Connect with us

छत्तीसगढ़

25 को बिलासपुर आएंगे मुख्यमंत्री बघेल, तैयारियों को लेकर प्रभारी कलेक्टर ने ली बैठक

Published

on

बिलासपुर । प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का 25 फरवरी को बिलासपुर आगमन हो रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बिलासपुर में नवनिर्मित तिफरा फ्लाईओवर, प्लेनेटोरियम सहित अन्य विकास कार्याें का लोकार्पण करेंगे। इसकी तैयारियों को लेकर आज प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत के सीईओ श्री हरीश एस. ने अधिकारियों की मीटिंग लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।


बैठक में बताया गया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आगमन पर जे.पी.वर्मा शासकीय महाविद्यालय में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम स्थल पर मंच निर्माण, सुरक्षा व्यवस्था, वाहन व्यवस्था, पेयजल आदि व्यवस्थाओं की तैयारियों के संबंध में चर्चा की गई। प्रभारी कलेक्टर हरीश एस. ने कार्यक्रम स्थल में आगंतुको के बैठने के लिए उचित व्यवस्था के संबंध में प्रभारी अधिकारियों को निर्देशित किया। श्री हरीश एस. ने बताया कि आगंतुको के बैठने के लि

यह भी पढ़ें   छेडखानी करने वाले आरोपी पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार

ए पर्याप्त बैठक व्यवस्था सुनिश्चित करें ताकि आगंतुको को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।
बैठक में कार्यक्रम स्थल, मंच, हेलीपेड आदि की सुरक्षा एवं पार्किंग व्यवस्था पर भी चर्चा की गई। हरीश एस. ने पर्याप्त सुरक्षा एवं पार्किंग व्यवस्था करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप ने बताया कि पार्किंग व्यवस्था एवं सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए तैयारियां की जा रही है। प्रभारी कलेक्टर हरीश एस. ने सांस्कृतिक गतिविधियों के आयोजन के लिए नर्तक दल तैयार करने के निर्देश आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त को दिए।


इसी प्रकार प्रभारी कलेक्टर हरीश एस. ने वाहन, पेयजल, सफाई, लाईट, चिकित्सा व्यवस्था आदि की तैयारियों को लेकर भी समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को पर्याप्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कार्यक्रम स्थल तथा अन्य स्थलों पर उचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए नोडल अधिकारी बनाये गये है। कार्यक्रम स्थल की व्यवस्था के लिए डिप्टी कलेक्टर हरिओम द्विवेदी को नोडल अधिकारी बनाया गया है। इसी प्रकार प्लेनेटोरियम में उचित व्यवस्था के लिए अनुविभागीय अधिकारी कोटा तुलाराम भारद्वाज को तथा हेलीपेड के उचित व्यवस्था के लिए अनुविभागीय अधिकारी तखतपुर

यह भी पढ़ें   युद्धवीर सिंह जूदेव के निधन के बाद राजनीति में सक्रिय हुई पत्नी संयोगिता सिंह

महेश शर्मा को, तिफरा ओव्हरब्रिज में व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने अनुविभागीय अधिकारी बिल्हा अमित गुप्ता को नोडल अधिकारी बनाया गया है।


बैठक में अतिरिक्त कलेक्टर जयश्री जैन, बिलासपुर एसडीएम पुलक भट्टाचार्य, बिल्हा एसडीएम अमित गुप्ता, तखतपुर एसडीएम महेश शर्मा सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   Chhattisgarh: सुकमा जिले में खतरनाक नक्सली सम्मैया सोड़ी ने किया आत्मसमर्पण, आठ लाख का इनाम था घोषित
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   अबूझमाड़ में नई सुबह, किसानों को मिलने लगा उनका हक, किसान क्रेडिट कार्ड सहित कृषि और उद्यानिकी विभाग की योजनाओं का मिला लाभ
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   दिल्ली के जंतर-मंतर प्रदर्शन कर रहे पहलवानों को पुलिस ने लिया हिरासत में
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending