Connect with us

छत्तीसगढ़

CG News: सरकार के एक साल, सीएम ने जारी किया रिपोर्ट कार्ड, ‘विष्णु की पाती’ का किया विमोचन

Published

on

भाजपा सरकार के एक साल पूरे होने पर गुरुवार को मुख्यमंत्री ने अपने मंत्रिमंडलीय सहयोगियों के साथ पत्रकारों से चर्चा की। उपलब्धियों का रिपोर्ट कॉर्ड भी जारी किया, साथ ही ‘विष्णु की पाती’ का विमोचन किया।

रायपुर: छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार के एक साल पूरा होने पर गुरुवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पत्रकारों से चर्चा की। इस दौरान उनके सभी मंत्रिमंडलीय सहयोगी भी मौजूद रहे। इस दौरान CM साय ने अपनी सरकार के एक वर्ष की उपलब्धियों का रिपोर्ट कॉर्ड भी जारी किया। साथ ही CM विष्णु देव साय ने ‘विष्णु की पाती’ का विमोचन किया। विष्णु की पाती के तहत प्रदेश के किसानों, मजदूरों और महिलाओं के नाम सीएम ने सन्देश भेजा है।

पत्रकारों से चर्चा करते हुए CM विष्णुदेव साय ने कहा- कल 13 दिसंबर को सरकार का एक साल पूरा हो रहा है। इस अवसर पर सरकार ‘जनादेश परब’ ( पर्व ) मनाने जा रही है। इस आयोजन में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा शामिल होंगे। CM साय ने कहा कि, पहला साल विकास के लिए समर्पित रहा है। 12 महीने में विकास के अनेक आयाम स्थापित किए हैं। एक साल विश्वास का साल घोषित किया है। CM साय ने कहा कि, पिछली सरकार में विश्वास का संकट था। हम देवतुल्य छत्तीसगढ़ की जनता को धन्यवाद देते हैं। जनता ने मोदी की गारंटी पर विश्वास करके जनादेश दिया, हमने भी जनता के विश्वास को कायम रखते हुए वादे पूरे किए। प्रदेश अब सुशासन की राह पर है। भ्रष्टाचारियों के खिलाफ तत्परता से कार्यवाही हो रही है।

यह भी पढ़ें   गांजा तस्करी के आरोप में दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

हमने अपने वादे पूरे किए : सीएम साय

सीएम साय ने कहा कि, वादे के मुताबिक, किसानों को दो साल का बकाया बोनस दिया गया, महतारी वंदन योजना लागू की गई। योजना के तहत 10 किश्त सरकार दे चुकी है। उन्होंने कहा कि, 18 लाख पीएम आवास देने का वादा हमने पूरा किया है। आज हम लोगों को गृह प्रवेश करा रहे हैं। तेंदूपत्ता खरीदी की राशि बढ़ाई गई है। नई शिक्षा नीति में रोजगार की शिक्षा दी जा रही है। 13 नगरीय निकायों में हाईटेक नालन्दा परिसर बना रहे हैं। सीजी पीएससी में दोषी लोग दंडित होना शुरू हो चुके हैं। इस वर्ष के नतीजों में साधारण परिवार के बच्चे टॉप किए, अभिभावकों ने इसके लिए धन्यवाद दिया। श्री साय ने कहा कि, सुशासन एवं अभिशरण विभाग का गठन किया गया है, पुराणों में जिसे राम राज कहते हैं हम उसे सुशासन कहते हैं। छत्तीसगढ़ सुशासन की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

छत्तीसगढ़ को पर्यटन हब बनाने की दिशा में बढ़े : साय

सीएम ने कहा कि, छत्तीसगढ़ में हवाई सेवा का विस्तार हो रहा है। अंबिकापुर, बिलासपुर से उड़ान सेवाओं का विस्तार हुआ। छत्तीसगढ़ में पर्यटन कॉरिडोर बन रहा है, रामलाल दर्शन योजना के तहत 20 हजार लोगों ने अयोध्या जाकर दर्शन किए। छत्तीसगढ़ में जनजातीय समाज का सम्मान बढ़ाने के लिए बैगा- गुनिया को सम्मानित राशि दिए जाने की घोषणा की गई है। ट्राइबल इलाकों के विकास का संकल्प लिया गया है। पर्यटन के क्षेत्र में जिन 20 गांवों का चयन किया गया है, उसमें छत्तीसगढ़ के गांव धूडमारास को विश्व पर्यटन मानचित्र में स्थान मिल चुका है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन की अनिश्चितकालीन हड़ताल 22 अगस्त से

नक्सलवाद का खात्मा होगा, बदलेगी बसतर की तस्वीर : सीएम

सीएम ने आगे कहा कि, नक्सलवाद को मार्च 2026 तक खत्म करने की दिशा में सरकार आगे बढ़ रही है। नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई लगातार जारी है। नक्सली बौखलाहट में कायराना हरकत कर रहे हैं, कई ग्रामीणों निर्दोषों को निशाना बनाया है। हमारे सुरक्षा बलों के जवान मुंहतोड़ जवाब देंगे। उन्होंने पत्रकारों के चर्चा के दौरान ही बताया कि, अभी- अभी नारायणपुर में सुरक्षाबलों ने 7 नक्सलियों को मार गिराया है। साय ने जवानों की बहादुरी को नमन करते हुए कहा कि, नियद नेल्लनार योजना से सुदूर गांवों की तस्वीर बदल रही है। बस्तर के अंचलों में चिकित्सा, सड़क बिजली पीडीएस सभी लाभ मिल रहे हैं। प्रदेश में सड़क नेटवर्क का जाल बिछेगा। रेलवे कनेक्टिविटि का विस्तार हो रहा है। श्री साय ने कहा कि, कांग्रेस के प्रत्याशी को जितने वोट मिले उससे डबल वोट से रायपुर दक्षिण में जीत मिली। यह बीजेपी के प्रति जनता के विश्वास को बताता है।

छत्तीसगढ़ में सुशासन के सूर्योदय का आगमन हुआ : साव

इस दौरान डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा- मोदी की गारंटी को लेकर जनता के बीच गए थे। जनता ने बीजेपी को भरपूर आशीर्वाद दिया। 3 दिसंबर को ऐतिहासिक परिणाम आया, यह परिणाम राजनीतिक पंडितों के लिए चौंकाने वाला था। साव ने कहा- सरकार के एक साल का सफर ऐतिहासिक रहा, सुशासन के सूर्योदय का आगमन हुआ। जनता से किए गए वादे पूरे किए गए। एक साल का कार्यकाल स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाने वाला कार्यकाल है। वादे करके पूरे करने वाले विरले CM होते हैं।

छत्तीसगढ़

केले के पत्तों पर 25 दिनों तक रखकर किया गया नवजात शिशु का इलाज, जानिए किस दुर्लभ बीमारी से था ग्रसित…

बीजापुर। बीजापुर जिला अस्पताल के विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई (SNCU) में एक अत्यंत दुर्लभ एवं गंभीर बीमारी से पीड़ित नवजात शिशु को 25 दिनों तक केले के स्टरलाइज पत्तों में रखकर सफलतापूर्वक उपचार किया गया.

Published

on

बीजापुर। बीजापुर जिला अस्पताल के विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई (SNCU) में एक अत्यंत दुर्लभ एवं गंभीर बीमारी से पीड़ित नवजात शिशु को 25 दिनों तक केले के स्टरलाइज पत्तों में रखकर सफलतापूर्वक उपचार किया गया.

ग्राम कोरसागुड़ा विकासखण्ड उसूर निवासी शांति मोटू पूनेम के नवजात को 4 अप्रैल को गंभीर अवस्था में बीजापुर हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था. जाँच उपरांत शिशु को Staphylococcal Scalded Skin Syndrome नामक अत्यंत दुर्लभ त्वचा रोग से पीड़ित पाया गया, जिसमें त्वचा जलने जैसी स्थिति में छिलने लगती है और संक्रमण तेजी से फैलता है. यह बीमारी बहुत ही कम मामलों में देखने को मिलती है.

शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. नेहा चव्हाण के नेतृत्व में टीम ने 25 दिनों तक लगातार गहन उपचार, एंटीबायोटिक थेरेपी एवं विशेष नर्सिंग देखभाल प्रदान की. उपचार के दौरान शिशु की अत्यंत नाजुक और प्रभावित त्वचा की सुरक्षा के लिए विशेष सावधानियां बरती गईं. शिशु को बाहरी संक्रमण और घर्षण से बचाने हेतु पारंपरिक एवं सहायक उपाय के रूप में स्वच्छ एवं स्टरलाइज किए गए केले के पत्तों का उपयोग किया गया.

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में नक्सली घटना पर बोले भूपेश बघेल- मौन बैठे हैं मुख्यमंत्री और गृह मंत्री

इन पत्तों को बिस्तर के रूप में इस प्रकार बिछाया गया कि नवजात की त्वचा को मुलायम और सुरक्षित सतह मिले, जिससे शरीर पर रगड़ कम हो और संक्रमण का खतरा घटे. साथ ही नियमित रूप से पत्तों को बदलकर स्वच्छता बनाए रखी गई, जिससे बच्चे को एक संक्रमण-रहित वातावरण मिल सके.

जा सकती थी नवजात शिशु की जान

डॉ. नेहा चव्हाण ने लल्लूराम डॉट कॉम से बात करते हुए कहा कि नवजात शिशु का यह बेहद ही रियर केस था. इसमें शरीर का ऊपरी चमड़ी का इंपैक्सन रहता है, संक्रमण बहुत ज्यादा रहता है. और इसकी वजह से शिशु को जान खतरे में जा सकती हैं, इसको डॉक्टर को टाइम से दिखाना रहता है, तभी उसका इलाज संभव हो पाता है,

सही समय पर बच्चे को हमारे पास लाया गया. उसको तुरंत हमने एंटीबायोटिक का थेरेपी लगाकर इलाज शुरू किया. इस बीमारी में केले के पत्ते में रखना और ड्रेसिंग करना होता है, वही हमने किया. पूरी तरह से हाइजीनिक इलाज किया, और अब बच्चा पूरी तरह से स्वास्थ्य हैं.

यह भी पढ़ें   वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश वर्ल्यानी का निधन

परिजनों ने दिया दिल से धन्यवाद

शिशु के परिजनों ने भावुक होकर कहा कि उन्होंने अपने बच्चे के जीवित रहने की उम्मीद लगभग खो दी थी, लेकिन चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ के समर्पण, निरंतर देखभाल और अथक प्रयासों ने उनके बच्चे को नया जीवन दे दिया. उन्होंने इसे अपने परिवार के लिए किसी चमत्कार से कम नहीं बताया और पूरे चिकित्सा दल के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया.

पहली बार आया अनोखा केस

सिविल सर्जन डॉ. रत्ना ठाकुर ने लल्लूराम से कहा कि मैं डॉ. नेहा चव्हाण और उनकी टीम को बधाई देती हूं. इस तरह का केस हमारे हॉस्पिटल में पहली बार आया था, और हमारे डॉक्टरों की टीम ने सही तरीके इलाज कर एक नवजात शिशु को को नई जिंदगी दी है. अगर इस तरह ग्रामीण स्तर पर कोई भी केस आए तो निश्चित ही जिला हॉस्पिटल का लाभ लें.

 

Continue Reading

छत्तीसगढ़

साय कैबिनेट की बैठक कल, विधानसभा के विशेष सत्र समेत अन्य मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की बैठक , 29 अप्रैल को सुबह 11:30 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित होगी। बताया जा रहा है कि इस बैठक में विधानसभा के विशेष सत्र समेत कई मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।

Published

on

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की बैठक , 29 अप्रैल को सुबह 11:30 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित होगी। बताया जा रहा है कि इस बैठक में विधानसभा के विशेष सत्र समेत कई मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।

30 अप्रैल को विधानसभा का विशेष सत्र

छत्तीसगढ़ विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र 30 अप्रैल 2026 को आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में विधानसभा सचिवालय ने आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति जारी की है। इसमें बताया गया है कि छठवीं विधानसभा का नवम सत्र 30 अप्रैल को आयोजित होगा। इस सत्र में कुल एक ही बैठक होगी, जिसमें शासकीय कार्य संपादित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें   मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 100 प्रतिशत KYC कराने के कलेक्टरों को दिए निर्देश

महिला आरक्षण पर सियासी घमासान के आसार

इस विशेष सत्र का सबसे बड़ा मुद्दा महिला आरक्षण को लेकर संभावित सियासी टकराव माना जा रहा है। सत्ता पक्ष भाजपा इस मुद्दे पर विपक्ष की भूमिका को लेकर सदन में निंदा प्रस्ताव ला सकती है। वहीं कांग्रेस इस विषय पर सरकार को घेरने की तैयारी में है।

Continue Reading

कैरियर

कल आएंगे 10वीं-12वीं बोर्ड के रिजल्ट, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने की घोषणा

Chhattisgarh Board Result : सत्या राजपूत,रायपुर। छत्तीसगढ़ में 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम 29 अप्रैल बुधवार को जारी होगा। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने की है। बता दें कि लल्लूराम डॉट कॉम ने पहले ही 29 या 30 अप्रैल को 10वीं-12वीं के रिजल्ट आने की खबर प्रकाशित की थी, जिस पर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने मुहर लगा दी है।

Published

on

Chhattisgarh Board Result : सत्या राजपूत,रायपुर। छत्तीसगढ़ में 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम 29 अप्रैल बुधवार को जारी होगा। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने की है। बता दें कि 29 या 30 अप्रैल को 10वीं-12वीं के रिजल्ट आने की खबर प्रकाशित की थी, जिस पर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने मुहर लगा दी है।

शिक्षा मंत्री यादव ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा है कि इंतजार की घड़ियां अब समाप्ति की ओर है। बुधवार दोपहर 2:30 बजे माध्यमिक शिक्षा मंडल के हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम औपचारिक रूप से घोषित किए जाएंगे। यह केवल अंकों की घोषणा नहीं, बल्कि वर्षों की मेहनत, अनुशासन और अभिभावकों व शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन का प्रतिफल है। इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों को धैर्य बनाए रखने, परिणाम को सकारात्मक दृष्टिकोण से स्वीकार करने और भविष्य की दिशा में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की शुभकामनाएं। प्रत्येक परिणाम एक नई शुरुआत का संकेत है और हर विद्यार्थी में आगे बढ़ने की अपार संभावनाएं निहित हैं।

यह भी पढ़ें   मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 100 प्रतिशत KYC कराने के कलेक्टरों को दिए निर्देश

बता दें कि बोर्ड परीक्षाएं 20 और 21 फरवरी से शुरू हुई थीं, जो 18 मार्च तक चलीं। पहले बोर्ड ने 15 अप्रैल तक परिणाम जारी करने की योजना बनाई थी। हिंदी पेपर लीक होने का मामला सामने आने के बाद 10 अप्रैल को दोबारा परीक्षा आयोजित करनी पड़ी थी, जिसके कारण रिजल्ट में देरी हुई।

लाखों छात्र कर रहे रिजल्ट का इंतजार

इस वर्ष हाईस्कूल (कक्षा 10वीं) परीक्षा में कुल 3,20,535 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जबकि हायर सेकेंडरी (कक्षा 12वीं) में 2,45,785 छात्रों ने परीक्षा दी है। बड़ी संख्या में विद्यार्थी विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं में शामिल होने के लिए रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें   “दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में स्टेशन पुनर्विकास और अमृत भारत स्टेशन योजना”

बेहतर रहा थापिछले साल का रिजल्ट

पिछले वर्ष 7 मई 2025 को बोर्ड ने परीक्षा परिणाम घोषित किया था। उस समय कक्षा 10वीं में 68.76% विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए थे, जबकि कक्षा 12वीं का रिजल्ट 82.25% रहा था। अब सभी की नजरें बोर्ड की आधिकारिक घोषणा पर टिकी हैं, जिससे छात्रों और अभिभावकों का इंतजार खत्म हो सके।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending