Connect with us

छत्तीसगढ़

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 55वा प्रदेश अधिवेशन लोगो का हुआ विमोचन

Published

on

55th state session logo of Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad released

मां सर्वमंगला की नगरी, ऊर्जा धानी कोरबा में दिनांक 31 दिसंबर 2022 से 2 जनवरी 2023 तक आयोजित होने वाली अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 55 वा प्रदेश अधिवेशन का लोगो विमोचन हुआ। जिसमें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मध्य क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री चेतस सुखड़िया , छत्तीसगढ़ प्रांत संगठन मंत्री प्रदीप मेहता एवं सह संगठन मंत्री महेश साकेत की उपस्थिति रही।

मध्य क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री चेतस सुखड़िया जी ने बताया की अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का यह प्रांत अधिवेशन कोरबा में पहली बार आयोजित होने जा रहा है जिस पर 800 प्रतिनिधि आने वाले है जिसकी व्यवस्था की जिम्मेदारी कोरबा के कार्यकर्ताओं की है सभी कार्यकर्ता अच्छे लगान से अधिवेशन की तैयारियों में हैं हम सभी लघु छत्तीसगढ़ का दर्शन कोरबा में करने वाले हैं।

यह भी पढ़ें   मुंगेली : सहायक शिक्षक संवर्ग सीधी भर्ती - 2019, अनुपूरक सूची से पात्र पाए गए अभ्यर्थियों की पदांकन सूची जारी

लोगो विमोचन में प्रांत जनजाति प्रमुख श्याम ध्रुव , प्रांत कला मंच सह संयोजिका स्वाति राजवाड़े रायगढ़ विभाग संयोजक मोंटी पटेल , रायगढ़ विभाग छात्र प्रमुख सुश्री मनीषा सोनी, जिला संगठन मंत्री शिव शंकर प्रजापति, जिला संयोजक सनी यादव, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रशांत सिंह, नगर मंत्री अभिषेक तिवारी, सहित जिले कार्यकर्ता उपिस्थत रहे ।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़: इंतजार की घड़ी खत्म होने वाली है! 10वीं-12वीं परीक्षा के रिजल्ट इस दिन किया होंगे जारी
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   जशपुरनगर : फरसाकानी महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क में मिलेट प्रसंस्करण कार्य प्रारंभ
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   राष्ट्रीय खेल में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने जीते 15 पदक
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending