Connect with us

छत्तीसगढ़

सिरगिट्टी पुलिस ने सट्टा खिलाने वालों पर की कार्यवाही, 2 महिला गिरफ्तार

Published

on

नाम आरोपी 1. ईश्वरी मानिकपुरी पति मानिकपुरी उम्र 24 साल निवासी गणेश नगर नयापारा

  1. ललिता मानिकपुरी पति स्वर्गीय रूपेश दास मानिकपुरी उम्र 28 वर्ष निवासी गणेश नगर नयापारा सिरगिट्ट विवरण मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर के द्वारा जिले के सभी थाना/ चौकी प्रभारी को निर्देशित किया गया है कि सट्टा खिलाने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जाए आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदया सिटी कोतवाली श्रीमती स्नेहिल साहू के द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त कर थाना क्षेत्र में सट्टा खिलाने वालों पर कार्रवाई करने हेतु थाना स्तर पर मुखबिर तैनात किया गया था इसी क्रम में थाना सिरगिट्टी को मुखबिर से सूचना मिली कि गणेश नगर ओवरब्रिज सिरगिट्टी के अलग-अलग स्थान पर ईश्वरी मानिकपुरी एवं ललिता मानिकपुरी दोनों निवासी गणेश नगर सिरगिट्टी अपने मोबाइल एवं डॉट पेन से अंको पर रुपए पैसे का सट्टा पट्टी लिख रहे हैं|सूचना पर हमराह स्टाफ एवं गवाह के मौके जाकर रेड कार्यवाही करने पर अलग-अलग स्थान पर 02 महिला मोबाइल एवं कागज में अंको से सट्टा पट्टी लिखते हुए मिले । उक्त आरोपियों के कब्जे से 01 नग मोबाइल जिसमें सट्टा अंक लिखा हुआ था, 02 डॉट पेन, सट्टा पट्टी पर्ची एवं नगदी रकम 2035 रुपए जप्त कर दो महिला आरोपी खिलाफ 4 (क) जुआ एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया। आगे भी अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही जारी रहेगी

प्रकरण के उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी सिरगिट्टी फैजुल होदा शाह, सहायक उपनिरीक्षक अशोक चौरसिया, महिला प्रधान आरक्षक रीना प्रधान बंजारे, आरक्षक अफाक खान, कमलेश्वर शर्मा एवं देवेंद्र भोसले की अहम भूमिका रही

यह भी पढ़ें   ‘छत्तीसगढ़ नगर पालिका संशोधन विधेयक’ हुआ पास
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर : चोरी के प्रकरण मे 7 महिला आरोपी गिरफ्तार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत और केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिले अजय चन्द्राकर
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर : चोरी के प्रकरण मे 7 महिला आरोपी गिरफ्तार
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending