छत्तीसगढ़
2 दिवसीय जिलास्तरीय जूनियर बालक बालिका एथ्लेटिक्स प्रतियोगिता 2022 -23 सम्पन्न
बिलासपुर| जिलास्तरीय जूनियर बालक बालिका एथ्लेटिक्स प्रतियोगिता 2022 -23 दिनाक 02 से 03 दिसंबर 2022 को बहतराइ एथ्लेटिक्स स्टेडियम मे सुबह 9 बजे से प्रारंभ किया गया इस प्रतियोगिता मे बिलासपुर जिले के अंडर 14 एवं 16 के 70 बालक बालिका खिलाड़ीयो ने भाग लिया यह प्रतियोगिता दो चरणों मे आयोजित किया गया जिसमे अंडर 14 के बालक बालिका खिलाड़ियों के लिए ट्राइथलॉन को ऍथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने तीन भागो मे बाटा एवं अंडर 14 के सभी ग्रुप के लिए किड्स जेवलीन अनिवार्य रखा गया है रिजल्ट सभी इवैंट को मिला कर पोईंट्स के आधार पर घोषित किया गया है –
ग्रुप “A” मे 60 मी , स्टैंडिङ्ग ब्रॉड जंप , एवं गोला फेंक , ग्रुप “ B” मे 60 मी , स्टैंडिङ्ग ब्रॉड जंप , एवं हाई जंप एवं ग्रुप “C” मे 60 मी , स्टैंडिङ्ग ब्रॉड जंप , एवं 600 मी रखा गया है इसी आधार पर बिलासपुर जिले की अंडर 14 बालक बालिका की प्रतियोगिता कराई गई जिसमे ग्रुप “A” मे पहला – अनुज वंशकर , दूसरा – त्रियांश त्रिपाठी एवं तीसरा – धनंजय यादव रहे वही ग्रुप “B” मे पहला – नैतिक निषाद , दूसरा – विकास निषाद एवं तीसरा – प्रियान्शु साहू रहे ग्रुप “C” मे पहला – कुनाल चंद , दूसरा – तन्मय कश्यप एवं तीसरा – निखिल यादव रहे अंडर 14 बालिका वर्ग ग्रुप “A” मे पहला – तरुणा नेताम , एवं ग्रुप “C” मे पहला – भारती पोर्ते रही|
अंडर 16 बालक वर्ग 80 मी मे पहला – थामेन्द्र पाल , , दूसरा – कृष्णचंद एवं तीसरा – इंद्रजीत आनंद रहे , बालक वर्ग 600 मी मे पहला – आदित्य वर्मा , 1600 मी मे पहला – आदित्य वर्मा , गोला फेंक मे – नीलकमल साहू , दूसरा – प्रेम साहू , 80 मी हार्डल्स मे – पहला सामर्थ साहू दूसरा – कृष्णा चंद रहे , लंबी कूद मे पहला – सामर्थ साहू , दूसरा – नीलकमल एवं तीसरा- प्रेम साहू रहे , बालिका अंडर 16 गोला फेंक मे पहला – अनन्या , भाला फेंक मे पहला – अनन्या एवं दूसरा सुजाता , 80 मी मे पहला – सुजाता , एवं अंडर 14 बालिका वर्ग ग्रुप A मे तरुणा नेताम एवं c मे भारती पोरते रही ,इस प्रतियोगिता को सम्पन्न कराने मे सुशील मिश्रा, गुरमीत सिंह अठवाल , दीपक , श्रीनिवास , विक्रम , रोशन साहू , नैतिक सोनकर , अदिति , ने सहयोग किया
यह जानकारी जिला ऍथलेटिक्स संघ बिलासपुर के सचिव अमरनाथ सिंह ने दी|
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized6 days ago
New Rule : शराब प्रेमियों को झटका! सरकार ने बदल दिया नियम, इस तारीख से होगा लागू
-
Uncategorized5 days ago
अमित शाह का UCC पर बड़ा ऐलान: 21 राज्यों में लागू होगा समान नागरिक संहिता, 2029 लोकसभा चुनाव से पहले होगा लागू
-
Uncategorized4 days ago
EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला: पीएफ पर बेसिक सैलरी लिमिट ₹15000 से बढ़ाकर 25 हजार की, 51 लाख कर्मचारियों को होगा फायदा
-
Uncategorized7 days ago
प्रधानमंत्री मोदी और चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग के बीच द्विपक्षीय बैठक खत्म, जिनपिंग ने साझा विकास पर दिया जोर
-
Uncategorized2 days ago
RSS ने OTT के ‘सांस्कृतिक प्रदूषण’ पर रोक के लिए बनाया पैनल, जानिए कौन-कौन पैनल में है शामिल…
