Connect with us

छत्तीसगढ़

बिलासपुर : CHMO की देख-रेख में चल रहा मोहल्ले में अवैध क्लिनिक और मेडिकल स्टोर! वार्डवासियों में बढ़ा कोरोना संक्रमण का भय…

Published

on

बिलासपुर| छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहें हैं, हालाँकि की प्रदेश में वैक्सीनेशन भी चरम पर हैं लेकिन कुछ खास फर्क नही दिख रहा| आपको बता दें की इस महामारी की आड़ में कुछ मेडिकल माफिया भी अपना कारोबार तेजी से फैलाने में लगे हैं| ऐसा ही मामला एक बिलासपुर के जरहाभाटा से आया हैं|

मिली जानकारी के मुताबिक, मनोज कुमार जायसवाल (वार्डवासी, ग्रीन पार्क कोलोनी) ने मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी, सरकंडा बिलासपुर को मोहल्ले में अवैध रूप से चल रहे क्लिनिक को हटाने के लिए ज्ञापन दिया हैं| मनोज कुमार जायसवाल ने बताया हैं की उनके मोहल्ले ग्रीन पार्क कोलोनी जरहाभाटा में डॉक्टर विजयकुमार द्वारा घर में क्लिनिक संचालन किया जा रहा हैं जो की अवैध हैं|

यह भी पढ़ें   प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी स्तर के पुरस्कार समारोह का आयोजन

उन्होंने बता हैं की इससे वार्डवासी भयभीत हो चुके हैं| सूत्रों के मुताबिक CHMO ऑफिस में भी इनका पंजीयन नही हैं| आपको बता दें की इस आपदा में भी कुछ लोग अवसर तलाश कर पैसे कमाने केलिए जुट गए हैं| सूत्रों की माने तो इसमें CHMO की भी कमीशन होती हैं, और उन्ही के साठ-गाँठ से गोरख धंधा चलता हैं|

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   सिरगिट्टी पुलिस को मिली सफलता, लूट और मारपीट करने वाले आरोपी गिरफ्तार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   पत्थरबाजी में घायल हुई संसदीय सचिव शकुंतला साहू
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   निजात अभियान : अवैध रूप से शराब रखने वाले आरोपी सकरी पुलिस के गिरफ्त में, 10 लीटर शराब जब्त
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending