Connect with us

छत्तीसगढ़

‘मान्यता है कि मां का हाथी पर प्रस्थान उत्तम वर्षा का संकेत होता है’: अमन दुबे

Published

on

बिलासपुर | काठाकोनी में भवानी चौक स्थापित दुर्गा प्रतिमा की श्रद्धालुओं ने भव्य विसर्जन यात्रा निकाली, जिसमें भक्त माता की मूर्ति को लिए हुए जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। विसर्जन यात्रा भवानी चौक से मंदिर चौक गौटिया पट्टी होते हुए गौरा चौक से निकलकर तालाब पर पहुंची। जहां विधि विधान से पूजन के बाद मूर्ति का विसर्जन किया।अमन दुबे ने बताया कि शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 7 अक्टूबर के दिन हुई थी.

और इस दिन मां डोली में सवार होकर धरती पर आई थीं. और ज्योतिषियों का कहना है कि दशमी तिथि इस बार शुक्रवार के दिन पड़ रही है.और इसलिए मां दुर्गा गज यानि हाथी पर सवार होतकर प्रस्थान करेंगी. मान्यता है कि मां का हाथी पर प्रस्थान उत्तम वर्षा का संकेत होता है.इस दौरान विसर्जन यात्रा के लिए नगर की महिलाओं ने एवं बच्चो ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। जहां पंडित सौरभ तिवारी ने विधि विधान से कलशों और मूर्ति का पूजन कराकर विसर्जन कराया। विसर्जन यात्रा में बैंडबाजे की धुन पर युवाओं ने जमकर नृत्य किया। जगह-जगह यात्रा का आरती उतारकर स्वागत किया।

यह भी पढ़ें   विधानसभा बजट सत्र : सदन में गूंजा पीएम आवास और अनुकंपा नियुक्ति का मामला...

यात्रा में अमन दुबे, पंडित सौरभ तिवारी, खूबू पंडा, हरीश, राहुल, संतोष ,प्रवीण अमन ,विनोद, रोहित, बिनोद, कार्तित, भोला, नरेन्द्र ,निमल ,टिकु रंजित, भूपेन्द्र, श्याम, पंचू, ललित, अर्जून, कमलेश, दुर्गा ,रविन्द्र ,प्रदीप सुरेन्द्र, मनोज, दुर्गेश ,लखन ,कृष्णा, सचिन, सत्येन्द्र ,चन्द्रमान, एवं समस्त समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   कच्छ गुर्जर क्षत्रीय समाज बिलासपुर में राष्ट्रीय अधिवेशन तथा अंतरराष्ट्रीय महा मंगल परिचय सम्मेलन
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   टमाटर फिर हुआ महंगा, 100रू तक पंहुचा दाम
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   विधानसभा बजट सत्र : सदन में गूंजा पीएम आवास और अनुकंपा नियुक्ति का मामला...
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending