छत्तीसगढ़
स्वस्थ बच्चा उज्ज्वल भविष्य की निशानी है : रश्मि सिंह
बिलासपुर| महिला बाल विकास विभाग द्वारा तखतपुर विकासखंड के ग्राम गनियारी के आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 8 में आज वजन त्यौहार का आयोजन किया गया, जिसमें पांच वर्ष तक के बच्चों का लेकर उनका सुपोषण स्तर मापा गया। इस अवसर पर उपस्थित महिला बाल विकास विभाग की संसदीय सचिव रश्मि सिंह ने कहा कि स्वस्थ बच्चा उज्ज्वल भविष्य की निशानी है। वे स्वस्थ रूप से पलेंगे, बढ़ेंगे तो देश का भविष्य भी सुनहरा होगा।
श्रीमती सिंह ने कहा कि पिछले डेढ़ साल से कोरोना के दौरान स्वास्थ्यगत समस्या बहुत आई, सरकार का बहुत सारा बजट कोरोना की बीमारी से निपटने के लिये खर्च हुआ लेकिन छत्तीसगढ़ सरकार ने एक भी दिन सुपोषण कार्यक्रम को स्थगित नहीं रखा। उन्होंने कहा कि वजन त्यौहार का यह अभियान सरकार का बहुत महत्वपूर्ण कार्यक्रम है क्योंकि अभी कोरोना की तीसरी लहर आने की आशंका है, जिससे बच्चों को बचाना है। उनकी सुरक्षा के लिये टीकाकरण के साथ-साथ उनका सुपोषित होना भी जरूरी है। बच्चे स्वस्थ रहें इसके लिये गर्भावस्था में, तथा जचकी से लेकर स्तनपान कराने तक महिलाओं का ध्यान रखा जाना चाहिये। उनके स्वास्थ्य के देखभाल की जवाबदारी सरकार ने ली है। पोषक आहार वितरण, मनरेगा व पीडीएस की योजनाओं से कुपोषण में कमी आई है।
इस अवसर पर श्रीमती सिंह ने एक माह के बालक श्रीकांत जिसका वजन 3.17 है तथा 20 दिन के बालक जिसका वजन भी सामान्य है, की माताओं को पोषण स्तर का रिपोर्ट कार्ड प्रदान किया। इस मौके पर वजन कराने वाले बच्चों की सेल्फी ली गई। वहीं, दो बालकों का वजन एवं ऊंचाई भी नापी। उन्होंने कार्यक्रम पश्चात् हरी झंडी दिखाकर कोविड के प्रति जागरूकता एवं बाल संरक्षण के लिये जागरूकता रथ रवाना किया। इस अवसर पर जनपद सदस्य जया खांडे, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेश सिंह, जिला महिला एवं बाल विकास कार्यक्रम अधिकारी नेहा राठिया, सीडीपीओ तखतपुर, ग्राम सरपंच जितेन्द्र राज, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सुपरवाइजर, महिलायें एवं बच्चे उपस्थित थे|
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized4 days ago
छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ, 854 व्याख्याता पदों पर होगी भर्ती, लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किया आदेश
-
Uncategorized3 days ago
Bank Open on Sunday: सरकारी बैंक आज खुले रहेंगे, क्या प्राइवेट बैंक भी रहेंगे ओपन? कंफ्यूजन दूर करने के लिए पढ़े ये खबर
-
Uncategorized3 days ago
‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ का किया जिक्र, कहा- आज का भारत आतंक को देता है जमकर जवाब
-
Uncategorized1 day ago
बारिश से फसल नुकसान उठाने वाले किसानों को सीएम साय ने दिया बड़ा दिलासा, कहा- सर्वे के बाद दिया जाएगा मुआवजा…
-
Uncategorized2 days ago
अशोक सिंघल की 100वीं जयंती पर पीएम मोदी ने लिखा लेख, कहा- ‘आज अगर भव्य राम मंदिर है, तो यह…,’
-
Uncategorized12 hours ago
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के पहले सीजन के लिए रायपुर में ट्रायल शुरू, 6 टीमों के लिए 108 खिलाड़ियों का होगा चयन
-
Uncategorized5 hours ago
दिवाली-दशहरा पर रेलवे 102 फेरे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाने जा रहा, टिकटों की बुकिंग शुरू; जानें पूरा शेड्यूल
