Connect with us

छत्तीसगढ़

गीता जयंती के अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद् बजरंग दल का शौर्य पथ संचलन 14 को

Published

on

जिला समिति के आग्रह पर बजरंग दल के प्रदेश प्रमुख रतन यादव रहेंगे उपस्थित

विश्व हिंदू परिषद की युवा इकाई बजरंग दल के द्वारा प्रति वर्ष गीता जयंती के शुभ अवसर पर शौर्य दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष गीता जयंती की तिथि 14 दिसंबर को है, अतः संगठन की ओर से इस बार शौर्य पथ संचलन का आयोजन किया गया है।।

बाबर नामक लुटेरे ने भयंकर मारकाट मचाते हुए हिंदू संस्कृति को विध्वंस करने के उद्देश्य से मंदिरों को तोड़ना शुरू किया जिसमें सन 1528 में श्रीराम जन्मभूमि स्थित भगवान राम के मंदिर को तोड़ते हुए वहां पर ढांचे का निर्माण किया, उसी ढांचे को कलंक स्वरूप मानते हुए 6 दिसम्बर 1992 को देश के बहुसंख्यक हिंदू समुदाय ने विवादित ढांचे को तोड़ दिया चूंकि ये हिंदू समुदाय के लिए गौरव का क्षण था एवं उनके शौर्य की जीत थी,अतः उस दिन विशेष को शौर्य दिवस के रूप में मनाया जाता है परंतु जिस दिन 6 दिसम्बर 1992 को यह घटना हुई, तब तिथि अनुसार उस दिन गीता जयंती थी, उसी तिथि को मनाते हुए इस वर्ष भी गीता जयंती के अवसर पर बजरंग दल अपना शौर्य दिवस मना रहा है।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर : चोरी के प्रकरण मे 7 महिला आरोपी गिरफ्तार

शौर्य दिवस के दिन सैकड़ों बजरंगी बड़ी संख्या में हाथों में लाठी दंड लिए पथ संचलन करेंगे।आयोजन दोपहर 01 बजे से बाजपेयी मैदान तिलक नगर में शुरू होगा ततपश्चात पथ संचलन करते हुए बजरंगी नगर भ्रमण करेंगे साथ ही बाजपेई मैदान में धर्म सभा करके कार्यक्रम का समापन किया जायेगा। प्रांत संयोजक रतन यादव की उपस्थिति से ही बजरंगियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है

कार्यक्रम समापन के बाद पूरे जिले भर के बजरंगी सामूहिक विजय मंत्र के साथ हनुमान चालीसा का पाठ स्वदेशी मेला स्थल साइंस कॉलेज अशोक नगर पर करेगें इस शुभअवसर पर जिले भर के बजरंगियो का आह्वाहन बजरंग दल जिला समिति के जिला सयोजक दीपक सिंह,जिला सह सयोजक रौनक केसरी,जिला सह सयोजक प्रभात यादव,जिला विद्यार्थी प्रमुख़ गिरजा शंकर यादव,अवधेश सिंह राहुल के द्वारा किया गया हैं.

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   बिना किसी सरकारी अनुदान के समाज के सहयोग से मरीज के परिजनों को निरंतर जारी है, निशुल्क चाय बिस्किट सेवा...
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़: यात्री बस में लगी आग, यात्रियों का सामान जलकर खाक
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   रायपुर: युवक-युवतियों के बीच जमकर चले लात-घूंसों पर धरमलाल कौशिक ने साधा निशाना...
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending