Connect with us

छत्तीसगढ़

बंगाल जल रहा..हिंसा का भयानक रूप आ रहा सामने-रमन सिंह

Published

on

रायपुर। बंगाल हिंसा को लेकर आज भाजपा का “देश के साथ एक संवाद” कार्यक्रम हुआ । इस कार्यक्रम के बाद पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा कि चुनाव के बाद शांति पूर्ण राज्य बंगाल जल रहा है, CM ममता के राज्य में घर जलाये जा रहे हैं, हिंसा का भयानक रुप बंगाल में सामने आ रहा है । उन्होंने कहा कि बंगाल में हम 3 सीट से 76 सीट पर पहुंच गए है, बंगाल में भाजपा नेताओं और समर्थकों के रोजगार छीने जा रहे हैं । चुनाव के बाद किसी राज्य में पहली बार पलायन हो रहा है । बंगाल से पलायन कर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने असम में शरण लिया है वहां वे शिविर में रहने को मजबूर हो रहे हैं, ऐसी स्थिति लोगों को सोचने पर मजबूर करती है । BJP कार्यकर्ता इस चुनौती को स्वीकार करता है ।

यह भी पढ़ें   नेपाल में एक बार फिर आया भूकंप, 4.5 रही तीव्रता

भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुए इस कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय, सांसद सुनील सोनी, बृजमोहन अग्रवाल सहित आला नेता शामिल हुए । वहीं एकात्म परिसर में शहर जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुन्दरानी के साथ कार्यकर्ता भी वर्चुअली शामिल हुए । प्रदेश के सभी जिला भाजपा कार्यालयों में भी प्रोजेक्टर के माध्यम से इस कार्यक्रम का प्रसारण किया गया । बंगाल हिंसा को लेकर बीजेपी ने आज देशभर में ये आयोजन किया । इसमे वर्चुअल माध्यम से राष्ट्रीय महामंत्री भूपेंद्र यादव, प्रभारी डी पुरंदेश्वरी सहित कई राष्ट्रीय नेता शामिल हुए ।

रमन सिंह ने आरोप लगाया कि सत्ता के लिये ममता बनर्जी किस हद तक जा सकती है, पीड़ितों के FIR नहीं लिखे जा रहे हैं । राशन कार्ड रद्द किए जा रहे हैं । इस पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और छ्त्तीसगढ़ खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के चेयरमैन राजेन्द्र तिवारी ने कहा कि भाजपा को बंगाल की चिंता छोड़ देना चाहिए, अगर चिंता ही करनी है तो उत्तर प्रदेश में गंगा नदी में बह रहे शवों की चिंता करनी चाहिए उन्हें श्रद्धांजलि देना चाहिए ।

यह भी पढ़ें   सगे भाईयों की तरह है छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश का प्रेम’, राज्योत्सव में बोले CM विष्णुदेव साय

news

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट; आंधी-तूफान के साथ गिर सकती है बिजली

Published

on

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर है। प्रदेश में मानसून का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है। मौसम विभाग (IMD) ने राज्य में अगले 5 दिनों तक तेज आंधी-तूफान, गरज-चमक के साथ भारी बारिश और वज्रपात (आकाशीय बिजली) की चेतावनी जारी की है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून की रफ्तार अब तेज हो रही है। अगले 3 से 4 दिनों के भीतर मानसून मध्य अरब सागर, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड और बिहार के बचे हुए हिस्सों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के कुछ और इलाकों में दस्तक दे सकता है। बीते गुरुवार की रात राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में हुई झमाझम बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत दी है।

यह भी पढ़ें   Bilaspur: निजात अभियान के तहत कर्रवाई जारी, अवैध रूप से भारी मात्रा में शराब रखने वाला आरोपी गिरफ्तार

इस वजह से हुई मानसून में देरी

सामान्य तौर पर छत्तीसगढ़ में मानसून 13 जून के आसपास प्रवेश कर जाता है, लेकिन इस बार मानसूनी गतिविधियां कमजोर पड़ने के कारण इसकी रफ्तार धीमी हो गई थी। हालांकि, अब मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल चुका है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई है।

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक:

  • सर्वाधिक तापमान: गुरुवार को रायपुर में सबसे ज्यादा $38.5^\circ\text{C}$ तापमान दर्ज किया गया।

  • न्यूनतम तापमान: दुर्ग में सबसे कम $24.2^\circ\text{C}$ तापमान रिकॉर्ड किया गया।

इन जिलों में दर्ज की गई सबसे ज्यादा बारिश

बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार:

  • दुर्ग: सबसे ज्यादा 3 सेमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

  • जशपुर: 2 सेमी बारिश दर्ज हुई।

  • मनोरा (जशपुर): 1 सेमी बारिश।

  • केल्हारी (मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर – MCB): 1 सेमी बारिश।

  • वाड्रफनगर (बलरामपुर): 1 सेमी बारिश दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें   धमतरी, कांकेर, समेत इन जिलों में थमा टीकाकरण अभियान!

मौसम विभाग की चेतावनी: 50 किमी/घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

मौसम विभाग ने आज के लिए विशेष अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है। इसके साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज अंधड़ (हवाएं) चलने की भी चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें और पेड़ों या बिजली के खंभों के नीचे शरण न लें।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

कम लागत, ज़्यादा मुनाफ़ा: छत्तीसगढ़ में नैनो उर्वरक लिख रहे हैं किसानों की समृद्धि की नई इबारत

Published

on

रायपुर: छत्तीसगढ़ की सुशासन सरकार किसानों को वैज्ञानिक और आधुनिक खेती से जोड़कर उनकी आय दोगुनी करने की दिशा में निरंतर काम कर रही है। इसी कड़ी में राज्य सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र में नैनो उर्वरकों (नैनो यूरिया और नैनो डीएपी) के उपयोग और उपलब्धता को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। आधुनिक तकनीक और किसान-हितैषी नीतियों के माध्यम से खेती को अधिक लाभकारी और टिकाऊ बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

  • कम लागत में बेहतर उत्पादन का बेहतरीन विकल्प

पारंपरिक खाद के मुकाबले नैनो यूरिया और नैनो डीएपी किसानों के लिए बेहद किफायती और असरदार साबित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, नैनो उर्वरकों के उपयोग से न केवल फसलों का उत्पादन बेहतर होता है, बल्कि किसानों की जेब पर पड़ने वाला बोझ भी कम होता है।

  • बचेंगे पैसे, घटेगी मेहनत
यह भी पढ़ें   सगे भाईयों की तरह है छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश का प्रेम’, राज्योत्सव में बोले CM विष्णुदेव साय

नैनो उर्वरकों की सबसे बड़ी खासियत इनकी सुगमता है। जहां पहले भारी-भरकम खाद की बोरियों को लाने-ले जाने और भंडारण (Storage) में काफी दिक्कतें आती थीं, वहीं अब नैनो तकनीक के कारण:

  • परिवहन (Transportation) का खर्च बेहद कम हो गया है।

  • भंडारण की समस्या से मुक्ति मिली है।

  • खेतों में छिड़काव के लिए लगने वाली मजदूरी की लागत में भारी कमी आई है।

“सुशासन सरकार का संकल्प”

सरकार का मुख्य उद्देश्य आधुनिक तकनीक को सीधे किसानों के खेतों तक पहुँचाना है, ताकि लागत कम हो और मुनाफा ज़्यादा। आधुनिक और वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाकर छत्तीसगढ़ के किसान अब समृद्धि और आत्मनिर्भरता की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

Continue Reading

news

छत्तीसगढ़ में खाद संकट और सुशासन पर सवाल, पूर्व मंत्री शिव डहरिया ने सरकार को घेरा

Published

on

छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री Shiv Dahariya ने राज्य सरकार पर किसानों की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में खाद की भारी कमी है और सरकार किसानों से धान खरीदी को लेकर गंभीर नहीं है, जिससे किसान और आम जनता दोनों परेशान हैं। डहरिया ने दावा किया कि छत्तीसगढ़ में सुशासन पूरी तरह खत्म हो चुका है और मुख्यमंत्री के नेतृत्व वाली सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है।

पूर्व मंत्री ने राज्य में प्रशासनिक अराजकता और अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। उनके अनुसार, अधिकारी जनता की समस्याओं के समाधान में रुचि नहीं दिखा रहे हैं और विपक्ष की आवाज को नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में प्रशासनिक आतंकवाद जैसा माहौल बन गया है, जिससे आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें   रायपुर : एक युवक समेत दो नाबालिक लड़कियों ने मोबाइल लूट की घटना को दिया अंजाम

शिव डहरिया ने यह भी कहा कि सत्ता पक्ष के कुछ नेताओं को भी निशाना बनाकर काम किया जा रहा है। उनके मुताबिक, सरकार के भीतर ही असंतोष का माहौल है और राजनीतिक आधार पर फैसले लिए जा रहे हैं। उन्होंने राज्य सरकार से किसानों की समस्याओं, खाद उपलब्धता और प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर तत्काल कदम उठाने की मांग की।

खाद की कमी और धान खरीदी पर हमला: पूर्व मंत्री शिव डहरिया ने आरोप लगाया है कि प्रदेश में खाद की भारी कमी है और वर्तमान सरकार किसानों से धान नहीं खरीदना चाहती है, जिससे किसान और आम जनता बेहद परेशान हैं

यह भी पढ़ें   Bilaspur: निजात अभियान के तहत कर्रवाई जारी, अवैध रूप से भारी मात्रा में शराब रखने वाला आरोपी गिरफ्तार

सुशासन का अभाव: उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में सुशासन नाम की कोई चीज़ नहीं रह गई है। उनके अनुसार आदरणीय मुख्यमंत्री और उनकी सरकार पूरी तरह से फेल हो चुकी है

नेताओं को टारगेट करने का आरोप: डहरिया ने यह भी दावा किया कि सत्ता पक्ष के ही कुछ नेताओं को टारगेट करके काम किया जा रहा है

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending