Connect with us

Uncategorized

मोबाइल चोर गिरफ्तार, स्टेशन पर यात्री के सो जाने पर किया था हाथ साफ

Published

on


बिलासपुर। प्रार्थी राजेश कुमार उराव , निवासी – जैजैपुर , जांजगीर -चाम्पा (छ. ग ) जो की दिनांक 29.03.22 को रायपुर में प्राइवेट गार्ड कि परीक्षा देकर बिलासपुर आया था बाराद्वार जाने हेतु ट्रैन रद्द होने के कारण दिनांक 29-30.03.22 के रात्रि में बिलासपुर स्टेशन के वेटिंग हॉल में सोने के दौरान समय करीबन 02:30 बजे उसके पेंट के पॉकेट से 01 रियल मी कंपनी का मोबाइल कीमत लगभग 8000/- रूपये किसी अज्ञात चोर के द्वारा चोरी कर लिया गया जिसकी सुचना प्रार्थी द्वारा आरपीएफ टास्क टीम बिलासपुर को दिया तब टास्क टीम द्वारा प्रार्थी का मदद करते हुए उक्त घटना के सम्बन्ध में प्रार्थी को जीआरपी बिलासपुर ले जाकर रिपोर्ट दर्ज करवाया गया रिपोर्ट के आधार पर जीआरपी बिलासपुर द्वारा अज्ञात के विरुद्ध अपराध क्रमांक 26/22 दिनांक 30.03.22 धारा 379 आईपीसी पंजीबद्ध किया गया |

उक्त घटना कि सुचना पर * ऋषि कुमार शुक्ला, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त, रेसुब बिलासपुर के निर्देशन एवं कुशल नेतृत्व में गठित रेसुब टीओपीबी टास्क टीम बिलासपुर -01* के प्रभारी उप निरीक्षक आर. एस. मिश्रा को जीआरपी से समन्वय कर मामले की पतासाजी एवं गिरफ्तारी हेतु आदेशित किया गया था | आदेशानुसार रेसुब टास्क टीम के द्वारा जीआरपी बिलासपुर से समन्वय किया गया एवं सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन कर मुखबिरो से पतासाजी किया गया |

 दिनांक 31.03.22 को *रेसुब टीओपीबी टास्क टीम बिलासपुर के प्रभारी, उप निरीक्षक आर. एस. मिश्रा मतहत प्र.आ वाई. के. पटेल, प्र.आ रमेश कुमार, आरक्षक बैद्यनाथ, आरक्षक अजय यादव एवं जीआरपी के प्र. आ इंद्रजीत बघेल , आरक्षक रामजन्म मिश्रा, आरक्षक के. एस. उपाध्याय के साथ संयुक्त टीम* मुखबीर कि सुचना पर गस्त चेकिंग के दौरान समय करीबन 08:45 बजे बिलासपुर स्टेशन प्लेटफार्म संख्या 04-05 के रायपुर छोर में एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में घूमते पाकर घेराबंदी कर रोका गया पूछताछ करने पर अपना नाम पता *अजय मक्कर पिता बलदेव मक्कर, उम्र-42, निवासी - इमलीपारा, वार्ड -02, थाना - महासमुंद , जिला - महसमुंद (छ.ग)* बताया | जिसके पास 01 नग रियल मी कंपनी का मोबाइल बरामद किया गया जिसके सम्बन्ध में उसके द्वारा कोई रशीद प्रस्तुत नहीं किया गया तथा 01 दिन पहले रात्रि में बिलासपुर स्टेशन के वेटिंग हाल में यात्रियों के पॉकेट से चोरी करना स्वीकार किया |

तब मौके कि कार्यवाही कर उक्त आरोपी को जीआरपी बिलासपुर लाया गया तथा जीआरपी बिलासपुर द्वारा उक्त आरोपी को जीआरपी बिलासपुर पूर्व में दर्ज अपराध क्रमांक 26/22 दिनांक 30.03.22 धारा 379 आईपीसी में सम्बद्ध किया गया |

यह भी पढ़ें   खाद की जमाखोरी करने वालों को ब्लैकलिस्टेड करें : सीएम बघेल
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uncategorized

छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ, 854 व्याख्याता पदों पर होगी भर्ती, लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किया आदेश

Published

on

छत्तीसगढ़ में शिक्षकीय पदों पर भर्ती की प्रक्रिया को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। व्याख्याता के 854 पदों पर भर्ती की जाएगी। मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश में 5 हजार शिक्षकीय पदों पर भर्ती की घोषणा के बाद अब व्याख्याता पदों पर भर्ती के लिए लोक शिक्षण संचालनालय की ओर से आदेश पत्र जारी किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, व्याख्याता के इन पदों पर हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, भौतिकी, राजनीति शास्त्र, इतिहास, भूगोल और अर्थशास्त्र विषयों में भर्ती की जाएगी।

ई और टी संवर्ग के स्कूलों में भरे जाएंगे पद
कुल 854 पदों में से 424 पद ई-संवर्ग के स्कूलों में, जबकि 430 पद टी-संवर्ग के स्कूलों में भरे जाएंगे। इस भर्ती के जरिए अलग-अलग विषयों में व्याख्याताओं के रिक्त पदों को भरा जाएगा।

यह भी पढ़ें   Iran Israel war: ईरान के खार्ग पर ताबड़तोड़ हमले, ट्रंप की डेडलाइन पूरी होने से पहले ही US-इजरायल का अटैक

कर्मचारी चयन मंडल कराएगा लिखित परीक्षा
भर्ती के लिए लिखित परीक्षा कर्मचारी चयन मंडल द्वारा आयोजित की जाएगी। हालांकि, अभ्यर्थियों को आवेदन के लिए अभी इंतजार करना होगा। आवेदन की तिथि अलग से जारी की जाएगी।


पदों की जानकारी निम्नानुसार है :-

Continue Reading

Uncategorized

पाकिस्तान में 1,000 रुपए तक पहुंच सकता है पेट्रोल, अभी 389 रुपए लीटर ; बांग्लादेश में भी बढ़े Fuel Prices

Published

on

Pakistan Petrol Price: पाकिस्तान और बांग्लादेश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ा उछाल आया है। मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष और अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों का असर दोनों देशों के ईंधन बाजार पर दिखाई दे रहा है। पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 1,000 पाकिस्तानी रुपए प्रति लीटर तक पहुंचने की आशंका जताई गई है।

Pakistan Petrol Price: 1,000 रुपए तक जा सकता है भाव
पाकिस्तान के पेट्रोलियम मंत्री अली परवेज मलिक ने रविवार को कहा कि अगर देश में पेट्रोल की कमी होती है, तो कीमतों में और बढ़ोतरी हो सकती है। फिलहाल पाकिस्तान में पेट्रोल 389 पाकिस्तानी रुपए प्रति लीटर, जबकि डीजल 424 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

यह भी पढ़ें   गरियाबंद में अनियंत्रित होकर पलटी स्कूली छात्रों से भरी बस, 2-3 बच्चे गंभीर रूप से घायल

अगर पेट्रोल की कीमत 1,000 पाकिस्तानी रुपए प्रति लीटर तक पहुंचती है, तो मौजूदा विनिमय दर के आधार पर यह करीब ₹346 भारतीय रुपए प्रति लीटर के बराबर होगी। मिडिल ईस्ट में संघर्ष शुरू होने के समय, 28 फरवरी को पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 258.17 रुपए प्रति लीटर थी। तब से इसमें करीब 131 रुपए यानी लगभग 51% की वृद्धि हो चुकी है।

बाइक और छोटी कारों के लिए सब्सिडी
बढ़ती महंगाई से राहत देने के लिए पाकिस्तान सरकार ने बाइक, रिक्शा और 800 सीसी तक की कारों के लिए पेट्रोल सब्सिडी योजना शुरू की है। इसके तहत पात्र उपभोक्ताओं को पेट्रोल पर 100 रुपए प्रति लीटर तक की राहत दी जा रही है। सरकार के अनुसार, 17.5 लाख से अधिक लोगों ने योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है।

Continue Reading

Uncategorized

छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश का ऐलान, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल

Published

on

छत्तीसगढ़ के स्कूलों में आगामी त्योहार और शीतकालीन छुट्टियों को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने अवकाश की घोषणा कर दी है। विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश के लिए कुल 15 दिनों की छुट्टी निर्धारित की गई है।

जारी आदेश के मुताबिक दशहरा अवकाश 17 अक्टूबर 2026 से 21 अक्टूबर 2026 तक रहेगा। इस दौरान स्कूल पांच दिनों के लिए बंद रहेंगे।

इसी तरह दीपावली अवकाश 6 नवंबर 2026 से 10 नवंबर 2026 तक निर्धारित किया गया है। दीपावली के अवसर पर भी विद्यार्थियों और शिक्षकों को पांच दिनों का अवकाश मिलेगा। वहीं, साल के अंत में शीतकालीन अवकाश 24 दिसंबर 2026 से 28 दिसंबर 2026 तक रहेगा। यह अवकाश भी पांच दिनों का होगा।

इस तरह छत्तीसगढ़ के स्कूलों में दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश को मिलाकर कुल 15 दिनों की छुट्टियां रहेंगी। स्कूल शिक्षा विभाग, मंत्रालय की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर : मतदाता पहचान पत्र से आधार नंबर जोड़ने का अभियान शुरू

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending