Connect with us

छत्तीसगढ़

सेल्फी विद पोस्टर से मुख्यमंत्री भूपेश को उनका वादा याद दिला रहे सहायक शिक्षक

Published

on

बालोद :अर्जुंदा जिला बालोद के सहायक शिक्षकों ने एक नई परंपरा की शुरुआत की है। वे इन दिनों अनोखे ढंग से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। तत्कालीन भाजपा शासन के समय प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रमुख रहे वर्तमान में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विपक्ष में रहते हुए जो बयान दिया था उसे सहायक शिक्षकों ने अपना माध्यम बनाया हुआ है। उल्लेखनीय है कि विपक्ष में रहते हुए तत्कालीन कांग्र्रेस प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल ने बयान दिया था कि भाजपा सरकार के फैसले से वर्ग एक एवं दो को ही लाभ होगा, वर्ग तीन के साथ धोखा हुआ है। वर्ग 3 के साथ वेतन विसंगति है, सहायक शिक्षकों के साथ धोखा हुआ है। अब कांग्रेस शासन के मुखिया बनने के तीन साल बाद भी जब सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति दूर नहीं हुई, तो प्रदेश के सहायक शिक्षक छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के बैनर तले 11 दिसंबर से अनिश्चितकालीन आंदोलन पर हैं। इस दौरान वे तब के प्रमुख विपक्षी दल के नेता के रुप में दिए गए भूपेश बघेल के बयान का पोस्टर बनवाकर उसके साथ सेल्फी ले रहे हैं और सोशल मीडिया में पोस्ट कर रहे हैं। पोस्टर में भूपेश बघेल से अपना वादा याद करने को कहा जा रहा है।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर को मोतियाबिंद मुक्त जिला घोषित करने की तैयारी

मुख्यमंत्री बनने के 3 साल बाद भी पूरा नहीं किया वादा

छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के जिला अध्यक्ष देवेंद्र हरमुख ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जब विपक्ष में थे तो उन्होंने कहा था कि सहायक शिक्षकों के साथ धोखा हुआ है और हमारी सरकार आती है तो हम इसे सबसे पहले पूरा करेंगे, इनकी विसंगति दूर करेंगे, परंतु आज उनकी सरकार आने और स्वयं मुख्यमंत्री बनने के 3 साल बाद भी उन्होंने अपना वादा पूरा नहीं किया। इसलिए यह सेल्फी विद पोस्टर उन्हें याद दिलाने के लिए कि हम सहायक शिक्षक अब भी उनके वादे को नहीं भूले हैं और उम्मीद करते हैं कि वह जल्द से जल्द हमारी मांगों को पूरा करेंगे। जिलाध्यक्ष देवेंद्र हरमुख ने कहा कि सेल्फी विथ पोस्टर का जो अभियान गुंडरदेही से शुरू हुआ है वह पूरे प्रदेश में सहायक शिक्षक अपनाएंगे और सभी सहायक शिक्षक इसके साथ सेल्फी लेकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट में पोस्ट करेंगे, ताकि हम अपनी आवाज आम लोगों तक भी पहुंचा सकें, कि हम यह हड़ताल मुख्यमंत्री को उनका वादा याद दिलाने के लिए कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें   कानन पेण्डारी जू में आज अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस का आयोजन

ब्लाक मुख्यालय में किया प्रदर्शन, आज राजधानी रायपुर में जुटेंगे सहायक शिक्षक

गुरूर। ब्लॉक मुख्यालय में सहायक शिक्षकों ने मांग पूरी नहीं होने पर विकासखड स्तरीय धरना प्रदर्शन किया गया। अब 13 दिसंबर को सभी शिक्षक अपनी उपस्थिति रायपुर में विधानसभा का घेराव के लिए देंगे।

संघ अध्यक्ष नारायण साहू ने कहा कि सरकार ने हमारी मांगों को पूरा करने के लिए 3 माह का समय मांगा था और उनके द्वारा एक कमेटी गठन किया गया था, वेतन विसंगति के बातों को समझने और सुलझाने के लिए, जिसका समय पूरा हो चुका है। सरकार के द्वारा वेतन विसंगति को दूर करने के लिए कोई पहल नहीं की गई। इसी के चलते सभी सहायक शिक्षक अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए 11 एवं 12 दिसंबर को ब्लॉक स्तरीय धरना प्रदर्शन किया। अब 13 दिसंबर को पूरे प्रदेश के सभी सहायक शिक्षक संघ रायपुर में विधानसभा घेराव के लिए जाएंगे। यदि 13 तारीख तक मांग पूरी नहीं की गई, तो 14 दिसंबर से अनिश्चितकालीन आंदोलन पर चले जाएंगे। हड़ताल में उपाध्यक्ष भोज राम सिन्हा, सचिव मदन साहू, कोषाध्यक्ष मोहन सिन्हा उपस्थित थे। सभा का संचालन का शशि अग्रवाल ने किया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   जशपुरनगर : झाड़-फूंक से रहें दूर, सांप के डसने के बाद तत्काल हॉस्पिटल में जाएं
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर : कोविड-19 से मृत व्यक्तियों के परिजनों को 50 हजार रूपए मिलेगी अनुदान सहायता राशि, दिशा-निर्देश जारी
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   प्रधान मंत्री आवास की राशि गबन करने वाला कियोस्क संचालक गिरफ्तार
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending