Connect with us

छत्तीसगढ़

पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देश पर सिविल लाईन पुलिस द्वारा बलात्कार के आरोपी को 12 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार

Published

on

आरोपी द्वारा पीडिता का अश्लील विडियो फोटो को वायरल करने का धमकी देकर जबरदस्ती करता था शारीरिक शोषण*

आरोपी के कब्जे से एक नग मोबाइल जप्त किया गया

नाम आरोपी – धनंजय शर्मा पिता स्व. शत्रुधन प्रसाद शर्मा उम्र 37 वर्ष साकिन डाकाचाका महामाया चौक थाना पथरिया जिला मुंगेली हाल मुकाम दीनदयाल कालोंनी मंगला थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर (छ.ग.)

मामले का विवरण इस प्रकार है कि प्रकरण के प्रार्थीया थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन पत्र पेश कर रिपोर्ट दर्ज करायी कि धनंजय शर्मा और उनकी पत्नी निशा शर्मा इनके घर दीनदयाल कालोनी के बगल मे रहते थे है जिन्हे प्रार्थीया चाचा चाची बोलती थी और उन लोग भी प्रार्थीया को बेटी बेटी कहकर बुलाते थे और कहते थे कि हमारी बेटी नही है तुम्हे बेटी ही मानते है जिसके कारण प्रार्थीया उनके घर आना जाना करती थी उनके घर से हमारा परिवार जैसा रिश्ता था। जनवरी 2024 को दोपहर 12 बजे करीबन प्रार्थीया अपने घर मे अकेली थी छोटी बहन बाहर खेल रही थी ।

यह भी पढ़ें   1.36 करोड़ के इनामी 26 माओवादियों को ढेर कर लौटे जवान

प्रार्थीया के माता काम मे गए थे और भाई स्कूल गया था तभी चाचा धनंजय शर्मा घर आकर पानी पीने के बहाने प्रार्थीया के साथ जबरदस्ती नाबालिग जानते हुए गलत काम ( बलात्कार) किया और प्रार्थीया का अश्लील फोटो एवं वीडियो बना लिया और उसी दिन से लगातार उसी वीडियो एवं फोटो को वायरल करने और माता पिता को फोटो वीडियो को दिखाने के लिए धमकी देकर लगातार । जब प्रार्थीया के घर मे कोई नही रहते थे तो प्रार्थीया के घर आकर गलत काम ( बलात्कार ) करता था और अपने घर ले जाकर भी गलत काम ( बलात्कार ) करता था । कि प्रार्थीया कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबध्द कर, सूचना तत्काल पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री राजनेश सिंह को अवगत कराया जाकर उनके निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय शहर श्री उमेश कश्यप व नगर पुलिस अधीक्षक महोदय सिविल लाइन श्री उमेश प्रसाद गुप्ता (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में सिविल लाईन थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप आर्य के द्वारा तत्काल आरोपी धनंजय शर्मा को घेराबंदी कर पकडा गया, जिसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   झारखंड से पकड़े गए आनलाइन धोखाधड़ी करने वाले 4 आरोपी
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   चेतना अभियान: एसपी रजनेश सिंह ने 5000 दीप जलाकर नशामुक्ति का संदेश दिया
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   साय कैबिनेट की बैठक आज : हो सकते हैं कई बड़े फैसले, कृषि पर हो सकता है फोकस
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending