Connect with us

Uncategorized

कोरबा: 27 बंदियों ने नवरात्रि उपवास रखने के लिए दिया आवेदन

Published

on

कोरबा. नवरात्रि 2 अप्रैल से प्रारंभ हो रहा है. इस दौरान मंदिर से लेकर अन्य स्थानों पर अनुष्ठान किए जाएंगे. कोरबा के जिला जेल में  निरुद्ध 27 बंदी चाहते हैं कि वह भी नवरात्रि पर उपवास करें. इस मामले में डॉक्टर की रिपोर्ट के आधार पर अंतिम कार्रवाई की जाएगी.

किसी खास मौके पर उपवास करने को लेकर लोग ज्यादा ही गंभीरता दिखाते हैं. सामान्य मामलों में यह सब करना बेहद आसान है लेकिन जेल की चारदीवारी के भीतर इसे करने के लिए कई औपचारिकताएं निभानी होती हैं. जेलर विज्ञानंद सिंह ने बताया कि 27 बंदियों ने नवरात्रि पर व्रत करने की इच्छा जताई है. इस बारे में डॉक्टर से परीक्षण कराया जाएगा जो लोग शारीरिक रूप से फिट पाए जाएंगे, उनके मामले में प्रशासन अनुमति देगा..

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में आज मिले कोरोना के 6153 नए पॉजिटिव मरीज, 4083 हुए स्वस्थ

बताया गया कि व्रत करने वाले बंदियों के लिए अलग-अलग बैरक की व्यवस्था की जा रही है. इसी के साथ उनके खानपान के लिए फलाहार का प्रबंध भी नियमानुसार जेल विभाग करता है. कई प्रकार के अपराध में लिप्त लोगों को जेल में रखा जाता है जहां पर उन्हें सुधारने की व्यवस्था की जाती है. ऐसे लोगों को जेल मैन्युअल के अंतर्गत कई प्रकार की सुविधाएं दी जाती हैं.  कुछ मौकों पर उनके आचरण के आधार पर सजा में कटौती भी की जाती है.

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uncategorized

पाकिस्तान में 1,000 रुपए तक पहुंच सकता है पेट्रोल, अभी 389 रुपए लीटर ; बांग्लादेश में भी बढ़े Fuel Prices

Published

on

Pakistan Petrol Price: पाकिस्तान और बांग्लादेश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ा उछाल आया है। मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष और अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों का असर दोनों देशों के ईंधन बाजार पर दिखाई दे रहा है। पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 1,000 पाकिस्तानी रुपए प्रति लीटर तक पहुंचने की आशंका जताई गई है।

Pakistan Petrol Price: 1,000 रुपए तक जा सकता है भाव
पाकिस्तान के पेट्रोलियम मंत्री अली परवेज मलिक ने रविवार को कहा कि अगर देश में पेट्रोल की कमी होती है, तो कीमतों में और बढ़ोतरी हो सकती है। फिलहाल पाकिस्तान में पेट्रोल 389 पाकिस्तानी रुपए प्रति लीटर, जबकि डीजल 424 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

यह भी पढ़ें   CG : वासना में अंधी भाभी देवर को रोज बुलाती थी, तंग आकर देवर ने ले ली जान...

अगर पेट्रोल की कीमत 1,000 पाकिस्तानी रुपए प्रति लीटर तक पहुंचती है, तो मौजूदा विनिमय दर के आधार पर यह करीब ₹346 भारतीय रुपए प्रति लीटर के बराबर होगी। मिडिल ईस्ट में संघर्ष शुरू होने के समय, 28 फरवरी को पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 258.17 रुपए प्रति लीटर थी। तब से इसमें करीब 131 रुपए यानी लगभग 51% की वृद्धि हो चुकी है।

बाइक और छोटी कारों के लिए सब्सिडी
बढ़ती महंगाई से राहत देने के लिए पाकिस्तान सरकार ने बाइक, रिक्शा और 800 सीसी तक की कारों के लिए पेट्रोल सब्सिडी योजना शुरू की है। इसके तहत पात्र उपभोक्ताओं को पेट्रोल पर 100 रुपए प्रति लीटर तक की राहत दी जा रही है। सरकार के अनुसार, 17.5 लाख से अधिक लोगों ने योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है।

Continue Reading

Uncategorized

छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश का ऐलान, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल

Published

on

छत्तीसगढ़ के स्कूलों में आगामी त्योहार और शीतकालीन छुट्टियों को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने अवकाश की घोषणा कर दी है। विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश के लिए कुल 15 दिनों की छुट्टी निर्धारित की गई है।

जारी आदेश के मुताबिक दशहरा अवकाश 17 अक्टूबर 2026 से 21 अक्टूबर 2026 तक रहेगा। इस दौरान स्कूल पांच दिनों के लिए बंद रहेंगे।

इसी तरह दीपावली अवकाश 6 नवंबर 2026 से 10 नवंबर 2026 तक निर्धारित किया गया है। दीपावली के अवसर पर भी विद्यार्थियों और शिक्षकों को पांच दिनों का अवकाश मिलेगा। वहीं, साल के अंत में शीतकालीन अवकाश 24 दिसंबर 2026 से 28 दिसंबर 2026 तक रहेगा। यह अवकाश भी पांच दिनों का होगा।

इस तरह छत्तीसगढ़ के स्कूलों में दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश को मिलाकर कुल 15 दिनों की छुट्टियां रहेंगी। स्कूल शिक्षा विभाग, मंत्रालय की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ : बीजापुर जिले में पांच नक्सली गिरफ्तार

Continue Reading

Uncategorized

मुख्यमंत्री साय की ओडिशा के CM माझी से मुलाकात, बोले- महानदी जल विवाद का जल्द निकलेगा समाधान

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रविवार को भुवनेश्वर में ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से उनके निवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच छत्तीसगढ़ और ओडिशा के आपसी सहयोग, विकास, जनकल्याण सहित दोनों राज्यों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सौहार्दपूर्ण और सार्थक चर्चा हुई।

दोनों राज्यों के बीच सहयोग बढ़ाने पर हुई सकारात्मक चर्चा
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ और ओडिशा पड़ोसी राज्य होने के साथ सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक रूप से भी एक-दूसरे से गहराई से जुड़े हुए हैं। दोनों राज्यों के बीच अनेक साझा विषय और विकास की व्यापक संभावनाएं हैं। आपसी संवाद और सहयोग को और मजबूत करते हुए इन संभावनाओं को दोनों राज्यों की जनता के हित में आगे बढ़ाने को लेकर मुख्यमंत्री माझी से सकारात्मक चर्चा हुई।

यह भी पढ़ें   बड़ी खबर : उदयपुर नवसंकल्प शिविर के लिए छत्तीसगढ़ के कई नेता कमेटी में हुए शामिल

महानदी जल विवाद पर क्या बोले मुख्यमंत्री साय
सीएम साय ने महानदी जल विवाद के संबंध में कहा कि लंबे समय से चले आ रहे इस विषय के समाधान की दिशा में अब सकारात्मक वातावरण बना है। छत्तीसगढ़ और ओडिशा, दोनों राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार है। केंद्र सरकार के सहयोग और दोनों राज्यों की सकारात्मक पहल से इस विषय का बहुत जल्द समाधान निकलने की उम्मीद है।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending