Uncategorized
छत्तीसगढ़ : बीजापुर जिले में पांच नक्सली गिरफ्तार
बीजापुर| छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों ने पांच नक्सलियों को गिरफ्तार किया है।मिली जानकारी के अनुसार जिले के नैमेड और मिरतूर थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने पांच नक्सलियों कमलू ओयाम (23), मनीष कलमूम (26), गुड्डु हेमला (30), बिज्जा उर्फ़ बीजा कड़ती (47) और मुड़ा (47) को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में संचालित माओवादी विरोधी अभियान के तहत बुधवार को नैमेड़ थाने से जिला बल, डीआरजी और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों को कैका, कडेर और जपेली गांव की ओर रवाना किया गया था।उन्होंने बताया कि गश्त के दौरान सुरक्षा बलों ने तीन नक्सलियों कमलू, मनीष कलमूम और गुड्डु हेमला को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली आगजनी की घटना में शामिल थे ।उन्होंने बताया कि एक अन्य घटना में सुरक्षा बलों ने मिरतुर थाना क्षेत्र में दो नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मिरतुर थाना क्षेत्र में जिला बल और सीआरपीएफ का दल गश्त पर था और दल जब मुण्डेर गांव के जंगल में था तब वहां घेराबंदी कर दो नक्सलियों बिज्जा और मुड़ा को गिरफ्तार कर लिया गया।उन्होंने बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों के खिलाफ हत्या, लूट और अन्य घटनाओं में मामले दर्ज हैं।
सोर्स: भाषा
Uncategorized
दीपावली से पहले महिलाओं को बड़ा तोहफा: कल जारी होगी महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, अमित शाह करेंगे राशि ट्रांसफर

छत्तीसगढ़ शासन की ओर से महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और उनकी आत्मनिर्भरता को सुनिश्चित करने की दिशा में महतारी वंदन योजना चलाई जा रही है, जिसके तहत प्रदेश की माताओं-बहनों को एक और बड़ी सौगात मिलने जा रही है। दीपावली से ठीक पहले योजना की नवंबर माह की 33वीं किस्त का अंतरण कल यानी 3 नवंबर को राज्योत्सव समारोह के दौरान किया जाएगा।
गृह मंत्री अमित शाह करेंगे राशि का अंतरण
राज्योत्सव समारोह के मुख्य मंच से गृह मंत्री अमित शाह के मुख्य आतिथ्य और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम आयोजित होगा। इस दौरान प्रदेश की 67 लाख 40 हजार 410 पात्र महिलाओं के बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से कुल 632 करोड़ 63 लाख 67 हजार 750 रुपये की राशि सीधे अंतरित की जाएगी। त्योहार से पहले खाते में राशि आने से महिलाओं और उनके परिवारों में भारी उत्साह और उमंग का माहौल है।
इन महिलाओं के खातों में पहुंचेगी राशि
ई-केवाईसी पूर्ण करा चुकीं प्रदेशभर की 67 लाख 33 हजार 502 महिला हितग्राही लाभान्वित होंगी। नियद नेल्ला नार कैंप क्षेत्र की 6,908 महिलाओं को उनकी 13वीं किस्त की राशि प्रदान की जाएगी। इस प्रकार कुल 67 लाख 40 हजार 410 महिलाओं को इस चरण में लाभ मिलेगा।
योजना के सफर पर एक नजर
छत्तीसगढ़ में 1 मार्च 2024 से लागू इस योजना के तहत पहली किश्त 10 मार्च 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करकमलों से प्रदान की गई थी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में अब तक 32 किस्तों के माध्यम से महिलाओं को कुल 20 हजार 717.87 करोड़ रुपये की सहायता दी जा चुकी है। 33वीं किस्त के जुड़ने के बाद यह कुल आंकड़ा बढ़कर 21 हजार 350.50 करोड़ रुपये हो जाएगा।
Uncategorized
छत्तीसगढ़ पुलिस में 128 पदों पर निकली भर्ती, बस्तर फाइटर्स आरक्षक के लिए 2 नवंबर से शुरू होगा आवेदन

छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा जिले में बस्तर फाइटर्स (विशेष कार्यपालिक बल) के अंतर्गत फाइटर आरक्षक के 128 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से जारी विज्ञापन के अनुसार, जिले के स्थानीय निवासी पात्र अभ्यर्थी निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकेंगे।
जारी विज्ञापन के मुताबिक, भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 2 नवंबर 2026 से शुरू होगी। इच्छुक अभ्यर्थी 12 दिसंबर 2026 को शाम 5 बजे तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। निर्धारित समय सीमा के बाद प्राप्त होने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।

वर्गवार 128 पदों का विवरण
दंतेवाड़ा जिले में कुल 128 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें वर्गवार पदों का विवरण इस प्रकार है।
अनारक्षित वर्ग – 07 पद
अन्य पिछड़ा वर्ग (अपिव) – 17 पद
अनुसूचित जाति (अजा) – 11 पद
अनुसूचित जनजाति (अजजा) – 93 पद
इन स्थानों पर जमा कर सकेंगे आवेदन
अभ्यर्थी अपना आवेदन पत्र कार्यालय पुलिस अधीक्षक, जिला दंतेवाड़ा, कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस), किरंदुल तथा थाना गीदम में जमा कर सकते हैं। इसके अलावा आवेदन पत्र पंजीकृत भारतीय डाक के माध्यम से पुलिस अधीक्षक, जिला दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, पिन कोड 494449 के पते पर भी भेजे जा सकते हैं।
Uncategorized
पीएम मोदी ने ब्राजील के राष्ट्रपति को दी जीत की बधाई, कहा- ‘ग्लोबल साउथ’ की उन्नति के लिए मिलकर काम करेंगे

ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा ने राष्ट्रपति चुनाव में शानदार वापसी करते हुए चौथी बार जीत हासिल की है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा को दोबारा चुनाव जीतने पर बधाई दी और साथ काम करने की इच्छा जताई. पीएम मोदी ने लिखा, ” मेरे प्रिय मित्र, राष्ट्रपति लूला को शानदार पुनर्निर्वाचन पर हार्दिक बधाई.
ब्राजील के राष्ट्रपति लूला एक बार फिर चुनाव जीत गए हैं. उनके पुनर्निवार्चन पर पीएम मोदी ने उन्हें बधाई दी है. ब्राजील के चुनाव प्राधिकरण के मुताबिक, लूला ने राष्ट्रपति चुनाव के दूसरे दौर में फ्लावियो बोल्सोनारो को हराया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को उन्हें बधाई दी और कहा कि वह भारत-ब्राजील रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए उनके साथ मिलकर काम करने को उत्सुक हैं. हम साथ मिलकर अलग-अलग क्षेत्रों में अपना सहयोग मजबूत करते रहेंगे, ग्लोबल साउथ की साझा प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाएंगे.
ब्राजील के चुनाव प्राधिकरण के मुताबिक, लूला ने राष्ट्रपति चुनाव के दूसरे दौर में फ्लावियो बोल्सोनारो को हराया. लूला को 51.79 फीसदी वैध वोट मिले, जबकि फ्लावियो बोल्सोनारो को 48.21 फीसदी वोट मिले. दोनों के बीच करीब 44 लाख वोटों का अंतर रहा.
राष्ट्रपति लूला फरवरी 2026 में भारत आए थे, जहां हैदराबाद हाउस में पीएम मोदी के साथ उनकी द्विपक्षीय वार्ता हुई थी. दोनों नेताओं ने तकनीक, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), सेमीकंडक्टर, रक्षा, स्वच्छ ऊर्जा, कृषि और ‘ग्लोबल साउथ’ के हितों को लेकर आपसी सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया था.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्राजील के राष्ट्रपति लूला को जहां फिर से निर्वाचन की बधाई दी. वहीं दोनों देशों के बेहतर रिश्तों को और प्रगाढ़ बनाने पर भी जोर दिया. पीएम मोदी ने कहा कि ‘हम साथ मिलकर ‘ग्लोबल साउथ’ की साझा प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाएंगे और एक अधिक समावेशी, न्यायसंगत और टिकाऊ दुनिया की दिशा में काम करेंगे.’
-
Uncategorized5 days agoसरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर: गोवर्धन पूजा पर रहेगा सामान्य अवकाश, शासन ने बदला पुराना आदेश
-
Uncategorized2 days agoछत्तीसगढ़ पुलिस में 128 पदों पर निकली भर्ती, बस्तर फाइटर्स आरक्षक के लिए 2 नवंबर से शुरू होगा आवेदन
-
Uncategorized6 days agoभाजपा की बैठकों में ‘मिशन-2028’ का शंखनाद, स्मृति ईरानी ने कहा- यह सिर्फ चुनावी लक्ष्य नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की अस्मिता, विकास और सुशासन का संकल्प
-
Uncategorized6 days agoछत्तीसगढ़ में नर्सिंग प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग, चिकित्सा शिक्षा आयुक्त ने इंडियन नर्सिंग काउंसिल को लिखा पत्र
-
Uncategorized4 days agoपीएम मोदी ने ब्राजील के राष्ट्रपति को दी जीत की बधाई, कहा- ‘ग्लोबल साउथ’ की उन्नति के लिए मिलकर काम करेंगे
-
Uncategorized14 hours agoदीपावली से पहले महिलाओं को बड़ा तोहफा: कल जारी होगी महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, अमित शाह करेंगे राशि ट्रांसफर
