देश
19 दिसंबर राशिफ़ल: जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन

मेष (Mesh)
महिलाओं को अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। आपको पेट से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है। आपको अपनी बातें दूसरों से शेयर करने से बचना चाहिए। आज आप अपने महत्वपूर्ण कागजातों की फाइल खोलेंगे, जिसमे आपको कोई पुरानी ऍफ़ डी दिखेगी | दाम्पत्य जीवन को बेहतर बनाये रखने के लिए आपको गलतफहमी में पड़ने से बचना होगा। लवमेटस के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है | माथे व गले पर हल्दी का तिलक करें, आपके साथ सब बेहतर होगा |
वृषभ (Vrushabh)
आज का दिन शानदार रहने वाला है। आज आप अपने आपको उर्जावान महसूस करेंगे | मन में नई चीज़ों को जानने की उत्सुकता बनेगी | भाई-बहन आपकी पूरी मदद करेंगे। जीवनसाथी को लेकर आपकी जिम्मेदारियां बढ़ेगी। बच्चें बाहर जाने की जिद्द करेंगे, बेहतर होगा उन्हें बाहर ना जाने दें | लवमेटस फ़ोन पर लम्बी बात करेंगे, जिससे रिश्तें में नयापन आयेगा | शुक्र देव के मंत्र- ‘ऊँ द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम:’ का 21 बार जप करें, जीवन में चल रही समस्यायों से छुटकारा मिलेगा |
मिथुन (Mithun)
आज आपका ज्यादा समय परिवार वालों के साथ बीतेगा | आपके दिनचर्या में बदलाव आयेगा | आज आप घर पर ही कुकिंग का आनंद उठाएंगे | परिवार वालों के साथ किसी गंभीर मुद्दे पर बात करेंगे | आज कोई बड़ा फैसला बिना सोचे समझे ना लें | विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा | जीवनसाथी के विचारों से आज आप प्रभावित होंगे | लवमेटस आज थोडा परेशान हो सकते है | सूर्यदेव को जल अर्पित करें, आपके काम में निरंतरता बनी रहेगी।
कर्क (Kark)
आज आपके सितारे बुलंद रहने वाले हैं। अचानक धनलाभ होने के योग बन रहे है | आज आप अपने दिनचर्या की रुपरेखा बनायेंगे | किसी दोस्त से फ़ोन पर लम्बी बात होगी | दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी | आज आप अपने जीवनसाथी को कोई गिफ्ट देने का वादा करेंगे | वर्क फ्रॉम होम कर रहें सहकर्मी आपसे फ़ोन पर सहायता लेंगे | मॉडलिंग के क्षेत्र से जुड़े लोगों को किसी अच्छी ब्रांड के लिये काम करने का ऑफर आयेगा। सुबह उठकर धरती माता को छूकर प्रणाम करें, पुरे दिन मन प्रसन्न रहेगा।
सिंह (Sinh)
आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज घर पर ही अपने ऑफिस का काम पूरा करने में व्यस्त रहेंगे | काम समय से पूरा करने में सफल भी होंगे | बच्चें अपने साथ कोई गेम खेलने की जिद्द करेंगे | महिलाएं घर की साफ-सफाई करेंगी | अगर आप कोई नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो अभी उचित समय नहीं है | बेहतर होगा कोरोना की परिस्थितियां ठीक होने तक इंतेजार करें | विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा | घर के बुजुर्गों का आशीर्वाद लें, तरक्की के नये रस्ते खुलेंगे |
कन्या (Kanya)
आज आपको हर काम में सावधान रहने की जरूरत है। किसी से बात करते समय अपनी वाणी पर संयम रखे | कुछ आदतों में सुधार लाने से आपका दिन बेहतर होगा। जीवनसाथी के साथ आपको प्यार से बात करनी चाहिए, इससे रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। कोरोना की परिस्थितियां ठीक होने पर आप बच्चों को कहीं घूमाने का प्रॉमिस लेंगे | आपको अपनी आर्थिक स्थिति पर थोड़ा ध्यान रखना चाहिए। पिता से आपको उचित सहयोग मिलेगा। श्री गणेश की आरती करें, दिन अच्छा गुजरेगा।
तुला (Tula)
आज आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। सोचा हुआ काम पूरा हो जायेगा। आपको धन लाभ होने के योग बन रहे है। रचनात्मक काम में लगे लोगों को आज बड़ी सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे। आप अपने भविष्य को लेकर कुछ सोच-विचार कर सकते हैं । दोस्तों के साथ रिश्तें बेहतर होंगे। आपको किसी काम में फायदा भी होगा। भगवान गणेश के मंत्र ‘ॐ गं गणपतये नमः का 21 बार जप करें, पारिवारिक कलेश दूर होंगे।
वृश्चिक (Vrushchik)
आज पुरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आप कोई ऐसा काम करेंगे, जिससे आपकी तारीफ होगी। सामाजिक कार्यों में आप सफल होंगे, आपके कार्यों की चर्चा होगी। वर्क फ्रॉम होम कर रहे कर्मचारियों का काम समय से पूरा हो जायेगा। साथ ही जूनियर आपसे फ़ोन पर सहायता भी लेंगे। भाई बहन किसी काम में आपसे सहयोग मांग सकते हैं। सेहत का खास ख्याल रखें। जरुरतमंद की मदद करें, समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।
धनु (Dhanu)
आज आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी, जिससे घर का माहौल खुशियों से भरा रहेगा। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। संचार-साधनों से फायदे होने की संभावना है। आज ज्यादातर चीजें बहुत आसानी से सुलझती जाएंगी। आपको कुछ नए अनुभव प्राप्त होंगे। छात्रों को बेहतर परिणाम मिलेंगे। आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। जीवनसाथी से रिश्तें और मजबूत होंगे। परिवार सहित गणेश जी की आरती करें, सफलता आपके पास चलकर आएगी।
मकर (Makar)
आज आपको कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। परिवार के साथ समय बिताने से ख़ुशी मिलेगी। जीवनसाथी से कार्यों में सहयोग मिलाने से मन प्रसन्न रहेगा। साथ ही कई दिनों से मन चल रही कोई बात जीवनसाथी से शेयर करेंगे। बच्चों की शैतानियों से आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है। लवमेट्स से फ़ोन पर लम्बी बात होगी, जिससे आप अपने भविष्य को लेकर प्लान बनायेंगे। भगवान गणेश के मंत्र- ॐ सिद्धि विनायकाय नम: का 21 बार जप करें, रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे
कुंभ (Kumbha)
आज आपको अचानक से धन लाभ होगा। संतान पक्ष से आपको कोई खुशखबरी मिलेगी। वर्क फ्रॉम होम कर रहे लोगों को अपना काम पूरा करने के लिए आज थोडा अधिक मेहनत करना पड़ेगा। घर के कार्यों में परिवार के लोगों का सहयोग प्राप्त होता रहेगा। महिलाओं के लिए आज का दिन राहतपूर्ण रहने वाला है। आज आप अपने व्यापार को बढ़ाने का प्लान बनायेंगे। स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। गोमती चक्र पर्स या तिजोरी में रखें, आर्थिक स्थिति मजबुत होगी।
मीन (Meen)
आज आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आप किसी भी तरह आज अपना काम पूरा कर लेंगे। परिवार के लोगों से आपको मदद भी मिलती रहेगी। दूसरों की बात को सुनने की कोशिश करेंगे। लवमेट्स फ़ोन पर लम्बी बात करेंगे, जिससे रिश्तें में नयापन आयेगा। काम के प्रति समर्पण होने से अधिकारी वर्ग आपसे इम्प्रेस होंगे। जीवनसाथी का सहयोग बना रहेगा। बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। अपने से बड़ों का आशीर्वाद लें, आपको सभी काम में सफलता मिलेगी।
देश
‘मोदी नाम की बीमारी…’ PCC चीफ दीपक बैज का भड़काउ बयान

रायपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) देशव्यापी जनसंपर्क अभियान चला रही है। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं। रायपुर पहुंचते ही उन्होंने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला, जिस पर अब छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के अध्यक्ष दीपक बैज ने कड़ा पलटवार किया है। दीपक बैज ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के नेता ‘मोदी नाम की बीमारी’ से बाहर नहीं आ पा रहे हैं।
गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पर साधा था निशाना
छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि पीएम मोदी के कार्यकाल में देश ने तकनीकी, आर्थिक और सामाजिक क्षेत्रों में ऐतिहासिक प्रगति की है। उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस को देश में हुआ यह विकास दिखाई नहीं देता।
सत्ता के नशे में आंखें चौंधिया गई हैं: दीपक बैज
केंद्रीय मंत्री के इस बयान पर पलटवार करने में कांग्रेस ने भी देरी नहीं की। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने मीडिया से बातचीत में कहा:
“भाजपा के लोग मोदी नामक बीमारी से बाहर नहीं आ पा रहे हैं। एक तरफ देश में महंगाई आसमान छू रही है, पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर के दाम
आम जनता की पहुंच से बाहर हो रहे हैं, और दूसरी तरफ भाजपा के नेता कह रहे हैं कि विकास हो रहा है।”
‘पेट्रोल पंप जाकर जनता से पूछें विकास की हकीकत’
दीपक बैज ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को नसीहत देते हुए कहा कि अगर उन्हें असल विकास देखना है, तो सिक्योरिटी छोड़कर किसी भी आम पेट्रोल पंप पर जाएं और वहां खड़े आम नागरिकों से पूछें कि देश में कितना विकास हुआ है। जनता खुद उन्हें सच्चाई का जवाब दे देगी। बैज ने आगे कहा कि गिरिराज सिंह को सत्ता का नशा हो गया है, जिसके कारण उनकी आंखें चौंधिया गई हैं और उन्हें जनता की तकलीफें दिखाई नहीं दे रही हैं।
छत्तीसगढ़
कम लागत, ज़्यादा मुनाफ़ा: छत्तीसगढ़ में नैनो उर्वरक लिख रहे हैं किसानों की समृद्धि की नई इबारत

रायपुर: छत्तीसगढ़ की सुशासन सरकार किसानों को वैज्ञानिक और आधुनिक खेती से जोड़कर उनकी आय दोगुनी करने की दिशा में निरंतर काम कर रही है। इसी कड़ी में राज्य सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र में नैनो उर्वरकों (नैनो यूरिया और नैनो डीएपी) के उपयोग और उपलब्धता को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। आधुनिक तकनीक और किसान-हितैषी नीतियों के माध्यम से खेती को अधिक लाभकारी और टिकाऊ बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
- कम लागत में बेहतर उत्पादन का बेहतरीन विकल्प
पारंपरिक खाद के मुकाबले नैनो यूरिया और नैनो डीएपी किसानों के लिए बेहद किफायती और असरदार साबित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, नैनो उर्वरकों के उपयोग से न केवल फसलों का उत्पादन बेहतर होता है, बल्कि किसानों की जेब पर पड़ने वाला बोझ भी कम होता है।
- बचेंगे पैसे, घटेगी मेहनत
नैनो उर्वरकों की सबसे बड़ी खासियत इनकी सुगमता है। जहां पहले भारी-भरकम खाद की बोरियों को लाने-ले जाने और भंडारण (Storage) में काफी दिक्कतें आती थीं, वहीं अब नैनो तकनीक के कारण:
परिवहन (Transportation) का खर्च बेहद कम हो गया है।
भंडारण की समस्या से मुक्ति मिली है।
खेतों में छिड़काव के लिए लगने वाली मजदूरी की लागत में भारी कमी आई है।
“सुशासन सरकार का संकल्प”
सरकार का मुख्य उद्देश्य आधुनिक तकनीक को सीधे किसानों के खेतों तक पहुँचाना है, ताकि लागत कम हो और मुनाफा ज़्यादा। आधुनिक और वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाकर छत्तीसगढ़ के किसान अब समृद्धि और आत्मनिर्भरता की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।
देश
पीएम मोदी के नेतृत्व में राज्यों में बीजेपी का विस्तार, कई प्रदेशों में रचा नया राजनीतिक इतिहास

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के कई राज्यों में अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत करते हुए लगातार चुनावी सफलताओं का नया इतिहास रचा है। एक समय जिन राज्यों में बीजेपी का प्रभाव सीमित था, वहां आज पार्टी न केवल सत्ता में पहुंची है बल्कि लगातार जीत दर्ज कर अपनी स्थिति को और मजबूत किया है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि पिछले एक दशक में बीजेपी ने संगठन विस्तार, मजबूत नेतृत्व और प्रभावी चुनावी रणनीति के दम पर देश के विभिन्न हिस्सों में अपना जनाधार बढ़ाया है। महाराष्ट्र, हरियाणा, असम, त्रिपुरा और ओडिशा जैसे राज्यों में पार्टी ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए नई राजनीतिक इबारत लिखी है।
- महाराष्ट्र और हरियाणा से मिली नई दिशा
साल 2014 बीजेपी के लिए कई मायनों में ऐतिहासिक साबित हुआ। महाराष्ट्र में पार्टी सबसे बड़ी राजनीतिक ताकत बनकर उभरी और देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में पहली बार पूर्ण रूप से बीजेपी सरकार का गठन हुआ। इसी वर्ष हरियाणा में भी पार्टी ने नया इतिहास रचते हुए मनोहर लाल खट्टर को मुख्यमंत्री बनाया। इसके बाद दोनों राज्यों में बीजेपी ने लगातार चुनावी सफलता हासिल कर अपनी मजबूत उपस्थिति बनाए रखी।
- पूर्वोत्तर में मजबूत हुआ कमल
पूर्वोत्तर भारत में बीजेपी का विस्तार वर्ष 2016 से तेज़ी से शुरू हुआ। असम में पहली बार पार्टी की सरकार बनी और सर्बानंद सोनोवाल मुख्यमंत्री बने। इसके बाद अरुणाचल प्रदेश में पेमा खांडू और मणिपुर में एन. बीरेन सिंह के नेतृत्व में बीजेपी ने अपनी राजनीतिक स्थिति मजबूत की। वर्ष 2018 में त्रिपुरा में वामपंथी दलों के लंबे शासन को समाप्त कर बीजेपी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की।
- ओडिशा में बदला राजनीतिक समीकरण
वर्ष 2024 में ओडिशा की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला। लंबे समय तक सत्ता में रही क्षेत्रीय राजनीति को चुनौती देते हुए बीजेपी ने पहली बार पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाकर राज्य में नया राजनीतिक अध्याय शुरू किया।
- संगठन और रणनीति का मिला लाभ
बीजेपी की लगातार चुनावी सफलताओं को पार्टी संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता से जोड़कर देखा जा रहा है। पार्टी ने विभिन्न राज्यों में स्थानीय मुद्दों को राष्ट्रीय दृष्टिकोण के साथ जोड़ते हुए मतदाताओं तक अपनी पहुंच बढ़ाई है।



















