छत्तीसगढ़
11 नवंबर राशिफल: जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन

मेष -आज आप समाजिक कार्य अथवा लोक कल्याण में अधिक रुचि लेंगे। प्रेमी युगल लोगों के लिए आज का दिन सौभाग्यदायक रहेगा। व्यापारी वर्ग अपने व्यापार के लिए महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। यदि आप नौकरी में हैं तो आपका दिन सामान्य रहेगा। यदि आप सट्टे में निवेश करना चाहते हैं तो आजका दिन ऐसा करने के लिए श्रेष्ठ रहेगा। आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा और आप स्वयं को ऊर्जावान महसूस करेंगे।
वृष – आज आपको अपनी माता जी एवं पिता जी का सहयोग प्राप्त होता रहेगा। यदि आप संपत्ति खरीदना चाहते हैं तो आज का दिन शुभ है। आज के दिन एयर कंडिशनर, रेफ्रीजेरेटर, वाशिंग मशीन, टीवी व कंप्यूटर आदि खरीदना शुभ रहेगा। आप सिनेमा देखने या पिकनिक मनाने निकलेंगे। आपके खर्चे बढ़ेंगे। जीवनसाथी से मधुरतम संबंध रहेंगे। घर पर कुछ अतिरिक्त निर्माण कार्य या गृह सज्जा से संबंधित कार्य होगा। किसी सामाजिक या पारिवारिक उत्सव में शामिल होने के भी संकेत हैं।
मिथुन-आज आपको अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए विशेष परिश्रम और प्रयास की आवश्यकता पड़ेगी। आपका कोई नया मित्र बन सकता है। पड़ोसियों से संबंधों में सुधार होगा। सम्भव है कि किसी नजदीकी रिश्तेदार के घर में किसी उत्सव में भाग लेने का अवसर मिले। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं, दुर्घटना का डर है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। अनावश्यक व बाहरी भोजन करने से बचें। स्वास्थ्य का ध्यान रखेंं।
कर्क -आज कड़ा संघर्ष करने का दिन है, इसके कारण आप तनाव और थकानग्रस्त रह सकते हैं। आपके छोटे भाई-बहनों का सहयोग आपका आत्मविश्वास बनाए रखेगा। आप अपनी हिम्मत से कोई निर्णय लेंगे और उसकी सफलता के लिए खूब मेहनत करेंगे। इसलिए धैर्य बनाए रखें और अपना कार्य चालू रखें।। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर बने रहेंगे। आपके बच्चे भी श्रेष्ठ परिणाम प्राप्त करने में सफल होंगे।
सिंह -आज आपके परिवार में उत्सव जैसा माहौल रहेगा या आप किसी सामाजिक गतिविधि में शामिल होंगे। आर्थिक पक्ष से संतुष्ट रहेंगे। आपके परिवार के लोग आपसे प्रसन्न रहेंगे। आप अपनी वाणी से दूसरों का मन मोह लेंगे। आज आप खरीदारी करेंगे। दाहिनी आंख में कुछ समस्या आ सकती है। आपको विभिन्न स्रोतों से धन की प्राप्ति संभव है। आपको पारिवारिक कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।
कन्या -आज का दिन अपव्यय व उदासी को दर्शा रहा है। आपको प्रत्येक क्षेत्र में निराशाजनक परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। इसलिए धैर्य धारण करें और यात्रा पर जाते समय सावधान रहें। प्रेमी / प्रमिका के लिए आज का दिन एक दूसरे का संग प्राप्त करने के लिए शुभ है।
तुला-आज आपका दिन निवेश करने के लिए विशेष शुभ है। मुश्किल की घड़ी में आज किया गया निवेश आपके लिए सहायता प्रदान करने वाला सिद्ध होगा। आपकी वाणी मधुर रहेगी और लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे। घर पर मेहमान आएंगे, स्वास्थ्य का ध्यान रखेंं।
वृश्चिक -आज सप्ताह का सर्वश्रेष्ठ दिन है। निश्चित रूप से आप समाज में मान-सम्मान प्राप्त करेंगे। व्यापारी वर्ग को आज निश्चित रूप से अनेक लाभ होने की संभावनाएं हैं। यह समय सट्टे में निवेश करने के लिए शुभ है। आप आत्मनिर्भर रहेंगे, दिन प्रसन्नतादायक रहेगा। सभी महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर लिए जाएं तो अच्छा रहेगा।
धनु -आप आपका किसी धार्मिक गतिविधि में भाग लेंगे। बच्चों का सहयोग आपके हृदय को प्रसन्नता व उत्साह से भर देगा। उनकी पढ़ाई संतोषजनक होगी। आज का दिन आपके प्रेम संबंध के लिए सौभाग्यदायक रहेगा। आपका अपने जीवनसाथी के प्रति लगाव बढ़ेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। व्यापारियों के लिए नया व्यवसाय शुरू करने के लिए आज का दिन श्रेष्ठतम है।
मकर -आज थोड़ा सा उदास महसूस कर सकते हैं। काम में रुकावटें आएंगी। गाड़ी चलाते वक्त सावधानी बरतें। सट्टेबाजी में धन निवेश किया जा सकता है। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद के कारण वाद-विवाद हो सकता है। आज का दिन आपके प्रेम संबंधों के लिए अशुभ रहेगा। अपनी भाषा में संतुलन रखें अन्यथा आपको अनावश्यक समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
कुम्भ – आज अविवाहित लोगों को विवाह के प्रस्ताव आएंगे। अपने प्रेमी/प्रेमिका से मिलने का अवसर मिलेगा। व्यापारी वर्ग को किसी नए साझेदार या व्यापारिक प्रस्ताव की प्राप्ति होगी। कोर्ट कचहरी के मामले में शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। जीवनसाथी से संबंध अच्छा होगा। ससुराल पक्ष की तरफ से धन प्राप्ति या आर्थिक सहायता के संकेत हैं। आपके बच्चे अधिक साहसी बनेंगे।
मीन-आज आपका स्वास्थ्य ढीला रह सकता है। आपको अपने छुपे हुए शत्रुओं से सावधान रहना चाहिए। अपने मन की बात तथा अपने कार्य करने की रणनीति को किसी अन्य के साथ साझा न करें। अन्यथा आप धोखा खा सकते हैं। जहां तक सम्भव हो किसी से उधार धन या वस्तु न लें, वापसी करने में मुश्किल आ सकती है। आप यदि किसी प्रतियोगी परीक्षा में भाग लेने जा रहे हैं तो संघर्ष के साथ सफलता प्राप्त होगी। किसी अनावश्यक वाद-विवाद से बचें।
छत्तीसगढ़
केले के पत्तों पर 25 दिनों तक रखकर किया गया नवजात शिशु का इलाज, जानिए किस दुर्लभ बीमारी से था ग्रसित…
बीजापुर। बीजापुर जिला अस्पताल के विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई (SNCU) में एक अत्यंत दुर्लभ एवं गंभीर बीमारी से पीड़ित नवजात शिशु को 25 दिनों तक केले के स्टरलाइज पत्तों में रखकर सफलतापूर्वक उपचार किया गया.

बीजापुर। बीजापुर जिला अस्पताल के विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई (SNCU) में एक अत्यंत दुर्लभ एवं गंभीर बीमारी से पीड़ित नवजात शिशु को 25 दिनों तक केले के स्टरलाइज पत्तों में रखकर सफलतापूर्वक उपचार किया गया.
ग्राम कोरसागुड़ा विकासखण्ड उसूर निवासी शांति मोटू पूनेम के नवजात को 4 अप्रैल को गंभीर अवस्था में बीजापुर हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था. जाँच उपरांत शिशु को Staphylococcal Scalded Skin Syndrome नामक अत्यंत दुर्लभ त्वचा रोग से पीड़ित पाया गया, जिसमें त्वचा जलने जैसी स्थिति में छिलने लगती है और संक्रमण तेजी से फैलता है. यह बीमारी बहुत ही कम मामलों में देखने को मिलती है.
शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. नेहा चव्हाण के नेतृत्व में टीम ने 25 दिनों तक लगातार गहन उपचार, एंटीबायोटिक थेरेपी एवं विशेष नर्सिंग देखभाल प्रदान की. उपचार के दौरान शिशु की अत्यंत नाजुक और प्रभावित त्वचा की सुरक्षा के लिए विशेष सावधानियां बरती गईं. शिशु को बाहरी संक्रमण और घर्षण से बचाने हेतु पारंपरिक एवं सहायक उपाय के रूप में स्वच्छ एवं स्टरलाइज किए गए केले के पत्तों का उपयोग किया गया.
इन पत्तों को बिस्तर के रूप में इस प्रकार बिछाया गया कि नवजात की त्वचा को मुलायम और सुरक्षित सतह मिले, जिससे शरीर पर रगड़ कम हो और संक्रमण का खतरा घटे. साथ ही नियमित रूप से पत्तों को बदलकर स्वच्छता बनाए रखी गई, जिससे बच्चे को एक संक्रमण-रहित वातावरण मिल सके.
जा सकती थी नवजात शिशु की जान
डॉ. नेहा चव्हाण ने लल्लूराम डॉट कॉम से बात करते हुए कहा कि नवजात शिशु का यह बेहद ही रियर केस था. इसमें शरीर का ऊपरी चमड़ी का इंपैक्सन रहता है, संक्रमण बहुत ज्यादा रहता है. और इसकी वजह से शिशु को जान खतरे में जा सकती हैं, इसको डॉक्टर को टाइम से दिखाना रहता है, तभी उसका इलाज संभव हो पाता है,
सही समय पर बच्चे को हमारे पास लाया गया. उसको तुरंत हमने एंटीबायोटिक का थेरेपी लगाकर इलाज शुरू किया. इस बीमारी में केले के पत्ते में रखना और ड्रेसिंग करना होता है, वही हमने किया. पूरी तरह से हाइजीनिक इलाज किया, और अब बच्चा पूरी तरह से स्वास्थ्य हैं.
परिजनों ने दिया दिल से धन्यवाद
शिशु के परिजनों ने भावुक होकर कहा कि उन्होंने अपने बच्चे के जीवित रहने की उम्मीद लगभग खो दी थी, लेकिन चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ के समर्पण, निरंतर देखभाल और अथक प्रयासों ने उनके बच्चे को नया जीवन दे दिया. उन्होंने इसे अपने परिवार के लिए किसी चमत्कार से कम नहीं बताया और पूरे चिकित्सा दल के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया.
पहली बार आया अनोखा केस
सिविल सर्जन डॉ. रत्ना ठाकुर ने लल्लूराम से कहा कि मैं डॉ. नेहा चव्हाण और उनकी टीम को बधाई देती हूं. इस तरह का केस हमारे हॉस्पिटल में पहली बार आया था, और हमारे डॉक्टरों की टीम ने सही तरीके इलाज कर एक नवजात शिशु को को नई जिंदगी दी है. अगर इस तरह ग्रामीण स्तर पर कोई भी केस आए तो निश्चित ही जिला हॉस्पिटल का लाभ लें.
छत्तीसगढ़
साय कैबिनेट की बैठक कल, विधानसभा के विशेष सत्र समेत अन्य मुद्दों पर हो सकती है चर्चा
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की बैठक , 29 अप्रैल को सुबह 11:30 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित होगी। बताया जा रहा है कि इस बैठक में विधानसभा के विशेष सत्र समेत कई मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की बैठक , 29 अप्रैल को सुबह 11:30 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित होगी। बताया जा रहा है कि इस बैठक में विधानसभा के विशेष सत्र समेत कई मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।
30 अप्रैल को विधानसभा का विशेष सत्र
छत्तीसगढ़ विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र 30 अप्रैल 2026 को आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में विधानसभा सचिवालय ने आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति जारी की है। इसमें बताया गया है कि छठवीं विधानसभा का नवम सत्र 30 अप्रैल को आयोजित होगा। इस सत्र में कुल एक ही बैठक होगी, जिसमें शासकीय कार्य संपादित किए जाएंगे।
महिला आरक्षण पर सियासी घमासान के आसार
इस विशेष सत्र का सबसे बड़ा मुद्दा महिला आरक्षण को लेकर संभावित सियासी टकराव माना जा रहा है। सत्ता पक्ष भाजपा इस मुद्दे पर विपक्ष की भूमिका को लेकर सदन में निंदा प्रस्ताव ला सकती है। वहीं कांग्रेस इस विषय पर सरकार को घेरने की तैयारी में है।
कैरियर
कल आएंगे 10वीं-12वीं बोर्ड के रिजल्ट, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने की घोषणा
Chhattisgarh Board Result : सत्या राजपूत,रायपुर। छत्तीसगढ़ में 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम 29 अप्रैल बुधवार को जारी होगा। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने की है। बता दें कि लल्लूराम डॉट कॉम ने पहले ही 29 या 30 अप्रैल को 10वीं-12वीं के रिजल्ट आने की खबर प्रकाशित की थी, जिस पर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने मुहर लगा दी है।

Chhattisgarh Board Result : सत्या राजपूत,रायपुर। छत्तीसगढ़ में 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम 29 अप्रैल बुधवार को जारी होगा। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने की है। बता दें कि 29 या 30 अप्रैल को 10वीं-12वीं के रिजल्ट आने की खबर प्रकाशित की थी, जिस पर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने मुहर लगा दी है।
शिक्षा मंत्री यादव ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा है कि इंतजार की घड़ियां अब समाप्ति की ओर है। बुधवार दोपहर 2:30 बजे माध्यमिक शिक्षा मंडल के हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम औपचारिक रूप से घोषित किए जाएंगे। यह केवल अंकों की घोषणा नहीं, बल्कि वर्षों की मेहनत, अनुशासन और अभिभावकों व शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन का प्रतिफल है। इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों को धैर्य बनाए रखने, परिणाम को सकारात्मक दृष्टिकोण से स्वीकार करने और भविष्य की दिशा में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की शुभकामनाएं। प्रत्येक परिणाम एक नई शुरुआत का संकेत है और हर विद्यार्थी में आगे बढ़ने की अपार संभावनाएं निहित हैं।
बता दें कि बोर्ड परीक्षाएं 20 और 21 फरवरी से शुरू हुई थीं, जो 18 मार्च तक चलीं। पहले बोर्ड ने 15 अप्रैल तक परिणाम जारी करने की योजना बनाई थी। हिंदी पेपर लीक होने का मामला सामने आने के बाद 10 अप्रैल को दोबारा परीक्षा आयोजित करनी पड़ी थी, जिसके कारण रिजल्ट में देरी हुई।
लाखों छात्र कर रहे रिजल्ट का इंतजार
इस वर्ष हाईस्कूल (कक्षा 10वीं) परीक्षा में कुल 3,20,535 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जबकि हायर सेकेंडरी (कक्षा 12वीं) में 2,45,785 छात्रों ने परीक्षा दी है। बड़ी संख्या में विद्यार्थी विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं में शामिल होने के लिए रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।
बेहतर रहा थापिछले साल का रिजल्ट
पिछले वर्ष 7 मई 2025 को बोर्ड ने परीक्षा परिणाम घोषित किया था। उस समय कक्षा 10वीं में 68.76% विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए थे, जबकि कक्षा 12वीं का रिजल्ट 82.25% रहा था। अब सभी की नजरें बोर्ड की आधिकारिक घोषणा पर टिकी हैं, जिससे छात्रों और अभिभावकों का इंतजार खत्म हो सके।
देश3 days agoबीजेपी 198, टीएमसी 89 और कांग्रेस 2ः बंगाल चुनाव रिजल्ट का फाइनल आंकड़ा आया, 15 साल बाद ढहा ममता बनर्जी का किला
छत्तीसगढ़6 days agoकेले के पत्तों पर 25 दिनों तक रखकर किया गया नवजात शिशु का इलाज, जानिए किस दुर्लभ बीमारी से था ग्रसित…
देश3 days agoपश्चिम बंगाल में BJP की प्रचंड जीत पर बोले PM मोदी- गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल, घुसपैठियों पर होगा सख्त एक्शन

















