देश
14 दिसंबर राशिफ़ल: जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन
मेष राशि
आपको रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। किसी से भी बिना वजह उलझने से बचना चाहिए। परिवार वालों के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। कोई नया काम सीखने का मौका मिलेगा। भविष्य में इससे फायदा होगा। कागजात पूरे ना होने की वजह से कोर्ट-कचहरी के फैसलों में थोड़ी देर होगी। माता के स्वास्थ्य में पहले की अपेक्षा सुधार आएगा। लवमेट्स कहीं घूमने जाएंगे।
वृष राशि
आज आप अपने भविष्य के बारे में सोच-विचार करेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। कार्यस्थल पर लोगों का सहयोग मिलने से खुशी महसूस होगी। आमदनी में बढ़ोतरी होने की पूरी उम्मीद है। घर पर अचानक कोई दोस्त आएगा। इस राशि के लवमेट के लिए दिन बेहतर रहेगा। संतान को किसी कार्य में सफलता मिलने से खुशी में इजाफा होगा।AD
मिथुन राशि
आज आप अपनी बुद्धिमानी से सब काम संभाल लेंगे। इस राशि के नौकरी कर रहे लोगों को साथ काम करने वालों से मदद मिलेगी, जिससे काम जल्दी पूरा होगा। जीवनसाथी के साथ खुशनुमा पल बिताएंगे। इस राशि के छात्रों के अंदर कॉम्पिटिशन के प्रति जागरूकता पैदा होगी। किसी जरूरतमंद की मदद करने से लाभ होगा। बच्चों से संबंधित कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा।
कर्क राशि
आज आपके रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है। बच्चों से किसी मसले को लेकर उनसे बात करेंगे। इस राशि के विद्यार्थियों को शिक्षक की तरफ से विशेष मार्गदर्शन मिलेगा, जिससे भविष्य उज्जवल बनेगा। घर पर किसी मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन के बारे में सोचेंगे। घर में रिश्तेदारों का आना-जाना लगा रहेगा। कोई भी काम कॉन्फिडेंस के साथ शुरू करेंगे तो सफलता मिलेगी।
सिंह राशि
आज आपकी मुलाकात बचपन के किसी मित्र से होगी, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। आपके सोचे हुए कार्य पूरे होंगे। इससे आपका मन खुश रहेगा। किसी काम के लिए कोई बड़ा फैसला लेने में आप सफल रहेंगे। इस राशि के बच्चे छुट्टी का आनंद उठाएंगे। आपको कोई खास बात पता चल सकती है। पार्टनर के साथ किसी रेस्टोरेंट में लंच करने का प्लान बनाएंगे।
कन्या राशि
आज आप किसी नए काम की प्लानिंग करेंगे। परिवार वालों के साथ खुशनुमा पल बिताएंगे, इससे रिश्तों में नजदीकियां बढ़ेंगी। पुराने दोस्तों से मुलाकात होने की संभावना है। आपके व्यवहार से कुछ लोग प्रभावित होंगे। किसी खास मामले में अनुभवी व्यक्ति से सलाह मिलेगी। आर्थिक पक्ष में मजबूती आएगी। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा।
तुला राशि
आज परिवार वालों की सलाह आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगी। भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। अपने कार्यों को पूरा करने के लिए कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। किसी महत्वपूर्ण मामले पर कुछ खास लोगों से बातचीत करने का मौका मिलेगा। आपको इसका पूरा फायदा उठाना चाहिए। अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव करने की जरूरत है। रोजगार के उचित अवसर मिलेंगे। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।
वृश्चिक राशि
आज रुका हुआ धन वापस मिलेगा। अधूरे काम आसानी से पूरे होंगे। व्यापार में साझेदारी से लाभ होगा। लवमेट का पूरा सहयोग मिलेगा। समाज के कार्यों में आप आगे रहेंगे। व्यापार में योजनाबद्ध तरीके से काम करने से लाभ की प्राप्ति होगी। इस राशि के आर्ट्स स्टूडेंट्स को पढ़ाई-लिखाई में शिक्षकों से मदद मिलेगी। सेहत के लिहाज से दिन बेहतर बना रहेगा।
धनु राशि
आज कोई शुभ समाचार मिलने के संकेत नजर आ रहे हैं। आपके मन में किसी व्यक्ति की मदद करने का भाव आएगा। रचनात्मक प्रतिभा खुलकर लोगों के सामने आएगी। आर्थिक स्थिति में बढ़ोतरी होगी। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक यात्रा की योजना बनाएंगे। खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आगे बढ़ने के नए मौके मिलेंगे। जीवनसाथी के साथ खुशी के पल बिताएंगे।
मकर राशि
आज माता-पिता की मदद मिलने से आपका कोई खास काम पूरा होगा। सेहत में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा। अपनी सेहत का ध्यान रखें। उधार लेन-देन से बचना चाहिए। अगर आप जीवनसाथी के साथ अपने रिश्तों में संतुलन बनाकर चलेंगे, तो आपके रिश्ते मजबूत होंगे। किसी जरूरी काम में सफल होने से आपकी तारीफ होगी। नकारात्मक विचारों से दूरी बनाकर रखें।
कुंभ राशि
आज संतान सुख की प्राप्ति होगी। सहयोगी आपके विचारों से प्रभावित होंगे, लेकिन दूसरों के कार्यों में दखल देने से आपको बचना चाहिए। मन-मुताबिक काम पूरे होने से आपका मन प्रसन्न होगा। अधिकारी वर्ग से बातचीत करते समय सावधानी रखें। दोस्तों के साथ पिकनिक स्पॉट पर जाने की योजना बनाएंगे। बिजनेस को आगे बढ़ाने के बारे में विचार-विमर्श करेंगे। आपकी सभी परेशानियों का हल निकलेगा।
मीन राशि
आज ऑफिस में आपके ड्रेस की तारीफ होगी। इस राशि के कॉमर्स स्टूडेंट्स को अपने साथियों से सहयोग प्राप्त होगा। किसी विषय में आ रही समस्या आसानी से हल हो जाएगी। आपका दाम्पत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा। व्यापार के क्षेत्र में दूसरे लोगों से संपर्क करना फायदेमंद होगा। आपके व्यवहार से कुछ लोग खुश होंगे। किसी खास मामले को लेकर आपकी सोच सकारात्मक होगी। आज जीवन में खुशियां ही खुशियां आएंगी।
देश
‘मोदी नाम की बीमारी…’ PCC चीफ दीपक बैज का भड़काउ बयान
रायपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) देशव्यापी जनसंपर्क अभियान चला रही है। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं। रायपुर पहुंचते ही उन्होंने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला, जिस पर अब छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के अध्यक्ष दीपक बैज ने कड़ा पलटवार किया है। दीपक बैज ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के नेता ‘मोदी नाम की बीमारी’ से बाहर नहीं आ पा रहे हैं।
गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पर साधा था निशाना
छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि पीएम मोदी के कार्यकाल में देश ने तकनीकी, आर्थिक और सामाजिक क्षेत्रों में ऐतिहासिक प्रगति की है। उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस को देश में हुआ यह विकास दिखाई नहीं देता।
सत्ता के नशे में आंखें चौंधिया गई हैं: दीपक बैज
केंद्रीय मंत्री के इस बयान पर पलटवार करने में कांग्रेस ने भी देरी नहीं की। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने मीडिया से बातचीत में कहा:
“भाजपा के लोग मोदी नामक बीमारी से बाहर नहीं आ पा रहे हैं। एक तरफ देश में महंगाई आसमान छू रही है, पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर के दाम
आम जनता की पहुंच से बाहर हो रहे हैं, और दूसरी तरफ भाजपा के नेता कह रहे हैं कि विकास हो रहा है।”
‘पेट्रोल पंप जाकर जनता से पूछें विकास की हकीकत’
दीपक बैज ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को नसीहत देते हुए कहा कि अगर उन्हें असल विकास देखना है, तो सिक्योरिटी छोड़कर किसी भी आम पेट्रोल पंप पर जाएं और वहां खड़े आम नागरिकों से पूछें कि देश में कितना विकास हुआ है। जनता खुद उन्हें सच्चाई का जवाब दे देगी। बैज ने आगे कहा कि गिरिराज सिंह को सत्ता का नशा हो गया है, जिसके कारण उनकी आंखें चौंधिया गई हैं और उन्हें जनता की तकलीफें दिखाई नहीं दे रही हैं।
छत्तीसगढ़
कम लागत, ज़्यादा मुनाफ़ा: छत्तीसगढ़ में नैनो उर्वरक लिख रहे हैं किसानों की समृद्धि की नई इबारत
रायपुर: छत्तीसगढ़ की सुशासन सरकार किसानों को वैज्ञानिक और आधुनिक खेती से जोड़कर उनकी आय दोगुनी करने की दिशा में निरंतर काम कर रही है। इसी कड़ी में राज्य सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र में नैनो उर्वरकों (नैनो यूरिया और नैनो डीएपी) के उपयोग और उपलब्धता को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। आधुनिक तकनीक और किसान-हितैषी नीतियों के माध्यम से खेती को अधिक लाभकारी और टिकाऊ बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
- कम लागत में बेहतर उत्पादन का बेहतरीन विकल्प
पारंपरिक खाद के मुकाबले नैनो यूरिया और नैनो डीएपी किसानों के लिए बेहद किफायती और असरदार साबित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, नैनो उर्वरकों के उपयोग से न केवल फसलों का उत्पादन बेहतर होता है, बल्कि किसानों की जेब पर पड़ने वाला बोझ भी कम होता है।
- बचेंगे पैसे, घटेगी मेहनत
नैनो उर्वरकों की सबसे बड़ी खासियत इनकी सुगमता है। जहां पहले भारी-भरकम खाद की बोरियों को लाने-ले जाने और भंडारण (Storage) में काफी दिक्कतें आती थीं, वहीं अब नैनो तकनीक के कारण:
-
परिवहन (Transportation) का खर्च बेहद कम हो गया है।
-
भंडारण की समस्या से मुक्ति मिली है।
-
खेतों में छिड़काव के लिए लगने वाली मजदूरी की लागत में भारी कमी आई है।
“सुशासन सरकार का संकल्प”
सरकार का मुख्य उद्देश्य आधुनिक तकनीक को सीधे किसानों के खेतों तक पहुँचाना है, ताकि लागत कम हो और मुनाफा ज़्यादा। आधुनिक और वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाकर छत्तीसगढ़ के किसान अब समृद्धि और आत्मनिर्भरता की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।
देश
पीएम मोदी के नेतृत्व में राज्यों में बीजेपी का विस्तार, कई प्रदेशों में रचा नया राजनीतिक इतिहास
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के कई राज्यों में अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत करते हुए लगातार चुनावी सफलताओं का नया इतिहास रचा है। एक समय जिन राज्यों में बीजेपी का प्रभाव सीमित था, वहां आज पार्टी न केवल सत्ता में पहुंची है बल्कि लगातार जीत दर्ज कर अपनी स्थिति को और मजबूत किया है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि पिछले एक दशक में बीजेपी ने संगठन विस्तार, मजबूत नेतृत्व और प्रभावी चुनावी रणनीति के दम पर देश के विभिन्न हिस्सों में अपना जनाधार बढ़ाया है। महाराष्ट्र, हरियाणा, असम, त्रिपुरा और ओडिशा जैसे राज्यों में पार्टी ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए नई राजनीतिक इबारत लिखी है।
- महाराष्ट्र और हरियाणा से मिली नई दिशा
साल 2014 बीजेपी के लिए कई मायनों में ऐतिहासिक साबित हुआ। महाराष्ट्र में पार्टी सबसे बड़ी राजनीतिक ताकत बनकर उभरी और देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में पहली बार पूर्ण रूप से बीजेपी सरकार का गठन हुआ। इसी वर्ष हरियाणा में भी पार्टी ने नया इतिहास रचते हुए मनोहर लाल खट्टर को मुख्यमंत्री बनाया। इसके बाद दोनों राज्यों में बीजेपी ने लगातार चुनावी सफलता हासिल कर अपनी मजबूत उपस्थिति बनाए रखी।
- पूर्वोत्तर में मजबूत हुआ कमल
पूर्वोत्तर भारत में बीजेपी का विस्तार वर्ष 2016 से तेज़ी से शुरू हुआ। असम में पहली बार पार्टी की सरकार बनी और सर्बानंद सोनोवाल मुख्यमंत्री बने। इसके बाद अरुणाचल प्रदेश में पेमा खांडू और मणिपुर में एन. बीरेन सिंह के नेतृत्व में बीजेपी ने अपनी राजनीतिक स्थिति मजबूत की। वर्ष 2018 में त्रिपुरा में वामपंथी दलों के लंबे शासन को समाप्त कर बीजेपी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की।
- ओडिशा में बदला राजनीतिक समीकरण
वर्ष 2024 में ओडिशा की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला। लंबे समय तक सत्ता में रही क्षेत्रीय राजनीति को चुनौती देते हुए बीजेपी ने पहली बार पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाकर राज्य में नया राजनीतिक अध्याय शुरू किया।
- संगठन और रणनीति का मिला लाभ
बीजेपी की लगातार चुनावी सफलताओं को पार्टी संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता से जोड़कर देखा जा रहा है। पार्टी ने विभिन्न राज्यों में स्थानीय मुद्दों को राष्ट्रीय दृष्टिकोण के साथ जोड़ते हुए मतदाताओं तक अपनी पहुंच बढ़ाई है।
-
Uncategorized7 days ago
धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा के बाद पहली बार तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘जेन Z हमारे बच्चे’, गुमराह किए गए
-
Uncategorized3 days ago
स्वतंत्रता दिवस पर CM साय रायपुर में करेंगे ध्वजारोहण, शहर से लेकर गांव तक होंगे राष्ट्रभक्ति से जुड़े आयोजन
-
Uncategorized22 hours ago
स्वतंत्रता दिवस पर CM साय की बड़ी घोषणा : ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान’ के तहत 6671 ग्रामीण स्कूलों में बनेंगे बालिकाओं के लिए नए शौचालय
-
Uncategorized14 hours ago
सस्ता डेटा, AI स्किल ट्रेनिंग, फ्री कोचिंग, ₹1 लाख करोड़ का फंड… लाल किले से Gen-Z के लिए पीएम मोदी ने ‘युवा मिशन’ का किया ऐलान
-
Uncategorized5 days ago
हरेली तिहार : माटी पूजन, कृषि औजारों की पूजा और गेड़ी की परंपरा का पर्व
-
Uncategorized2 days ago
राष्ट्रपति मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन: विकसित भारत के लक्ष्य पर जोर, सिंधु जल संधि निलंबन को बताया राष्ट्रहित में
-
Uncategorized3 days ago
BRICS Summit 2026: भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन, सितंबर में नई दिल्ली की यात्रा
-
Uncategorized6 days ago
राजधानी में निकली तिरंगा यात्रा, CM साय ने भरी हुंकार, कहा- आसानी से नहीं मिली आजादी, वीरों ने दिया बलिदान…
