Connect with us

छत्तीसगढ़

नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने किया बालक पोस्ट मैट्रिक एससी छात्रावास का भूमि पूजन

Published

on

बिलासपुर। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने एक करोड़ इक्कनबें लाख मे निर्माण होने जा बालक एससी छात्रावास का भूमि पूजन किया।इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस बालक छात्रावास के निर्माण होने से इलाके मे शैक्षणिक गतिविधियों का विस्तार होगा। यह क्षेत्रवासियों की मांग थी कि इस तरह का एक छात्रावास का निर्माण हो। जन भावना के मुताबिक सर्व सुविधा युक्त पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास का निर्माण 12 माह के समयाधवि में ही हो जायेगा।

इस छात्रावास में 26 कमरा व छात्रावास प्रमुख के कक्ष सहित सर्व सुविधा युक्त है । इसके बनने से छात्रों को शिक्षा के लिये और बेहतर अवसर मिलेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्धारित समय अवधि पर भवन निर्माण करने का निर्देश दिया है। इस कार्य के लिये क्षेत्रवासियों ने नेता प्रतिपक्ष कौशिक के प्रति आभार व्यक्त किया है।इस भूमि पूजन कार्यक्रम मे मुख्य रुप से भाजपा प्रदेश महामंत्री भूपेन्द्र सवन्नी, पार्षद वंदना जेंन्डे सतीश शर्मा, कोमल ठाकुर, पुनीता डहरिया, मोहन ढोरिया, विभाग से सी. एल. जायसवाल, ठेकेदार मोचन राय, सहित आमजन मौजूद थे।

यह भी पढ़ें   काम की खबर: छत्तीसगढ़ में अब ड्राइविंग लाइसेंस से संबंधित इन 6 सेवाओं के लिए अब नहीं जाना पड़ेगा RTO ऑफिस
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   रायपुर रेल मंडल की जोन स्तरीय वार्षिक बैठक, कई अहम मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   काम की खबर: छत्तीसगढ़ में अब ड्राइविंग लाइसेंस से संबंधित इन 6 सेवाओं के लिए अब नहीं जाना पड़ेगा RTO ऑफिस
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   अमरनाथ यात्रा पर गए प्रदेश के 11 श्रद्धालु फंसे
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending