Connect with us

देश

30 अगस्त राशिफल : जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन

Published

on

Rashifal

मेष राशि

आपको रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। आज आपको किसी से भी बिना वजह उलझने से बचना चाहिए। परिवार वालों के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे। कोई नया काम सीखने का मौका मिलेगा। भविष्य में आपको इससे फायदा होगा। कागजात पूरे न होने की वजह से कोर्ट-कचहरी के फैसलों में थोड़ी देर होगी। माता के स्वास्थ्य में पहले की अपेक्षा सुधार आयेगा। लवमेट्स कहीं घूमने जायेगे।

वृष राशि

आज आप अपने भविष्य के बारे में सोच-विचार करेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे। कार्यस्थल पर लोगों का सहयोग मिलने से आपको खुशी महसूस होगी। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होने की पूरी उम्मीद है। घर पर अचानक कोई दोस्त आयेगा। इस राशि के लवमेट के लिए दिन बेहतर रहेगा। संतान को किसी कार्य में सफलता मिलने से आपकी खुशी में इजाफा होगा।

यह भी पढ़ें: PHOTOS: इन 10 Bollywood स्टार्स की प्राइवेट तस्वीरें हो चुकी हैं लीक, सनी लियोनी की इस फोटो ने तो मचा दिया था हंगामा

मिथुन राशि

आज आप अपनी बुद्धिमानी से सब काम संभाल लेंगे। इस राशि के नौकरी कर रहे लोगों को साथ काम करने वालों से मदद मिलेगी। उनका काम जल्दी पूरा होगा।जीवनसाथी के साथ खुशनुमा पल बिताएंगे। इस राशि के छात्रों के अंदर कॉम्पिटिशन के प्रति जागरूकता पैदा होगी। किसी जरूरतमंद की मदद करने से आपको लाभ होगा। बच्चों से संबंधित आपको कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

कर्क राशि

आज रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है। बच्चों से किसी मसले को लेकर आप उनसे बात करेंगे। इस राशि के विद्यार्थियों को शिक्षक की तरफ से विशेष मार्गदर्शन मिलेगा, जिससे उनका भविष्य उज्जवल बनेगा। घर पर किसी मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन के बारे में सोचेंगे। घर में रिश्तेदारों का आना-जाना लगा रहेगा। कोई भी काम कॉन्फिडेंस के साथ शुरू करेंगे तो उसमे सफलता मिलेगी।

यह भी पढ़ें: अजब गजब : शादी से पहले देखी थी 20 साल की लड़की, सात फेर लेने पहुँची दो बच्चों की माँ… मचा बवाल!

सिंह राशि

आज आपकी मुलाकात बचपन के किसी मित्र से होगी। ये मुलाकात आपके लिये लाभदायक रहेगी। आपके सोचे हुए कार्य पूरे होंगे। इससे आपका मन खुश रहेगा। किसी काम के लिए कोई बड़ा फैसला लेने में आप सफल रहेंगे। इस राशि के बच्चे छुट्टी का आनंद उठायेंगे। आपको कोई खास बात पता चल सकती है। पार्टनर के साथ किसी रेस्टोरेंट में लंच करने का प्लान बनायेंगे।

यह भी पढ़ें   क्रिकेट संघ बिलासपुर द्वारा राष्ट्रीय स्तर अंपायर एवं स्कोरर तैयार करने हेतु कार्यशाला का आयोजन

कन्या राशि

आज आप किसी नए काम की प्लानिंग करेंगे। परिवार वालों के साथ आप खुशनुमा पल बितायेंगे। इससे रिश्तों में नजदीकियां बढ़ेंगी। पुराने दोस्तों से मुलाकात होने की संभावना है। आपके व्यवहार से कुछ लोग बेहद प्रभावित होंगे। किसी खास मामले में आपको अनुभवी व्यक्ति से सलाह मिलेगी। आर्थिक पक्ष में मजबूती आयेगी और बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

यह भी पढ़ें: Job : एसबीआई में असिस्टेंट मैनेजर सहित इन पदों पर निकली भर्ती , जल्द करें अप्लाई

तुला राशि

आज परिवार वालों की सलाह आपके लिये महत्वपूर्ण रहेगी। आपकी भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। आप अपने कार्यों को पूरा करने के लिए कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। किसी महत्वपूर्ण मामले पर कुछ खास लोगों से बातचीत करने का मौका मिलेगा। आपको इसका पूरा फायदा उठाना चाहिए। आपको अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव करने की जरूरत हैं। रोजगार के लिये आपको उचित अवसर मिलेंगे। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।

वृश्चिक राशि

आज रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आपके अधूरे काम आसानी से पूरे होंगे। व्यापार में साझेदारी से आपको लाभ होगा। लवमेट का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। इसके अलावा समाज के कार्यों में आप आगे रहेंगे। व्यापार में योजनाबद्ध तरीके से काम करने से आपको लाभ की प्राप्ति होगी। इस राशि के आर्ट्स स्टूडेंट्स को पढ़ाई-लिखाई में शिक्षकों से मदद मिलेगी। सेहत के लिहाज से आपका दिन बेहतर बना रहेगा।

यह भी पढ़ें:  सरकार का बड़ा फैसला, जन्माष्टमी पर बंद रहेंगे मदिरा और मांस की दुकानें

धनु राशि

आज कोई शुभ समाचार मिलने के संकेत नजर आ रहे हैं। आपके मन में किसी व्यक्ति की मदद करने का भाव आयेगा। आपकी रचनात्मक प्रतिभा खुलकर लोगों के सामने आयेगी। आर्थिक स्थिति में बढ़ोतरी होगी।  माता-पिता के साथ किसी धार्मिक यात्रा की योजना बनायेंगे। आप सेहतमंद महसूस करेंगे। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आगे बढ़ने के नए मौके मिलेंगे। जीवनसाथी के साथ कुछ खुशी के पल बितायेंगे।

यह भी पढ़ें   Bilaspur: पचपेड़ी पुलिस द्वारा अवैध शराब ब्रिकी पर कार्यवाही जारी, भारी मात्रा मे शराब ब्रिकी करते आरोपी गिरफ्तार

मकर राशि

आज माता-पिता की मदद मिलने से आपका कोई खास काम पूरा होगा। आपकी सेहत में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा। अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए। उधार लेन-देन से आपको बचना चाहिए। अगर आप जीवनसाथी के साथ अपने रिश्तों में संतुलन बनाकर चलेंगे, तो आपके रिश्ते मजबूत होंगे। किसी जरूरी काम में सफल होने से आपकी तारीफ होगी। नकारात्मक विचारों से आपको दूरी बनाकर रखना चाहिए।

यह भी पढ़ें: अजब गजब : शादी में बुलाने पर भी नहीं आए मेहमान, गुस्साई दुल्हन ने भेज दिया 17 हजार का बिल

कुंभ राशि

आज संतान सुख की प्राप्ति होगी। सहयोगी आपके विचारों से प्रभावित होंगे, लेकिन दूसरों के कार्यों में दखल देने से आपको बचना चाहिए | मन-मुताबिक काम पूरे होने से आपका मन प्रसन्न होगा। अधिकारी वर्ग से बातचीत करते समय आपको थोड़ी सावधानी रखनी चाहिए। दोस्तों के साथ किसी पिकनिक स्पॉट पर जाने की योजना बनायेंगे। बिजनेस को आगे बढ़ाने के बारे में आप किसी से विचार-विमर्श करेंगे। आज आपकी सभी परेशानियों का हल निकलेगा।

मीन राशि

आज ऑफिस में आपकी ड्रेस की तारीफ होगी। इस राशि के कॉमर्स स्टूडेंट्स को अपने साथियों से सहयोग प्राप्त होगा। किसी विषय में आ रही समस्या आसानी से सॉल्व हो जायेगी। आपका दाम्पत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा। व्यापार के क्षेत्र में दूसरे लोगों से संपर्क करना फायदेमंद होगा। आपके व्यवहार से कुछ लोग खुश होंगे। किसी खास मामले को लेकर आपकी सोच सकारात्मक होगी। जीवन में खुशियां आयेंगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देश

‘मोदी नाम की बीमारी…’ PCC चीफ दीपक बैज का भड़काउ बयान

Published

on

रायपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) देशव्यापी जनसंपर्क अभियान चला रही है। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं। रायपुर पहुंचते ही उन्होंने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला, जिस पर अब छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के अध्यक्ष दीपक बैज ने कड़ा पलटवार किया है। दीपक बैज ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के नेता ‘मोदी नाम की बीमारी’ से बाहर नहीं आ पा रहे हैं।

गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पर साधा था निशाना

छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि पीएम मोदी के कार्यकाल में देश ने तकनीकी, आर्थिक और सामाजिक क्षेत्रों में ऐतिहासिक प्रगति की है। उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस को देश में हुआ यह विकास दिखाई नहीं देता।

यह भी पढ़ें   मेकअप से ऐसा बिगड़ा दुल्हन का चेहरा, पहुंची अस्पताल, दूल्हे ने शादी से किया इनकार

सत्ता के नशे में आंखें चौंधिया गई हैं: दीपक बैज

केंद्रीय मंत्री के इस बयान पर पलटवार करने में कांग्रेस ने भी देरी नहीं की। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने मीडिया से बातचीत में कहा:

“भाजपा के लोग मोदी नामक बीमारी से बाहर नहीं आ पा रहे हैं। एक तरफ देश में महंगाई आसमान छू रही है, पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर के दाम

आम जनता की पहुंच से बाहर हो रहे हैं, और दूसरी तरफ भाजपा के नेता कह रहे हैं कि विकास हो रहा है।”

‘पेट्रोल पंप जाकर जनता से पूछें विकास की हकीकत’

दीपक बैज ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को नसीहत देते हुए कहा कि अगर उन्हें असल विकास देखना है, तो सिक्योरिटी छोड़कर किसी भी आम पेट्रोल पंप पर जाएं और वहां खड़े आम नागरिकों से पूछें कि देश में कितना विकास हुआ है। जनता खुद उन्हें सच्चाई का जवाब दे देगी। बैज ने आगे कहा कि गिरिराज सिंह को सत्ता का नशा हो गया है, जिसके कारण उनकी आंखें चौंधिया गई हैं और उन्हें जनता की तकलीफें दिखाई नहीं दे रही हैं।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

कम लागत, ज़्यादा मुनाफ़ा: छत्तीसगढ़ में नैनो उर्वरक लिख रहे हैं किसानों की समृद्धि की नई इबारत

Published

on

रायपुर: छत्तीसगढ़ की सुशासन सरकार किसानों को वैज्ञानिक और आधुनिक खेती से जोड़कर उनकी आय दोगुनी करने की दिशा में निरंतर काम कर रही है। इसी कड़ी में राज्य सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र में नैनो उर्वरकों (नैनो यूरिया और नैनो डीएपी) के उपयोग और उपलब्धता को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। आधुनिक तकनीक और किसान-हितैषी नीतियों के माध्यम से खेती को अधिक लाभकारी और टिकाऊ बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

  • कम लागत में बेहतर उत्पादन का बेहतरीन विकल्प

पारंपरिक खाद के मुकाबले नैनो यूरिया और नैनो डीएपी किसानों के लिए बेहद किफायती और असरदार साबित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, नैनो उर्वरकों के उपयोग से न केवल फसलों का उत्पादन बेहतर होता है, बल्कि किसानों की जेब पर पड़ने वाला बोझ भी कम होता है।

  • बचेंगे पैसे, घटेगी मेहनत
यह भी पढ़ें   पति ने आपत्तिजनक हालत में पत्नी को प्रेमी संग पकड़ा! फिर हो गई उसकी हत्या... जानिए पूरा मामला

नैनो उर्वरकों की सबसे बड़ी खासियत इनकी सुगमता है। जहां पहले भारी-भरकम खाद की बोरियों को लाने-ले जाने और भंडारण (Storage) में काफी दिक्कतें आती थीं, वहीं अब नैनो तकनीक के कारण:

  • परिवहन (Transportation) का खर्च बेहद कम हो गया है।

  • भंडारण की समस्या से मुक्ति मिली है।

  • खेतों में छिड़काव के लिए लगने वाली मजदूरी की लागत में भारी कमी आई है।

“सुशासन सरकार का संकल्प”

सरकार का मुख्य उद्देश्य आधुनिक तकनीक को सीधे किसानों के खेतों तक पहुँचाना है, ताकि लागत कम हो और मुनाफा ज़्यादा। आधुनिक और वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाकर छत्तीसगढ़ के किसान अब समृद्धि और आत्मनिर्भरता की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

Continue Reading

देश

पीएम मोदी के नेतृत्व में राज्यों में बीजेपी का विस्तार, कई प्रदेशों में रचा नया राजनीतिक इतिहास

Published

on

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के कई राज्यों में अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत करते हुए लगातार चुनावी सफलताओं का नया इतिहास रचा है। एक समय जिन राज्यों में बीजेपी का प्रभाव सीमित था, वहां आज पार्टी न केवल सत्ता में पहुंची है बल्कि लगातार जीत दर्ज कर अपनी स्थिति को और मजबूत किया है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि पिछले एक दशक में बीजेपी ने संगठन विस्तार, मजबूत नेतृत्व और प्रभावी चुनावी रणनीति के दम पर देश के विभिन्न हिस्सों में अपना जनाधार बढ़ाया है। महाराष्ट्र, हरियाणा, असम, त्रिपुरा और ओडिशा जैसे राज्यों में पार्टी ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए नई राजनीतिक इबारत लिखी है।

  • महाराष्ट्र और हरियाणा से मिली नई दिशा
यह भी पढ़ें   धमतरी : बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 300 पदों पर भर्ती के लिए प्लेसमेंट कैम्प 14 जुलाई को

साल 2014 बीजेपी के लिए कई मायनों में ऐतिहासिक साबित हुआ। महाराष्ट्र में पार्टी सबसे बड़ी राजनीतिक ताकत बनकर उभरी और देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में पहली बार पूर्ण रूप से बीजेपी सरकार का गठन हुआ। इसी वर्ष हरियाणा में भी पार्टी ने नया इतिहास रचते हुए मनोहर लाल खट्टर को मुख्यमंत्री बनाया। इसके बाद दोनों राज्यों में बीजेपी ने लगातार चुनावी सफलता हासिल कर अपनी मजबूत उपस्थिति बनाए रखी।

  • पूर्वोत्तर में मजबूत हुआ कमल

पूर्वोत्तर भारत में बीजेपी का विस्तार वर्ष 2016 से तेज़ी से शुरू हुआ। असम में पहली बार पार्टी की सरकार बनी और सर्बानंद सोनोवाल मुख्यमंत्री बने। इसके बाद अरुणाचल प्रदेश में पेमा खांडू और मणिपुर में एन. बीरेन सिंह के नेतृत्व में बीजेपी ने अपनी राजनीतिक स्थिति मजबूत की। वर्ष 2018 में त्रिपुरा में वामपंथी दलों के लंबे शासन को समाप्त कर बीजेपी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की।

  • ओडिशा में बदला राजनीतिक समीकरण
यह भी पढ़ें   पति ने आपत्तिजनक हालत में पत्नी को प्रेमी संग पकड़ा! फिर हो गई उसकी हत्या... जानिए पूरा मामला

वर्ष 2024 में ओडिशा की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला। लंबे समय तक सत्ता में रही क्षेत्रीय राजनीति को चुनौती देते हुए बीजेपी ने पहली बार पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाकर राज्य में नया राजनीतिक अध्याय शुरू किया।

  • संगठन और रणनीति का मिला लाभ

बीजेपी की लगातार चुनावी सफलताओं को पार्टी संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता से जोड़कर देखा जा रहा है। पार्टी ने विभिन्न राज्यों में स्थानीय मुद्दों को राष्ट्रीय दृष्टिकोण के साथ जोड़ते हुए मतदाताओं तक अपनी पहुंच बढ़ाई है।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending