Connect with us

छत्तीसगढ़

CG Fraud News: पीएम किसान ट्रैक्टर योजना के नाम पर ठगी, दो गिरफ्तार, संदिग्ध कॉल और स्कीम से रहे सतर्क

Published

on

CG Fraud News: रायगढ़ जिले में प्रधानमंत्री किसान ट्रैक्टर योजना के तहत 50 प्रतिशत सब्सिडी पर ट्रैक्टर दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपए ठगने वाले दो शातिर ठगों को पुलिस गिरफ्तार कर लिया है।

CG Fraud News: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में प्रधानमंत्री किसान ट्रैक्टर योजना के तहत 50 प्रतिशत सब्सिडी पर ट्रैक्टर दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपए ठगने वाले दो शातिर ठगों को पुलिस गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोनू चंद्रा (22) और सागर यादव (23) दोनों निवासी जैजेपुर जिला सक्ती छत्तीसगढ़ के रूप में हुई है।

CG Fraud News: 50 प्रतिशत सब्सिडी पर ट्रैक्टर दिलाने का झांसा
CG Fraud News: इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार घटना की शुरुआत ग्राम दाउभठली के निवासी कार्तिकराम सिदार की शिकायत से हुई। इसमें उन्होंने बताया कि 25 नवंबर को उनके भाई एकादशिया सिदार को एक युवक ने कॉल कर रायपुर बीज निगम का होना बताया। कॉलर ने प्रधानमंत्री किसान ट्रैक्टर योजना के तहत 50 प्रतिशत सब्सिडी पर ट्रैक्टर दिलाने का वादा किया।

यह भी पढ़ें   CG News: सरकार के एक साल, सीएम ने जारी किया रिपोर्ट कार्ड, 'विष्णु की पाती' का किया विमोचन

प्रोसेसिंग शुल्क और दस्तावेज जमा कराने के नाम पर आरोपियों ने फोनपे और नकद के जरिए शिकायतकर्ताओं से बड़ी राशि ऐंठी। शिकायतकर्ता के मुताबिक कॉलर ने पहले प्रोसेसिंग शुल्क के तौर पर 22 हजार रुपए ऑनलाइन मंगवाए और फिर उन्हें 28 नवंबर 2024 को सक्ती बुलाकर नकद 1 लाख 10 हजार रुपए और वसूले।

इसके बदले में आरोपियों ने छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम रायपुर के फर्जी बिल थमा दिए। बाद में जब शिकायतकर्ताओं ने रसीद का मिलान किया तो ठगी का पता चला। इस प्रकार कार्तिक सिदार से कुल रकम 65 हजार रुपए एवं भोगीलाल सिदार से कुल 75 हजार रुपए लिए है। पुसौर पुलिस ने इस मामले में धारा 318(4), 319, 338, 339 और 340 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया।
शुरू की कार्रवाई

मामले की शिकायत को लेकर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। साइबर सेल ने मोबाइल डिटेल्स खंगालकर आरोपियों की पहचान की और पुसौर व साइबर सेल की संयुक्त टीम ने तत्काल सक्ती में दबिश देकर दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपियों ने ठगी का अपराध स्वीकार किया और बताया कि उन्होंने रकम आपस में बांटकर खर्च कर दी।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़: अस्पताल से नवजात बच्चे को चुराकर भागी महिला

दोनों आरोपी मोनू चंद्रा पिता नीलम चंद्रा उम्र 22 साल निवासी खजुरानी, थाना जैजेपुर जिला सक्ती व सागर यादव पिता जमुलाल यादव 23 साल निवासी वार्ड नं 04 जैजेपुर, जिला सक्ती छ.ग. को गिरतार कर लिया है।

संदिग्ध कॉल और स्कीम से रहे सतर्क
जहां से उन्हें रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस ने इस मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है। दोनों आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकार्ड की जानकारी ली जा रही है। पुलिस की आमजन से अपील कि वे किसी भी तरह की संदिग्ध कॉल या स्कीम से सतर्क रहें और ऐसी घटनाओं की तुरंत सूचना पुलिस को दें।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   महासमुंद: गांव के लफंगों ने बाराती युवक की डंडे से पीट पीटकर ली जान
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   मौसम: Chhattisgarh के इन जिलों में भारी बारिश के आसार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   मौसम: Chhattisgarh के इन जिलों में भारी बारिश के आसार
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending