Connect with us

कोरोना

रतनपुर और कोटा में कोविड केयर सेंटर हो रहा है तैयार, कलेक्टर ने लिया कोविड केयर सेंटरों का जायजा

Published

on

बिलासपुर। कोविड से निपटने के लिए प्रशासन द्वारा असाधारण प्रयास किये जा रहे है। केवल 10 दिनों के भीतर रतनपुर स्थित लखनी देवी मंदिर परिसर में आॅक्सीजन बेड का बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार कर लिया गया है। कोटा विकासखण्ड में सी.वी.रमन यूनिवर्सिटी परिसर में भी कोविड केयर सेंटर की तैयारी अंतिम चरण में है। कलेक्टर डा. सारांश मित्तर ने आज तैयार किये जा रहे इन दोनों कोविड केयर सेंटरों का जायजा लिया।

कलेक्टर डा. सारांश मित्तर हर दिन आक्सीजन बेड बढ़ाने की दिशा में कार्य कर रहे है। प्रशासन द्वारा हर दिन इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत करने युद्ध स्तर पर काम किया जा रहा है। कलेक्टर ने कहा कि न्यूनतम समय में जिले में कोरोना पीड़ित मरीजों के उपचार के लिए अधिक से अधिक आक्सीजन बेड उपलब्ध कराने की दिशा में प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें   Bilaspur News: रात्रि में घर अंदर घुसकर छेडखानी कर आरोपी हुआ था फरार

इसी कड़ी में कलेक्टर ने सबसे पहले विकासखण्ड कोटा में सीवी रमन यूनिवर्सिटी परिसर में तैयार किये जा रहे 20 बिस्तरयुक्त कोविड केयर सेंटर का जायजा लिया। यहां 10 आक्सजीनेटेड बेड की सुविधा उपलब्ध होगी।

कलेक्टर ने यहां के प्रभारी, अधिकारियों से की जा रही तैयारियों की जानकारी ली और इसका काम जल्द पूरा करने कहा। इसी प्रकार रतनपुर स्थित लखनी देवी मंदिर परिसर में 30 बिस्तरों का कोविड केयर सेंटर बनाया जा रहा है। जिसमें 20 आॅक्सीजनेटेड बेड है।

कलेक्टर ने परिसर का बारीकी से निरीक्षण किया। इस सेंटर में 3 दिनों के भीतर मरीजों का उपचार शुरू हो जाएगा। यहां 10 आॅक्सीजन कन्सट्रेटर मशीन की व्यवस्था की गई है। कलेक्टर ने यहां आॅक्सीजन सिलेण्डरों की उपलब्धता, बिजली बेकअप एवं अन्य आवश्यक चीजों की जानकारी ली। उन्होंनंे अधिकारियों को निर्देश दिए कि आॅक्सीजन की निर्बाध आपूर्ति बनी रहें। कलेक्टर ने इस दौरान वहां ट्रेनिंग ले रहे डाॅक्टरों एवं अन्य कर्मचारियों से भी चर्चा की और उनका मनोबल बढ़ाया।

यह भी पढ़ें   क्रिकेट संघ बिलासपुर द्वारा अंपायर एवं स्कोरर वर्कशॉप प्रारंभ

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल, एसडीएम तुलाराम भारद्वाज सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरोना

छत्तीसगढ़ में बढ़ रहे कोरोना के नए मामले, जानिए पिछले 24 घंटे का हाल

Published

on

रायपुर।  देश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार एक्शन में आ गई। राज्यों और स्वास्थ्य मंत्रालयों से जुड़े अधिकारियों के साथ मॉत ड्रिल से लेकर इसके रोकथाम को लेकर कदम उठाए जा रहे हैं।

इसी बीच सरकार ने 5 जांच उपकरणों के दाम पर कैपिंग बढ़ाने का फैसला लिया है। ये कैपिंग अगले आदेश तक लागू रहेगा।

छत्तीसगढ़ में कोरोना के नए मामले
छत्तीसगढ़ में कोरोना के नए मामलों में दिन प्रतिदिन इजाफा होता जा रहा है। गुरूवार को 15 नए मरीज मिले जिसमें से सबसे ज्यादा राजधानी रायपुर से 9 केस मिले। प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या 64 तक पहुंची। वहीं संक्रमण दर 2.18 प्रतिशत के करीब है।

यह भी पढ़ें   Bilaspur News: रात्रि में घर अंदर घुसकर छेडखानी कर आरोपी हुआ था फरार

Continue Reading

कोरोना

पूर्व विधायक के घर में लगी आग, मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड टीम

Published

on

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में रविवार को एक पूर्व विधायक के घर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि गनीमत रही कि आगजनी से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। मामला डोंगरगांव थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब 8 बजे खुज्जी विधानसभा के पूर्व विधायक भोला राम साहू के घर के रसोई में रखे नए सिलेंडर को बदलते समय गैस के जलते चूल्हे के संपर्क में आने से आग लग गई और देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही पास के माता तालाब में तालाब जीर्णोद्धार में कार्यरत मजदूरों ने आग बुझाने का प्रयास किया। इसके साथ ही नगर पंचायत डोंगरगांव से फायर बिग्रेड को बुलाया गया, जिसने आग पर काबू पाया।

यह भी पढ़ें   प्रदेश में फिर पड़ेगी कड़ाके की ठंड, यलो अलर्ट जारी
Continue Reading

कोरोना

Chhattisgarh Corona Breaking- September 26 : छत्तीसगढ़ में 13 कोरोना मरीज मिले, बिलासपुर में 3 मरीज

Published

on

Chhattisgarh Corona Breaking- September 26 : छत्तीसगढ़ में आज 26 सितंबर को कुल सबी जिलों को मिलाकर 13 कोरोना मरीज मिले हैं। जबकि बिलासपुर में 3 मरीज मिले। प्रदेश स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आंकड़े नीचे देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें   CM भूपेश बघेल ‘महात्मा फुले समता’ पुरस्कार से होंगे सम्मानित
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending