Connect with us

देश

1 दिसंबर राशिफ़ल: जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन

Published

on

Rashifal
मेष (Mesh)
आज अपनी सोच सकारात्मक रखें। भविष्य को और बेहतर बनाने के लिए प्लान बनायेंगे। जिसमें घरवालों की मदद मिलेगी। इस राशि के छात्रों को आज अपने लिए नए अवसरों की तलाश करनी होगी। इस राशि के जो लोग मैकेनिकल की तैयारी कर रहे हैं आज उन्हें जल्द ही किसी अच्छी कम्पनी से जॉब के लिये कॉल आ सकती है। लवमेटस एक दुसरे की भावनाओं की कद्र करेंगे। जिससे रिश्तें में और मजबूती आएगी। दाम्पत्य जीवन में खुशियाँ आएगी।
वृषभ (Vrushabh)
आज का दिन समान्य रहेगा। सेहत को लेकर आप थोड़े चिंतित हो सकते हैं। इस राशि के व्यापारी वर्ग के लोगों को फायदा होने के योग बन रहे है। साथ ही कार्य क्षेत्र में बढ़ोत्तरी भी होगी। आज आप कोई बड़ा फैसला ले सकते है। दाम्पत्य जीवन में खुशियाँ आयेंगी। लवमेटस के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपके सेहत में सुधार आयेगा। छात्रों को उनके मेहनत के अनुरूप सफलता मिलेगी। आज आप ऑफिस का कार्य समय पर पूरा करने में सफल होंगे।
मिथुन (Mithun)
आज का दिन व्यस्तता में बीतेगा। आज पारीवारिक जिम्मेदारियां पूरा करने में सफल होंगे। आज आपके सपने साकार होते हुए नजर आयेंगे। खुद को आर्थिक रूप से मजबूत महसूस करेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। इस राशि के छात्रों के पास कई दिनों से परेशानी चल रही थी वो आज किसी फ्रैंड की सहायता से सॉल्व हो जायेगी। दाम्पत्य जीवन में खुशियाँ आयेंगी।
कर्क (Kark)
आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। बैंक से जुड़े लेन-देन में काफ़ी सावधानी बरतने की ज़रूरत है, हो सके तो काम घर से ही कर लें बहार जानें से बचें। आज कुछ ऐसा दिन है जब चीजें उस तरह नहीं होंगी, जैसी आप चाहते हैं। इस राशि के विवाहित अपने साथी पर भरोसा बनायें रखें, गलतफहमियों से तनाव बढ़ सकता है। इस राशि के मेडिकल स्टूडेंटस को कुछ अच्छा सिखने को मिलेगा, जो भविष्य में आपके काम आयेंगा।
सिंह (Sinh)
आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। कोर्ट-कचहरी के मामलें अटक सकते है। कुछ लोगों का व्यवहार आज आपकी समझ से बाहर रहेगा। जरुरत पड़ने पर साथ के कुछ लोग आपकी मदद नहीं करेंगे। ऐसी स्थितियों में जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। बच्चों का समय घर पर दादा दादी के साथ बितेगा, और उनसे कुछ बातें करेंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। अचानक धनलाभ होने से आर्थिक स्थिति में सुधार आयेगा।
कन्या (Kanya)
आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज समझदारी के साथ काम करेंगे तो आपको कारोबार में आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त होगा। आज आपको जो भी काम दिया जाए उसे स्वीकार कर लें, क्योंकि आपको काफी धनलाभ होगा। आज जो भी करेंगे, उसके साथ कुछ एक्स्ट्रा जिम्मेदारी भी रहेगी। लोग अपनी परेशानियां आपके सामने रखेंगे। जिसे आप आसानी से सुलझा देंगे। इस राशि के छात्र आज करियर में आगे बढने के लिए अपने गुरू की मदद लेंगें। सभी के साथ हंसी-खुशी में दिन बीतेगा।
तुला (Tula)
आज आप अपने व्यक्तित्व को निखारने की कोशिश करेंगे, लेकिन पैसों की चिंता आपको थोड़ा परेशान कर सकती है। पेपर वर्क पूरा न होने से आपके कुछ काम अटक सकते हैं। ऑफिस में आसपास के लोगों का सहयोग मिलता रहेगा। आप माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन करने का मन बनायेंगे। दोस्तों से होने वाली कुछ जरूरी मुलाकात आपके लिए फायदेमंद होगी।
वृश्चिक (Vrushchik)
आज आपकी जिंदगी में होने वाला बदलाव आपके फेवर में रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन फेवरेबल रहेगा। आप किसी नये कोर्स में एडमिशन लेने की सोचेंगे। अचानक से कोई सोर्स ऑफ इनकम जनरेट होने से पूरे दिन मन प्रसन्न रहेगा।आज सीनीयर्स की मदद से आपके बचे हुए काम पूरे हो जायेंगे। करियर से रिलेटेड आपको कई अच्छे मौके मिलेंगे।
धनु (Dhanu)
आज किसी व्यक्ति से आपको उम्मीद से अधिक फायदा होगा। घर के किसी काम को पूरा करने में बड़े-बुजुर्ग की राय आपके लिए कारगर साबित होगी। इस राशि के लवमेट के लिए आज का दिन खास है। आपको थोड़ी मेहनत से किसी बड़े धन लाभ का अवसर प्राप्त होगें। जरूरतमंद की मदद के लिए आप हर संभव कोशिश करेंगे। आपका पॉजिटिव व्यवहार लोगों को प्रभावित करेगा।
मकर (Makar)
आज किसी काम को करते समय आपको अपना मन शांत रखना चाहिए।जल्दबाजी में किये गये काम से आप परेशान हो सकते है। पैसों से जुड़े बड़े फैसले आपको सोच-समझकर ही लेने होंगे। आज किस्मत के भरोसे आपको बिल्कुल नहीं रहना चाहिए। इस राशि के विद्यार्थियों को कई दिनों से चली आ रही शिक्षा संबंधी परेशानियां आज दूर हो जायेगी।
कुंभ (Kumbha)
आज आप अपने खर्चे पर कंट्रोल करने की कोशिश करेंगे। इस राशि के अविवाहित लोगों को विवाह के रिश्ते आयेंगे। आने वाले समय में आपकी महत्वकांक्षाएं और बढ़ेगी। आज आपको आफिस में नई जिम्मेदारियां मिलेगी। किसी मल्टीनेशनल कंपनी से इंटरव्यू के लिए बुलावा आयेगा। दाम्पत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा।
मीन (Meen)
आज आपके सोचे हुए काम समय से पूरे होंगे। आपको किसी घरेलू सामान की खरीदारी करनी पड़ेगी। किसी से बात करते समय आपको अपनी वाणी पर संयम रखना चाहिए । वाहन चलाते समय आपको सावधानी रखने की जरूरत है। पारिवारिक विवादों से बचने की कोशिश करनी चाहिए। बच्चों को आज पढ़ाई के तरफ ज्यादा ध्यान देने की जरुरत है।
यह भी पढ़ें   चीन को पीछे छोड़ते हुए भारतीय अर्थव्यवस्था दुनिया में तेजी से आगे बढ़ रही : IMF
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देश

‘मोदी नाम की बीमारी…’ PCC चीफ दीपक बैज का भड़काउ बयान

Published

on

रायपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) देशव्यापी जनसंपर्क अभियान चला रही है। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं। रायपुर पहुंचते ही उन्होंने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला, जिस पर अब छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के अध्यक्ष दीपक बैज ने कड़ा पलटवार किया है। दीपक बैज ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के नेता ‘मोदी नाम की बीमारी’ से बाहर नहीं आ पा रहे हैं।

गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पर साधा था निशाना

छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि पीएम मोदी के कार्यकाल में देश ने तकनीकी, आर्थिक और सामाजिक क्षेत्रों में ऐतिहासिक प्रगति की है। उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस को देश में हुआ यह विकास दिखाई नहीं देता।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ के लिए राहत भरी खबर, कोरोना संक्रमण की दर पहुंची एक प्रतिशत से नीचे

सत्ता के नशे में आंखें चौंधिया गई हैं: दीपक बैज

केंद्रीय मंत्री के इस बयान पर पलटवार करने में कांग्रेस ने भी देरी नहीं की। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने मीडिया से बातचीत में कहा:

“भाजपा के लोग मोदी नामक बीमारी से बाहर नहीं आ पा रहे हैं। एक तरफ देश में महंगाई आसमान छू रही है, पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर के दाम

आम जनता की पहुंच से बाहर हो रहे हैं, और दूसरी तरफ भाजपा के नेता कह रहे हैं कि विकास हो रहा है।”

‘पेट्रोल पंप जाकर जनता से पूछें विकास की हकीकत’

दीपक बैज ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को नसीहत देते हुए कहा कि अगर उन्हें असल विकास देखना है, तो सिक्योरिटी छोड़कर किसी भी आम पेट्रोल पंप पर जाएं और वहां खड़े आम नागरिकों से पूछें कि देश में कितना विकास हुआ है। जनता खुद उन्हें सच्चाई का जवाब दे देगी। बैज ने आगे कहा कि गिरिराज सिंह को सत्ता का नशा हो गया है, जिसके कारण उनकी आंखें चौंधिया गई हैं और उन्हें जनता की तकलीफें दिखाई नहीं दे रही हैं।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

कम लागत, ज़्यादा मुनाफ़ा: छत्तीसगढ़ में नैनो उर्वरक लिख रहे हैं किसानों की समृद्धि की नई इबारत

Published

on

रायपुर: छत्तीसगढ़ की सुशासन सरकार किसानों को वैज्ञानिक और आधुनिक खेती से जोड़कर उनकी आय दोगुनी करने की दिशा में निरंतर काम कर रही है। इसी कड़ी में राज्य सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र में नैनो उर्वरकों (नैनो यूरिया और नैनो डीएपी) के उपयोग और उपलब्धता को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। आधुनिक तकनीक और किसान-हितैषी नीतियों के माध्यम से खेती को अधिक लाभकारी और टिकाऊ बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

  • कम लागत में बेहतर उत्पादन का बेहतरीन विकल्प

पारंपरिक खाद के मुकाबले नैनो यूरिया और नैनो डीएपी किसानों के लिए बेहद किफायती और असरदार साबित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, नैनो उर्वरकों के उपयोग से न केवल फसलों का उत्पादन बेहतर होता है, बल्कि किसानों की जेब पर पड़ने वाला बोझ भी कम होता है।

  • बचेंगे पैसे, घटेगी मेहनत
यह भी पढ़ें   मोदी सरकार युवा लेखकों के लिए लेकर आयी युवा - प्रधानमंत्री योजना, ऐसे करें Apply

नैनो उर्वरकों की सबसे बड़ी खासियत इनकी सुगमता है। जहां पहले भारी-भरकम खाद की बोरियों को लाने-ले जाने और भंडारण (Storage) में काफी दिक्कतें आती थीं, वहीं अब नैनो तकनीक के कारण:

  • परिवहन (Transportation) का खर्च बेहद कम हो गया है।

  • भंडारण की समस्या से मुक्ति मिली है।

  • खेतों में छिड़काव के लिए लगने वाली मजदूरी की लागत में भारी कमी आई है।

“सुशासन सरकार का संकल्प”

सरकार का मुख्य उद्देश्य आधुनिक तकनीक को सीधे किसानों के खेतों तक पहुँचाना है, ताकि लागत कम हो और मुनाफा ज़्यादा। आधुनिक और वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाकर छत्तीसगढ़ के किसान अब समृद्धि और आत्मनिर्भरता की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

Continue Reading

देश

पीएम मोदी के नेतृत्व में राज्यों में बीजेपी का विस्तार, कई प्रदेशों में रचा नया राजनीतिक इतिहास

Published

on

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के कई राज्यों में अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत करते हुए लगातार चुनावी सफलताओं का नया इतिहास रचा है। एक समय जिन राज्यों में बीजेपी का प्रभाव सीमित था, वहां आज पार्टी न केवल सत्ता में पहुंची है बल्कि लगातार जीत दर्ज कर अपनी स्थिति को और मजबूत किया है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि पिछले एक दशक में बीजेपी ने संगठन विस्तार, मजबूत नेतृत्व और प्रभावी चुनावी रणनीति के दम पर देश के विभिन्न हिस्सों में अपना जनाधार बढ़ाया है। महाराष्ट्र, हरियाणा, असम, त्रिपुरा और ओडिशा जैसे राज्यों में पार्टी ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए नई राजनीतिक इबारत लिखी है।

  • महाराष्ट्र और हरियाणा से मिली नई दिशा
यह भी पढ़ें   मोदी सरकार युवा लेखकों के लिए लेकर आयी युवा - प्रधानमंत्री योजना, ऐसे करें Apply

साल 2014 बीजेपी के लिए कई मायनों में ऐतिहासिक साबित हुआ। महाराष्ट्र में पार्टी सबसे बड़ी राजनीतिक ताकत बनकर उभरी और देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में पहली बार पूर्ण रूप से बीजेपी सरकार का गठन हुआ। इसी वर्ष हरियाणा में भी पार्टी ने नया इतिहास रचते हुए मनोहर लाल खट्टर को मुख्यमंत्री बनाया। इसके बाद दोनों राज्यों में बीजेपी ने लगातार चुनावी सफलता हासिल कर अपनी मजबूत उपस्थिति बनाए रखी।

  • पूर्वोत्तर में मजबूत हुआ कमल

पूर्वोत्तर भारत में बीजेपी का विस्तार वर्ष 2016 से तेज़ी से शुरू हुआ। असम में पहली बार पार्टी की सरकार बनी और सर्बानंद सोनोवाल मुख्यमंत्री बने। इसके बाद अरुणाचल प्रदेश में पेमा खांडू और मणिपुर में एन. बीरेन सिंह के नेतृत्व में बीजेपी ने अपनी राजनीतिक स्थिति मजबूत की। वर्ष 2018 में त्रिपुरा में वामपंथी दलों के लंबे शासन को समाप्त कर बीजेपी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की।

  • ओडिशा में बदला राजनीतिक समीकरण
यह भी पढ़ें   कुकर की सीटी की जगह महिलाओं ने लगा दी बंदूक, वायरल हो रहा जुगाड़ का ये वीडियो

वर्ष 2024 में ओडिशा की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला। लंबे समय तक सत्ता में रही क्षेत्रीय राजनीति को चुनौती देते हुए बीजेपी ने पहली बार पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाकर राज्य में नया राजनीतिक अध्याय शुरू किया।

  • संगठन और रणनीति का मिला लाभ

बीजेपी की लगातार चुनावी सफलताओं को पार्टी संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता से जोड़कर देखा जा रहा है। पार्टी ने विभिन्न राज्यों में स्थानीय मुद्दों को राष्ट्रीय दृष्टिकोण के साथ जोड़ते हुए मतदाताओं तक अपनी पहुंच बढ़ाई है।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending