छत्तीसगढ़
27 अक्टूबर राशिफ़ल: जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन

मेष राशि :- आज मन में शांति हो सकती है। आपकी कमाई आपके वित्तीय स्वास्थ्य को बढ़ावा दे सकती है। आप अपने जीवनसाथी के साथ रोमांटिक पलों का आनंद ले सकते हैं, जिससे पारिवारिक जीवन में सामंजस्य बढ़ सकता है। एकल को उपयुक्त मैच मिल सकते हैं। आप काम पर पर्याप्त अवसर मिलने की उम्मीद कर सकते हैं, आप अपने जीवन में कुछ प्रगति देख सकते हैं।
वृषभ राशि :- आज आप कार्यस्थल पर अपने मजबूत नेटवर्क की मदद से अपनी योजनाओं को लागू करने में सक्षम हो सकते हैं। आपको अपनी मेहनत के बल पर कोई बड़ा ऑर्डर मिलने की संभावना है। आपके और आपके जीवनसाथी के बीच अच्छी समझ हो सकती है, जिससे आपके घरेलू जीवन में सामंजस्य बढ़ सकता है। आपका बॉस आपकी मेहनत की सराहना कर सकता है।
मिथुन राशि :- आज आप पर चंद्रमा की कृपा है। कल की खराब स्थिति नियंत्रण में है। आप अपने स्थगित कार्यों को शुरू कर सकते हैं। आशीर्वाद से आपको अपनी मेहनत का फल मिल सकता है। आपके व्यवसाय में कुछ लाभ हैं जो आपके वित्तीय स्वास्थ्य को बढ़ावा दे सकते हैं। आप कुछ अप्रत्याशित अवसर की उम्मीद कर सकते हैं, जिससे आपके व्यवसाय या काम में वृद्धि हो सकती है। आप विदेश यात्रा की योजना भी बना सकते हैं।
कर्क राशि :- आज आपकी तबीयत खराब हो सकती है, स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। जो आपके पेशे और घरेलू जीवन को प्रभावित कर सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों के कारण आप परेशान हो सकते हैं। आपके धैर्य की कई बार परीक्षा हो सकती है। आपको सलाह दी जाती है कि नई व्यावसायिक परियोजनाओं में निवेश न करें, अन्यथा आपको नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे फंतासी से बचें और अपनी पढ़ाई में कड़ी मेहनत करें।
सिंह राशि :- आज आप पर चंद्रमा की कृपा है, आप पेशेवर मोर्चे पर त्वरित निर्णय लेने में सक्षम हो सकते हैं। आपको व्यापार के मामले में नए अवसर मिलने की उम्मीद हो सकती है, जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ सकता है। आप अपने बिजनेस पार्टनर की मदद से कुछ नए इनोवेशन शुरू करने की संभावना रखते हैं, जो निकट भविष्य में आपके बिजनेस को बढ़ा सकते हैं।
कन्या राशि :- आज आप पर सकारात्मक चंद्रमा की कृपा है। आप स्वस्थ महसूस कर सकते हैं, पुरानी स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं अब ठीक हो सकती हैं। बच्चों का स्वास्थ्य अब ठीक हो सकता है। कहीं फंसा हुआ पैसा अब वापस मिल सकता है। आप अपना कर्ज भी चुका सकते हैं।
तुला राशि :- आज आपको मानसिक शांति दे सकता है। आप निर्णायक बन सकते हैं, इसलिए बिना सोचे-समझे अवसर का लाभ उठा सकते हैं। पिछले कर्म आपको किसी भी स्थिति में खुद को बनाए रखने में मदद कर सकते हैं। और आपको सही रास्ता दिखाते हैं। लव बर्ड्स अपने खुशी के पलों का आनंद ले सकते हैं। नौकरी के इच्छुक लोगों को दोस्तों की मदद से उपयुक्त नौकरी मिलने की संभावना हो सकती है।
वृश्चिक राशि :- आज आप सुस्त हो सकते हैं। जिम्मेदारियों से विमुख होना आपको परेशान कर सकता है। आप अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा करने में सक्षम नहीं हो सकते हैं, जिससे आपकी प्रतिष्ठा प्रभावित हो सकती है। आप अहंकार के शिकार हो सकते हैं। यह आपके पेशेवर और घरेलू जीवन दोनों को प्रभावित कर सकता है। आप आंतरिक रूप से आत्मविश्वास की कमी महसूस कर सकते हैं, जो आपको काम पर कुछ रचनात्मक करने से रोक सकता है।
धनु राशि :- आज आप उत्साही हो सकते हैं। अपने लक्ष्यों पर आपका ध्यान बहुत अच्छा हो सकता है। आप अपने लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। आपके काम से संबंधित छोटी यात्राओं के लिए जाने की संभावना है, जो आपको निकट भविष्य में लाभ दे सकती है। आपके अधीनस्थ कर्मचारी महत्वपूर्ण परियोजना को पूरा करने में आपकी मदद कर सकते हैं। भाई-बहनों से विवाद हो सकता है।
मकर राशि :- आज पारिवारिक व्यवसाय में अधिक पूंजी निवेश करने की योजना बनाएंगे। जिससे निकट भविष्य में आपके पारिवारिक व्यवसाय में वृद्धि हो सकती है। आप अपनी सामाजिक सेवाओं की ओर से कुछ पुरस्कार प्राप्त करने की उम्मीद कर सकते हैं। आप अपने परिवार में कुछ अच्छी खबर सुनने की उम्मीद कर सकते हैं, जिससे परिवार में खुशी का माहौल बन सकता है। आप कुछ स्वादिष्ट भोजन का भी आनंद ले सकते हैं।
कुंभ राशि :- आज आप प्रसन्नता का अनुभव कर सकते हैं, आपका स्वास्थ्य भी अच्छा है, जो आपको आंतरिक शक्ति और आत्मविश्वास प्रदान कर सकता है। हो सकता है कि आपका अवचेतन मन आपको गन्दा काम करने की अनुमति न दे। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होने की संभावना है। आपके अच्छे कर्मों की मदद से, भाग्य आपको कुछ नवीन कार्यों को शुरू करने में मदद कर सकता है।
मीन राशि :- आज आप दुखी और निराश हो सकते हैं। आपको अपने अहंकार पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है, अन्यथा किसी से बात करते समय आपके कठोर बोलने से आपको कुछ नुकसान हो सकता है। आपको लंबी यात्राओं से बचने और जल्दबाजी में वाहन चलाने से बचने की सलाह दी जाती है। आपको अपने आप को खाड़ी क्षेत्रों या महासागरों से दूर रखना चाहिए।
छत्तीसगढ़
केले के पत्तों पर 25 दिनों तक रखकर किया गया नवजात शिशु का इलाज, जानिए किस दुर्लभ बीमारी से था ग्रसित…
बीजापुर। बीजापुर जिला अस्पताल के विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई (SNCU) में एक अत्यंत दुर्लभ एवं गंभीर बीमारी से पीड़ित नवजात शिशु को 25 दिनों तक केले के स्टरलाइज पत्तों में रखकर सफलतापूर्वक उपचार किया गया.

बीजापुर। बीजापुर जिला अस्पताल के विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई (SNCU) में एक अत्यंत दुर्लभ एवं गंभीर बीमारी से पीड़ित नवजात शिशु को 25 दिनों तक केले के स्टरलाइज पत्तों में रखकर सफलतापूर्वक उपचार किया गया.
ग्राम कोरसागुड़ा विकासखण्ड उसूर निवासी शांति मोटू पूनेम के नवजात को 4 अप्रैल को गंभीर अवस्था में बीजापुर हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था. जाँच उपरांत शिशु को Staphylococcal Scalded Skin Syndrome नामक अत्यंत दुर्लभ त्वचा रोग से पीड़ित पाया गया, जिसमें त्वचा जलने जैसी स्थिति में छिलने लगती है और संक्रमण तेजी से फैलता है. यह बीमारी बहुत ही कम मामलों में देखने को मिलती है.
शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. नेहा चव्हाण के नेतृत्व में टीम ने 25 दिनों तक लगातार गहन उपचार, एंटीबायोटिक थेरेपी एवं विशेष नर्सिंग देखभाल प्रदान की. उपचार के दौरान शिशु की अत्यंत नाजुक और प्रभावित त्वचा की सुरक्षा के लिए विशेष सावधानियां बरती गईं. शिशु को बाहरी संक्रमण और घर्षण से बचाने हेतु पारंपरिक एवं सहायक उपाय के रूप में स्वच्छ एवं स्टरलाइज किए गए केले के पत्तों का उपयोग किया गया.
इन पत्तों को बिस्तर के रूप में इस प्रकार बिछाया गया कि नवजात की त्वचा को मुलायम और सुरक्षित सतह मिले, जिससे शरीर पर रगड़ कम हो और संक्रमण का खतरा घटे. साथ ही नियमित रूप से पत्तों को बदलकर स्वच्छता बनाए रखी गई, जिससे बच्चे को एक संक्रमण-रहित वातावरण मिल सके.
जा सकती थी नवजात शिशु की जान
डॉ. नेहा चव्हाण ने लल्लूराम डॉट कॉम से बात करते हुए कहा कि नवजात शिशु का यह बेहद ही रियर केस था. इसमें शरीर का ऊपरी चमड़ी का इंपैक्सन रहता है, संक्रमण बहुत ज्यादा रहता है. और इसकी वजह से शिशु को जान खतरे में जा सकती हैं, इसको डॉक्टर को टाइम से दिखाना रहता है, तभी उसका इलाज संभव हो पाता है,
सही समय पर बच्चे को हमारे पास लाया गया. उसको तुरंत हमने एंटीबायोटिक का थेरेपी लगाकर इलाज शुरू किया. इस बीमारी में केले के पत्ते में रखना और ड्रेसिंग करना होता है, वही हमने किया. पूरी तरह से हाइजीनिक इलाज किया, और अब बच्चा पूरी तरह से स्वास्थ्य हैं.
परिजनों ने दिया दिल से धन्यवाद
शिशु के परिजनों ने भावुक होकर कहा कि उन्होंने अपने बच्चे के जीवित रहने की उम्मीद लगभग खो दी थी, लेकिन चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ के समर्पण, निरंतर देखभाल और अथक प्रयासों ने उनके बच्चे को नया जीवन दे दिया. उन्होंने इसे अपने परिवार के लिए किसी चमत्कार से कम नहीं बताया और पूरे चिकित्सा दल के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया.
पहली बार आया अनोखा केस
सिविल सर्जन डॉ. रत्ना ठाकुर ने लल्लूराम से कहा कि मैं डॉ. नेहा चव्हाण और उनकी टीम को बधाई देती हूं. इस तरह का केस हमारे हॉस्पिटल में पहली बार आया था, और हमारे डॉक्टरों की टीम ने सही तरीके इलाज कर एक नवजात शिशु को को नई जिंदगी दी है. अगर इस तरह ग्रामीण स्तर पर कोई भी केस आए तो निश्चित ही जिला हॉस्पिटल का लाभ लें.
छत्तीसगढ़
साय कैबिनेट की बैठक कल, विधानसभा के विशेष सत्र समेत अन्य मुद्दों पर हो सकती है चर्चा
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की बैठक , 29 अप्रैल को सुबह 11:30 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित होगी। बताया जा रहा है कि इस बैठक में विधानसभा के विशेष सत्र समेत कई मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की बैठक , 29 अप्रैल को सुबह 11:30 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित होगी। बताया जा रहा है कि इस बैठक में विधानसभा के विशेष सत्र समेत कई मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।
30 अप्रैल को विधानसभा का विशेष सत्र
छत्तीसगढ़ विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र 30 अप्रैल 2026 को आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में विधानसभा सचिवालय ने आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति जारी की है। इसमें बताया गया है कि छठवीं विधानसभा का नवम सत्र 30 अप्रैल को आयोजित होगा। इस सत्र में कुल एक ही बैठक होगी, जिसमें शासकीय कार्य संपादित किए जाएंगे।
महिला आरक्षण पर सियासी घमासान के आसार
इस विशेष सत्र का सबसे बड़ा मुद्दा महिला आरक्षण को लेकर संभावित सियासी टकराव माना जा रहा है। सत्ता पक्ष भाजपा इस मुद्दे पर विपक्ष की भूमिका को लेकर सदन में निंदा प्रस्ताव ला सकती है। वहीं कांग्रेस इस विषय पर सरकार को घेरने की तैयारी में है।
कैरियर
कल आएंगे 10वीं-12वीं बोर्ड के रिजल्ट, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने की घोषणा
Chhattisgarh Board Result : सत्या राजपूत,रायपुर। छत्तीसगढ़ में 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम 29 अप्रैल बुधवार को जारी होगा। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने की है। बता दें कि लल्लूराम डॉट कॉम ने पहले ही 29 या 30 अप्रैल को 10वीं-12वीं के रिजल्ट आने की खबर प्रकाशित की थी, जिस पर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने मुहर लगा दी है।

Chhattisgarh Board Result : सत्या राजपूत,रायपुर। छत्तीसगढ़ में 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम 29 अप्रैल बुधवार को जारी होगा। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने की है। बता दें कि 29 या 30 अप्रैल को 10वीं-12वीं के रिजल्ट आने की खबर प्रकाशित की थी, जिस पर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने मुहर लगा दी है।
शिक्षा मंत्री यादव ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा है कि इंतजार की घड़ियां अब समाप्ति की ओर है। बुधवार दोपहर 2:30 बजे माध्यमिक शिक्षा मंडल के हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम औपचारिक रूप से घोषित किए जाएंगे। यह केवल अंकों की घोषणा नहीं, बल्कि वर्षों की मेहनत, अनुशासन और अभिभावकों व शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन का प्रतिफल है। इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों को धैर्य बनाए रखने, परिणाम को सकारात्मक दृष्टिकोण से स्वीकार करने और भविष्य की दिशा में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की शुभकामनाएं। प्रत्येक परिणाम एक नई शुरुआत का संकेत है और हर विद्यार्थी में आगे बढ़ने की अपार संभावनाएं निहित हैं।
बता दें कि बोर्ड परीक्षाएं 20 और 21 फरवरी से शुरू हुई थीं, जो 18 मार्च तक चलीं। पहले बोर्ड ने 15 अप्रैल तक परिणाम जारी करने की योजना बनाई थी। हिंदी पेपर लीक होने का मामला सामने आने के बाद 10 अप्रैल को दोबारा परीक्षा आयोजित करनी पड़ी थी, जिसके कारण रिजल्ट में देरी हुई।
लाखों छात्र कर रहे रिजल्ट का इंतजार
इस वर्ष हाईस्कूल (कक्षा 10वीं) परीक्षा में कुल 3,20,535 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जबकि हायर सेकेंडरी (कक्षा 12वीं) में 2,45,785 छात्रों ने परीक्षा दी है। बड़ी संख्या में विद्यार्थी विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं में शामिल होने के लिए रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।
बेहतर रहा थापिछले साल का रिजल्ट
पिछले वर्ष 7 मई 2025 को बोर्ड ने परीक्षा परिणाम घोषित किया था। उस समय कक्षा 10वीं में 68.76% विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए थे, जबकि कक्षा 12वीं का रिजल्ट 82.25% रहा था। अब सभी की नजरें बोर्ड की आधिकारिक घोषणा पर टिकी हैं, जिससे छात्रों और अभिभावकों का इंतजार खत्म हो सके।
खेल6 days agoIPL 2026: रायपुर पहुंची RCB की टीम, 10 मई को MI से होगा मुकाबला
देश6 days agoकल सुबह 11 बजे शुभेंदु अधिकारी लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, अग्निमित्रा पॉल और निसिथ प्रमाणिक बनेंगे डिप्टी सीएम
खेल3 days agoRCB vs KKR IPL 2026: रायपुर आएंगे बॉलीवुड किंग शाहरुख खान, कोलकाता नाइट राइडर्स का बढ़ाएंगे हौसला, मुकाबले की तैयारियां जोरों पर

















