Connect with us

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ की पहली सबसे लम्बी कोल्डमिक्स तकनीक से सड़क बनने से अब नहीं करना पड़ता लोगों को 12 किमी का अतिरिक्त सफर

Published

on

धमतरी| नगरी मुख्यमार्ग (भण्डारवाही) से सिंगपुर तक लगभग साढ़े 12 किलोमीटर लम्बी सड़क बनने से क्षेत्रवासियों को जिला मुख्यालय जाने के लिए बड़ी राहत मिली है। इस पक्के मार्ग के निर्माण से सिंगपुर, कमईपुर सहित आठ गांवों के ग्रामीणों की राह आसान हो गई है। पक्की सड़क बनने के पहले हिचकोलंे खाते दुपहिया वाहनों में अक्सर दुर्घटना की आशंका लोगों में बनी रहती थी, अब सिर्फ 15 से 20 मिनट में सिंगपुर-कमईपुर के लोग नगरी मुख्यमार्ग पर पहुंच रहे हैं। इस रोड की एक खासियत यह भी है कि यह कोल्ड मिक्स तकनीक से बनी प्रदेश की पहली पक्की सड़क है, जिसकी लम्बाई 12.400 किलोमीटर है।
    प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना फेज-1 के तहत वर्ष 2019-20 में स्वीकृत नगरी मुख्यमार्ग से सिंगपुर तक पक्की सड़क का निर्माण 8 करोड़ 40 लाख रूपए की लागत से 12 किलोमीटर 400 मीटर लम्बी तारकोल सड़क का निर्माण किया गया। इस मार्ग के बनने से मगरलोड विकासखण्ड के आठ गांव सिंगपुर, कमईपुर, भण्डारवाही, सोनझरी, धनोरा, राउतमुड़ा पालवाड़ी और मुरूमडीह के लगभग साढ़े पांच हजार की जनसंख्या को आवागमन की उत्कृष्ट सुविधा मिली है। ग्राम पंचायत सिंगपुर के ग्रामीण श्री शिवप्रसाद कंवर ने बताया कि इस मार्ग के बनने से जिला मुख्यालय धमतरी जाने की सुविधा बेहद आसान हो गई है। उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल सहित विभिन्न प्रकार की खरीदारी के लिए अक्सर धमतरी जाना पड़ता है, जिससे नगरी मुख्यमार्ग तक पहुंचना काफी सुगम हो गया। इसी गांव के श्री शनिराम कंवर और श्री बिशेसर ध्रुव ने बताया कि धमतरी जाने के लिए पहले 12-13 किलोमीटर दुगली जाना पड़ता था, उसके बाद बस पकड़कर वे धमतरी जाते थे, जिससे अतिरिक्त समय और श्रम लगता था। धमतरी जाने और आने में दिनभर का समय बर्बाद होता था। अब सायकल से भी सिर्फ आधे घण्टे में ही नगरी-धमतरी मुख्यमार्ग पर पहुंचकर बस से धमतरी पहुंच जाते हैं। ग्राम कमईपुर से सिंगपुर पढ़ने आई कक्षा नवमीं की छात्रा कु. अश्वनी यादव ने बताया कि पहले यह मार्ग बेहद उबड़-खाबड़ था, जिससे स्कूल पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। अब तो सिर्फ 8-10 मिनट में ही स्कूल पहुंच जाती हैं।

यह भी पढ़ें   जांजगीर-चाम्पा : स्वामी आत्मानन्द स्कूलों में बढ़ेगी सुविधाएं, प्राचार्यों की मांग पर कलेक्टर ने जताई सहमति

 ग्राम कमईपुर के श्री लोकेश मण्डावी, टेकराम, राजेश डहरिया, टिकेश्वर यादव और हेमलाल मण्डावी ने बताया कि पक्की सड़क बनने से पहले यह बेहद जर्जर मार्ग था। इस रोड पर लोग सिर्फ दुपहिया वाहनों से ही आना-जाना करते थे। अब तो इस रोड के बनने से न सिर्फ आसपास के ग्रामीण, बल्कि, सिंगपुर, मोहेरा, मारागांव होते हुए गरियाबंद जिला जाने वाले लोग भी इसी रोड का उपयोग करते हैं। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि पहले लोग शाम होने से पहले घर आ जाते थे, अब ग्रामीण देर शाम तक इस मार्ग पर आवाजाही करते हैं। ग्राम सोनझरी की श्रीमती घुरईन बाई विश्वकर्मा और रमलीबाई ने बताया कि इस रोड के निर्माण के समय उन्हें काफी लम्बे समय तक रोजगार मिला। सिंगपुर जाने में भी काफी सुविधा मिली है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   CG: रेल रोको आंदोलन के चलते मुंबई-हावड़ा रूट की 7 ट्रेनें कैंसिल
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ : हरेली के साथ विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरे का हुआ विधिवत शुभारंभ
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   CG: रेल रोको आंदोलन के चलते मुंबई-हावड़ा रूट की 7 ट्रेनें कैंसिल
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending