Uncategorized
17 अगस्त राशिफ़ल: जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन

मेष राशि
आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। आज आप सकारात्मक सोच के साथ कार्यों की शुरुआत करेंगे तो जरूर सफलता मिलेगी। आज आपको धन लाभ के नये रास्ते मिलेंगे। इस राशि के छात्रों को आज भविष्य के लिए योजना बनाकर पढ़ाई करने की जरुरत है। आज की गई मेहनत का आपको साकारात्मक परिणाम जरुर मिलेगा। बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज अच्छी खुशखबरी मिलेगी। दाम्पत्य जीवन में विश्वास बनायें रखने से मधुरता बढ़ेगी।
वृष राशि
आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। कोई जरुरी काम आज टाइम से पूरा हो जायेगा। आज आप सोशल मिडिया के जरियें समाजिक कार्यों में सहयोग देंगें। इस राशि के जो लोग प्रॉपर्टी डीलर है आज उनका रूका हुआ पैसा वापस मिलेगा। छात्रों का मन आज पढ़ाई में लगेगा। नए लक्ष्य निर्धारित करें और अपनी कोशिशें आज से ही शुरू कर दें। लवमेट्स का आज एक दूसरे के प्रति विश्वास बढ़ेगा।
यह भी पढ़ें: Aaj Ka Rashifal,17 August 2021: आज बनेंगे नए सम्बन्ध, शिक्षा के क्षेत्र में मिलेगी सफलता…. जानिए क्या कहती है आपकी राशि?
मिथुन राशि
आज का दिन शानदार रहने वाला है। आज कहीं रुका हुआ पैसा आपको वापस मिलेगा। आज आपको सफलता के कुछ नए मौके हाथ लगेंगे जिसे आप जाने नहीं देंगे। आज आप ज्यादातर मामलों में खुद को भाग्यशाली महसूस करेंगे। इस राशि के जो लोग वैज्ञानिक हैं उन्हें कोई बड़ी सफलता मिलेगी। छोटी-मोटी स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं से निजात मिलेगा। लवमेट के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है।
कर्क राशि
आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है। बिजनेस में आगे बढ़ने के कई नए मौके मिलेंगे साथ ही उसे समझने में अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। अगर आप साझेदारी में काम कर रहे हैं तो पार्ट्नर के दिमाग में कोई ऐसी तकनीक आएगी जिससे बिजनेस में उम्मीद से अधिक फायदा होगा। इस राशि के बच्चों को आज पिता से कुछ अच्छा सीखने को मिलेगा। आज किसी ऐसे व्यक्ति से दोस्ती होगी जो आपको व्यापार में फायदा दिलायेगा।
यह भी पढ़ें: CG Breaking: मोहर्रम के अवसर पर 19 को नहीं इस तारीख़ को होगी सार्वजनिक छुट्टी, आदेश जारी
सिंह राशि
आज का दिन नई सौगात लेकर आया है। आज आपके मन में बहुत सी सकारात्मक भावनायें आयेंगी। इस राशि के विवाहित अधिक से अधिक समय जीवनसाथी को दें इससे रिश्तों में मधुरता बढे़गी। आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत बनेगा। इस राशि के जो छात्र कंम्पयूटर की पढ़ाई कर रहे है उन्हे आज कुछ नया सीखने को मिलेगा। आज आपका काम धीरे-धीरे ही सही लेकिन पूरे हो जायेंगे। आज आप नयी जिम्मेदारियों को निभाने में सक्षम होंगे।
कन्या राशि
आज दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। आज आप ऊर्जा से भरे रहेंगे जिससे आप वो सब कुछ हासिल कर सकते हैं जो आप चाहते हैं। संचार से जुड़ी किसी नयी तकनीक से फायदा जरुर मिलेगा। नये कार्यों की शुरुआत करने से पहले बड़ों का आर्शीवाद लेना आज आपके लिये अच्छा रहेगा। आसपास और साथ के लोगों में आपकी अच्छी इमेज बनेगी। आज सेहत बिल्कुल ठीक रहने वाला है। छात्रो को आज उनके मेहनत से सफलता अवश्य मिलेगी।
यह भी पढ़ें: चिकन उबालने के लिए पानी चढ़ाया, उसी में उबलती मिली खुद की बच्ची….
तुला राशि
आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। ऑफिस के किसी जरुरी काम में सीनियर आपकी मदद करेंगे जिससे आपका काम आसानी से पूरा हो जायेगा। इस राशि के जो लोग संगीत से जुड़े हैं उनके लिये आज का दिन अच्छा है। अपनी प्रतिभा को निखारने के लिये आपको कई बड़े मौके मिलेंगे। जो छात्र विदेश में पढ़ाई करने के उत्सुक हैं उन्हें थोड़ी और मेहनत करने की जरूरत है। दाम्पत्य जीवन में खुशियाँ बनी रहेंगी।
वृश्चिक राशि
आज का दिन आत्मविश्वास और उम्मीदों से भरा रहेगा। आज आपको कुछ नए अनुभवों की प्राप्ति होगी। आज आप जो भी काम करने की सोच रहे हैं वो समय से पूरा हो जायेगा। कामकाज में आज नये तरीकों को अपनाने की कोशिश करें फायदा जरुर मिलेगा। जीवनसाथी पर भरोसा बनायें रखने की जरूरत है। आज किसी को उधार देने से बचें। परिवारिक महौल अच्छा रहेगा। साथ ही आर्थिक स्थिति में सुधार आयेंगा।
यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री के घर पर पेट्रोल बम से हमला, लगा दो दिन का कर्फ्यू
धनु राशि
आज किस्मत का साथ मिलेगा। घरेलू खर्च में थोड़ी बढ़ोतरी होने की सम्भावना है। इस राशि के छात्रों को आज कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। आज आपको कार्यों में जीवनसाथी से भरपूर सहयोग मिलेगा। दाम्पत्य जीवन में खुशियाँ बनाये रहने के लिए आज छोटी-छोटी बातों को इग्नोर करें। इस राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। आज परिवार वालों के साथ ही घर पर लंच का प्लान बनायेंगे।
मकर राशि
आज का दिन सामान्य रहने वाला है। घर के कामों को लेकर आज आपको कोई बड़ा फैसला करना पडेगा। आज आप घर की जरूरत का कुछ सामान खरीदेंगे। आज आपकी समझ और शिष्टता से लोग काफी प्रभावित होंगे। आज आप पहले मिली जिम्मेदारी को पूरा कर लेंगें इससे आपको चारों तरफ से खूब प्रशंसा मिलने वाली है। परिवार में कई दिनों से चली आ रही समस्यायें आज सुलझ जायेंगी। दोस्तों के साथ बात करके अच्छा समय बीतेगा।
यह भी पढ़ें:Indian Idol 12 : पवनदीप राजन के नाम पर रखा गया सड़क का नाम
कुंभ राशि
आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज सारे कार्य आपके मन-मुताबिक पूरे होते रहेंगे। साथ ही सहकर्मियों से आज आपको सहयोग प्राप्त होगा। आज कोई मित्र आपसे आर्थिक सहयोग मांगेगा। आज घर में उत्सव जैसा माहौल बनेगा। छात्रों को किसी प्रतियोगी परीक्षा का बेहतर परिणाम हासिल होगा। आज किसी मल्टीनेशनल कंपनी से आपको इंटरव्यू के लिए कॉल आयेगा। राजनीति से जुड़े लोगों का समाज में प्रभाव बढ़ेगा।
मीन राशि
आज का दिन आज अच्छा रहने वाला है। कारोबार में रोज की अपेक्षा आज अच्छा मुनाफा होगा। आज आप किसी भी तरह का फैसला करने से पहले अच्छी तरह से सोच-विचार जरुर कर लें या फिर किसी अनुभवी से सलाह लेना आपके लिये फायदेमंद रहेगा। इस राशि के जो लोग कोचिंग संचालक है आज संचालन कार्य में बदलाव करें तो फायदा जरुर होगा। जीवनसाथी का सहयोग आपकी परेशानियों को कम कर देगा।
यह भी पढ़ें: दर्दनाक : बच्चे के रोने से परेशान महिला ने उठाया खौफ़नाक कदम, मामला जानकार खिसक जाएंगी पैरों तले से जमीन
Uncategorized
Iran Israel war: ईरान के खार्ग पर ताबड़तोड़ हमले, ट्रंप की डेडलाइन पूरी होने से पहले ही US-इजरायल का अटैक
ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने खार्ग द्वीप पर हमले के बाद चेतावनी देते हुए कहा कि अब संयम खत्म हो चुका है. आईआरजीसी ने चेताते हुए कहा कि अगर हमले ऐसे ही जारी रहे तो अमेरिका और उनके सहयोगी देशों के इन्फ्रास्ट्रक्चर को टारगेट किया जा सकता है.

Iran Israel war: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस समय आक्रामक रुख अपनाए हुए हैं. वह ईरान को लगातार अल्टीमेटम दे रहे हैं. उनके नए अल्टीमेटम की मियाद खत्म होती नजर आ रही है. इस बीच खबर है कि ईरान के खार्ग द्वीप पर ताबड़तोड़ हमले हुए हैं.
मेहर न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान के ऑयल हब खार्ग द्वीप पर मंगलवार को ताबड़तोड़ हवाई हमले हुए हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, खार्ग पर एक के बाद एक हमले किए जा रहे हैं.
ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने खार्ग द्वीप पर हमले के बाद चेतावनी देते हुए कहा कि अब संयम खत्म हो चुका है. आईआरजीसी ने चेताते हुए कहा कि अगर हमले ऐसे ही जारी रहे तो अमेरिका और उनके सहयोगी देशों के इन्फ्रास्ट्रक्चर को टारगेट किया जा सकता है. इससे वर्षों तक इस क्षेत्र में तेल और गैस संकट बाधित हो सकता है.
होर्मुज स्ट्रेट पर ट्रंप की डेडलाइन नजदीक, वेस्ट एशिया में कूटनीतिक हलचल तेज
बता दें कि यह हमला ऐसे समय पर हुआ है, जब एक दिन पहले ही ट्रंप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ईरान में फंसे अमेरिकी एयरमैन के रेस्क्यू ऑपरेशन की डिटेल जानकारी दी थी. ईरान जंग को छह हफ्ते का समय हो गया है.
इससे पहले पिछले महीने भी अमेरिका ने खार्ग द्वीप पर हमला कर ईरान के सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया था. इन हमलों में ईरान के नौसेना माइन स्टोरेज और मिसाइल बंकर नष्ट कर दिए गए जबकि तेल प्रतिष्ठानों का बाल भी बांका नहीं किया.
इस द्वीप को इसके आइसोलेशन की वजह से फॉरबिडन आइलैंड भी कहा जाता है. ट्रंप ने पहले भी खार्ग द्वीप पर हमले की धमकी दी थी. उन्होंने कहा था कि अगर होर्मुज में जहाजों पर हमले नहीं रुके तो खार्ग में तेल इन्फ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाया जाएगा.
बता दें कि खार्ग द्वीप ईरान का मुख्य तेल निर्यात टर्मिनल है. यहां से ईरान के 90 फीसदी तेल का एक्सपोर्ट होता है. इसकी स्टोरेज क्षमता लगभग तीन करोड़ बैरल है.
Uncategorized
Maharashtra चुनाव: इन 49 सीटों पर कांटे की टक्कर, उद्धव और शिंदे में कौन किस पर रहेगा भारी?

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में सियासी पारा चढ़ा हुआ है। प्रदेश में 20 नवंबर को मतदान होगा और 23 नवंबर को नतीजों का ऐलान किया जाएगा। इस बार की चुनावी जंग महायुति और महा विकास अघाड़ी के बीच होने जा रही है, जहाँ दोनों गठबंधनों के नेता एक-दूसरे पर तीखे हमले कर रहे हैं।
चुनावी स्थिति
शिवसेना के दो धड़ों के बीच भी मुकाबला देखने को मिल रहा है। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाला गुट और एकनाथ शिंदे का गुट दोनों ही खुद को असली शिवसेना बताकर लोगों से वोट मांग रहे हैं। खासकर 49 सीटों पर यह कांटे की टक्कर देखी जा रही है, जिनमें 19 सीटें मुंबई के मेट्रोपोलिटन इलाकों में आती हैं और 12 सीटें शहर की हैं।
2022 में शिवसेना का विभाजन
जून 2022 में शिवसेना के विभाजन के बाद, एकनाथ शिंदे ने कई विधायकों के साथ एनडीए में शामिल होकर मुख्यमंत्री बनने में सफलता प्राप्त की थी। वहीं, उद्धव ठाकरे और कुछ विधायक महा विकास अघाड़ी में बने रहे। अब कांग्रेस और एनसीपी के साथ मिलकर उद्धव सत्ता में वापसी की उम्मीद कर रहे हैं।
उद्धव ठाकरे पर अपने पिता बालासाहेब ठाकरे की विरासत को बचाने का दबाव भी है। शिंदे का आरोप है कि उद्धव ने कांग्रेस के साथ जाकर अपने पिता के विचारों को धोखा दिया है। इस चुनाव में यह देखना दिलचस्प होगा कि जनता किसे अपना समर्थन देती है।
चुनावी रणनीतियाँ
उद्धव ठाकरे: उद्धव ने उन 40 सीटों पर जीतने की रणनीति बनाई है, जहां से विधायक जीत के बाद शिंदे के साथ चले गए थे। उनके लिए यह महत्वपूर्ण है कि वे अपने गढ़ को सुरक्षित रखें।
एकनाथ शिंदे: शिंदे का दावा है कि यदि महायुति की जीत होती है, तो मुख्यमंत्री वे ही होंगे। उन्हें अपनी पार्टी का जनाधार बढ़ाने और पिछली जीत को दोहराने की चुनौती का सामना करना होगा।
प्रमुख मुकाबले
ठाणे की कोपरी पांचपखाड़ी सीट: यहाँ शिंदे को कड़ी टक्कर मिल रही है, जहाँ उद्धव गुट ने आनंद दिघे के भतीजे केदार को मैदान में उतारा है।
वर्ली सीट: उद्धव ने यहाँ अपने बेटे आदित्य को चुनावी मैदान में उतारा है, जो मिलिंद देवड़ा से मुकाबला कर रहे हैं।
निष्कर्ष
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में यह 49 सीटें न केवल उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे के लिए महत्वपूर्ण हैं, बल्कि इन सीटों पर जीत या हार दोनों ही नेताओं के भविष्य का निर्धारण करेगी। सियासी दांव-पेंच और जनता की सोच इस बार के चुनाव में निर्णायक साबित होगी।
Uncategorized
अवैध शराब विक्रेताओं पर थाना कोटा पुलिस की कार्यवाही

बिलासपुर: थाना कोटा पुलिस ने अवैध शराब विक्रेताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गनियारी स्थित कपूर तालाब से 1000 किलो से अधिक महुआ लहान को नष्ट कर दिया है और 10 लीटर कच्ची महुआ शराब भी जब्त की है।
गिरफ्तार आरोपियों में गौरी वर्मा, निवासी गनियारी, और जयप्रकाश रात्रे, निवासी लोकबंद शामिल हैं। जिला पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (भापुसे) ने ऑपरेशन चेतना के तहत नशे के अवैध कारोबारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गनियारी में एक महिला अवैध रूप से हाथभट्ठी से कच्ची महुआ शराब बना रही है। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गौरी वर्मा से 3 लीटर कच्ची महुआ शराब, जिसकी कीमत 600 रुपये थी, जब्त की और धारा 34(01) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया।
वहीं, ग्राम लोकबंद निवासी जयप्रकाश रात्रे से 7 लीटर कच्ची महुआ शराब, जिसकी कीमत 1400 रुपये थी, जब्त की गई और उन्हें धारा 34(02) आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
रेड कार्यवाही के दौरान गनियारी के कपूर तालाब में शराब बनाने के लिए रखे 1000 किलो से अधिक महुआ लहान/पाश को मौके पर ही नष्ट किया गया। बिलासपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ इसी तरह की सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है और आम जन से नशा उन्मूलन में सहयोग की अपील की है।



















