Connect with us

Uncategorized

05 अक्टूबर राशिफल : जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन

Published

on

Rashifal

मेष राशि

घरेलू चीजों की खरीदारी करेंगे। बेरोजगारों को रोजगार के उचित अवसर प्राप्त होंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपको मंजिल तक पहुचाने में मदद करेगा। राजनीति में आप सक्रिय भूमिका निभाएंगें। जिससे आपको कुछ और जिम्मेदारियां मिलेंगी। आप विरोधियों की चाल को असफल करने में सफल होंगे। ऑफिस के कार्य से यात्रा करना पड़ सकता है। जिस काम के लिए ये यात्रा करेंगे वो पूरा हो जायेगा। सेहत के लिहाज से आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। 

वृष राशि
आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। ऑफिस में कार्य का टारगेट पूरा होने से बॉस आपसे खुश होकर, आपको कोई उपयोगी वस्तु गिफ्ट करेंगे, साथ ही पदोन्नति के अवसर भी मिलेंगे। टीचर्स के लिए  दिन अच्छा रहेगा, आपका प्रमोशन होने के योग बन रहे हैं। मेडिकल के छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा सीनियर डॉक्टर्स का सहयोग मिलेगा। लवमेट्स एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करेंगे, जिससे रिश्तों में और नजदीकियां बढ़ेंगी। परिवार के साथ घर पर मूवी देखकर आनंदित होंगे। 

मिथुन राशि
दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। ऑफिस में किसी बात को लेकर बॉस से आपको डांट पड़ सकती है। ज्यादा क्रोध करने से आपका काम बिगड़ सकता है, बेहतर होगा कि आज किसी भी बात पर गुस्सा करने से बचें। पॉपर्टी में निवेश करने के लिए दिन अच्छा है। परिवार में छोटे भाई से किसी कार्य को पूरा करने में सहायता प्राप्त होगी। कलात्मक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। पढ़ाई में छात्रों के लिए यह समय जी-जान लगाकर पढ़ने का है। नये प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले मित्रों से सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। 

कर्क राशि
अपनी बढ़ी हुई ऊर्जा के साथ आप कोई काम करेगें तो वह कम समय से पूरा हो जाएगा। कार्यक्षेत्र में दिन को बेहतर बनाने में आपका आत्मविश्वास मददगार साबित होगा। जीवनसाथी के जीवन में बदलाव आने से खुशी का माहौल बनेगा। घर में अगर किसी के विवाह संबंधी समस्या चल रही है तो आज वो सॉल्व हो जाएगी। फर्नीचर का सामान खरीदना चाहते हैं तो दिन शुभ है। बिजनेस में साझेदारी सोच-समझ कर ही करें साथ ही नयी योजनाओं को लागू करने से लाभ होगा। पुरानी जायजाद के क्रय-विक्रय के कार्यों में लाभ होगा। 

यह भी पढ़ें   Corona Update: छत्तीसगढ़ में आज मिले कोरोना के 28 नए पॉजिटिव मरीज, 10 हुए स्वस्थ

सिंह राशि
दिन सामान्य रहेगा। राजनिति से जुड़े लोगों का दिन अच्छा है, आपकी बातों से लोग प्रभावित होंगे। आपकी सोच में सकारात्मकता आयेगी। ऑफिस में वर्कलोड कम हेगा, जिससे आपको राहत महसूस होगी। महिलायें अपने लिए शॉपिंग करने का मन बनायेंगी। इस राशि के थिएटर से जुड़े लोगों के लिये दिन बढ़िया है, किसी पुराने काम में कामयाबी मिलने के बाद लोग आपकी तारीफ करेंगे। इस राशि के विवाहित एक दूसरे के साथ बेहतरीन पल बिताएंगे। 

कन्या राशि
दिन आपके लिए लाभप्रद रहने वाला है। आपको कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। आपने जीवनसाथी पर भरोसा बनाये रखें, रिश्तों में और मजबूती आयेगी। आप आज जितना हो सके दूसरों की राय लेकर ही किसी कार्य की शुरूआत करें तो सफलता मिलनी तय है। ऑफिस में आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता है। कोई सहकर्मी बॉस से आपकी शिकायत लगा सकता है। आपका कोई भी गलत फैसला आपको परेशानी में डाल सकता है। छात्रों के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है। 

तुला राशि
आपका दिन उत्साह से भरा रहेगा। आप अपने नजदीकी रिश्तों को सुधारने की कोशिश करेंगे, जिसमें आपको सफलता जरूर मिलेगी। इस राशि के बेरोजगार लोगों को किसी मल्टीनेशनल कंपनी से जॉब का ऑफर मिलने के योग बन रहे हैं। आपका सकारात्मक विचार आपको सफलता दिलाने में सहायक होगा। संतान के करियर को लेकर आप थोड़े चिंतित रहेंगे, आप उसके बेहतर भविष्य के लिए नयी योजना बनायेंगे। लवमेट के लिए दिन अच्छा है, कोई स्पेशल गिफ्ट मिल सकता है। 

वृश्चिक राशि
किस्मत आपका साथ देगी। ऑफिस में सारे काम आसानी से पूरे हो जायेंगे। छात्र अपने बेहतर भविष्य के लिए सोच-विचार कर अच्छी योजना बनाऐंगे। ज्यादातर समय परिवारवालों के साथ बीतेगा। इस राशि के बिजनेसवर्ग के लोग किसी बड़े बिजनेसमैन से मिटिंग करेंगे, जिसका फायदा भविष्य में आवश्य मिलेगा। आप अपने जीवनसाथी की इच्छा पूरी करने का भरपूर कोशिश करेंगे, जिससे जीवनसाथी आपसे प्रसन्न होंगे। मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्रों को सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।

धनु राशि
मेहनत से किए हुए सारे कार्य पूरे होंगे। बिजनेस के मामले में आज आप किसी से मीटिंग करेंगे, जिसमे आपको सफलता मिलेगी। किसी के साथ पैसों का लेन-देन करते समय सावधानी बरतने की जरूरत है। आपके बिजनेस पार्टनर किसी जरूरी दस्तावेज पर आपके साइन करवाने घर आयेंगे। किसी भी कार्य में जल्दबाजी करने से बचें। साथ ही बिजनेस में भी जोखिम भरे फैसले ना लें। इस राशि के जो इलेक्ट्रोनिक सामान खरीदना चाहते हैं, वो खरीद सकते हैं। लवमेट्स आपको नई ड्रेस गिफ्ट करेंगे।

यह भी पढ़ें   हरियाणा ले जा रहा था गांजा, बस्तर पुलिस ने रोकी कार तो मिला 50 किलो माल

मकर राशि
आप रिश्तों के प्रति भवना से परिपूर्ण रहोगे, जीवनसाथी के साथ कुछ अच्छा करने की योजना बनायेंगे। आपकी संतान की इच्छाओं में वृद्धि होगी। इस राशि के आर्किटेक क्षेत्र से जुड़े लोगों को ऑफिस में किसी पुरानी गलती के कारण वो काम दुबारा करना पड़ेगा। आपका आर्थिक पक्ष पहले से और मजबूत होगा। इस राशि वालों को वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। सर्राफा व्यापारियों के लिए दिन अधिक धन लाभ करने वाला रहेगा। विद्यार्थियों के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है। 

कुम्भ राशि
दिन आपका खुशनुमा रहेगा। बिजनेस के मामले में आपके नजदीकी दोस्त से समय पर आपको मदद मिल जाएगी। इस राशि के अविवाहितों के लिए अच्छे रिश्ते आयेंगे। इस राशि के नौकरी कर रहे लोगों का ट्रांसफर ऐसी जगह हो सकता है जहां उनको नौकरी करने में थोड़ा आराम रहेगा। आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा मजबूत होगा। स्टूडेंट्स के लिए दिन बढ़िया रहने वाला है, पहले दी गयी किसी प्रतियोगी परीक्षा का आपको बेहतर परिणाम हासिल होगा। 

मीन राशि
आपका मन लेखन कार्यों में रहेगा, आपकी कविता के लिए किसी समारोह में आपको पुरस्कार भी मिलेगा। अगर आप कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो दिन आपके लिए शानदार है। आप परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान बनायेंगे। राजीनीति से जुड़े लोगों का समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा, लोग आपसे जुड़ने की कोशिश करेंगे। आप पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें। किसी काम को पूरा करने में जितनी कोशिश, उतनी ही सफलता प्राप्त होगी। पिता से आपको सलाह मिलेगी जो भविष्य में आपके काम आएगी। 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uncategorized

एचटीएटी परीक्षा चार अक्टूबर को: प्राथमिक स्कूलों में प्रधानाध्यापक बनने का मौका, जाने कब करे आवेदन

Published

on

सूरत। गुजरात के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों में कार्यरत  शिक्षकों के लिए प्रधानाध्यापक (हेड टीचर) बनने का बेहतरीन मौका सामने आया है। गुजरात राज्य परीक्षा बोर्ड ने हेड टीचर एप्टीट्यूड टेस्ट (HTAT) के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस परीक्षा के जरिए योग्य शिक्षकों को पदोन्नति (Promotion) दी जाएगी।

एचटीएटी परीक्षा का आयोजन 4 अक्टूबर को किया जाएगा। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है:

आवेदन की शुरुआत: 11 अगस्त
आवेदन की अंतिम तिथि: 25 अगस्त
शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 27 अगस्त


इच्छुक अभ्यर्थियों को राज्य परीक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण करना होगा, दस्तावेज अपलोड करने होंगे और आवेदन की एक प्रति अपने पास सुरक्षित रखनी होगी। परिचय-वृत्तऔर पोर्टफ़ोलियो

यह भी पढ़ें   Raipur: आरक्षक लक्ष्मीकांत अहीर बने हीरो, भीड़ में फंसे एंबुलेंस के लिए निकाला रास्ता… मरीज की बचाई जान

परीक्षा पैटर्न और अंक योजना

यह परीक्षा बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) आधारित होगी, जिसमें कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्न पत्र दो भागों में विभाजित रहेगा:

भाग 1: 50 प्रश्न
भाग 2: 100 प्रश्न


प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा और परीक्षा हल करने के लिए कुल 135 मिनट का समय मिलेगा। राहत की बात यह है कि परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग (नकारात्मक अंकन) लागू नहीं होगी। सिलेबस में भाषा, गणित, सामान्य ज्ञान,  शैक्षिक प्रबंधन और प्रशासन जैसे विषय शामिल रहेंगे।

पात्रता और न्यूनतम अंक

इस परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का प्राथमिक या उच्च प्राथमिक स्कूल में कार्यरत  शिक्षक होना अनिवार्य है। साथ ही मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक और B.Ed., D.El.Ed. या समकक्ष शैक्षणिक योग्यता के साथ आवश्यक शिक्षण अनुभव होना चाहिए।

परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को न्यूनतम 60% अंक और आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC) के अभ्यर्थियों को 55% अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा। बोर्ड ने उम्मीदवारों को आवेदन से पहले पूरी अधिसूचना ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी है।

Continue Reading

Uncategorized

फार्मेसी काउंसिल की बैठक रही हंगामेदार: फार्मासिस्ट अभिषेक चंदा का निलंबन बहाल, पक्षपात के आरोपों के बीच रजिस्ट्रार पर बैठक छोड़कर जाने का आरोप

Published

on

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट फार्मेसी काउंसिल की आम सभा की बैठक बुधवार को हंगामेदार रही। बैठक में फार्मासिस्ट अभिषेक चंदा के निलंबन का मामला प्रमुख रूप से उठा। काउंसिल सदस्यों ने दस्तावेजों की जांच के बाद सर्वसम्मति से उनका निलंबन वापस लेने का निर्णय लिया।

बैठक में विशेष सम्मिलन 2 अप्रैल 2026 की कार्यवाही विवरण के अनुमोदन, संजय जैन द्वारा पंजीयन के लिए आवेदन पर कार्यसमिति के अभिमत का अनुमोदन और छत्तीसगढ़ स्टेट फार्मेसी काउंसिल के लिए पूर्णकालिक रजिस्ट्रार की नियुक्ति जैसे मुद्दे पर भी चर्चा हुई।

बैठक छोड़कर गए रजिस्ट्रार
बैठक के दौरान रजिस्ट्रार अश्वनी गुर्देकर पर पक्षपात, तानाशाही और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए। आरोपों के बीच वे बैठक छोड़कर चले गए, जिसको लेकर भी सदस्यों ने आपत्ति जताई। हालांकि, रजिस्ट्रार अश्वनी गुर्देकर ने कहा कि बैठक में बहुत शोर-शराबा हो रहा था, जिससे उनके सिर में दर्द होने लगा। इसकी सूचना उन्होंने समूह में लिखकर दी और अध्यक्ष को बताकर बैठक से निकल गए।

फार्मासिस्ट अभिषेक चंद्रा का निलंबन बहाल
बिलासपुर निवासी फार्मासिस्ट अभिषेक चंदा ने पहले काउंसिल के रजिस्ट्रार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। इसके बाद उनके पंजीयन को निलंबित कर दिया गया था। बुधवार को हुई काउंसिल की आम सभा में संबंधित दस्तावेजों का गहन परीक्षण किया गया। सदस्यों का कहना है कि जांच में दस्तावेजों में छेड़छाड़ के संकेत मिले, जिसके बाद सदस्यों ने इसका विरोध किया। वहीं अभीमत से अभिषेक चंदा का निलंबन वापस लेने का निर्णय लिया।

यह भी पढ़ें   धमतरी: अस्थिबाधित बुधारू राम यादव को मिली मोटराईज्ड, ट्रायसायकल आवेदन पर हुई फौरन कार्रवाई
Continue Reading

Uncategorized

बड़ी खबर : तीन साल से एक ही जगह पर जमे अधिकारी-कर्मचारी बदले जाएंगे, GAD ने जारी किया आदेश

Published

on

रायपुर। छत्तीसगढ़ में लंबे  समय से एक ही जगह पर जमे अधिकारी-कर्मचारी बदले जाएंगे। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग, छग शासन के सचिव अविनाश चंपावत ने आदेश जारी किया है। आदेश के मुताबिक, मंत्रालय से लेकर कलेक्टर ऑफिस तक तीन साल से एक ही जगह पर काम कर रहे अधिकारी-कर्मचारी बदले जाएंगे। अगर किसी को रोकना बहुत जरूरी है तो कारण बताना होगा।

आदेश में लिखा है कि राज्य के विभिन्न विभागों, विभागाध्यक्ष कार्यालयों, संभागीय आयुक्त कार्यालयों, कलेक्टर कार्यालयों तथा अधीनस्थ कार्यालयों में पदस्थ कतिपय अधिकारी एवं कर्मचारी लंबे समय से एक ही स्थान अथवा एक ही कार्य-पटल पर कार्यरत हैं। कर्मचारियों की कार्य क्षमता में वृद्धि एवं उनके समग्र विकास के लिए यह आवश्यक है कि उन्हें कार्यालय में संपादित होने वाले सभी प्रकार के कार्यों का कार्यरत रहते हुए व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हो। इससे वे विभिन्न कार्य प्रक्रियाओं, नियमों एवं कार्यालयीन व्यवस्थाओं से भली-भांति परिचित होते हैं, जिससे उनकी दक्षता, कार्यकुशलता में निरंतर वृद्धि होती है। अतः कर्मचारियों को समय-समय पर विभिन्न कार्यों में सहभागिता एवं प्रशिक्षण का अवसर प्रदान किया जाना चाहिए, ताकि उक्त उद्देश्य की प्रभावी रूप से पूर्ति सुनिश्चित की जा सके। अतएव प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही, कार्यकुशलता एवं सुशासन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राज्य शासन द्वारा निम्नानुसार निर्णय लिया जाता है।

यह भी पढ़ें   Corona Update: छत्तीसगढ़ में आज मिले कोरोना के 28 नए पॉजिटिव मरीज, 10 हुए स्वस्थ
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending