Connect with us

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: 2 हजार से अधिक स्कूलों में होंगी दसवीं-बारहवीं की परीक्षा

Published

on

रायपुर। माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा दसवीं-बारहवीं की परीक्षाओं के लिए केंद्र निर्धारित कर दिए गए हैं। 2 हजार 408 स्कूलों में दसवीं-बारहवीं की परीक्षाएं होंगी। सबसे अधिक परीक्षा केंद्र राजनांदगांव में बनाए गए हैं। यहां के 168 स्कूलों में परीक्षाएं होंगी। सबसे कम केंद्र सुकमा और नारायणपुर में हैं। नारायणपुर में 16 तथा सुकमा में केवल 15 स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। केंद्र संख्या के आधार पर राजधानी दूसरे स्थान पर है। यहां 150 सेंटर बनाए गए हैं।

माशिम ने सभी जिलों से उन स्कूलों की सूची मांगी थी, जिन्हें केंद्र बनाए जा सकता है। जिला शिक्षा कार्यालय द्वारा सौंपी गई सूची के आधार पर केंद्रों का निर्धारण किया गया है। माशिम की दसवीं की परीक्षाएं 2 मार्च से तथा बारहवीं की परीक्षाएं एक मार्च से शुरू हो रही हैं। संवेदनशील केंद्रों पर अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। इस बार माशिम को 58 नए केंद्राें का प्रस्ताव प्राप्त हुआ है, जबकि 5 परीक्षा केंद्र बंद किए गए हैं। कोरोना काल के पूर्व 2020 में जब माशिम की परीक्षाएं सामान्य रूप से हुई थी, उस वक्त 2 हजार 305 स्कूलों को सेंटर बनाया गया था।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर : स्वतंत्रता दिवस के मुख्य कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल करेंगे ध्वजारोहण

बिलासपुर संभाग आगे, बस्तर सबसे पीछे

संभाग आधार पर सबसे अधिक केंद्र बिलासपुर में है। बिलासपुर संभाग में 558, रायपुर संभाग में 534, राजनांदगांव संभाग में 532 सरगुजा संभाग में 346 तथा बस्तर संभाग में 335 केंद्र बनाए गए हैं। उपरोक्त जिलों के अलावा बलौदाबाजार-142, दुर्ग-133, बिलासपुर-131, रायगढ़-146, जांजगीर-119, कांकेर-119, महासमुंद-114, बालोद-109, जगदलपुर- 95, जशपुर-94, कोरबा-93, धमतरी-81, बेमेतरा-76,सुरजपुर-75, कोंडागांव-75, सरगुजा-72 कोरिया-69, कबीरधाम-69, गरियाबंद-65, मुंगेली-61, बलरामपुर-53, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही-28, दंतेवाड़ा-22 व बीजापुर में 18 स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

10वीं में 4655 तथा 12वीं में 9750 प्राइवेट छात्र

दसवीं की परीक्षा में इस बार 3 लाख 35 हजार 356तथा बारहवीं की परीक्षा में 3 लाख 20 हजार 173 छात्र शामिल हो रहे हैं, जिनके लिए ये केंद्र बनाए गए हैं। नियमित छात्रों के अलावा दसवीं में 4 हजार 655 तथा बारहवीं में 9 हजार 750 प्राइवेट परीक्षार्थी शामिल होंगे। वर्तमान में स्कूलों में प्रायोगिक परीक्षाएं चल रही हैं। इसके बाद प्री-बोर्ड तथा प्री-टेस्ट होगा।

यह भी पढ़ें   30 अगस्त राशिफल : जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन

ब्लैकलिस्टेड कोई नहीं

किसी भी पुराने केंद्र को ब्लैकलिस्टेड नहीं किया गया है। तय तिथि पर प्रवेशपत्र जारी करना होता है, इसलिए केंद्र निर्धारण दिसंबर में ही कर दिए गए थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

Dhamtari Suicide News: धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र के ग्राम छोटी करेली में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक नवविवाहिता की फांसी पर लटकी लाश घर के अंदर मिली। मृतका की पहचान 23 वर्षीय नूतन दीवान के रूप में हुई है।

Published

on

Dhamtari Suicide News: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र के ग्राम छोटी करेली में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक नवविवाहिता की फांसी पर लटकी लाश घर के अंदर मिली। मृतका की पहचान 23 वर्षीय नूतन दीवान के रूप में हुई है। युवती की शादी महज 13 दिन पहले ही हुई थी। नूतन मूल रूप से फिंगेश्वर क्षेत्र के खैरझिटी गांव की रहने वाली थी और शादी के बाद अपने ससुराल छोटी करेली में रह रही थी।

क्या है पूरा मामला?

बताया जा रहा है कि घटना से ठीक पहले पति और पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था (Dhamtari Suicide News) और इसी के बाद नूतन ने घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलते ही मगरलोड पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

यह भी पढ़ें   सशस्त्र सेना झंडा दिवस देश की सेना के प्रति सम्मान प्रकट करने का दिन : बिलासपुर कलेक्टर

पुलिस कर रही मामले की जांच

फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। खास तौर पर यह जानने की (Dhamtari Suicide News)  कोशिश की जा रही है कि पति-पत्नी के बीच आखिर विवाद किस बात को लेकर हुआ था, लेकिन सवाल ये है कि, शादी के महज 13 दिन बाद ही ऐसा क्या हुआ? जिसने एक नई जिंदगी को खत्म कर दिया। फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा।

 

Continue Reading

news

बिलासपुर को मिली नई सौगात

Published

on

Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital

बिलासपुर। क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। Chouksey Group of Colleges के अंतर्गत नया Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital अब राष्ट्रीय आयुर्वेद आयोग (NCISM), नई दिल्ली से संबद्ध हो गया है।

यह उपलब्धि बिलासपुर के लिए गौरव की बात है, क्योंकि अब जिले को अपना पहला और एकमात्र निजी बीएएमएस (BAMS) कॉलेज मिल गया है।

कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि इस वर्ष होने वाली काउंसलिंग में चौकसे आयुर्वेद कॉलेज में NEET 2025 के आधार पर प्रवेश (Admission) दिए जाएंगे। इससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण आयुर्वेद शिक्षा एवं आधुनिक सुविधाओं से युक्त प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़: नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में पदस्थ पुलिसकर्मियों ने मनाई होली

ज्ञात रहे कि इस वर्ष Chouksey Group के इंजीनियरिंग कॉलेज में बिलासपुर संभाग में सर्वाधिक प्रवेश (Admissions) हुए हैं। साथ ही डिग्री पाठ्यक्रमों जैसे B.Com, Law, BBA, BCA, PGDCA की सभी सीटें भी पूर्ण रूप से भर गई हैं। यह विद्यार्थियों के बीच चौकसे ग्रुप की बढ़ती लोकप्रियता और विश्वास को दर्शाता है।

चौकसे ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के प्रबंध निदेशक डॉ. आशीष जायसवाल ने कहा —
“हमारा संकल्प विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। बिलासपुर में पहला निजी बीएएमएस कॉलेज खुलना न केवल विद्यार्थियों बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। हमें विश्वास है कि यह कॉलेज आयुर्वेद शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित करेगा।”

Continue Reading

news

अग्रसेन धाम में गूँज रही श्रीमद्भागवत कथा, आस्था का उमड़ा सैलाब

Published

on

Shrimad Bhagwat Katha is resonating in Agrasen Dham, a flood of faith has surged

रायपुर। अग्रसेन धाम, छोकरा नाला में गोयल परिवार द्वारा आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव में भक्ति और आस्था का अनुपम संगम देखने को मिल रहा है।

श्रीधाम वृंदावन वाले सुप्रसिद्ध कथावाचक परम पूज्य श्री आनंद कृष्ण ठाकुर जी महाराज अपने मधुर श्रीमुख से कथा वाचन कर रहे हैं। उनके मुखारविंद से झर रही श्रीकृष्ण कथा श्रद्धालुओं के हृदयों को भक्ति रस में सराबोर कर रही है।

हर दिन दोपहर 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक चल रही कथा में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ रहा है। केवल रायपुर ही नहीं, बल्कि आसपास के गाँवों और कस्बों से भी बड़ी संख्या में भक्तजन आकर कथा श्रवण का सौभाग्य प्राप्त कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें   CG Government: गर्मी में धान की फसल पर जुर्माना सीएम साय ने किसानों को दिया बड़ा जवाब

पूरे परिसर में निरंतर हरिनाम संकीर्तन, भजनों और आध्यात्मिक ऊर्जा की गूँज से वातावरण अलौकिक हो गया है।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending