Connect with us

Uncategorized

06 अक्टूबर राशिफल: जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन

Published

on

Rashifal

मेष राशि

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आज कुछ महत्वपूर्ण लोगों से सम्पर्क होगा जो आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होंगे। आज आपका पारिवारिक जीवन सुखद बना रहेगा। अपने व्यक्तित्व के दम पर आप कुछ लोगों को अपने फेवर में करने में सफल होंगे। इस राशि के नौकरी कर रहे लोगों की आय में बढ़ोतरी होगी। आज आप अपने दोस्तों के साथ फोन पर बात करेंगे।

वृष राशि

आज घर में किसी बड़े की सलाह लेकर ही कोई कदम उठाना चाहिए। ऑफिस का कामकाज ज्यादा होने से आज घर देर से पहुंचेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है। अपने कार्यों को बढ़ाने के लिए नया प्लान बनायेंगे। दाम्पत्य जीवन मे चल रही परेशानियां आज दूर होगी। लवमेट्स को आज उपहार मिलेगा।

यह भी पढ़ें: काम की खबर : ATM से ट्रांजेक्शन हो गया फेल और अकॉउंट से कट गया पैसा, तो बैंक देंगा मुआवजा

मिथुन राशि

आज आपका कॉन्फिडेंस लेवल हाई रहेगा। आपके साथ कारोबार करने वाले लोग आपके आईडियाज़ से प्रभावित होंगे। आज आपको तरक्की मिलने से परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। संतुलित भोजन करने से आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। बिजनेस को बढ़ाने में किसी सहयोगी का सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी आज आपको कोई उपहार देंगे। खेलते समय बच्चों का खास ख्याल रखें।

कर्क राशि

आज आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। आज आपको पैसे कमाने के कई नए मौके मिलेंगे। लोगों को तेजी से परखने की क्षमता आपको दूसरों से आगे बनाएं रखेगी। आज कार्यक्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी। घर में बच्चों की खिलखिलाहट से खुशी का माहौल बना रहेगा। नये कारोबार की शुरुआत करना चाहते हैं तो अपने बड़ो की राय जरूर लें।

यह भी पढ़ें: Spinal Injury: क्या आप रीढ़ की हड्डियों के समस्याओं से परेशान हैं? क्या हैं इसके लक्षण और बचाव के उपाय? जानिए क्या कहते हैं हड्डी रोग विशेषज्ञ

सिंह राशि

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आप अपनी वर्तमान स्थिति से खुश रहेंगे। बच्चों के साथ आपका समय बेहतर बीतेगा। धन संबंधी परेशानी से राहत मिलेगी। दाम्पत्य जीवन में थोड़ा उतार-चढ़ाव आयेगा, लेकिन साथ बैठकर बात करेंगे तो सब ठीक हो जायेगा। आज आप कठिन से कठिन परिस्थितियों का सामना करने के लिए तैयार रहेंगे। कारोबार में आज अच्छा फायदा होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें   गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय के नए कुलपति बने 'प्रो.आलोक चक्रवाल'

कन्या राशि

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। लोगों के बीच आज आप अपना प्रभाव बनाने में सफल होंगे। आज आप अपनी सूझ-बूझ से काम करेंगे, तो अतिरिक्त धन एकत्र करने में सफल होंगे। आज आपको संतान का सुख मिलने के योग बन रहे हैं। आज धैर्यपूर्वक लिया गया फैसला कारगर साबित होगा। परिवार की मदद मिलने से सफलता आपके कदम चूमेगी।

यह भी पढ़ें: VIDEO: फिर लखनऊ पहुँचे CM भूपेश बघेल, बाहर जाने से रोका गया तो जमीन पर बैठे… देखें वीडियो

तुला राशि

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आज आपके कार्यों की तारीफ होगी। किसी भी नए ऑफर के लिए आपको तैयार रहना चाहिए। आज समाज में आपका नाम और रुतबा बढ़ेगा। इस राशि के जो लोग विवाहित हैं, वह शाम को साथ में डिनर करने का प्लान बनाएंगे। आपके घर की सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होगी। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

वृश्चिक राशि

आज आपका दिन शानदार रहेगा। आज आपको किसी रिश्तेदार से अच्छी खबर मिलेगी। आज किसी बात को लेकर बड़ी बहन से सलाह लेंगे। आज कुछ ऐसे लोगों से बात होगी, जिनके पास पैसे कमाने के बहुत अच्छे विचार होंगे। आज आप अपनी कमियों को निखारने का प्रयास करेंगे। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को इंटरव्यू के लिए बुलावा आयेगा।

यह भी पढ़ें: Army Jobs 2021: सेना के ट्रेनिंग मुख्यालय में क्लर्क और MTS के पदों पर निकली भर्ती, 10वीं-12वीं पास करें आवेदन… जानिए कितनी मिलेगी सैलेरी

धनु राशि 

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज आपको कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपके सामने कुछ चुनौतियों आएंगी, लेकिन सीनियर्स की मदद से सब ठीक हो जायेगा। महिलाएं आज अपना काम जल्दी पूरा कर लेंगी। कारोबारियों को नयी योजना बनाने से व्यापार में फायदा होगा। दोस्त के साथ चल रही अनबन समाप्त हो जायगी। आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी।

यह भी पढ़ें   CG: होली से पहले जिला प्रशासन ने लिया बड़ा फैसला, नहीं मानी ये बात तो हो सकती है जेल

मकर राशि

आज आपका दिन धार्मिक गतिविधियों में अधिक बीतेगा। आज आप अपने खास चीजों को सम्भाल कर रखें। अगर कोई कोर्ट केस चल रहा है तो फैसला आपके पक्ष में आयेगा। आज आप अपने जीवनसाथी के नाम पर कुछ निवेश करेंगे, जो की आगे चलकर बहुत अच्छा साबित होगा।  मन लगाकर किये गये कार्यो में सफलता मिलेगी। पिता का सहयोग आपके साथ रहेगा।

यह भी पढ़ें: यहाँ पति की मौत के बाद महिलाओं की काट दी जाती है उंगलियां, कारण जानकर उड़ जायेंगे होश

कुंभ राशि

आज आप व्यावहारिक रहेंगे। कंट्रक्शन का काम कर रहे लोगों को आज कोई बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिलेगा। संतान पक्ष से आपको कोई खुशखबरी मिलने के योग है। भाई बहन के साथ समय बिताने से अच्छा महसूस होगा। लम्बे समय से रूके हुए काम में सफलता प्राप्त होगी। लवमेट्स के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा। आज आपको अचानक धन लाभ होगा।

मीन राशि

आज आपका दिन अनुकूल रहने वाला है। माता-पिता आपकी सफलता से खुश होंगे। आज आप अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए किसी से सलाह लेंगे। आज आपको ऑफिशियल मीटिंग के कारण किसी दूसरे शहर की यात्रा करना पड़ सकता है। मेडिकल के छात्रों को आज कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। नवविवाहित दंपत्ति आज एक दूसरे से अपने मन की बात शेयर करेंगे।

Uncategorized

दिवाली-दशहरा पर रेलवे 102 फेरे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाने जा रहा, टिकटों की बुकिंग शुरू; जानें पूरा शेड्यूल

Published

on

भारतीय रेलवे इस फेस्टिव सीजन में कुछ स्पेशल ट्रेने चलाने जा रहा है. दिवाली और दशहरा के दौरान ट्रेनों में होने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे 102 फेस्टिव स्पेशल ट्रेनें चलाएगी. इन ट्रेनों में IRCTC के एप और ऑफिशियल वेबसाइट (irctc.co.in), रेलवे के रिजर्वेशन सेंटर और RailOne एप के जरिए टिकट बुक कर सकते हैं. इनमें सफर करने के लिए स्पेशल चार्जेस देना होगा.

त्‍योहारों के लिए भारतीय रेलवे ने अलग-अलग रूटों के लिए फेस्टिव स्‍पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी कर रहा है. इसी में से एक रूट पर 102 फेरे वाली ट्रेनें चलाने जा रहा है.

यह भी पढ़ें   कोरबा: 27 बंदियों ने नवरात्रि उपवास रखने के लिए दिया आवेदन

दशहरा और दिवाली पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ा ऐलान किया है. इनमें मुंबई-चेन्नई, मुंबई-लातूर और कोल्हापुर-कलबुरगी रूट शामिल हैं. इन स्पेशल ट्रेनों के लिए टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है. त्‍योहारों के लिए बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने ये फैसला लिया है. 102 फेरे लगाने वाली ट्रेनें  सोलापुर मंडल से गुजरने वाले अलग-अलग रूटों पर चलाई जाएंगी.

CSMT मुंबई-चेन्नई बीच वीकली स्पेशल ट्रेन के 6 फेरे चलाए जाएंगे. यह ट्रेन 14 अक्टूबर से 18 नवंबर तक हर बुधवार को मुंबई से रात 12:35 बजे रवाना होगी और उसी दिन रात 11:30 बजे चेन्‍नई पहुंच जाएगी. वापसी में चेन्नई-CSMT मुंबई स्पेशल 15 अक्टूबर से 19 नवंबर तक हर गुरुवार को सुबह 4 बजे चेन्नई से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 4 बजे मुंबई आ जाएगी.

भारतीय रेलवे CSMT मुंबई और लातूर के बीच भी हफ्ते में दो बार चलने वाली स्पेशल ट्रेन चलाएगा, जो दोनों दिशाओं में 13-13 फेरे लगाएगी.

यह भी पढ़ें   गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय के नए कुलपति बने 'प्रो.आलोक चक्रवाल'

रेलवे कोल्हापुर और कलबुरगी के बीच भी 64 फेरे लगाएगी. यह स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को छोड़कर रोज चलेगी. कोल्हापुर-कलबुरगी स्पेशल 10 अक्टूबर से 15 नवंबर तक हर दिन सुबह 6:10 बजे कोल्हापुर से रवाना होगी और शाम 4:10 बजे कलबुरगी पहुंचेगी। इस दिशा में कुल 32 फेरे होंगे.

Continue Reading

Uncategorized

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के पहले सीजन के लिए रायपुर में ट्रायल शुरू, 6 टीमों के लिए 108 खिलाड़ियों का होगा चयन

Published

on

Chhattisgarh Hockey League 2026: प्रदेश में पहली बार आयोजित होने जा रही छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के लिए खिलाड़ियों का सलेक्शन ट्रायल सोमवार से रायपुर के सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में शुरू हो गया। 28 और 29 सितंबर को होने वाले ट्रायल के लिए करीब 400 युवाओं ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया है। इनमें से 108 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।

खिलाड़ियों के चयन और ट्रायल के समन्वय के लिए खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी हैं। चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुने गए खिलाड़ियों से लीग की छह फ्रेंचाइजी टीमें तैयार की जाएंगी। इन टीमों के नाम राजधानी रॉयल्स, चित्रकूट चैलेंजर्स, संस्कारधानी स्ट्राइकर्स, चक्रधर चैंपियंस, न्यायधानी नाइट्स और मैनपाट टाइटन्स हैं।

21 अक्टूबर से शुरू होगी लीग
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का पहला सीजन 21 अक्टूबर से 1 नवंबर तक रायपुर के सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। लीग को आईपीएल की तर्ज पर आयोजित करने की तैयारी है।

प्रतियोगिता में सभी छह टीमें लीग मुकाबले खेलेंगी। इसके बाद अंक तालिका में शीर्ष चार स्थान पर रहने वाली टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। दोनों सेमीफाइनल के विजेता फाइनल में खिताब के लिए आमने-सामने होंगे। मुकाबलों के लिए अंपायर और तकनीकी अधिकारियों की नियुक्ति हॉकी इंडिया की ओर से की जाएगी।

यह भी पढ़ें   Breaking: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया बड़ा ऐलान, मनेंद्रगढ़, सक्ती, मानपुर, सारंगढ बने नए जिले

9 दिन का विशेष ट्रेनिंग कैंप
चयनित खिलाड़ियों के लिए 9 दिन का विशेष प्रशिक्षण कैंप भी आयोजित किया जाएगा। इसका उद्देश्य खिलाड़ियों को लीग के मुकाबलों से पहले बेहतर तैयारी का मौका देना है। खास बात यह है कि स्थानीय खिलाड़ियों को अनुभवी नेशनल और इंटरनेशनल स्तर के खिलाड़ियों के साथ खेलने और प्रशिक्षण लेने का अवसर मिलेगा।

आयोजकों के अनुसार, गुरजंत सिंह, शमशेर सिंह और सुरेंदर कुमार सहित भारतीय हॉकी से जुड़े अन्य खिलाड़ी भी लीग का हिस्सा होंगे। जसकरण सिंह और देविंदर वाल्मीकि के नाम भी घोषित किए गए हैं।

लोकल खिलाड़ियों के लिए कितना बड़ा मौका?
लीग में बड़े और अनुभवी खिलाड़ियों की मौजूदगी के साथ सबसे अहम पहलू प्रदेश के स्थानीय खिलाड़ियों को मिलने वाला अवसर है। 108 स्थानीय खिलाड़ियों को चयन के बाद प्रोफेशनल माहौल में खेलने, हाई-इंटेंसिटी मुकाबलों का अनुभव लेने और अनुभवी खिलाड़ियों के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करने का मौका मिलेगा।

खेल विशेषज्ञों की नजर इस बात पर भी रहेगी कि लीग स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के लिए कितना मंच दे पाती है। यदि प्रतियोगिता नियमित रूप से आयोजित होती है और इसके जरिए खिलाड़ियों को हॉकी इंडिया के राष्ट्रीय टूर्नामेंटों तथा उच्च स्तरीय चयन शिविरों तक पहुंचने का अवसर मिलता है, तो यह प्रदेश में हॉकी के लिए एक मजबूत टैलेंट पाइपलाइन तैयार करने में मदद कर सकती है।

यह भी पढ़ें   अंतर्राष्ट्रीय समपार (फाटक) जागरुकता दिवस के अवसर पर 07 दिनों का विशेष संरक्षा अभियान

छह टीमों के स्पॉन्सरों को लेकर बैठकें जारी
लीग की छह फ्रेंचाइजी टीमों के स्पॉन्सरों को लेकर भी बैठकों का दौर जारी है। टीमों के प्रायोजन और आयोजन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की जा रही है। वहीं, सलेक्शन ट्रायल पूरा होने के बाद खिलाड़ियों की टीमों को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

Continue Reading

Uncategorized

बारिश से फसल नुकसान उठाने वाले किसानों को सीएम साय ने दिया बड़ा दिलासा, कहा- सर्वे के बाद दिया जाएगा मुआवजा…

Published

on

छत्तीसगढ़ में लगातार बारिश से बनी बाढ़ की स्थिति से कई जगहों पर हुए फसल नुकसान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किसानों को बड़ा दिलाया दिया है. उन्होंने कहा कि फसल नुकसान का सर्वे होगा. हम स्वयं आकलन करने जा रहे हैं. आकलन के बाद मुआवजा दिया जाएगा.

सुकमा के लिए रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मीडिया से चर्चा में कहा कि बारिश की कारण कई जगह पर बाढ़ की स्थिति बनी है. बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोगों से मुलाकात करने जा रहे हैं. फसल, मकान का नुकसान हुआ है. पीड़ित लोगों से मुलाकात करेंगे. वहीं सिंगापुर दौरे को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि नई उद्योग नीति आने के बाद देश-विदेश में इन्वेस्टर मीट का आयोजन किया जा रहा है. इस कड़ी में 4, 5 और 6 अक्टूबर को सिंगापुर प्रवास पर रहेंगे.

यह भी पढ़ें   पुलिस महानिरीक्षक बद्री नारायण मीणा ने महिला एवं बच्चों संबंधी अपराधों की ली समीक्षा बैठक

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending