छत्तीसगढ़
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पारूल माथुर द्वारा बिलासपुर में जनदर्शन का पुनः प्रारम्भ
बिलासपुर|मुख्य मंत्री महोदय, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आम जनता की समस्याओं को सुनने एवं निराकरण हेतु जनदर्शन लगाये जाने के निर्देश के परिपालन में जिला स्तर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अति.पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण, शहर, आई.यू.सी.ए.डब्ल्यू. एवं अनुभाग के पुलिस अधिकारियों द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जनदर्शन के माध्यम से जन सामान्य की समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है ।
दिनांक 15.02.2022 को पारूल माथुर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर द्वारा निर्धारित कार्यक्रमानुसार पुनः प्रारंभ कर आयोजित जनदर्शन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सुनवाई के लिये कार्यालय में उपस्थित हुये 11 शिकायतकर्ताओं की शिकायतें समक्ष में सुनी गईं तथा शिकायतों का निराकरण किया गया।
♦️आवेदक अजय देवलिया आ. संतोष कुमार देवलिया, गंजबासौदा, जिला-विदिशा, म.प्र. के द्वारा एटलस रेडियो ट्रेडर्स मुम्बई कंपनी का कोई नकली या बनावटी सामान थाना तखतपुर स्थित दुकान में बेचना बताया गया है। थाना प्रभारी तखतपुर को निर्देशित कर अपराध क्र 73/2022 एवं 74/2022 धारा 63 काॅपी राईट एक्ट के तहत अपराध दर्ज कराया गया है।
♦️ आवेदिका कुसुमलता तिवारी के द्वारा उनके पिता के सेवाकाल के जी.पी.एफ. भुगतान के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया। इस पर कार्यालयीन कार्यवाही पूर्ण कराकर जी.पी.एफ. का भुगतान तत्काल किया गया।
♦️आवेदक मनोज साहू पिता जग्गू साहू, चिंगराजपारा, बिलासपुर के द्वारा शिवांगी फल भण्डार बाल्मिकी चैक, बिलासपुर के स्वामी नवीन श्रीवास्तव के विरूद्ध रकम बकाया होने का झूठा आरोप लगाने की शिकायत की गई है । आवेदक की शिकायत की जांच शीघ्र पूर्ण करने हेतु नगर पुलिस अधीक्षक, कोतवाली, बिलासपुर को आदेशित किया गया है ।
♦️एम.आर.एफ. कंपनी के द्वारा फ्रेंचायजी हेतु रकम लेकर धोखाधड़ी करने की शिकायत विक्रम सिंह पिता अरूण सिंह चैहान के द्वारा की गई है । इस संबंध में थाना सरकण्डा में अप.क्र. 91/21 धारा 420 भा.दं.वि. पंजीबद्ध किया गया है । थाना प्रभारी सरकण्डा को सायबर सेल से आवश्यक जानकारी प्राप्त कर त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है ।
♦️आवेदिका अपर्णा चटर्जी पति पार्थो चटर्जी, एस.इ.सी.एल.कालोनी, बैंकुंठपुर कोरिया के द्वारा विवेकानंदन नगर फेस-4 सरकण्डा स्थित भूमि पर अज्ञात व्यक्ति के द्वारा घेरा कर लिये जाने की शिकायत की गई है । थाना प्रभारी सरकण्डा को आवेदिका की शिकायत भेजकर शीघ्र कार्यवाही के निर्देश दिये गये हैं ।
♦️आवेदिका लक्ष्मी देवी खरे के द्वारा पति कालिका धर खरे के विरूद्ध शारिरीक एवं मानसिक प्रताड़ना की शिकायत की गई है । शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करने रक्षा टीम को समक्ष में आहूत कर निर्देशित किया गया । शिकायत पर त्वरित कार्यवाही हेतु महिला थाना बिलासपुर को निर्देशित किया गया है ।
♦️आवेदिका यास्मिन खान पति शाहरूख खान, चूचूहियापारा, थाना सिरगिट्टी के द्वारा पति के विरूद्ध घर से निकाल दिये जाने की शिकायत की गई है । शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करने रक्षा टीम को समक्ष में आहूत कर निर्देशित किया गया ।
♦️आवेदिका मृदुला साहू पति धीरज साहू, थाना सक्ती, जिला जांजगीर-चांपा के द्वारा अपने परिजन के साथ बच्चों से मिलने सक्ती जाने पर थाना सक्ती में झूठा अपराध पंजीबद्ध करने की शिकायत की गई । शिकायत की जांच एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु शिकायत व्हाट्सएप के माध्यम से थाना प्रभारी सक्ती एवं जिला जांजगीर-चांपा प्रेषित किया गया है ।
♦️ आवेदक भुनेश्वर जायसवाल निवासी अशोक विहार फेस -2 के द्वारा यातायात आरक्षक के विरूद्ध परेशान करने की शिकायत की गई है । शिकायत की जांच हेतु थाना प्रभारी कोतवाली को निर्देशित किया गया है ।
♦️आवेदिका कविता अरोरा, श्री कृष्णा ट्रेडर्स एवं सप्लायर्स के द्वारा विशाल संतोष सिंह, संतोष सियाराम सिंह, नूतन संतोष सिंह के विरूद्ध बाइंडिग तार का सौदा कर पैसा एडवांस में लेकर धोखाधड़ी करने की शिकायत की गई है । शिकायत की जांच एवं कार्यवाही हेतु थाना प्रभारी कोतवाली, को निर्देशित किया गया है।
आगामी दिनों में पूर्व निर्धारित समय व दिवस पर सभीअधिकारियों द्वारा जनदर्शन के तहत शिकायत सुनी जाएगी ।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized4 days ago
छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ, 854 व्याख्याता पदों पर होगी भर्ती, लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किया आदेश
-
Uncategorized3 days ago
Bank Open on Sunday: सरकारी बैंक आज खुले रहेंगे, क्या प्राइवेट बैंक भी रहेंगे ओपन? कंफ्यूजन दूर करने के लिए पढ़े ये खबर
-
Uncategorized3 days ago
‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ का किया जिक्र, कहा- आज का भारत आतंक को देता है जमकर जवाब
-
Uncategorized1 day ago
बारिश से फसल नुकसान उठाने वाले किसानों को सीएम साय ने दिया बड़ा दिलासा, कहा- सर्वे के बाद दिया जाएगा मुआवजा…
-
Uncategorized2 days ago
अशोक सिंघल की 100वीं जयंती पर पीएम मोदी ने लिखा लेख, कहा- ‘आज अगर भव्य राम मंदिर है, तो यह…,’
-
Uncategorized11 hours ago
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के पहले सीजन के लिए रायपुर में ट्रायल शुरू, 6 टीमों के लिए 108 खिलाड़ियों का होगा चयन
-
Uncategorized4 hours ago
दिवाली-दशहरा पर रेलवे 102 फेरे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाने जा रहा, टिकटों की बुकिंग शुरू; जानें पूरा शेड्यूल
