Connect with us

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में अब तक 49.43 लाख से अधिक धान की खरीदी

Published

on

रायपुर:   छत्तीसगढ़ राज्य में खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 के लिए एक दिसम्बर से शुरू हुए धान खरीदी के बीते 27 दिनों में आज शाम साढ़े 6 बजे तक 13 लाख 453 किसानों से 49 लाख 43 हजार 781 मीटरिक टन धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी की गई है। किसानों से 2484 धान उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से धान खरीदी की जा रही है। धान खरीदी के एवज में इन किसानों को 8451.43 करोड़ रूपए बैंक लिंकिंग व्यवस्था के तहत मार्कफेड द्वारा जारी कर दिया गया है।

  गौरतलब है कि मुख्यमंत्री बघेल की पहल पर इस वर्ष धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए धान का उठाव भी तेजी से हो रहा है। अब तक 18 लाख 09 हजार 611 मीटरिक टन का डीओ जारी कर दिया गया है। उपार्जन केन्द्रों से मिलर्स द्वारा 14,16,176 मीटरिक धान का उठाव कर लिया गया है। धान खरीदी के 27वें दिन भी राजनांदगांव जिला, प्रदेश में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के मामले में पहले स्थान पर है। राजनांदगांव जिले में 4,56,684 मीटरिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। जांजगीर-चांपा जिला प्रदेश में धान खरीदी में दूसरे पायदान पर है। जिले में 4,21,349 मीटरिक टन धान की खरीदी हुई है। बेमेतरा जिला धान खरीदी में आज राज्य में तीसरे क्रम पर है। बेमेतरा जिला में 3,63,330 मीटरिक टन धान की खरीदी की गई है।

यह भी पढ़ें   कलेक्टर ने साप्ताहिक जनदर्शन में सुनी लोगों की समस्याएं

खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 27 दिसम्बर तक चालू विपणन वर्ष में समर्थन मूल्य पर राज्य के बस्तर जिले में 70,993 मीटरिक टन, बीजापुर जिले में 24,619 मीटरिक टन, दंतेवाड़ा जिले में 4,331 मीटरिक टन, कांकेर जिले में 1,58,229 मीटरिक टन, कोण्डागांव जिले में 73,147 मीटरिक टन, नारायणपुर जिले में 11,152 मीटरिक टन, सुकमा जिले में 14,550 मीटरिक टन, बिलासपुर जिले में 2,57,898 मीटरिक टन, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 32,924 मीटरिक टन, जांजगीर-चांपा जिले में 4,21,349 मीटरिक टन, कोरबा जिले में 59,427 मीटरिक टन, मुंगेली जिले में 2,11,294 मीटरिक टन, रायगढ़ जिले में 2,79,865 मीटरिक टन, बालोद जिले में 3,07,044 मीटरिक टन, बेमेतरा जिले में 3,63,330 मीटरिक टन, दुर्ग जिले में 2,23,957 मीटरिक टन, कवर्धा जिले में 2,33,863 मीट्रिक टन, राजनांदगांव जिले में 4,56,684 मीटरिक टन, बलौदाबाजार जिले में 3,53,681 मीटरिक टन, धमतरी जिले में 2,09,526 मीटरिक टन, गरियाबंद जिले में 1,73,156 मीटरिक टन, महासमुंद जिले में 3,46,980 मीटरिक टन, रायपुर जिले में 2,60,261 मीटरिक टन, बलरामपुर जिले में 73,225 मीटरिक टन, जशपुर जिले में 57,684 मीटरिक टन, कोरिया जिले में 57,880 मीटरिक टन, सरगुजा जिले में 82,683 मीटरिक टन और सूरजपुर जिले में 1,24,058 मीटरिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   बिल्हा पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री करने वाले पर निजात अभियान के तहत किया कार्यवाही
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   आरोपी के कब्जे से 01 नग लोहे का तलवार किया गया जप्त।
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   बस और माजदा में जोरदार भिड़ंत, माजदा चालक गंभीर...
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending