बलरामपुर
जिस दिन था प्रेमी का तिलक उस दिन गायब हुई किशोरी, दूसरे दिन फांसी से लटकता मिला शव, परिवार में पसरा मातम
बलरामपुर| नगर सीमा से सटे ग्राम पंचायत पुरानडीह के वार्ड क्रमांक 9 राइस मिल रोड में महुआ पेड़ में करीब 15 फीट ऊंचाई पर किशोरी का पेड़ पर फांसी से झूलता शव मिला था जिस पर थाने में मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया गया था परिजनों का आरोप है कि बेटी ने आत्महत्या नहीं की है बल्कि उसकी हत्या की गई है वही आज इसकी निष्पक्ष मांग को लेकर बड़ी संख्या में घटनास्थल के नजदीक एकत्रित हुए थे वही मौके पर एनएसयूआई जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह मौके पर पहुंचे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत पुरानाडीह सुनील की 17 वर्षीय पुत्री सुषमा कुमारी बुधवार कि सुबह घर से ₹200 लेकर निकली थी जिसके बाद वह शाम तक जब घर नहीं लौटी तो घरवाले सुषमा खोजबीन करने लगे वही दूसरे दिन राइस मिल रोड में सुषमा महुआ के पेड़ में करीब 15 फीट ऊंचाई पर फांसी लटका हुआ शव मिला। सुषमा के परिजनों ने आरोप लगाया कि बेटी की हत्या की गई है। आज बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल के नजदीक मामले की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर एकत्र हुवे वही मौके पर एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह भी पहुंचे जहां ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जब परिजन थाने में आवेदन देने गए तो आवेदन में पावती नहीं दी गई जिस पर एनएसयूआई जिला अध्यक्ष ने नाराजगी जताई कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए वहीं कहा यदि कोई फरियाद फरियाद लेकर थाना पहुंचता है तो कम से कम उसके आवेदन में पावती जरूर देनी चाहिए।
प्रेमी पर है शक –
सुषमा के परिजनों को घर में ही एक फोटो मिला जिसमें सुषमा का फोटो गांव के ही एक युवक के साथ है फोटो में सुषमा सिंदूर लगाई हुई है इसे लेकर सुषमा का परिजनों का सुषमा के प्रेमी शक गहरा रहा है।
जिस दिन हुई थी गायब उसी दिन था प्रेमि का तिलक-
बुधवार के सुबह 11 बजे सुषमा घर से निकली थी शाम तक वापस नहीं लौटी थी वही उसी दिन उसके प्रेमी का तिलक था जिसकी आज शादी हो रही है। सुषमा के परिजनों ने मांग की है कि मामले की निष्पक्षता से जांच हो।
चप्पल पैसा मोबाइल था गायब-
परिजनों ने आरोप लगाया कि पेड जितनी ऊंचाई पर सुषमा का शव फांसी से लटकते मिला उतनी ऊंचाई पर चढ़ना उसके लिए संभव नहीं था वही उसका चप्पल पैसा मोबाइल गायब था।
Viral News
Balrampur: नशे में धुत्त पुलिसकर्मी ने किया कोर्ट में हंगामा
-
Uncategorized4 days ago
छत्तीसगढ़ में बंपर भर्ती : आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों के लिए जारी हुआ विज्ञापन, जानिए डिटेल…
-
Uncategorized5 days ago
दिवाली-दशहरा पर रेलवे 102 फेरे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाने जा रहा, टिकटों की बुकिंग शुरू; जानें पूरा शेड्यूल
-
Uncategorized4 days ago
महानदी जल विवाद: अमित शाह की अध्यक्षता में होगी बैठक, CM साय बोले- दोनों सरकारें मानेंगी फैसला
-
Uncategorized6 days ago
बारिश से फसल नुकसान उठाने वाले किसानों को सीएम साय ने दिया बड़ा दिलासा, कहा- सर्वे के बाद दिया जाएगा मुआवजा…
-
Uncategorized5 days ago
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के पहले सीजन के लिए रायपुर में ट्रायल शुरू, 6 टीमों के लिए 108 खिलाड़ियों का होगा चयन
-
Uncategorized6 days ago
अशोक सिंघल की 100वीं जयंती पर पीएम मोदी ने लिखा लेख, कहा- ‘आज अगर भव्य राम मंदिर है, तो यह…,’
-
Uncategorized7 days ago
‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ का किया जिक्र, कहा- आज का भारत आतंक को देता है जमकर जवाब
