Connect with us

देश

20 अक्टूबर राशिफल : जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन

Published

on

Rashifal
  • मेष राशिफल (Aries Horoscope)- आज के दिन महत्वपूर्ण काम को जल्दबाजी में बिल्कुल न करें. यात्रा होने की पूर्ण संभावना है. नौकरी में परिवर्तन की संभावना है, प्रमोशन भी मिल भी हाथ लग सकता है. कारोबारियों की आर्थिक स्थिति में तेजी से सुधार होता नजर आ रहा है, मगर सरकारी कामकाज थोड़ा संभलकर करना होगा. युवा वर्ग खर्चों पर लगाम लगाकर रखें. हेल्थ में पहले से बीमार चल रहे लोग आज विशेष सचेत रहें, साथी ही खानपान और दवाइयों में लापरवाही न बरतें. परिवार के साथ घूमने फिरने की भी प्लानिंग कर सकते हैं. शरद पूर्णिमा के अवसर पर तुलसी पूजा के साथ खीर का भोग लगाना होगा.
  • वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope)– आज के दिन सेवा और वरिष्ठों के आशीर्वाद से बिगड़े कार्य बन सकते हैं, तो वहीं दूसरी ओर से मानसिक शांति का भी अनुभव करेंगे. गुरु की कृपा व उनका सानिध्य प्राप्त होगा. ऑफिशियल कार्यों में आप फोकस बढ़ाएंगे तो आजीविका के नए स्रोत को भी तलाशना होगा. कारोबारियों के लिए दिन नुकसानदेह साबित हो सकता है, या यू कहें की सोचा गया मुनाफा मिलने में संदेह है. सेहत को लेकर गर्भवती महिलाएं बच्चे के मूवमेंट पर नजर रखें, छोटी सी लापरवाही बड़े परिणाम ला सकती है. परिवार में मां का विशेष स्नेह मिलेगा. शरद पूर्णिमा के शुभ अवसर पर बाल गोपाल (कृष्ण जी) को सफेद वस्त्र पहनाएं.
  • मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)– आज के दिन कर्मठता से पीछे नहीं हटना चाहिए, नए अवसर हाथ लग सकते हैं. सरकारी विभाग में जाने की तैयारी कर रहें लोगों को सफलता हाथ लग सकती है. मीडिया सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए काम का दबाव बढ़ेगा. व्यापारिक लोगों को बेवजह विवादों से दूर रहने की जरूरत है. युवाओं को वरिष्ठों से तीखी प्रतिक्रिया देने से बचना चाहिए. सेहत के लिए इम्यूनिटी मजबूत बनाने की जरूरत है. खान-पान में सुधार करें और जरूरत पर डॉक्टर की सलाह लें. परिवार के सदस्यों की आर्थिक मदद करनी पड़ सकती है. खीर बनाकर चंद्रमा के सामने रखें, और दूसरे दिन पूरे परिवार के साथ मिलकर ग्रहण करें.
  • कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)– आज के दिन मन में पुरानी बातों पर पछतावा हो सकता है, ऐसे में अत्यधिक चिंता से बचकर रहना चाहिए. ऑफिस में सबके साथ अच्छा व्यवहार करें. टारगेट बेस्ड काम करने वालों पर कंपनी की ओर से वर्क प्रेशर बढ़ेगा. होलसेल की कारोबारियों को बढ़िया मुनाफा होगा. विद्यार्थी समय का महत्व को समझें. युवाओं की उच्च शिक्षा में रुकावट के आसार हैं. विवादित मुद्दों पर संयमित रहें. स्वास्थ्य में संक्रमण की आशंका है, तो वहीं दूसरी ओर मेडिटेशन से खुद की स्फूर्तिवान बनाए रखें. परिवार में सभी के लोगों का स्वास्थ्य ठीक रहेगा. कुल में वृद्धि की पूर्ण संभावना दिख रही है. आज सफेद वस्त्र धारण करना चाहिए.
  • सिंह राशिफल (Leo Horoscope)- आज के दिन रुका धन मिलने की संभावना है, अन्य कारणों से भी आर्थिक ग्राफ में बढ़ोतरी होगी. नौकरी में प्रगति के लिए महत्वपूर्ण कामों की जिम्मेदारी लेनी होगी, तो वहीं दूसरी ओर काम समय पर पूरा करने की भी आदत बना लें. टेलीकम्युनिकेशन का बिजनेस करने वाले परेशान हो सकते हैं. हेल्थ में जिसका वजन अधिक है, उन्हें अलर्ट रहने की सलाह है. ससुराल पक्ष से निमंत्रण मिल सकता है, आपके जाने से परिवार में प्रसन्नता आएगी. कामकाज के सिलसिले में मित्रों का सहयोग लाभदायक होगा. आज का पूर्ण अवसर लेते हुए, कुछ देर चंद्रमा के सामने ज्योत्सना स्नान करना चाहिए, ऐसा करने से आत्मबल मजबूत होगा.
  • कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)– आज के दिन व्यस्तता का माहौल रहेगा, तो वहीं दूसरी ओर अपनों का सहयोग भी प्राप्त होगा. ऑफिस में आपकी मेहनत को महत्व मिलेगा, बॉस की ओर से सराहना भी मिल सकती है. बैंकिंग से जुड़े लोगों को लाभ के आसार हैं. रियल स्टेट का कारोबार कर रहे हैं तो नए प्रोजेक्ट शुरू कर सकते हैं. युवाओं को उनके हितैषी भरोसे में लेकर नुकसान पहुंचा सकते हैं. विद्यार्थी सिलेबस के कठिन टॉपिक दोहराते रहें. किसी बीमारी से ग्रस्त हैं और इलाज चल रहा है तो सतर्कता बरतें. बिगड़े संबंधों को सुधारने के लिए पहल करें. चंद्रमा को खीर का भोग लगाकर पूरे परिवार के साथ ग्रहण करें.
  • तुला राशिफल (Libra Horoscope)- आज के दिन मानसिक दबाव में  राहत मिलने के आसार नजर आ रहें हैं, ऐसे में मनपसंद कार्यों को करना भी लाभकारी रहेगा. कार्यस्थल पर बॉस और उच्चाधिकारियों के साथ संबंध मधुर बनेंगे. कारोबारियों को चुनौतीपूर्ण स्थितियों का सामना करना पड़ेगा, तो वहीं दूसरी ओर अधिनस्थों के साथ अच्छा व्यवहार करें. युवाओं को मनचाहे कोर्स या नौकरी को लेकर समझौता करना पड़ सकता है. हेल्थ में मौसम बदल रहा है, ऐसे में इन्फेक्शन होने की संभावना है. अपनो के साथ कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं. पूर्णिमा के शुभ अवसर पर करीबियों और परिजनों के साथ कुछ देर चंद्रमा के सानिध्य में रहें, आपसी रिश्तों में मजबूती आएगी.
  • वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)– आज के दिन सतर्कता के साथ कार्यों की लिस्ट बना लेनी चाहिए, क्योंकि दिमाग में बोझ बढ़ने पर आप महत्वपूर्ण कार्य भूल सकते हैं. विदेशी कंपनियों से नौकरी के ऑफर मिल सकते हैं, यदि आपने अप्लाई कर रखा है तो सजग रहें. कारोबारी छोटे-छोटे निवेश से अच्छा लाभ कमा सकेंगे. विद्यार्थियों को पढ़ाई और मनोरंजन के बीच तालमेल बनाकर चलना होगा, तो वहीं दूसरी ओर अभिभावकों को भी इसकी निगरानी रखनी चाहिए. स्वास्थ्य को लेकर मांसपेशियों का दर्द परेशानी का कारण बनेगा, ऐसे में बैठने-लेटने के समय पोस्चर पर ध्यान दें. मां के साथ समय व्यतीत करें, और आज के दिन लड्डू गोपाल को सफेद वस्त्र पहनाएं.
  • धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)– आज के दिन कठोर परिश्रम को हथियार बनाकर लक्ष्य की ओर बढ़ना चाहिए, प्रभु की कृपा भी आपके साथ है. आपने यदि कर्ज या लोन ले रखा है तो उसे अब चुकाने की योजना तैयारी करनी होगी. ऑफिस में अपना काम पूरी तरह अपडेट रखें, उच्चाधिकारी समीक्षा कर सकते हैं लकड़ी का व्यवसाय करने वालों के लिए मुनाफे का दिन है. सेहत को लेकर स्थितियां संतुलित रहने वाली है, लेकिन मौसम को लेकर सतर्कता बरतनी होगी. परिजनों में कोई आपसे नाराज हो सकता है, उसकी शिकायत दूर कर पूरा समय दें. तुलसी देवी की उपासना करें आरती करें और खीर बनाकर घर के मंदिर में देवी-देवताओं को भोग लगाएं.
  • मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)– आज के दिन कानूनी अड़चनें दूर होती नजर आ रही है, पक्ष मजबूत होने से केश आपके पक्ष में आ सकता है. लंबे समय से अटके काम भी अब बनेंगे. बातचीत में विनम्रता का भाव अपनाना होगा. सरकारी विभागों से जुड़े कामकाज पूरे होंगे. कारोबार को लेकर प्लानिंग सफल होती नजर आ रही है. इंपोर्ट-एक्सपोर्ट का कारोबार करने वालों को लाभ की प्रबल संभावना है. विद्यार्थियों के लिए भी समय उपयुक्त चल रहा है. युवाओं को करियर पर फोकस बढ़ाने की जरूरत है. स्वास्थ्य में रक्तचाप के रोगी सतर्क रहें, साथ ही दवाएं और दिनचर्या नियमित रखें. घर के मंदिर को सफेद रंग के फूल से सुसज्जित करें.
  • कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)- आज के दिन बड़ों का आशीर्वाद आपकी मुश्किलों को कम करेगा, ऐसे में घर से निकलने से पूर्व माता-पिता के चरण अवश्य स्पर्श करें. आलोचना का चुनौतीपूर्ण ढंग से सामना करना चाहिए. नौकरी पेशा से जुड़े लोगों की सहकर्मियों के साथ विवाद की आशंका है. खुदरा कारोबारियों के लिए दिन निराशा भरा हो सकता है. युवाओं को कुसंगति भारी पड़ सकती है, ऐसे में अभिभावकों भी बच्चों पर अंकुश लगाने की जरूरत है. स्वास्थ्य को लेकर हाइपर एसिडिटी परेशान कर सकती है, सजगता बरतें. जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी से निभाएं. जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगी. पूर्णिमा के अवसर पर परिवार के साथ भजन कीर्तन करना चाहिए.
  • मीन राशिफल (Pisces Horoscope)- आज के दिन दूसरों को सलाह कतई न दें, नहीं तो अन्य की गलतियों को टोकरा आपको उठाना पड़ सकता है. ऑफिस में प्रतिभा को सम्मान मिलेगा, तो वहीं दूसरी ओर कामकाज में आ रही बाधा दूर होती नजर आ रही है. व्यवसायिक यात्रा करनी पड़ सकती है. युवाओं को करियर में सफलता पाने के लिए नए रास्ते खोजने होंगे. हेल्थ को लेकर आज सिर दर्द की परेशानी बढ़ सकती है, साथ ही दिनचर्या में सजगता बरतें. पैतृक संपत्ति से लाभ की संभावना है. परिवार की मदद करने की जरूरत है. शरद पूर्णिमा के अवसर पर चंद्रमा को खीर का भोग लगाएं और सफेद रंग के वस्त्र धारण करें.
यह भी पढ़ें   ओडिशा ट्रेन हादसे पर उच्चस्तरीय जांच के आदेश
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देश

सीहोर में ब्रिज निर्माण के लिए खुदाई करते समय धंसी मिट्टी, 3 मजदूरों की दबने से मौत

Published

on

मध्य प्रदेश के सीहोर में सोमवार (23 दिसंबर) को बड़ी घटना हो गई। ब्रिज निर्माण के लिए खुदाई करते समय अचानक मिट्टी धंस गई। दबने से तीन मजदूरों की मौत हो गई। एक को सुरक्षित निकाल लिया।

मध्य प्रदेश के सीहोर में सोमवार (23 दिसंबर) को बड़ी घटना हो गई। बुधनी में ब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है। पुलिया के पास खुदाई करते समय अचानक मिट्टी धंस गई। मिट्‌टी में दबने से 3 मजदूरों की मौत हो गई। एक को रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित निकालकर अस्पताल पहुंचाया है। घटना शाहगंज थाना क्षेत्र के सियागहन गांव की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें   जिंदगी की उम्मीद भरी तस्वीर! केरल के जंगलों से आई चमत्कार की कहानी… 5 दिन बाद बचाए गये 4 बच्चे

रेस्क्यू कर एक को सुरक्षित बाहर निकाला
शाहगंज थाना क्षेत्र के सियागहन गांव में ब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है। सोमवार को चार मजदूर निर्माण के लिए दूसरी पुलिया के पास से मिट्टी खोद रहे थे। खुदाई के समय अचानक मिट्टी धंस गई। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंची। रेस्क्यू टीम ने एक मजदूर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। तीन की मौत हो गई।

हादसे में इनकी हुई मौत
पुलिस के मुताबिक, लटेरी (विदिशा) निवासी करण (18) पिता घनश्याम, रामकृष्ण उर्फ रामू (32) पिता मांगीलाल गौड और गुना के रहने वाले भगवान लाल पिता बरसादी गौड़ की मौत हो गई। लटेरी निवासी वीरेंद्र पिता सुखराम गौड (25) को सुरक्षित बाहर निकाला गया। वीरेंद्र को नर्मदापुरम रेफर किया है।

यह भी पढ़ें   केदारनाथ में लड़के ने बांसुरी की धुन पर बजाया शिव तांडव, वायरल हुआ वीडियो

राजलक्ष्मी कंस्ट्रक्शन करवा रहा निर्माण
प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक, राजलक्ष्मी कंस्ट्रक्शन पुलिया का निर्माण कार्य करा रहा है। पुलिया सियागहन और मंगरोल गांव को जोड़ती है। पुलिया की रिटेनिंग वॉल बनाते समय पहले से बनी रोड की रिटेनिंग वॉल का स्लैब धंस गया। पोकलेन मशीन से मिट्टी हटाकर चारों मजदूरों को बाहर निकाला गया, लेकिन तीन की मौत हो गई। वीरेंद्र का इलाज चल रहा है।

Continue Reading

देश

इंजीनियर अतुल के बेटे की कस्टडी को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, 4 साल के बच्चे की तलाश जारी

Published

on

Atul Subhash Suicide: एआई इंजीनियर का परिवार बिहार के समस्तीपुर में रहता है। निकिता और अतुल का 4 साल का एक बेटा है। अतुल के पिता पीएम मोदी से पोते की कस्टडी दिलाने की गुहार लगा चुके हैं।

Atul Subhash Suicide: बेंगलुरु के इंजीनियर अतुल सुभाष की मां अंजू मोदी ने अपने 4 साल के पोते की कस्टडी के लिए शुक्रवार (20 दिसंबर) को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की। सुभाष ने अपने सुसाइड नोट और वीडियो में पत्नी निकिता सिंघानिया और ससुराल पक्ष पर उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए थे। जिसके बाद बेंगलुरु पुलिस ने निकिता समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बता दें कि एआई इंजीनियर अतुल ने पिछले 9 दिसंबर को बेंगलुरु स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

पोते के ठिकाने को लेकर गहरी चिंता
अंजू मोदी ने पोते के ठिकाने का पता लगाने और उसकी कस्टडी सुनिश्चित करने के लिए हैबियस कॉर्पस याचिका दाखिल की है। इसमें दावा है कि न तो सुभाष की अलग रह रही पत्नी निकिता सिंघानिया और न ही उनके परिवार के किसी सदस्य, जो फिलहाल हिरासत में हैं, ने बच्चे के ठिकाने की जानकारी दी है। दूसरी ओर, निकिता ने पुलिस से कहा था कि उसका बेटा फरीदाबाद के एक बोर्डिंग स्कूल में पढ़ाई कर रहा है और उसके चाचा सुशील सिंघानिया की देखरेख में है। लेकिन सुशील ने बच्चे की स्थिति की जानकारी होने से इनकार किया है।

यह भी पढ़ें   'जब तक गृह प्रवेश नहीं होगा, संदीप के घर नहीं जाऊंगी…' शादी के बाद बोली लेडी डॉन अनुराधा चौधरी

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्यों से जवाब मांगा
जस्टिस बीवी नागरथना और जस्टिस एन कोटिस्वर सिंह की बेंच ने उत्तर प्रदेश, हरियाणा और कर्नाटक की सरकारों को नोटिस जारी कर बच्चे की स्थिति स्पष्ट करने को कहा है। मामले की अगली सुनवाई 7 जनवरी को होगी।

अतुल सुभाष की आत्महत्या से जुड़ी गिरफ्तारी
इंजीनियर सुभाष की आत्महत्या के मामले में कई गिरफ्तारियां हुई हैं। पत्नी निकिता सिंघानिया, सास निशा सिंघानिया और साले अनुराग सिंघानिया को बेंगलुरु पुलिस ने 16 दिसंबर को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने सुभाष के छोड़े गए सुसाइड नोट और वीडियो के आधार पर तीनों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। अभी वे न्यायिक हिरासत में हैं।

सिंघानिया फैमिली ने जमानत याचिका लगाई
निकिता सिंघानिया के परिजनों ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में इस मामले में अग्रिम जमानत के लिए अपील की है। वरिष्ठ वकील मनीष तिवारी ने सुशील सिंघानिया की उम्र (69 वर्ष) और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का हवाला देते हुए आरोपों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करने का दावा किया। जस्टिस आशुतोष श्रीवास्तव ने सुशील को 50 हजार रुपए के निजी मुचलके और सख्त शर्तों के साथ अग्रिम जमानत दी है, जिसमें पुलिस जांच के लिए उपलब्ध रहना और पासपोर्ट सरेंडर करना शामिल है।

यह भी पढ़ें   लकड़ी लेने जंगल गए ग्रामीण पर जंगली सुअर ने किया हमला, अस्पताल में भर्ती

अतुल सुभाष के परिवार की क्या है मांग?

इंजीनियर अतुल सुभाष के परिवार ने आरोप लगाया कि निकिता और उनके परिवार ने झूठे कानूनी मामलों और पैसों की मांग कर अतुल को बुरी तरह प्रताड़ित किया। पिता पवन कुमार और भाई बिकास कुमार ने अतुल की अस्थियों को तब तक न बहाने की कसम खाई है जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलता।

भाई बिकास कुमार ने कहा- ‘जो लोग इस घटना के पीछे हैं, उन्हें भी गिरफ्तार किया जाना चाहिए। जब तक हमारे खिलाफ झूठे मामले वापस नहीं लिए जाते, हमें न्याय नहीं मिलेगा। हमारा संघर्ष जारी रहेगा।’

बिकास ने अपने भतीजे की सुरक्षा पर भी चिंता जताई और कहा- ‘मुझे अपने भतीजे (अतुल के बेटे) की सुरक्षा की चिंता है। हमने उसे हाल की तस्वीरों में नहीं देखा है। हम उसके ठिकाने की जानकारी चाहते हैं और उसकी कस्टडी जल्द से जल्द चाहते हैं।’

Continue Reading

देश

10 वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें निर्माणाधीन, 200 रेक का निर्माण प्रौद्योगिकी साझेदारों के जिम्मे: अश्विनी वैष्णव

Published

on

  • विश्व स्तरीय यात्रा के अनुभव के लिए भारतीय रेल अप्रैल 2018 से केवल एलएचबी कोच बना रहा है; 2004-14 की तुलना में 2014-24 के दौरान निर्मित एलएचबी कोचों की संख्या 16 गुना से अधिक है।
  • “सुगम्य भारत मिशन” के हिस्से के रूप में भारतीय रेल दिव्यांगजनों और कम गतिशीलता वाले यात्रियों को अधिकांश मेल/एक्सप्रेस रेलगाड़ियों और वंदे भारत ट्रेनों में व्यापक सुविधाएं प्रदान करता है।

वर्तमान में देश में लंबी और मध्यम दूरी की यात्रा के लिए 10 वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें निर्माणाधीन हैं। पहला प्रोटोटाइप निर्मित हो चुका है और इसका फील्ड ट्रायल किया जाएगा। इसके अलावा, 200 वंदे भारत स्लीपर रेक के निर्माण का काम भी प्रौद्योगिकी भागीदारों को सौंपा गया है। सभी रेलगाड़ियों के उपयोग में आने की समयसीमा उनके सफल परीक्षणों पर निर्भर है। 02 दिसंबर 2024 तक, देश भर में छोटी और मध्यम दूरी की यात्रा के लिए भारतीय रेल के ब्रॉड गेज विद्युतीकृत नेटवर्क पर 136 वंदे भारत रेलगाड़ी सेवाएं जारी हैं।

यह भी पढ़ें   West Bengal: बंगाल में हत्या, सामूहिक बलात्कार और बवाल के बीच ममता ने ली तीसरी बार CM पद की शपथ

रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में एक वक्तव्य में कहा कि विश्व स्तरीय यात्रा का अनुभव प्रदान करने के लिए भारतीय रेल के ब्रॉड गेज विद्युतीकृत नेटवर्क पर वर्तमान में चेयर कार वाली 136 वंदे भारत रेल सेवाएं जारी हैं। अक्टूबर 2024 तक वंदे भारत एक्सप्रेस रेलगाड़ियों की कुल क्षमता 100% से अधिक होगी।

एक अन्य प्रश्न के उत्तर में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारतीय रेल की उत्पादन इकाइयां अप्रैल 2018 से केवल एलएचबी कोच बना रही हैं। पिछले कुछ वर्षों में एलएचबी कोच का उत्पादन लगातार बढ़ा है। 2014-24 के दौरान निर्मित एलएचबी कोच की संख्या 2004-14 के दौरान निर्मित (2,337) संख्या से 16 गुना (36,933) अधिक है। भारतीय रेल (आईआर) ने एलएचबी कोचों की भरमार कर दी है जो तकनीकी रूप से बेहतर हैं और इनमें एंटी क्लाइम्बिंग व्यवस्था, विफलता संकेत प्रणाली के साथ एयर सस्पेंशन और कम संक्षारक शेल जैसी विशेषताएं हैं।

यह भी पढ़ें   जिंदगी की उम्मीद भरी तस्वीर! केरल के जंगलों से आई चमत्कार की कहानी… 5 दिन बाद बचाए गये 4 बच्चे

“सुगम्य भारत मिशन” (सुलभ भारत अभियान) के हिस्से के रूप में, भारतीय रेल दिव्यांगजनों और कम गतिशीलता वाले यात्रियों के लिए सुगमता सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण प्रगति कर रहा है। दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम, 2016 के दिशा-निर्देशों के अंतर्गत, रैंप, सुलभ पार्किंग, ब्रेल और स्पर्शनीय संकेत, कम ऊंचाई वाले काउंटर और लिफ्ट/एस्कलेटर जैसी व्यापक सुविधाएँ प्रदान की गई हैं।

नवंबर 2024 तक भारतीय रेल ने 399 स्टेशनों पर 1,512 एस्कलेटर और 609 स्टेशनों पर 1,607 लिफ्टें स्थापित की थीं जो पिछले दशक की तुलना में उल्लेखनीय वृद्धि को दर्शाता है – क्रमशः 9 और 14 गुना की वृद्धि। इसके अलावा, अधिकांश मेल और एक्सप्रेस रेलगाड़ियों में चौड़े प्रवेश द्वार, सुलभ शौचालय और व्हीलचेयर पार्किंग वाले कोच उपलब्ध हैं, जबकि वंदे भारत रेलगाड़ियां दिव्यांगजनों के लिए स्वचालित दरवाजे, निर्धारित स्थान और ब्रेल साइनेज जैसी सुविधाओं के साथ बेहतर सुगमता प्रदान करती हैं।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending