Connect with us

बलरामपुर

जिस दिन था प्रेमी का तिलक उस दिन गायब हुई किशोरी, दूसरे दिन फांसी से लटकता मिला शव, परिवार में पसरा मातम

Published

on

बलरामपुर| नगर सीमा से सटे ग्राम पंचायत पुरानडीह के वार्ड क्रमांक 9 राइस मिल रोड में महुआ पेड़ में करीब 15 फीट ऊंचाई पर किशोरी का पेड़ पर फांसी से झूलता शव मिला था जिस पर थाने में मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया गया था परिजनों का आरोप है कि बेटी ने आत्महत्या नहीं की है बल्कि उसकी हत्या की गई है वही आज इसकी निष्पक्ष मांग को लेकर बड़ी संख्या में घटनास्थल के नजदीक एकत्रित हुए थे वही मौके पर एनएसयूआई जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह मौके पर पहुंचे।


प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत पुरानाडीह सुनील की 17 वर्षीय पुत्री सुषमा कुमारी बुधवार कि सुबह घर से ₹200 लेकर निकली थी जिसके बाद वह शाम तक जब घर नहीं लौटी तो घरवाले सुषमा खोजबीन करने लगे वही दूसरे दिन राइस मिल रोड में सुषमा महुआ के पेड़ में करीब 15 फीट ऊंचाई पर फांसी लटका हुआ शव मिला। सुषमा के परिजनों ने आरोप लगाया कि बेटी की हत्या की गई है। आज बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल के नजदीक मामले की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर एकत्र हुवे वही मौके पर एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह भी पहुंचे जहां ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जब परिजन थाने में आवेदन देने गए तो आवेदन में पावती नहीं दी गई जिस पर एनएसयूआई जिला अध्यक्ष ने नाराजगी जताई कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए वहीं कहा यदि कोई फरियाद फरियाद लेकर थाना पहुंचता है तो कम से कम उसके आवेदन में पावती जरूर देनी चाहिए।

यह भी पढ़ें   Health : दूध में घी डालकर पीने के जबरदस्त फायदे

प्रेमी पर है शक –

सुषमा के परिजनों को घर में ही एक फोटो मिला जिसमें सुषमा का फोटो गांव के ही एक युवक के साथ है फोटो में सुषमा सिंदूर लगाई हुई है इसे लेकर सुषमा का परिजनों का सुषमा के प्रेमी शक गहरा रहा है।

जिस दिन हुई थी गायब उसी दिन था प्रेमि का तिलक-

बुधवार के सुबह 11 बजे सुषमा घर से निकली थी शाम तक वापस नहीं लौटी थी वही उसी दिन उसके प्रेमी का तिलक था जिसकी आज शादी हो रही है। सुषमा के परिजनों ने मांग की है कि मामले की निष्पक्षता से जांच हो।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़: नक्सलियों के विरुद्ध कार्रवाई जारी, सुकमा जिले में पांच नक्सली गिरफ्तार

चप्पल पैसा मोबाइल था गायब-

परिजनों ने आरोप लगाया कि पेड जितनी ऊंचाई पर सुषमा का शव फांसी से लटकते मिला उतनी ऊंचाई पर चढ़ना उसके लिए संभव नहीं था वही उसका चप्पल पैसा मोबाइल गायब था।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Viral News

Balrampur: नशे में धुत्त पुलिसकर्मी ने किया कोर्ट में हंगामा

Published

on

बलरामपुर: जिले के राजपुर सिविल कोर्ट के पास आज एक पुलिसकर्मी का नशे में धुत्त होकर हंगामा करने का मामला सामने आया। यह वाकया तब हुआ जब एक आरक्षक कोर्ट में केस की डायरी लेकर पहुंचा था, लेकिन इस दौरान उसने शराब का इतना सेवन कर लिया कि उसे खुद होश नहीं रहा कि वह पुलिस की वर्दी में है। गौरतलब है कि आरक्षक के साथ उसकी पत्नी भी मौजूद थी, जो लगातार उसे संभालने की कोशिश कर रही थी। नशे की हालत में आरक्षक कभी जमीन पर लोटने लगता तो कभी प्रतीक्षालय में हंगामा करता रहा। पत्नी ने उसे शांत कराने की भरसक कोशिश की, लेकिन शराब के नशे में डूबे होने के कारण वह संभलने को तैयार नहीं था।
यह भी पढ़ें   आई.सी.आई.सी.आई. बैंक में सेल्स ऑफिसर के 40 और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग एंड फाइनेंस के 200 पदो पर स्नातक उत्तीर्ण उम्मीदवार की होगी भर्ती
मामला तब और बढ़ गया जब भीड़ के बीच वह अपनी पत्नी से भी बहस करने लगा। इस हंगामे के कारण पुलिस की छवि पर सवाल उठे और आस-पास के लोग तमाशबीन बने रहे। मामले की जानकारी मिलते ही मीडियाकर्मियों ने थाने को सूचना दी, जिसके बाद आरक्षक को गाड़ी में बिठाकर थाने ले जाया गया। इस घटना ने पुलिस प्रशासन की सख्ती और अनुशासन को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending