Connect with us

छत्तीसगढ़

12 अक्टूबर राशिफल : जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन

Published

on

Rashifal
मेष राशि
व्यापार को आगे बढ़ाने में जीवनसाथी की मदद मिलेगी। किसी नये प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए आप खुद को तैयार रखेंगे। प्रोफेसर्स के लिए दिन शानदार रहने वाला है। कई दिनों से काम का रुका हुआ पैसा आज वापस मिलेगा। स्वास्थ्य आज पहले से काफी अच्छा रहेगा। माता का आशीर्वाद लें, तरक्की के नये रास्ते मिलेंगे।
वृष राशि
छात्रों के लिये दिन करियर में नया बदलाव लायेगा। अगर आप किसी नये बिजनेस की शुरुआत कर रहे हैं, तो घर के बुजुर्गों की राय जरूर लें। हर कोई आपकी बातों को ध्यान से सुनेगा। जीवनसाथी को कोई जरूरत की वास्तु उपहार देंगा। विद्यार्थियों को शिक्षकों से सहयोग मिलेगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें, कष्टों से मुक्ति मिलेगी।
मिथुन राशि
किसी विशेष कार्य में दोस्तों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में पदोन्नति होने के योग बन रहे हैं। स्टूडेंट्स को कोई नया प्रोजेक्ट मिलेगा। आपको धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आप अपनी सेहत का खास ख्याल रखें। किसी खास व्यक्ति की राय आपके कार्य के लिये कारगर साबित होगी। हनुमान जी को बूंदी का भोग लगाएं, रुके हुए कार्यों में सफलता मिलेगी।
कर्क राशि
आपका दिन खास रहने वाला है। संतान आपकी बातों से प्रभावित होगी। किसी उच्च अधिकारी से आपका संपर्क होने के कारण सरकारी कार्यों में फायदा होगा। घर के कार्यो को लेकर महिलाओं की जिम्मेदारियां बढ़ेगी। आप सोच-विचार में रहेंगे। लवमेट्स के रिश्ते में चल रही अनबन आज समाप्त हो जायेगी। माता को लाल चुनरी चढ़ाएं, विवाह में आ रही दिक्कतें दूर होंगी।
सिंह राशि
दिन मिला-जुला रहने वाला है। आप किसी अनुभवी की राय लेकर कार्य करेंगे तो सफलता मिलेगी। इलेक्ट्रोनिक कार्यों से जुड़े लोगों को अधिक धन लाभ होगा। लंबे समय से चली आ रही समस्यायों को सुलझाने में सफल होंगे। करोबारियों को बड़ा मुनाफा होने के योग बन रहें है। माता को लौंग अर्पित करें, पदोन्नति के अवसर प्राप्त होंगे।
कन्या राशि
आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। अगर आपका कार्य शिक्षण संस्थान से जुड़ा है, तो लाभ होगा। व्यावसायिक प्रगति के लिए दिन अनुकूल है। किसी पुराने दोस्त से आप आपकी देर तक बात होगी। सोशल मीडिया पर आपकी किसी ऐसे व्यक्ति से बात होगी, जिससे भविष्य में आपको फायदा जरूर होगा। जरूरतमंद की सहयता करें, समाज में मान सम्मान बढ़ेगा।
तुला राशि
किसी भी काम में जल्दबाजी करने की बजाये धैर्य से काम लेना चाहिए। किसी भी तरह की यात्रा करने से आपको बचना चाहिए, बहुत जरूरी हो तभी यात्रा पर जाएं। ऑफिस के किसी काम में गलतियों को नजर अंदाज ना करें। स्टूडेंट्स का बढ़ा हुआ कॉन्फिडेंस उनके काम आयेगा। मां दुर्गा को मिश्री का भोग लगाएं, घर में शांती का महौल रहेगा।
वृश्चिक राशि
दिन आपके लिए ठीक रहने वाला है। कॉन्ट्रैक्ट का कार्य कर रहे लोगों को नया कॉन्ट्रैक्ट मिलेगा। ऑफिस के लोग आपके कार्यो की खूब तारीफ करेंगे। इस राशि के फैशन डिजाइनिंग के छात्रों को कुछ नया सीखने को मिलेगा। माता बच्चों की खेल-कूद से डिस्टर्ब हो सकती है। मां दुर्गा को खोये का भोग लगाएं, जीवन में खुशियां बनी रहेंगी।
धनु राशि
दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपकी बात किसी खास रिश्तेदार से होगी, उनके साथ कोई व्यापार शुरू करने की बात रखेंगे। अपने खर्चों को नियंत्रित करने के लिए नयी योजना बनायेंगे। लोन सम्बन्धी कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। अपना कार्य अच्छी तरह से पूरा करने पर वाहवाही मिलेगी। बन्दर को केला डाले, मनोकामनाएं पूर्ण होंगी।
मकर राशि
पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। करियर को लेकर आप कुछ अच्छे फैसले लेंगे। आप अपने कार्यों को समय से पूरा करने में सफल होंगे। किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने से पहले घर में विचार विमर्श जरूर करें। मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्रों को किसी बड़े डॉक्टर का सहयोग मिलेगा। हल्दी का तिलक लगाएं, पूरे दिन प्रसन्न रहेंगे।
कुंभ राशि
दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। उच्च अधिकारियों से परिचय आपके काम आयेगा। करियर में तरक्की के योग बन रहे है। शाम को परिवार के साथ अच्छा समय बिताएगें। पहले से लिये गए फैसले आपको बेहतर फल देंगे। महिलाएं शॉपिंग करने में थोड़ा बिजी हो सकती हैं। माता के सामने दीपक जलाएं, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
मीन राशि
कार्यक्षेत्र में नये विचारों पर अमल करने के लिए दिन अच्छा है। जिस कार्यो को करने की सोचेंगे, उसमें कामयाबी मिलेगी। घरेलू कार्यों को पूरा करने में परिवार वालों का सहयोग मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी आपको खुद को साबित करने के कई मौके मिलेंगे। मां दुर्गा को इलायची अर्पित करें, कारोबार में बरकत होगी।
यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़: ग्राहक सेवा केंद्र के संचालन ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   महासमुंद : आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 हेतु कर्मचारी डाटा प्रविष्टि सॉफ्टवेयर में डाटा एंट्री के लिए दिया गया प्रशिक्षण
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय ने रेलवे द्वारा डोंगरगढ़ के साथ किए जा रहे सौतेले व्यवहार का मुद्दा लोकसभा में उठाया
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   रायपुर: महंगी कार में घूम-घूमकर IPL सट्टा खिलाने वाले तीन ​सटोरिया चढ़े पुलिस के हत्थे
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending