Connect with us

छत्तीसगढ़

28 दिसंबर राशिफल : जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन

Published

on

Rashifal
मेष (Mesh)
आज आपका दिन बेहतर रहेगा। प्रॉपर्टी में निवेश करने की सोच रहे है तो घर के किसी बडे की सलाह जरूर ले। आज कलात्मक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी, लोग आपकी प्रशंसा भी करेंगें। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। आज जो भी अच्छा काम करेंगे, उसका दूसरे लोगों पर पॉजिटिव असर पड़ेगा। आज पारिवार से जुड़ी परेशानियां खुद-ब-खुद दूर हो सकती हैं। आज बढ़ोतरी के नये अवसर प्राप्त हो सकते हैं। पूरे दिन मन प्रसन्न रहेगा।
वृषभ (Vrushabh)
आज स्टूडेंट्स को मेहनत के बावजूद कम परिणाम मिल पायेंगे। आज गुस्से में किसी से कुछ न बोलें, बेहतर होगा चुप रहने की कोशिश करें। आज किसी जरुरी काम में जल्दबाजी न करें, नही तो वह काम दोबारा करना पड़ कता है । कला के क्षेत्र से जुड़े लोगो का समाज में मान सम्मान बढेगा । घर में थोडी तनावपूर्ण स्थिति बन सकती है, लेकिन शाम तक सब अच्छा हो जायेगा। अपनी सेहत का ख्याल रखें। आपके साथ सब अच्छा होगा।
मिथुन (Mithun)
आज छोटे कामों से दिन की शुरुआत करेंगे, तो ज्यादा सफलता मिलेगी। आज परिवार के कुछ लोगों से आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आज किसी काम के लिए की गई कोशिशों के लिए आपको पुरस्कार मिल सकता है। आज अपने विचार जाहिर करने और दूसरों को अपने विचारों पर सहमत कराने में आप बहुत हद तक सफल रहेंगे। आज स्टूडेंट्स को सीनियर्स से मदद मिलेगी, आप कोई नया कोर्स भी शुरु कर सकते है।
कर्क (Kark)
आज कुछ लोगों से आपको पूरा समर्थन मिल सकता है। आज लोग आपकी मदद करने के लिए तैयार रहेंगे। आज किसी सहकर्मी से ऑफिस के काम से संबंधित बात करेंगे। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा, कोई नया प्रोजेक्ट मिलेगा। घर का माहौल शांतिपूर्ण रहेगा। बच्चे आपके साथ गेमस खेलने की जिद करेंगे, उन्हे माता से कोई उपहार भी मिलेगा। सेहत अच्छी बनी रहेगी। छोटे उद्योग वाले लोगो को बढ़ा मुनाफा होगा।
सिंह (Sinh)
आज आपको थोड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। आज थोड़ा अधिक खर्च होने के योग नजर आ रहे हैं। आज कुछ ऐसी समस्याएं सामने आ सकती हैं, जिनका समाधान निकालने में आपको परेशानी हो सकती है। आज पारिवारिक कामों को करने में घर के सदस्यों का सहयोग प्राप्त हो सकता है। आज किसी मित्र से निजी समस्याओं को शेयर करने से मन का बोझ थोड़ा हल्का हो सकता है। बच्चो का समय पिता के साथ बितेगा।
कन्या (Kanya)
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आज सभी काम मन-मुताबिक पूरे होंगे। आपके सकारात्मक विचारों से आपके बॉस आपसे खुश हो सकते हैं| आज आपकी मुलाकात किसी पुराने मित्र से हो सकती है, जो आगे चलकर आपके लिये फायदेमंद होगी। आज अचानक धन लाभ के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। छात्रो का पूरा ध्यान पढाई पर रहेगा, उन्हे सिनियर्स का स्पॉर्ट मिलेगा। बाहर का ऑयली खाने से बचें , पेट संबंधित परेशानी हो सकती है।
तुला (Tula)
आज आपका आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगा। आपसी विश्वास के सहारे आपके संबंधों में मजबूती आयेगी। मेहनत के परिणाम आपको जल्द ही मिलेंगे। इस राशि की महिलाओं को आज के दिन कोई खास खुशखबरी मिल सकती है। करियर के लिए आज का दिन मील का पत्थर साबित होगा। सफलता आपके कदम चूमेगी। आज लोग आपके विचारों को सुनने के लिए बहुत उत्सुक होंगे। ब्राह्मण को कुछ दान करें, आप काम में सफल होंगे।
 वृश्चिक (Vrushchik)       
आज आप परिवार वालों के साथ सुखद समय बितायेंगे। सामाजिक स्तर पर आपका रूतबा बढ़ेगा। प्रेम-संबंधों में आपको सफलता मिल सकती है। कार्यक्षेत्र को बढ़ाने के लिए मित्र से आर्थिक मदद मिल सकती है। विदेश यात्रा का आपको मौका मिल सकता है। ऑफिस में आपके कार्यों की प्रशंसा हो सकती है। आज कुछ अच्छे लोगों से भी आपकी मुलाकात हो सकती है। मदद के लिये लोग आसानी से मिल जायेंगे।
धनु (Dhanu)
आज किसी काम को लेकर आपको जल्दबाजी करने से बचना चाहिए। माता-पिता के साथ आप किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिए जा सकते हैं। व्यापार में आपको उम्मीद से कम ही लाभ हो पायेगा। किसी पर अपना काम थोपने की कोशिश करने से आपको बचना चाहिए। आज आपका पैसा कहीं अटक सकता है। साथ ही बढ़ता खर्च आपको थोड़ा परेशान कर सकता है। जीवनसाथी के साथ संबंध ठीक रहेंगे। अपने गुरु का आशीर्वाद लें, आपकी परेशानी दूर होगी।
मकर (Makar)
आज आप अपने डेली रूटीन में बदलाव कर सकते हैं। दोस्तों के साथ संबंध बेहतर होंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स को करियर में सफलता मिल सकती है। आप कोई जरूरी प्लानिंग भी कर सकते हैं। आपका दाम्पत्य जीवन सुखद बना रहेगा। किसी नए काम के लिए  आप सोच-विचार कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। उन्हें अपनी मनपसंद की कंपनी में इंटरव्यू के लिए बुलाया जा सकता है। मिट्टी के बर्तन में पक्षियों के लिए पानी भरकर रखें, कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी।
कुंभ (Kumbha)
आज आपका उदार भाव लोगों को काफी प्रभावित कर सकता है। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आज आप किसी पुराने मित्र से मिलने उसके घर पर जा सकते हैं। अपने किसी काम में आपको दोस्त की मदद मिल सकती है। उधार लेन-देन करने से आपको बचना चाहिए। आज आप रिश्तों की गंभीरता को समझने की कोशिश कर सकते हैं। बच्चों के साथ आप ख़ुशी के पल बिता सकते हैं। आज वाहन चलाते समय आपको सावधानी बरतनी चाहिए।
मीन (Meen)
आज आप मित्रों के साथ मूवी की प्लानिंग कर सकते हैं। किसी जरूरी काम को आप जल्दी पूरा करने की कोशिश करेंगे। उसमें आपको सफलता भी मिलेगी। इस राशि के विद्यार्थी अगर ग्रुप स्टडी करेंगे, तो उनके सभी समस्याएं सॉल्व हो सकती हैं। ऑफिस में आपको कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। आप इसमें सफल भी होंगे। आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी हो सकती है। बिजनेस के सिलसिले से आपको यात्रा करनी पड़ सकती है।
यह भी पढ़ें   'खूनी ममता से खतरे में हैं बंगाल के हिन्दू', भाजपा नेता ऋषि केसरी ने बंगाल हिंसा के खिलाफ आंदोलन की दी चेतावनी
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

केले के पत्तों पर 25 दिनों तक रखकर किया गया नवजात शिशु का इलाज, जानिए किस दुर्लभ बीमारी से था ग्रसित…

बीजापुर। बीजापुर जिला अस्पताल के विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई (SNCU) में एक अत्यंत दुर्लभ एवं गंभीर बीमारी से पीड़ित नवजात शिशु को 25 दिनों तक केले के स्टरलाइज पत्तों में रखकर सफलतापूर्वक उपचार किया गया.

Published

on

बीजापुर। बीजापुर जिला अस्पताल के विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई (SNCU) में एक अत्यंत दुर्लभ एवं गंभीर बीमारी से पीड़ित नवजात शिशु को 25 दिनों तक केले के स्टरलाइज पत्तों में रखकर सफलतापूर्वक उपचार किया गया.

ग्राम कोरसागुड़ा विकासखण्ड उसूर निवासी शांति मोटू पूनेम के नवजात को 4 अप्रैल को गंभीर अवस्था में बीजापुर हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था. जाँच उपरांत शिशु को Staphylococcal Scalded Skin Syndrome नामक अत्यंत दुर्लभ त्वचा रोग से पीड़ित पाया गया, जिसमें त्वचा जलने जैसी स्थिति में छिलने लगती है और संक्रमण तेजी से फैलता है. यह बीमारी बहुत ही कम मामलों में देखने को मिलती है.

शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. नेहा चव्हाण के नेतृत्व में टीम ने 25 दिनों तक लगातार गहन उपचार, एंटीबायोटिक थेरेपी एवं विशेष नर्सिंग देखभाल प्रदान की. उपचार के दौरान शिशु की अत्यंत नाजुक और प्रभावित त्वचा की सुरक्षा के लिए विशेष सावधानियां बरती गईं. शिशु को बाहरी संक्रमण और घर्षण से बचाने हेतु पारंपरिक एवं सहायक उपाय के रूप में स्वच्छ एवं स्टरलाइज किए गए केले के पत्तों का उपयोग किया गया.

यह भी पढ़ें   झारखंड से नशीली दवाओं लेकर निकले थे छत्तीसगढ़ में बेचने, बीच में ही पुलिस ने दबोचा

इन पत्तों को बिस्तर के रूप में इस प्रकार बिछाया गया कि नवजात की त्वचा को मुलायम और सुरक्षित सतह मिले, जिससे शरीर पर रगड़ कम हो और संक्रमण का खतरा घटे. साथ ही नियमित रूप से पत्तों को बदलकर स्वच्छता बनाए रखी गई, जिससे बच्चे को एक संक्रमण-रहित वातावरण मिल सके.

जा सकती थी नवजात शिशु की जान

डॉ. नेहा चव्हाण ने लल्लूराम डॉट कॉम से बात करते हुए कहा कि नवजात शिशु का यह बेहद ही रियर केस था. इसमें शरीर का ऊपरी चमड़ी का इंपैक्सन रहता है, संक्रमण बहुत ज्यादा रहता है. और इसकी वजह से शिशु को जान खतरे में जा सकती हैं, इसको डॉक्टर को टाइम से दिखाना रहता है, तभी उसका इलाज संभव हो पाता है,

सही समय पर बच्चे को हमारे पास लाया गया. उसको तुरंत हमने एंटीबायोटिक का थेरेपी लगाकर इलाज शुरू किया. इस बीमारी में केले के पत्ते में रखना और ड्रेसिंग करना होता है, वही हमने किया. पूरी तरह से हाइजीनिक इलाज किया, और अब बच्चा पूरी तरह से स्वास्थ्य हैं.

यह भी पढ़ें   सूरजपुर जिले में एक नर हाथी की मौत, जांच में जुटी वन विभाग की टीम

परिजनों ने दिया दिल से धन्यवाद

शिशु के परिजनों ने भावुक होकर कहा कि उन्होंने अपने बच्चे के जीवित रहने की उम्मीद लगभग खो दी थी, लेकिन चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ के समर्पण, निरंतर देखभाल और अथक प्रयासों ने उनके बच्चे को नया जीवन दे दिया. उन्होंने इसे अपने परिवार के लिए किसी चमत्कार से कम नहीं बताया और पूरे चिकित्सा दल के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया.

पहली बार आया अनोखा केस

सिविल सर्जन डॉ. रत्ना ठाकुर ने लल्लूराम से कहा कि मैं डॉ. नेहा चव्हाण और उनकी टीम को बधाई देती हूं. इस तरह का केस हमारे हॉस्पिटल में पहली बार आया था, और हमारे डॉक्टरों की टीम ने सही तरीके इलाज कर एक नवजात शिशु को को नई जिंदगी दी है. अगर इस तरह ग्रामीण स्तर पर कोई भी केस आए तो निश्चित ही जिला हॉस्पिटल का लाभ लें.

 

Continue Reading

छत्तीसगढ़

साय कैबिनेट की बैठक कल, विधानसभा के विशेष सत्र समेत अन्य मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की बैठक , 29 अप्रैल को सुबह 11:30 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित होगी। बताया जा रहा है कि इस बैठक में विधानसभा के विशेष सत्र समेत कई मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।

Published

on

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की बैठक , 29 अप्रैल को सुबह 11:30 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित होगी। बताया जा रहा है कि इस बैठक में विधानसभा के विशेष सत्र समेत कई मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।

30 अप्रैल को विधानसभा का विशेष सत्र

छत्तीसगढ़ विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र 30 अप्रैल 2026 को आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में विधानसभा सचिवालय ने आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति जारी की है। इसमें बताया गया है कि छठवीं विधानसभा का नवम सत्र 30 अप्रैल को आयोजित होगा। इस सत्र में कुल एक ही बैठक होगी, जिसमें शासकीय कार्य संपादित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें   अवैध रूप से सट्टा खिलाने वालो के विरूद्ध अभियान चलाकर की गई कार्यवाही

महिला आरक्षण पर सियासी घमासान के आसार

इस विशेष सत्र का सबसे बड़ा मुद्दा महिला आरक्षण को लेकर संभावित सियासी टकराव माना जा रहा है। सत्ता पक्ष भाजपा इस मुद्दे पर विपक्ष की भूमिका को लेकर सदन में निंदा प्रस्ताव ला सकती है। वहीं कांग्रेस इस विषय पर सरकार को घेरने की तैयारी में है।

Continue Reading

कैरियर

कल आएंगे 10वीं-12वीं बोर्ड के रिजल्ट, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने की घोषणा

Chhattisgarh Board Result : सत्या राजपूत,रायपुर। छत्तीसगढ़ में 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम 29 अप्रैल बुधवार को जारी होगा। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने की है। बता दें कि लल्लूराम डॉट कॉम ने पहले ही 29 या 30 अप्रैल को 10वीं-12वीं के रिजल्ट आने की खबर प्रकाशित की थी, जिस पर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने मुहर लगा दी है।

Published

on

Chhattisgarh Board Result : सत्या राजपूत,रायपुर। छत्तीसगढ़ में 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम 29 अप्रैल बुधवार को जारी होगा। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने की है। बता दें कि 29 या 30 अप्रैल को 10वीं-12वीं के रिजल्ट आने की खबर प्रकाशित की थी, जिस पर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने मुहर लगा दी है।

शिक्षा मंत्री यादव ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा है कि इंतजार की घड़ियां अब समाप्ति की ओर है। बुधवार दोपहर 2:30 बजे माध्यमिक शिक्षा मंडल के हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम औपचारिक रूप से घोषित किए जाएंगे। यह केवल अंकों की घोषणा नहीं, बल्कि वर्षों की मेहनत, अनुशासन और अभिभावकों व शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन का प्रतिफल है। इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों को धैर्य बनाए रखने, परिणाम को सकारात्मक दृष्टिकोण से स्वीकार करने और भविष्य की दिशा में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की शुभकामनाएं। प्रत्येक परिणाम एक नई शुरुआत का संकेत है और हर विद्यार्थी में आगे बढ़ने की अपार संभावनाएं निहित हैं।

यह भी पढ़ें   पति बना हैवान: सो रही पत्नी पर पहले किया फावड़े से हमला, फिर गला दबाकर...

बता दें कि बोर्ड परीक्षाएं 20 और 21 फरवरी से शुरू हुई थीं, जो 18 मार्च तक चलीं। पहले बोर्ड ने 15 अप्रैल तक परिणाम जारी करने की योजना बनाई थी। हिंदी पेपर लीक होने का मामला सामने आने के बाद 10 अप्रैल को दोबारा परीक्षा आयोजित करनी पड़ी थी, जिसके कारण रिजल्ट में देरी हुई।

लाखों छात्र कर रहे रिजल्ट का इंतजार

इस वर्ष हाईस्कूल (कक्षा 10वीं) परीक्षा में कुल 3,20,535 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जबकि हायर सेकेंडरी (कक्षा 12वीं) में 2,45,785 छात्रों ने परीक्षा दी है। बड़ी संख्या में विद्यार्थी विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं में शामिल होने के लिए रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें   सूरजपुर जिले में एक नर हाथी की मौत, जांच में जुटी वन विभाग की टीम

बेहतर रहा थापिछले साल का रिजल्ट

पिछले वर्ष 7 मई 2025 को बोर्ड ने परीक्षा परिणाम घोषित किया था। उस समय कक्षा 10वीं में 68.76% विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए थे, जबकि कक्षा 12वीं का रिजल्ट 82.25% रहा था। अब सभी की नजरें बोर्ड की आधिकारिक घोषणा पर टिकी हैं, जिससे छात्रों और अभिभावकों का इंतजार खत्म हो सके।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending