Connect with us

छत्तीसगढ़

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर ‘मोर भुइँया फाउंडेशन’ के तत्वाधान में हुआ संगोष्ठी का आयोजन

Published

on

बिलासपुर| नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती के अवसर पर अटल वाटिका, शिव टाकीज चौक में मोर भुइँया फाउंडेशन के तत्वाधान में संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया. संगोष्ठी का विषय नेताजी का बलिदान व देशप्रेम रहा जिसमें वक्ता व अतिथि के रूप में उपस्थित Abvp के पूर्व प्रदेश मंत्री सन्नी केसरी ने कहा कि नेताजी एक अमर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी हैं जिन्होने अपना सर्वस्व माँ भारती को अंग्रेजों से मुक्त कराने में लगा दिया परन्तु यह देश की विडम्बना रही की पूर्ववर्ती सरकारों ने उन्हें वह सम्मान नहीं दिया जिसके वे सदैव से हक़दार थे, परन्तु आज देश की राष्ट्रवादी सरकार ने इंडिया गेट में उनकी मूर्ती लगाकर व गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम की शुरुआत उनके जन्मदिन से करने की घोषणा कर उन्हें उचित सम्मान दिया है.

यह भी पढ़ें   लघु वनोपजों के संग्रहण में मॉडल राज्य बना छत्तीसगढ़, देश में सर्वाधिक 11 पुरस्कारों से किया गया सम्मानित

नेताजी ने आजादी के महायज्ञ में आज़ाद हिन्द फ़ौज का गठन कर इस देश के लाखों युवाओं को देश की आजादी की लड़ाई से जोड़ा और अंततः इस देश को आजादी प्राप्त हुई. उनका आदर्श और बलिदान देश के हर युवा को हमेशा प्रेरित करता रहेंगा. अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार साझा किये और नेताजी के जुनूनी नारे तुम मुझे खून दो मैं तुम्हे आज़ादी दूंगा को विशेष रूप से उल्लेखित किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में मोर भुइँया फाउंडेशन के संयोजक गिरजाशंकर यादव,संकल्प शुक्ल,पंकज सोनी,रामायण वर्मा लक्ष्मी विश्वकर्मा, पाठक जी,रौनक केसरी,आशीष राव, मीना यादव,सुनीता सोनी,गीता साहू,गायत्री ताम्रकार,अर्चना ताम्रकार,बजहारीं यादव,भुकिंन कश्यप ,वंदना मेश्राम, कविता यादव,मिना यादव, संतोषी नागदेव,संगीता कश्यप,राधा म्हरोलिया, अर्चना,राजकुमारी साहू,कौशिल्या यादव,उतारा कश्यप चंदा यादव आदि महिलायें व जनसामान्य बड़ी संख्या में मौजूद थे.

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   राजीव गांधी न्याय योजना ने कृषक अमरनाथ को उबारा अर्थिक संकट से
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   कालीचरण महाराज के समर्थन में सड़क पर उतरे हिन्दू संगठन
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   राजीव गांधी न्याय योजना ने कृषक अमरनाथ को उबारा अर्थिक संकट से
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending