Connect with us

छत्तीसगढ़

16 फरवरी से 1 मार्च तक होगा ‘राजिम माघी पुन्नी मेला’ का आयोजन

Published

on

रायपुर:  धार्मिक न्यास एवँ धर्मस्व मंत्री ताम्रध्वज साहू की अध्यक्षता में आज राजिम माघी पुन्नी मेला की केंद्रीय समिति की बैठक राजिम नगर पंचायत के मंगल भवन में संपन्न हुई। बैठक में विशिष्ट अतिथि के रूप में खाद्य एवं गरियाबंद जिले के प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत, राजिम विधायक अमितेश शुक्ल भी मौजूद थे। बैठक में राजिम माघी पुन्नी मेला की तैयारियों के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में धर्मस्व मंत्री साहू ने कहा कि परंपरा के अनुरूप इस वर्ष राजिम माघी पुन्नी मेला का आयोजन 16 फरवरी से 1 मार्च तक होगा। इस दौरान 3 स्नान पर्व 16 फरवरी, 23 फरवरी एवं 1 मार्च को होगा। उन्होंने कहा कि कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए राजिम माघी पुन्नी मेला का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि मेले में श्रद्धालुओं की सहूलियत और सुरक्षा को देखते हुए व्यवस्थाएं पूर्ववत रहेंगे। बेरिकेडिंग, सुरक्षा और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएगी। मंत्री साहू ने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए पूर्व आयोजन की तरह सड़क, शौचालय, बिजली, पानी, स्वास्थ्य सफाई आदि की व्यवस्था की जाएगी।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़: यात्री किराया में 25 प्रतिशत बढ़ोत्तरी करने पर सहमति

   इसी तरह अन्य विभागों को भी उनके कार्य के अनुरूप जिम्मेदारी दी गई है। लोक निर्माण विभाग को सड़कें चौड़ा करने, जल संसाधन विभाग को संगम और कुंड की तैयारी करने, वन विभाग को बांस बल्ली, पीएचई विभाग को पेयजल, शौचालय और अन्य संबंधित विभागों को उसके पूर्व अनुसार तैयारी करने के निर्देश दिए गए हैं। विभागों को निर्देशों को तत्काल अमल में लाने को कहा गया है। मंत्री ताम्रध्वज साहू ने गरियाबंद जिले के कलेक्टर नम्रता गांधी को इस संबंध में आवश्यक तैयारी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सांस्कतिक कार्यक्रम में स्थानीय समिति को प्रथमिकता दी जाएगी। यहां पर राज्य स्तर के कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। इसके लिए मुख्य मंच के अलावा एक और स्टेज कुलेश्वर मंदिर के पास बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस बार मेले में स्थानीय संत महात्माओं को आमंत्रण दिया जाएगा। मेला के दौरान जनप्रतिनिधियों और नागरिकों के सुझाव को भी महत्व देते हुए तदानुसार आयोजन सुनिश्चित किया जाएगा।

बैठक में प्रभारी मंत्री भगत ने कहा कि विभाग द्वारा राजिम पुन्नी मेला के आयोजन में जो भी मदद की आवश्यकता होगी, दी जाएगी। उन्होंने इस संबंध में सभी आवश्यक तैयारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभागीय योजनाओं की जानकारी स्टाल लगाकर दी जाएगी। राजिम विधायक अमितेश शुक्ल ने कहा की मेले में साफ सफाई की व्यवस्था पुख्ता हो तथा राजिम के आसपास जमीनों में हुए बेजा कब्जा को हटाया जाए। शुक्ल ने कहा कि श्रद्धालुओं के लिए तीन स्थानों पर कम से कम दाल भात सेंटर की व्यवस्था की जाए। उन्होंने स्थानीय स्तर पर निगरानी समिति गठित करने के साथ ही स्थानीय कलाकार और अन्य जनप्रतिनिधियों को पुरस्कार हेतु विशेष तौर पर महत्त्व देने का सुझाव दिया। कलेक्टर नम्रता गांधी ने राजिम माघी पुन्नी मेला से संबंधित प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि गरिमा के अनुरूप मेले के आयोजन सुनिश्चित किया जाएगा। इस दौरान मौजूद नागरिकों और पत्रकारों ने भी आवश्यक सुझाव रखें। बैठक में केन्द्रीय समिति के सदस्य, राजिम नगर पंचायत के अध्यक्ष रेखा सोनकर, गोबरा नवापारा पालिका के अध्यक्ष धनराज मध्यानी, जनपद पंचायत फिंगेश्वर के अध्यक्ष पुष्पा साहू, जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी साहू, स्थानीय जनप्रतिनिधि, कलेक्टर गरियाबंद नम्रता गांधी, पुलिस अधीक्षक जे आर ठाकुर, जिला पंचायत सीईओ रोक्तिमा यादव, अधिकारी, गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   20 डॉक्टरों ने दिया सामूहिक इस्तीफा : स्वास्थ्य मंत्री बोले- NPA लेने वाले नहीं कर सकते निजी प्रैक्टिस, निकालेंगे बीच का रास्ता
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   20 डॉक्टरों ने दिया सामूहिक इस्तीफा : स्वास्थ्य मंत्री बोले- NPA लेने वाले नहीं कर सकते निजी प्रैक्टिस, निकालेंगे बीच का रास्ता
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   Raipur : देवेंद्र भारद्वाज बने विशेष सचिव, नापतौल विभाग का दिया एडिश्‍नल चार्ज
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending