छत्तीसगढ़
29 दिसबंर राशिफ़ल: जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन

मेष-जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। व्यवसायिक सफलता की स्थिति दिख रही है। जीवनसाथी के साथ बहुत अच्छे मनोयोग के साथ आप एन्ज्वॉय करेंगे। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात संभव है। सुखद समय कहा जाएगा। फिर भी स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान रखिएगा। प्रेम और संतान की स्थिति काफी अच्छी है। आज आपका वैवाहिक जीवन प्रभावित रहेगा। धन खर्च हो सकता है। आज कोई अप्रिय घटना आपके साथ घट सकती है। संयम बरतें। मन शांत तो रहेगा, पर बातचीत में संयत रहें। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। मां काली की अराधना करते रहें।
वृषभ-स्वास्थ्य को लेकर मन परेशान रहेगा। खिन्नता का अनुभव करेंगे। शत्रुओं पर विजय पाएंगे। यद्यपि कि वे बहुत परेशान करने की कोशिश करेंगे। आपका दिन अनुकूल रहेगा। कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। व्यापारियों को अच्छा मुनाफा हो सकता है।मन परेशान हो सकता है। धैर्यशीलता बनाए रखने के प्रयास करें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। प्रेम और संतान का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। सफेद वस्तु पास रखें।
मिथुन-विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहेगा। मन थोड़ा खिन्न हो सकता है। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं का संकेत है। बच्चों की सेहत पर ध्यान रखें। मानसिक तौर पर थोड़ा परेशान हो सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। प्रेम मध्यम, व्यापारिक दृष्टिकोण से सही चलेंगे। स्वास्थ्य के प्रति आपको सावधान रहने की जरूरत है। नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। किसी खास दोस्त से मुलाकात हो सकती है। मूड में उतार-चढ़ाव संभव। शैक्षिक/ बौद्धिक कार्यों में सफलता मिल सकती है। नौकरी में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। मां काली की अराधना करते रहें।
कर्क-मां से मुलाकात संभव है। मां के स्वास्थ्य में सुधार होगा। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी होगी लेकिन गृहकलह हो सकती है। प्रेम और व्यवसाय की स्थिति काफी अच्छी रहेगी। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। लेखकों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। किसी कार्य को पूरा करने में मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। नई चुनौतियों के प्रति खुद को तैयार रखेंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा, पर धैर्य में कमी आ सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आय कम और खर्च अधिक हो सकता है। छात्रों के लिए समय अनुकूल है। भगवान शिव की अराधना करते रहें।
सिंह-पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। भाइयों-मित्रों का साथ होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम में सुधार है। प्रेम और संतान का पूरा-पूरा साथ होगा। पैसों के लेन-देन में लाभ मिलेगा। नौकरी पेशा करने वाले लोग अपना काम समय से पूरा कर लेंगे। बिगड़े हुए रिश्तों को आप फिर से शुरू कर सकते हैं। आत्मविश्वास से लबरेज तो रहेंगे, फिर भी मन अशांत रहेगा। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी। सूर्यदेव को जल दें।
कन्या-आर्थिक मामले सुलझेंगे। कुटुम्बीजनों में वृद्धि होगी। वाणी अनियंत्रित होने की वजह से थोड़ा सा तनाव भी पैदा हो सकता है। अभी निवेश से बचें। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम साथ है और व्यापारिक दृष्टिकोण से सही समय है। आपका मन सामाजिक कार्यों की ओर लगेगा। यात्रा का योग बन सकता है। दिनचर्या अव्यवस्थित हो सकती है। वाणी में मधुरता रहेगी, परंतु पारिवारिक समस्याएं परेशान सकती हैं। खर्चे बढ़ेंगे। छात्रों को बेहतरीन करियर के लिए अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेनी चाहिए। मसालेदार चीजों का सेवन करने से बचें। रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। मां काली की अराधना करें।
तुला-व्यापारिक और व्यवसायिक उत्थान होता दिख रहा है। पिता का साथ होगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम और व्यापार की स्थिति काफी अच्छी है। आप नया व्यापार शुरू करने का मन बना सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए समय अनुकूल है। मन प्रसन्न रहेगा, परंतु बातचीत में संयत रहें। माता-पिता का सान्निध्य मिल सकता है। कारोबार में श्रम अधिक रहेगा।
वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। भगवान शिव की अराधना करते रहें।
वृश्चिक-मन खिन्न रहेगा। सिरदर्द और नेत्रविकार से परेशान हो सकते हैं। खर्च को लेकर मन परेशान हो सकता है। ज्यादा सोचने के शिकार हो सकते हैं। स्वास्थ्य करीब-करीब ठीक रहेगा। मानसिक स्वास्थ्य थोड़ा गड़बड़ रहेगा। प्रेम और व्यापार का पूरा-पूरा साथ होगा। आज सकारात्मक विचारों के साछ काम करेंगे तो समय से काम पूरे कर पाएंगे। दोस्तों के साथ चली आ रही अनबन खत्म हो सकती है। सेहत के लिए आज का दिन उत्तम है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार में व्यर्थ वाद-विवाद से बचें। धार्मिक कार्य के लिए किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। सूर्यदेव को जल देते रहें।
धनु-मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक मामले सुलझेंगे। यात्रा का योग बनेगा। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम और व्यापार में पूरा-पूरा भरपूर सहयोग दिख रहा है। दोस्तों और परिवार वालों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। ऑफिस में कोई बड़े कार्य की जिम्मेदारी मिल सकती है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। नौकरी में परिवर्तन के साथ तरक्की के योग बन रहे हैं। कार्यभार बढ़ेगा, परंतु किसी दूसरे स्थान पर भी जाना पड़ सकता है। अविवाहितों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकता है। मां काली की अराधना करते रहें।
मकर-व्यापारिक संतुलन बनेगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। प्रेम नीरसता का शिकार रहेगा। बहुत-खराब या बहुत अच्छा नहीं होगा। व्यापारिक दृष्टिकोण से अच्छा समय है। पारिवारिक कार्यों में मन लगेगा। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यापारियों को मुनाफा होगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। बनते कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं।व्यर्थ के क्रोध और वाद-विवाद से बचें। परिवार वालों के साथ अच्छा समय बीतेगा। मां काली की अराधना करते रहें।
कुंभ-जोखिम से उबर चुके हैं। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम और व्यापार का साथ होगा। आपका दिन शानदार रहने वाला है। आपकी कोई इच्छा आज पूरी हो सकती है। नौकरी करने वाले जातकों को पदोन्नति मिल सकती है। अचानक धन लाभ से आपकी परेशानियां खत्म होंगी। मन अशांत रहेगा। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी का अवसर मिल सकता है। मां काली की अराधना करते रहें।
मीन-विपरीत परिस्थितियां रहेंगी। चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। थोड़ा बचकर पार करने की जरूरत है। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम मध्यम है। व्यापार करीब-करीब ठीक रहेगा। आय बढ़ाने के लिए आप कुछ नए काम करेंगे। बिजनेस में कई ऑफर मिल सकते हैं। इस राशि से जुड़ी कन्याओं के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। नौकरी पाने में दोस्त का सहयोग मिल सकता है। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। परिवार का साथ मिलेगा। काली मंदिर में सफेद वस्तु का दान करें।
news
बिलासपुर को मिली नई सौगात

बिलासपुर। क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। Chouksey Group of Colleges के अंतर्गत नया Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital अब राष्ट्रीय आयुर्वेद आयोग (NCISM), नई दिल्ली से संबद्ध हो गया है।
यह उपलब्धि बिलासपुर के लिए गौरव की बात है, क्योंकि अब जिले को अपना पहला और एकमात्र निजी बीएएमएस (BAMS) कॉलेज मिल गया है।
कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि इस वर्ष होने वाली काउंसलिंग में चौकसे आयुर्वेद कॉलेज में NEET 2025 के आधार पर प्रवेश (Admission) दिए जाएंगे। इससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण आयुर्वेद शिक्षा एवं आधुनिक सुविधाओं से युक्त प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा।
ज्ञात रहे कि इस वर्ष Chouksey Group के इंजीनियरिंग कॉलेज में बिलासपुर संभाग में सर्वाधिक प्रवेश (Admissions) हुए हैं। साथ ही डिग्री पाठ्यक्रमों जैसे B.Com, Law, BBA, BCA, PGDCA की सभी सीटें भी पूर्ण रूप से भर गई हैं। यह विद्यार्थियों के बीच चौकसे ग्रुप की बढ़ती लोकप्रियता और विश्वास को दर्शाता है।

चौकसे ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के प्रबंध निदेशक डॉ. आशीष जायसवाल ने कहा —
“हमारा संकल्प विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। बिलासपुर में पहला निजी बीएएमएस कॉलेज खुलना न केवल विद्यार्थियों बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। हमें विश्वास है कि यह कॉलेज आयुर्वेद शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित करेगा।”
news
अग्रसेन धाम में गूँज रही श्रीमद्भागवत कथा, आस्था का उमड़ा सैलाब

रायपुर। अग्रसेन धाम, छोकरा नाला में गोयल परिवार द्वारा आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव में भक्ति और आस्था का अनुपम संगम देखने को मिल रहा है।
श्रीधाम वृंदावन वाले सुप्रसिद्ध कथावाचक परम पूज्य श्री आनंद कृष्ण ठाकुर जी महाराज अपने मधुर श्रीमुख से कथा वाचन कर रहे हैं। उनके मुखारविंद से झर रही श्रीकृष्ण कथा श्रद्धालुओं के हृदयों को भक्ति रस में सराबोर कर रही है।
हर दिन दोपहर 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक चल रही कथा में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ रहा है। केवल रायपुर ही नहीं, बल्कि आसपास के गाँवों और कस्बों से भी बड़ी संख्या में भक्तजन आकर कथा श्रवण का सौभाग्य प्राप्त कर रहे हैं।
पूरे परिसर में निरंतर हरिनाम संकीर्तन, भजनों और आध्यात्मिक ऊर्जा की गूँज से वातावरण अलौकिक हो गया है।
news
हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन महिला विंग की प्रदेश अध्यक्षा बबीता अग्रवाल को मिला राष्ट्रीय अग्र ज्योति अलंकरण सम्मान

सबसे अग्रणी संस्था में अहम भूमिका सामाजिक कार्यों से लेकर महिला सशक्तिकरण में अहम योगदान के लिए हुई सम्मानित
छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन का नवम अग्र अलंकरण समारोह में डॉक्टर रमन सिंह के हाथों मिला सम्मान
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन का नवम अग्र अलंकरण समारोह 28 अगस्त को एस एन पैलेस रायपुर में सम्पन्न हुआ इस समारोह में छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 18 विभूतियों का सम्मान किया जाएगा। इस राष्ट्रीय अलंकरण समारोह में पूरे देश में अपनी अलग पहचान बना चुकी प्रदेश की सबसे अग्रणी संस्था हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन की महिला विंग की प्रदेश अध्यक्षा रायपुर निवासी श्रीमती बबीता अग्रवाल को अग्र ज्योति अलंकरण पुरस्कार से सम्मानित किया गया। आपको बता दे कि हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन के अध्यक्षा के रूप में बबीता अग्रवाल ने अनेकों सामाजिक गतिविधियों में अपना बहुमूल्य योगदान दिया है इनके इस दायित्व में इन्होंने पूरे प्रदेश में महिला समूहों में एक अलग अलख जगाई है। एवं आज के समय में हेल्पिंग हैंड्स क्लब की महिला विंग में हजारों की संख्या में महिलाएं शामिल है। विगत दिनों राखी विथ रक्षक का महा आयोजन राजधानी रायपुर के पुलिस ग्राउंड में किया गया था जो अपने आप में एक इतिहास के पन्ने में दर्ज हो गया। जिसमें हजारों रक्षक देश के जवानों को हेल्पिंग हैंड्स की बहनों ने रक्षासूत्र बांधा था। बबीता अग्रवाल शुरू से ही सामाजिक कार्यों में निस्वार्थ भाव से लोगो की मदद करने में दूसरों का दर्द दूर करने में सामाजिक बुराइयों को नष्ट करने में आगे रहती है। वही बबीता अग्रवाल ने बताया कि यह सम्मान उनके जीवन में एक नई ऊर्जा प्रदान कर रहा है। उन्होंने बताया कि हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन के फाउंडर एवं प्रदेश अध्यक्ष अंकित अग्रवाल से उन्होंने बहुत कुछ सीखा है अंकित अग्रवाल के नेतृत्व और मार्गदर्शन में मानवसेवा माधवसेवा का साक्षात् उदाहरण जीवन में उतारा है जिस वजह से आज वो इस मुकाम पर है। एवं हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन एक एनजीओ नहीं एक परिवार की तरह रहता है एवं कार्य करता है। उन्होंने आगे कहा कि अग्रवाल समाज के वरिष्ठ विधायक संपत अग्रवाल, अशोक सियाराम अग्रवाल,सुनील रामदास अग्रवाल,रमेश अग्रवाल , मनोज गोयल, अशोक मोदी , योगेश अग्रवाल हमेशा उनके प्रेरणाश्रोत रहे है। साथ ही उन्होंने आगे कहा कि हेल्पिंग हैंड्स महिला विंग की उनके साथीगण बहने हमेशा ही उनके साथ कंधे से कंधा मिला कर अग्रणी होकर कार्य करती है एवं यह मेरा नहीं मेरी पूरी टीम का सम्मान है यह सम्मान में अपनी पूरी टीम को समर्पित करती हु। साथ ही में छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन का इस पल के लिए इस सम्मान के लिए तहे दिल से आभार व्यक्त करती हु।
हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन के प्रदेश संरक्षक डॉ रमेश अग्रवाल मनोज गोयल, अध्यक्ष अंकित अग्रवाल,उपाध्यक्ष विन्नी सलूजा तरुण अग्रवाल, अमित केडिया , रजत अग्रवाल , उदित अग्रवाल , विवेक श्रीवास्तव, रिंकू केडिया ,भारती मोदी,सुनीता पांडे, ज्योति अग्रवाल, पूजा छाबड़ा, एकता मलिक , अल्पना शर्मा , अंकुर अग्रवाल, मयंक जैन ,सुमित अग्रवाल,राकेश बोथरा,सुकुमार चटर्जी, अनामिका मिश्रा ,सेजल खंडेलवाल एवं अन्य सभी सदस्यों ने बबीता अग्रवाल को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की।
देश5 years agoTMC की जीत के बाद बंगाल में भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं के साथ सामूहिक बलात्कार और हत्याओं से कांप उठा देश, देखें Video
क्राइम5 years agoRaipur Sex Racket: राजधानी रायपुर में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, कमरे के अंदर जाते ही पुलिसवालों के उड़े होश
क्राइम5 years agoपति ने बनाया पत्नी का Sex Video और जीजा को भेजा, हवसी जीजा ने भी किया कई बार बलात्कार, जीजा छत्तीसगढ़ में VIP बटालियन में है PSO!
क्राइम5 years agoकिराएदार के साथ पत्नी मना रही थी रंगरेलियां, पति ने पत्नी और उसके आशिक को दी दर्दनाक मौत
छत्तीसगढ़5 years agoChhattisgarh: चाइल्ड पोर्नोग्राफी केस में 2 गिरफ्तार, Porn Video डाउनलोड कर करते थे शेयर
क्राइम5 years agoजिस्म की हवस में पागल हुई Chhattisgarh की महिला! प्रेमी संग मिलकर पति की दर्दनाक हत्या
मनोरंजन5 years agoRadhe Full Movie Leaked For Free Download| सलमान खान की Radhe Movie हुई लीक
छत्तीसगढ़5 years agoसहायक ग्रेड 3 सहित इन पदों पर निकली भर्ती, 75000 रुपए मिलेगी सैलरी, 12वीं पास भी कर सकेंगे आवेदन






























