहार के समस्तीपुर में रहता है। निकिता और अतुल का 4 साल का एक बेटा है। अतुल के पिता पीएम मोदी से पोते की कस्टडी दिलाने की गुहार लगा चुके हैं।

Atul Subhash Suicide: बेंगलुरु के इंजीनियर अतुल सुभाष की मां अंजू मोदी ने अपने 4 साल के पोते की कस्टडी के लिए शुक्रवार (20 दिसंबर) को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की। सुभाष ने अपने सुसाइड नोट और वीडियो में पत्नी निकिता सिंघानिया और ससुराल पक्ष पर उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए थे। जिसके बाद बेंगलुरु पुलिस ने निकिता समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बता दें कि एआई इंजीनियर अतुल ने पिछले 9 दिसंबर को बेंगलुरु स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

पोते के ठिकाने को लेकर गहरी चिंता
अंजू मोदी ने पोते के ठिकाने का पता लगाने और उसकी कस्टडी सुनिश्चित करने के लिए हैबियस कॉर्पस याचिका दाखिल की है। इसमें दावा है कि न तो सुभाष की अलग रह रही पत्नी निकिता सिंघानिया और न ही उनके परिवार के किसी सदस्य, जो फिलहाल हिरासत में हैं, ने बच्चे के ठिकाने की जानकारी दी है। दूसरी ओर, निकिता ने पुलिस से कहा था कि उसका बेटा फरीदाबाद के एक बोर्डिंग स्कूल में पढ़ाई कर रहा है और उसके चाचा सुशील सिंघानिया की देखरेख में है। लेकिन सुशील ने बच्चे की स्थिति की जानकारी होने से इनकार किया है।

यह भी पढ़ें   कांग्रेस ने हमेशा वोट बैंक के लिए आतंकवाद का बचाव किया है : पीएम मोदी

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्यों से जवाब मांगा
जस्टिस बीवी नागरथना और जस्टिस एन कोटिस्वर सिंह की बेंच ने उत्तर प्रदेश, हरियाणा और कर्नाटक की सरकारों को नोटिस जारी कर बच्चे की स्थिति स्पष्ट करने को कहा है। मामले की अगली सुनवाई 7 जनवरी को होगी।

अतुल सुभाष की आत्महत्या से जुड़ी गिरफ्तारी
इंजीनियर सुभाष की आत्महत्या के मामले में कई गिरफ्तारियां हुई हैं। पत्नी निकिता सिंघानिया, सास निशा सिंघानिया और साले अनुराग सिंघानिया को बेंगलुरु पुलिस ने 16 दिसंबर को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने सुभाष के छोड़े गए सुसाइड नोट और वीडियो के आधार पर तीनों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। अभी वे न्यायिक हिरासत में हैं।

सिंघानिया फैमिली ने जमानत याचिका लगाई
निकिता सिंघानिया के परिजनों ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में इस मामले में अग्रिम जमानत के लिए अपील की है। वरिष्ठ वकील मनीष तिवारी ने सुशील सिंघानिया की उम्र (69 वर्ष) और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का हवाला देते हुए आरोपों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करने का दावा किया। जस्टिस आशुतोष श्रीवास्तव ने सुशील को 50 हजार रुपए के निजी मुचलके और सख्त शर्तों के साथ अग्रिम जमानत दी है, जिसमें पुलिस जांच के लिए उपलब्ध रहना और पासपोर्ट सरेंडर करना शामिल है।

यह भी पढ़ें   कर्ज से छुटकारा पाना है तो बुधवार को करें इस चमत्कारी स्त्रोत का पाठ

अतुल सुभाष के परिवार की क्या है मांग?

इंजीनियर अतुल सुभाष के परिवार ने आरोप लगाया कि निकिता और उनके परिवार ने झूठे कानूनी मामलों और पैसों की मांग कर अतुल को बुरी तरह प्रताड़ित किया। पिता पवन कुमार और भाई बिकास कुमार ने अतुल की अस्थियों को तब तक न बहाने की कसम खाई है जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलता।

भाई बिकास कुमार ने कहा- ‘जो लोग इस घटना के पीछे हैं, उन्हें भी गिरफ्तार किया जाना चाहिए। जब तक हमारे खिलाफ झूठे मामले वापस नहीं लिए जाते, हमें न्याय नहीं मिलेगा। हमारा संघर्ष जारी रहेगा।’

बिकास ने अपने भतीजे की सुरक्षा पर भी चिंता जताई और कहा- ‘मुझे अपने भतीजे (अतुल के बेटे) की सुरक्षा की चिंता है। हमने उसे हाल की तस्वीरों में नहीं देखा है। हम उसके ठिकाने की जानकारी चाहते हैं और उसकी कस्टडी जल्द से जल्द चाहते हैं।’

Continue Reading

देश

10 वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें निर्माणाधीन, 200 रेक का निर्माण प्रौद्योगिकी साझेदारों के जिम्मे: अश्विनी वैष्णव

Published

on

  • विश्व स्तरीय यात्रा के अनुभव के लिए भारतीय रेल अप्रैल 2018 से केवल एलएचबी कोच बना रहा है; 2004-14 की तुलना में 2014-24 के दौरान निर्मित एलएचबी कोचों की संख्या 16 गुना से अधिक है।
  • “सुगम्य भारत मिशन” के हिस्से के रूप में भारतीय रेल दिव्यांगजनों और कम गतिशीलता वाले यात्रियों को अधिकांश मेल/एक्सप्रेस रेलगाड़ियों और वंदे भारत ट्रेनों में व्यापक सुविधाएं प्रदान करता है।

वर्तमान में देश में लंबी और मध्यम दूरी की यात्रा के लिए 10 वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें निर्माणाधीन हैं। पहला प्रोटोटाइप निर्मित हो चुका है और इसका फील्ड ट्रायल किया जाएगा। इसके अलावा, 200 वंदे भारत स्लीपर रेक के निर्माण का काम भी प्रौद्योगिकी भागीदारों को सौंपा गया है। सभी रेलगाड़ियों के उपयोग में आने की समयसीमा उनके सफल परीक्षणों पर निर्भर है। 02 दिसंबर 2024 तक, देश भर में छोटी और मध्यम दूरी की यात्रा के लिए भारतीय रेल के ब्रॉड गेज विद्युतीकृत नेटवर्क पर 136 वंदे भारत रेलगाड़ी सेवाएं जारी हैं।

यह भी पढ़ें   लैंडस्लाइड से चार लोगो की मौत, सौ से अधिक फंसे

रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में एक वक्तव्य में कहा कि विश्व स्तरीय यात्रा का अनुभव प्रदान करने के लिए भारतीय रेल के ब्रॉड गेज विद्युतीकृत नेटवर्क पर वर्तमान में चेयर कार वाली 136 वंदे भारत रेल सेवाएं जारी हैं। अक्टूबर 2024 तक वंदे भारत एक्सप्रेस रेलगाड़ियों की कुल क्षमता 100% से अधिक होगी।

एक अन्य प्रश्न के उत्तर में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारतीय रेल की उत्पादन इकाइयां अप्रैल 2018 से केवल एलएचबी कोच बना रही हैं। पिछले कुछ वर्षों में एलएचबी कोच का उत्पादन लगातार बढ़ा है। 2014-24 के दौरान निर्मित एलएचबी कोच की संख्या 2004-14 के दौरान निर्मित (2,337) संख्या से 16 गुना (36,933) अधिक है। भारतीय रेल (आईआर) ने एलएचबी कोचों की भरमार कर दी है जो तकनीकी रूप से बेहतर हैं और इनमें एंटी क्लाइम्बिंग व्यवस्था, विफलता संकेत प्रणाली के साथ एयर सस्पेंशन और कम संक्षारक शेल जैसी विशेषताएं हैं।

यह भी पढ़ें   मालिक ने चप्पल से मारने की सोची तो कुत्ते ने रची साजिश, वीडियो देख आ जाएगी बचपन की याद

“सुगम्य भारत मिशन” (सुलभ भारत अभियान) के हिस्से के रूप में, भारतीय रेल दिव्यांगजनों और कम गतिशीलता वाले यात्रियों के लिए सुगमता सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण प्रगति कर रहा है। दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम, 2016 के दिशा-निर्देशों के अंतर्गत, रैंप, सुलभ पार्किंग, ब्रेल और स्पर्शनीय संकेत, कम ऊंचाई वाले काउंटर और लिफ्ट/एस्कलेटर जैसी व्यापक सुविधाएँ प्रदान की गई हैं।

नवंबर 2024 तक भारतीय रेल ने 399 स्टेशनों पर 1,512 एस्कलेटर और 609 स्टेशनों पर 1,607 लिफ्टें स्थापित की थीं जो पिछले दशक की तुलना में उल्लेखनीय वृद्धि को दर्शाता है – क्रमशः 9 और 14 गुना की वृद्धि। इसके अलावा, अधिकांश मेल और एक्सप्रेस रेलगाड़ियों में चौड़े प्रवेश द्वार, सुलभ शौचालय और व्हीलचेयर पार्किंग वाले कोच उपलब्ध हैं, जबकि वंदे भारत रेलगाड़ियां दिव्यांगजनों के लिए स्वचालित दरवाजे, निर्धारित स्थान और ब्रेल साइनेज जैसी सुविधाओं के साथ बेहतर सुगमता प्रदान करती हैं।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending