रायपुर| सेवा ही समर्पण कार्यक्रम के तहत रायपुर पहुंची वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण| ज्ञात हो की भारतीय जनता पार्टी द्वारा 17 सितम्बर से 7 अक्टूबर तक...
मेष राशि आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आज कुछ महत्वपूर्ण लोगों से सम्पर्क होगा जो आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होंगे। आज आपका पारिवारिक जीवन सुखद...
बिलासपुर|ई-कोर्ट प्रोजेक्ट के बेहतर प्रसार एवं क्रियान्वयन के लिए नेशनल इंफरमेशन सेंटर (एनआईसी) के डायरेक्टर जनरल की ओर से छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को सिल्वर अवार्ड प्रदान किया गया है।भारत सरकार राष्ट्रीय सूचना एवं विज्ञान केन्द्र द्वारा ई-कोर्ट, ई-हास्पिटल, ई-आफिस, सर्विस प्लस आदि सात प्रोजेक्ट पर अवार्ड दिए गए है। जिसमें छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में संचालित ई-कोर्ट प्रोजेक्ट को यह अवार्ड प्रदान किया गया है। अवार्ड समारोह 1 अक्टूबर को वर्चुअली आयेाजित किया था। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की इस उपलब्धि में कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश प्रशांत कुमार मिश्रा का सतत् मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन रहा। हाईकोर्ट कम्प्यूटराईजेशन कमेटी के चेयरमेन जस्टिस मुनीन्द्र मोहन श्रीवास्तव, रजिस्टार जनरल, रजिस्टार कम्प्यूटराईजेशन एवं हाईकोर्ट के सभी तकनीकी अधिकारी कर्मचारी का भी उल्लेखनीय सहयोग रहा।छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में एनआईसी के प्रभारी एवं साइंटिस्ट-सी श्री संजय कुमार कश्यप ने बताया कि छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में माननीय सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देश अनुसार ई-कोर्ट प्रोजेक्ट कार्यान्वित की जा रही है। इस प्रोजेक्ट के तहत् हाईकोर्ट, जिला कोर्ट और तालुका कोर्ट में केस इंफरमेशन सिस्टम का नवीनतम संस्करण स्थापित किया गया है, जो सफलतापूर्वक संचालित हो रहा है। केस इंफरमेशन सिस्टम से प्रत्येक स्तर के कोर्ट का डाटा कहीं से भी इंटरनेट में एक्सेस कर आॅनलाईन केस स्टेट्स देख सकते है। ई-कोर्ट का एक मोबाईल ऐप भी उपलब्ध है। कोई भी यूजर ऐप के माध्यम से अपने केस स्टेट्स की जानकारी ले सकता है। कश्यप ने बताया कि छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में क्योस्क मशीन लगाया गया है और लगभग सभी ज्यूडिशियल सेक्शन को कम्प्यूटराईज कर दिया गया है। इसके साथ ही प्रदेश के सभी जिला व तालुका कोर्ट में भी क्योस्क मशीन उपलब्ध है, जिससे कोई भी पक्षकार अपने केस का स्टेट्स देख सकता है। केस का स्टेट्स, जजमेंट सभी आनलाईन है। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के वेबसाईट में जाकर एक क्लिक में सभी जानकारी ली जा सकती है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में हाईकोर्ट में ई-कोर्ट प्रोजेक्ट को और विस्तारित किया जाएगा और डिजिटलाईजेशन और कम्प्यूटराईजेशन के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को और आगे ले जाने का प्रयास करेंगे।
बिलासपुर| राज्य स्तरीय राष्ट्रीय प्रतिभा खोज योजना (एन.टी.एस.ई.) वर्ष 2020-2021 एवं राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य छात्रवृत्ति योजना (एन.एम.एम.एस.एस.)के अन्तर्गत कक्षा 8वीं एवं 10वीं में अध्ययनरत विधार्थियों के लिये 16 जनवरी 2021 को राज्य शैक्षिक अनुसंधान प्रशिक्षण परिषद् शंकर नगर, रायपुर छ.ग. द्वारा प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित की जाएगी। उक्त परीक्षा में शामिल होने के लिए विद्यार्थी शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिलासपुर एवं महारानी लक्ष्मी बाई शासकीय बहुउद्देशीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आफलाईन आवेदन पत्र 30 अक्टूबर 2021 तक अनिवार्य रूप से जमा करें। जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर ने बताया कि इन परीक्षाओं से संबंधित नियम व शर्ते, आवेदन पत्र एवं प्रवेश पत्र का प्रारूप सभी विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी तथा शासकीय, अशासकीय अनुदान प्राप्त स्कूलों के प्राचार्य एवं प्रधान पाठकों को भेजा गया है। कक्षा 8वीं एव 10वीं में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को अधिक से अधिक संख्या में परीक्षा में बैठने हेतु प्रोत्साहित करने का निर्देश भी दिया गया है।
रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने मंगलवार बड़ी संख्या में आबकारी विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों का बड़े स्तर पर तबादला किया है। सरकार की ओर से जारी सूची में...
रायपुर, पांच अक्टूबर (भाषा) केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को कहा कि ‘‘लूट’’ कांग्रेस के डीएनए में है, इसलिए उन्हें केंद्र सरकार के प्रत्येक...
रायपुरः राज्य सरकार ने प्रदेश के आईएएस अधिकारियों के प्रभार में बड़ा फेरबदल किया है। इनमें प्रदेश के तीन आईएएस अधिकारियों को का नाम शामिल है।...
कवर्धा: कवर्धा में बीते दिनों से चल रहे पक्षों के विवाद के बाद प्रशासन ने शहर में कर्फ्यू लगा दिया है। शहर में कर्फ्यू के बाद...
गरियाबंद| जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, गरियाबंद द्वारा 08 अक्टूबर, शुक्रवार को प्रातः 11ः00 बजे से दोपहर 03.00 बजे तक शासकीय आई.टी.आई. परिसर गरियाबंद में...
Recent Comments