

रायपुर: छत्तीसगढ़ की पौराणिक नगरी चंदखुरी में आज राम वन गमन पर्यटन परिपथ के उद्घाटन एवं माता कौशल्या मंदिर के नए स्वरूप में लोकार्पण किया। इस...

रायपुर, 07 अक्टूबर 2021। भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी दीपांशु काबरा ने आज नवा रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ संवाद कार्यालय में आयुक्त जनसंपर्क तथा मुख्य कार्यपालन...

रायपुर। राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय को भिलाई के सेक्टर 9 से रायपुर लाने के लिए ग्रीन कॉरीडोर बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसके निर्देश दिए...

रायपुर: नवरात्रि पर्व का आज से प्रारंभ हो गया है। वहीं, दूसरी ओर देश के वैज्ञानिक और केंद्र सरकार की ओर से कोविड गाइडलाइन का पालन...

दुर्ग। राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय चोटिल हो गईं हैं जिसके बाद उन्हे घायल अवस्था में सेक्टर 9 मुख्य चिकित्सालय में भर्ती किया गया है। आईसीयू में...

धमतरी| नगरी मुख्यमार्ग (भण्डारवाही) से सिंगपुर तक लगभग साढ़े 12 किलोमीटर लम्बी सड़क बनने से क्षेत्रवासियों को जिला मुख्यालय जाने के लिए बड़ी राहत मिली है।...

उत्तर बस्तर कांकेर| राज्य शासन के दिये गये निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के अवसर पर 01 नवम्बर को जिला मुख्यालय में एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विकास विभाग की विभागीय प्रदर्शनी का आयोजन होगा, जिसमें विभिन्न विभागों में विशेष उपलब्धियों को विशेष रूप से प्रदर्शित किया जाएगा। कार्यक्रम स्थल पर राज्य शासन के विभिन्न विभागों की महत्वपूर्ण योजनाओं एवं सफल परियोजनाओं का प्रदर्शन किया जाएगा, साथ ही विगत वर्षों की उपलब्धियों को भी प्रदर्शित किया जाएगा। जिला स्तर पर स्थानीय कलाकारों के द्वारा 01 नवम्बर को एक दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा तथा जिला मुख्यालयों के समस्त शासकीय भवनों में रात्रि को रोशनी की जाएगी। कार्यक्रम में शासन के जन कल्याणकारी योजनाओं एवं हितग्राही मूलक योजनाओं में लाभान्वित किया जाएगा।

महासमुंद| फैंसी सामग्री (आईटम) की मांग आजकल हर जगह है। चाहे गांव हो, देहात हो या शहर हर जगह यह व्यवसाय चलता है। क्योंकि हर भारतीय लड़की या महिला जो कीमती गहनें या साज-सज्जा या मेकअप की सामग्री नहीं खरीद सकती वह साज-सज्जा की फैंसी सामग्री खरीदकर अपना शौक पूरा करती है। यह एक ऐसा व्यवसाय है जो अपने घर से ही शुरू कर सकते है। यह डोर-टू-डोर जाकर भी इन सामानों की बिक्री कर सकते है। यह व्यवसाय अन्य व्यवसाय की तुलना में ज्यादा तेजी से फैल रहा है।यह बात छोटे से गांव मोहंदी की घरेलू महिला श्रीमती भारती विश्वकर्मा बखूबी समझ चुकी थी। यह गांव महासमुन्द जिले के बागबाहरा में स्थित है। शादी के बाद भारती ने अपने आर्थिक स्थिति को और बेहतर बनाने के लिए स्व-सहायता समूह से जुड़कर उन्होंने चक्रीय निधि (रिवॉल्विंग फंड) और सामुदायिक निवेश कोष (कम्युनिटी इनवेस्टमेंट फंड) से ऋण और किराए की दुकान लेकर फैंसी स्टोर्स खोला। धीर-धीरे उनकी दुकान चलने लगी। उन्होंने अपनी दुकान में महिलाओं के साज संवरने की सभी जरूरत की आर्टिफिशियल सामग्री रखी है। दुकान खोलने के कारण गांव की लडकियां और महिलाओं को उनकी संवरने की सभी साज-सामग्री इसी गांव में मिल जाती है। उसके लिए ग्रामीण महिलाओं को अब दूर शहर में अपने सामग्री खरीदने आना-जाना नहीं पड़ता है। इससे उनके समय और आने-जाने में होने वाले खर्च में भी बचत होती है।श्रीमती भारती कहती है कि बदलते हुए वक्त के साथ लोग की पसंद और फैशन भी बदलते है। ऐसे में वे अपनी दुकान पर सामग्री लाते समय इन बातों का ख्याल भी रखती है। वो कहती है कि इस दौर में किस सामग्री की आवश्यकता है या किन बनावटी गहनों की और सामानों को लोग ज्यादा पसंद कर रहें हैं और किन चीजों को नहीं। वो कहती है कि जो सामग्री चलन से बाहर हो गयी है वो अपनी दुकान में नहीं रखती। जिससे उन्हें ज्यादा घाटा भी नहीं होता। भारती ने बातों-बातों में बताया कि इस छोटे से गांव में भी चार-पांच हजार की सामग्री बेच लेती है। इससे उन्हें आर्थिक लाभ भी हो जाता है। उनकी शादी को 9 वर्ष बीत चुके है। नन्हें बच्चे है। पति रेशम केन्द्र में काम करते है।

रायपुर| मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महाराजा अग्रसेन जयंती की प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री बघेल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि ...
Recent Comments