छत्तीसगढ़
21 दिसंबर राशिफल: जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन

मेष (Mesh)
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छे ऑफर्स आने के योग बन रहे हैं। घर में खुशी का माहौल बनेगा। संतान पक्ष से आपको खुशी मिलेगी| जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल बढ़िया रहेगा। करोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। आज आप अपने ज्यादातर कार्य समय रहते पूरा करने में सफल होंगे। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आपकी सोच में सकारात्मक बदलाव होगा। कई दिनों से रूके हुए सभी कार्य पूरे होंगे।
वृषभ (Vrushab)
आज आप खुद को एनर्जी से भरा महसूस करेंगे। आप जिस काम को करेंगे, वो समय से पहले पूरा हो जायेगा। इस राशि के इंजीनीयर्स अपने अनुभव का प्रयोग सही दिशा में करेंगे। किसी जरूरी काम में जीवनसाथी की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। प्राइवेट जॉब करने वाले लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। अधिकारियों से खास मामलों पर बातचीत होगी। आपको अपनी बात रखने का मौका मिलेगा। आय बढ़ाने के कुछ अच्छे मौके मिलेंगे।
मिथुन (Mithun)
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। इस राशि के लवमेट के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। जरूरतमंद मित्रों की तरफ आप मदद का हाथ बढ़ायेंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। इस राशि के छात्रों को अधिक मेहनत करने की जरुरत है। जीवनसाथी से आज कोई खास खुशखबरी प्राप्त होगी जिससे आप पूरे दिन प्रसन्न रहेंगे। आज आप ऑफिस के किसी काम में व्यस्त रहेंगे। आज आप दोस्तों के साथ पार्टी करने का मन बनायेंगे। लवमेट्स एक दूसरे के भावनाओं की कद्र करेंगे।
कर्क (Kark)
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आप परिवार वालों के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे। इस राशि के जो लोग मार्केटिंग से जुड़े हुए हैं उन्हें तरक्की के कई सुनहरे मौके मिलेंगे। किसी जरुरतमंद की मदद करने से आपको आनंद की अनुभूति होगी। आज कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे। आज आपका खुशनुमा व्यवहार घर में अच्छा माहौल बनायेगा। आज आप कुछ नया करने का प्रयास करेंगे। कई दिनों से रुके हुए काम पूरे होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी।
सिंह (Singh)
आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। आज ऑफिस में बड़े अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। आमदनी में इज़ाफ़ा होने के आसार नज़र आ रहे हैं। पूरे दिन खुद को तरोताज़ा महसूस करेंगे। इस राशि के राजनीति से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन बेहद अच्छा है। घर परिवार का वातावरण शांतिदायक रहेगा। आज घर पर ही कोई धार्मिक अनुष्ठान कराने का मन बनायेंगे। संतान की ओर से खुशियाँ प्राप्त होगी। धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।
कन्या (Kanya)
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आज इलेक्ट्रॉनिक सामान की खरीदारी करने का मन बनायेंगे। किसी कोर्ट केस का फैसला आने में देर होगी। आप जो भी कार्य करने की सोचेंगे उसे लेकर पॉज़िटिव नज़रिया रखने से वह तय वक्त में पूरा हो जायेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को सफलता मिलाने के योग बने हुए हैं। आज आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। जीवनसाथी आपके विचारों से सहमत होंगे।
तुला (Tula)
आज का दिन अच्छा रहने वाला है। ऑफिस का काम घर पर ही पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। अगर आप कोई नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो अब अपनी योजयाओं को अमली जामा पहनाना शुरू करिए, कोरोना की परिस्थितियां ठीक होने तक इंतेजार न करें। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। दाम्पत्य जीवन में खुशियाँ आने से परिवार में उत्सव का माहौल बनेगा। लवमेटस के संबंधों में मिठास बढ़ेगी।
वृश्चिक (Vrushichik)
आज आपके सितारे बुलंद रहने वाले हैं। अचानक धनलाभ होने के योग बन रहे है। आज आप अपने दिनचर्या की रुपरेखा बनायेंगे। विवाहित जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आज आप अपने जीवनसाथी को कोई गिफ्ट देने का वादा करेंगे। मॉडलिंग के क्षेत्र से जुड़े लोगों को किसी अच्छी ब्रांड के लिये काम करने का ऑफर आयेगा। बच्चों के जरूरतों पर भी ध्यान रखें।
धनु (Dhanu)
आज का दिन शानदार रहने वाला है। आज आप अपने आपको चुस्त-दुरुस्त महसूस करेंगे। मन में नई चीज़ों को जानने की उत्सुकता बनेगी। सामाजिक मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। राजनीति से जुड़े लोगों को सफलता मिलाने के योग बने हुए है। बच्चें होम वर्क समय से पूरा कर लेंगे। आपके व्यवहार में पॉजिटिव बदलाव आयेंगे। आपके अन्दर बदलाव को देखकर परिवार के लोग काफी खुश होंगे।
मकर (Makar)
आज आपका ज्यादा समय परिवार वालों के साथ बीतेगा। आपके दिनचर्या में बदलाव आयेगा। आज आप घर पर ही कुकिंग का आनंद उठाएंगे। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आप जीवनसाथी के मूल्य सम्मत मौलिक विचारों से बहुत प्रभावित होंगे। लवमेटस के लिए आज का दिन बहुत ही शानदार रहने वाला है।
कुम्भ (Kumbha)
आज आपको हर काम सावधान होकर करने की जरूरत है। जीवनसाथी से बात करते समय भाषा का ध्यान रखें, रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। आय के नये स्त्रोत मिलाने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। साथ ही घर के बुजुर्गों के सेहत का भी खास ख्याल रखें। आज आप पारिवारिक जिम्मेदारियां बखूबी निभाएंगे। कॉमर्स की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा।
मीन (Meen)
महिलाओं को अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। आज आपको किसी स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से निजात मिलेगी। आपको अपनी बातें दूसरों से शेयर करने से बचना चाहिए। आज आप अपने महत्वपूर्ण कागजातों की फाइल खोलेंगे। दाम्पत्य जीवन को बेहतर बनाये रखने के लिए आपको गलतफहमी में पड़ने से बचना होगा। लवमेटस के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। छात्रों को नये प्रोजेक्ट बनाने को मिलेगा। घर में अचानक खुशियां आएगी।
छत्तीसगढ़
Khelo India Tribal Games 2026 : छत्तीसगढ़ में नेशनल रेसलिंग का आगाज़! 144 रेसलर्स, 4 दिन और कड़ा मुकाबला, जानें कब और कहाँ देख सकेंगे लाइव
अंबिकापुर में 28 मार्च से खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 की कुश्ती स्पर्धा शुरू होगी, जिसमें देशभर के 144 जनजातीय खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। आयोजन का लाइव प्रसारण DD Sports पर किया जाएगा।

रायपुर : Khelo India Tribal Games 2026 देश के पहले खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 की कुश्ती स्पर्धा का मेजबानी कर रहा है। सरगुजा जिले का हृदय स्थल अम्बिकापुर एक ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने जा रहा है। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में 28 मार्च से कुश्ती (रेसलिंग) स्पर्धा का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है, जिसमें पुरुष और महिला वर्ग में कुश्ती के रोमांचक मुकाबले होंगे।। स्थानीय गांधी स्टेडियम में आयोजित होने वाले इस राष्ट्रीय समागम में देश के अलग-अलग राज्यों के जनजातीय खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा और शारीरिक कौशल का प्रदर्शन करेंगे। आयोजन का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के सुदूर वनांचलों में छिपी जनजातीय खेल प्रतिभाओं को मंच देना और उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है। अंबिकापुर में होने वाले मुकाबले स्थानीय युवाओं के लिए प्रेरणा बनेंगे और उन्हें भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने का अवसर प्रदान करेंगे।
Ambikapur Wrestling Competition देशभर की प्रतिभाओं का जुटेगा महाकुंभ
इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में जम्मू-कश्मीर, मध्यप्रदेश, झारखंड, असम, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश, मेघालय, गुजरात, ओडिशा, मिजोरम, बिहार, अरुणाचल प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र और मेजबान छत्तीसगढ़ सहित कुल 144 रेसलर्स (पुरुष एवं महिला) हिस्सा ले रहे हैं। यह आयोजन जनजातीय युवाओं को राष्ट्रीय मंच प्रदान करने की दिशा में एक स्वर्णिम अवसर प्रदान करेगा। अंबिकापुर के गांधी स्टेडियम में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। यहां 28 से 31 मार्च तक पुरुष और महिला वर्ग में कुश्ती के रोमांचक मुकाबले होंगे.
DD Sports Live Wrestling चार दिवसीय रोमांच- तीन चरणों में होंगे मुकाबले
28 मार्च से शुरू होकर 31 मार्च तक चलने वाले इन मुकाबलों को प्रतिदिन तीन चरणों में आयोजित किए जाएंगे, ताकि खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए सुगमता बनी रहे, प्रथम चरण प्रातः 8 बजे से 9 बजे तक, द्वितीय चरण प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक, तृतीय चरण सायं 4 बजे से खेल समाप्ति तक आयेाजित किए जाएंगे। अंबिकापुर में होने वाले मुकाबले स्थानीय युवाओं के लिए प्रेरणा बनेंगे और उन्हें भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने का अवसर प्रदान करेंगे।
डी डी स्पोर्ट्स पर लाइव प्रसारण
इस भव्य आयोजन को भारत के जनजातीय खेल, छत्तीसगढ़ मा सुंदर मेल की प्रेरणादायी टैगलाइन के साथ प्रस्तुत किया जा रहा है। खेल प्रेमियों के उत्साह को देखते हुए व्यापक तैयारियां की गई हैं। गौरव की बात यह है कि इस आयोजन का सीधा प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स और प्रसार भारती पर किया जाएगा, जिससे दुनिया भर के दर्शक सरगुजा की धरती पर हो रहे इस महाकुंभ को लाइव देख सकेंगे।
तैयारियां पूर्ण, खिलाड़ियों का स्वागत खेल विभाग द्वारा खिलाड़ियों के ठहरने, भोजन, चिकित्सा और सुरक्षा के प्रबंध किए गए हैं। सरगुजा अब अपनी पारंपरिक संस्कृति के साथ-साथ देश को नई खेल ऊर्जा देने के लिए तैयार है। देशभर से आने वाले खिलाड़ी और अधिकारी छत्तीसगढ़ की ‘अतिथि देवो भव’ परंपरा का अनुभव कर सकें।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
प्रश्न 1: खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स की कुश्ती स्पर्धा कहां होगी?
उत्तर: अंबिकापुर के गांधी स्टेडियम में आयोजित होगी।
प्रश्न 2: कितने खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं?
उत्तर: देशभर से 144 पुरुष और महिला खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।
प्रश्न 3: मुकाबले कहां देखे जा सकते हैं?
उत्तर: DD Sports और Prasar Bharati पर लाइव प्रसारण होगा।
छत्तीसगढ़
Dhamtari Suicide News: धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र के ग्राम छोटी करेली में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक नवविवाहिता की फांसी पर लटकी लाश घर के अंदर मिली। मृतका की पहचान 23 वर्षीय नूतन दीवान के रूप में हुई है।

Dhamtari Suicide News: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र के ग्राम छोटी करेली में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक नवविवाहिता की फांसी पर लटकी लाश घर के अंदर मिली। मृतका की पहचान 23 वर्षीय नूतन दीवान के रूप में हुई है। युवती की शादी महज 13 दिन पहले ही हुई थी। नूतन मूल रूप से फिंगेश्वर क्षेत्र के खैरझिटी गांव की रहने वाली थी और शादी के बाद अपने ससुराल छोटी करेली में रह रही थी।
क्या है पूरा मामला?
बताया जा रहा है कि घटना से ठीक पहले पति और पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था (Dhamtari Suicide News) और इसी के बाद नूतन ने घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलते ही मगरलोड पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है.
पुलिस कर रही मामले की जांच
फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। खास तौर पर यह जानने की (Dhamtari Suicide News) कोशिश की जा रही है कि पति-पत्नी के बीच आखिर विवाद किस बात को लेकर हुआ था, लेकिन सवाल ये है कि, शादी के महज 13 दिन बाद ही ऐसा क्या हुआ? जिसने एक नई जिंदगी को खत्म कर दिया। फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा।
news
बिलासपुर को मिली नई सौगात

बिलासपुर। क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। Chouksey Group of Colleges के अंतर्गत नया Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital अब राष्ट्रीय आयुर्वेद आयोग (NCISM), नई दिल्ली से संबद्ध हो गया है।
यह उपलब्धि बिलासपुर के लिए गौरव की बात है, क्योंकि अब जिले को अपना पहला और एकमात्र निजी बीएएमएस (BAMS) कॉलेज मिल गया है।
कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि इस वर्ष होने वाली काउंसलिंग में चौकसे आयुर्वेद कॉलेज में NEET 2025 के आधार पर प्रवेश (Admission) दिए जाएंगे। इससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण आयुर्वेद शिक्षा एवं आधुनिक सुविधाओं से युक्त प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा।
ज्ञात रहे कि इस वर्ष Chouksey Group के इंजीनियरिंग कॉलेज में बिलासपुर संभाग में सर्वाधिक प्रवेश (Admissions) हुए हैं। साथ ही डिग्री पाठ्यक्रमों जैसे B.Com, Law, BBA, BCA, PGDCA की सभी सीटें भी पूर्ण रूप से भर गई हैं। यह विद्यार्थियों के बीच चौकसे ग्रुप की बढ़ती लोकप्रियता और विश्वास को दर्शाता है।

चौकसे ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के प्रबंध निदेशक डॉ. आशीष जायसवाल ने कहा —
“हमारा संकल्प विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। बिलासपुर में पहला निजी बीएएमएस कॉलेज खुलना न केवल विद्यार्थियों बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। हमें विश्वास है कि यह कॉलेज आयुर्वेद शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित करेगा।”
देश5 years agoTMC की जीत के बाद बंगाल में भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं के साथ सामूहिक बलात्कार और हत्याओं से कांप उठा देश, देखें Video
क्राइम5 years agoRaipur Sex Racket: राजधानी रायपुर में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, कमरे के अंदर जाते ही पुलिसवालों के उड़े होश
क्राइम5 years agoपति ने बनाया पत्नी का Sex Video और जीजा को भेजा, हवसी जीजा ने भी किया कई बार बलात्कार, जीजा छत्तीसगढ़ में VIP बटालियन में है PSO!
क्राइम5 years agoकिराएदार के साथ पत्नी मना रही थी रंगरेलियां, पति ने पत्नी और उसके आशिक को दी दर्दनाक मौत
छत्तीसगढ़5 years agoChhattisgarh: चाइल्ड पोर्नोग्राफी केस में 2 गिरफ्तार, Porn Video डाउनलोड कर करते थे शेयर
क्राइम5 years agoजिस्म की हवस में पागल हुई Chhattisgarh की महिला! प्रेमी संग मिलकर पति की दर्दनाक हत्या
मनोरंजन5 years agoRadhe Full Movie Leaked For Free Download| सलमान खान की Radhe Movie हुई लीक
छत्तीसगढ़5 years agoसहायक ग्रेड 3 सहित इन पदों पर निकली भर्ती, 75000 रुपए मिलेगी सैलरी, 12वीं पास भी कर सकेंगे आवेदन






















