छत्तीसगढ़
बालोद में ट्रक और कार की टक्कर से 6 लोगों की मौत, 7 गंभीर रूप से घायल

Big Breaking: छत्तीसगढ़ के बालोद में आज सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और सात लोग घायल हो गए। घटना के बाद चीख पुकार मची है।
Balod Accident: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार ट्रक ने कार को बुरी तरह टक्कर मार दी। इस भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, तो वहीं 7 गंभीर रूप से घायल हैं।
स्थानीय लोगों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से घंटों मशक्कत की गई। काफी कोशिशों के बाद कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। यह पूरी घटना जिले के डौंडी थाना क्षेत्रान्तर्गत चोरहापड़ाव की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकाला
दरअसल रविवार की रात 13 लोगों से भरी एक जायलो कार को तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इस घटना में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनमें एक बच्चे, 4 महिला 1 पुरुष शामिल हैं। वहीं 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंच पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकाला और तत्काल डौंडी सामुदायिक स्वास्थ केंद्र भेजा गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें राजनांदगांव जिला अस्पताल रेफर किया गया है। सभी घायलों की हालात काफी नाजुक बनी हुई है।
Balod Accident: नामकरण संस्कार से लौट रहा था परिवार
कार में सवार लोग नामकरण संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने के बाद डौंडी से गुरेदा लौट रहे थे। इसी दौरान डौंडी थाना क्षेत्र के चोरहापड़ाव के पास कार को दल्लीराजहरा से भानुप्रतापपुर की तरफ जा रही एक तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। कार सवार सभी लोग बालोद, महासमुंद और कवर्धा के निवासी बताए जा रहे हैं।
ट्रक चालक मौके से फरार
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अशोक जोशी के मुताबिक सड़क हादसे के घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती कराया। आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
Balod Accident: इनकी हुई मौत
दुर्पत प्रजापति पिता पूना राम, उम्र 30, ग्राम गुरेदा (गुंडरदेही)
सुमित्रा बाई कुम्भकार पति स्वर्गीय कार्तिक राम, उम्र 50 वर्ष, घोराड़ी महासमुंद
मनीषा कुम्भकार पति विश्वनाथ, उम्र 35 वर्ष, ग्राम घोराड़ी महासमुंद
सगुन बाई कुंभकार, उम्र 50 वर्ष, ग्राम कुम्हारपारा कवर्धा
ईमला बाई पति रेवा राम सिन्हा, उम्र 55, ग्राम गुरेदा (गुंडरदेही)
जिग्नेश कुम्भकार पिता प्रीतम कुम्भकार, उम्र 7 वर्ष, ग्राम गुरेदा (गुंडरदेही)
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized6 days agoसरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर: गोवर्धन पूजा पर रहेगा सामान्य अवकाश, शासन ने बदला पुराना आदेश
-
Uncategorized3 days agoछत्तीसगढ़ पुलिस में 128 पदों पर निकली भर्ती, बस्तर फाइटर्स आरक्षक के लिए 2 नवंबर से शुरू होगा आवेदन
-
Uncategorized2 days agoदीपावली से पहले महिलाओं को बड़ा तोहफा: कल जारी होगी महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, अमित शाह करेंगे राशि ट्रांसफर
-
Uncategorized5 days agoपीएम मोदी ने ब्राजील के राष्ट्रपति को दी जीत की बधाई, कहा- ‘ग्लोबल साउथ’ की उन्नति के लिए मिलकर काम करेंगे
-
Uncategorized7 days agoभाजपा की बैठकों में ‘मिशन-2028’ का शंखनाद, स्मृति ईरानी ने कहा- यह सिर्फ चुनावी लक्ष्य नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की अस्मिता, विकास और सुशासन का संकल्प
-
Uncategorized1 day agoAmit Shah in Hyderabad: राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- असली संसद में कभी PM नहीं बन पाएंगे
