Connect with us

छत्तीसगढ़

बिलासपुर: SECR के प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी का हुआ तबादला, दी गई विदाई

Published

on

बिलासपुर। सुखबीर सिंह, प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का स्थानांतरण प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी के पद पर डीजल लोको वर्कशाप, पटियाला किया गया है ।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय बिलासपुर में शुक्रवार को आयोजित एक सादे समारोह में आलोक कुमार, महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के द्वारा सुखबीर सिंह को स्मृति चिन्ह देकर भावभीनी विदाई दी गई । सुखबीर सिंह दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे खेल संघ के अध्यक्ष भी थे । सुखबीर सिंह 1986 बैच के भारतीय रेलवे कार्मिक सेवा (आईआरपीएस) अधिकारी है । सिंह दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में लगभग साढ़े तीन साल तक प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी के पद पर कार्यरत रहे ।

यह भी पढ़ें   CG Crime: धारदार हथियार से पत्नी की कर दी हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

सिंह के कार्यकाल में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में स्काउट एंड गाइड का सबसे बड़ा एवं महत्वपूर्ण जंबूरी कैंप का आयोजन किया गया । साथ ही इनके कार्यकाल में ही राष्ट्रीय स्तर का अंतर रेलवे नृत्य प्रतियोगिता एवं स्पोर्ट्स मीट का भी आयोजन किया गया । इनके ही कार्यकाल में कर्मचारियों और लाभार्थियों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए एकीकृत मेडिकल आईडी (UMID) व मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली (एचआरएमएस) हेल्प डेस्क की भी शुरुआत की गई ।

विदाई समारोह के अवसर पर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के सभी विभागों के विभाग प्रमुख, अधिकारीगण व कर्मचारीगण उपस्थित थे ।


Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा ने चिटफण्ड मामलों पर थाना प्रभारीयो की ली समीक्षा बैठक
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र 20 जुलाई से, 27 जुलाई तक चलेगा सत्र
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा ने चिटफण्ड मामलों पर थाना प्रभारीयो की ली समीक्षा बैठक
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending