कोरोना
भ्रांतियों पर ध्यान न दें, कोरोना से बचाव के लिये सुरक्षित है वैक्सीन, धरमलाल कौशिक ने की टीकाकरण की अपील

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष व बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने लोगों से कोरोना वैक्सीन को लेकर फैलाये जा रहे भ्रम पर ध्यान नहीं देने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि कोरोना का टीका बिल्कुल सुरक्षित है।
उन्होंने स्वयं टीके के दो डोज लगवा लिये। किसी-किसी को एकाध दिन के लिये बुखार आ सकता है लेकिन इससे घबराने की जरूरत नहीं है।
कौशिक ने कहा कि हम देख रहे हैं कि वैश्विक कोरोना के संक्रमण का हमारे क्षेत्र में भी विस्तार हो रहा है। इससे बचाव के लिये 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को टीके लगाये जा रहे हैं। अब 18 वर्ष से ऊपर वालों को भी टीके लगाने का काम प्रारंभ हो गया है। सभी पात्र लोग टीका जरूर लगवायें। कोरोना से सुरक्षित रहने का वर्तमान में यही एकमात्र उपाय है।
टीका लगवाकर हम तो सुरक्षित रहेंगे ही, हमारा परिवार, साथ ही समाज व देश सुरक्षित रहेगा। उन्होंने यह भी अपील की है कि टीके लगवाने के साथ-साथ कोरोना के नियमों का भी पालन करें।
लोगों से दो गज की दूरी बनाकर रखें और मास्क अवश्य लगायें और हाथ को सैनेटाइज करते रहें। लॉकडाउन में भी टीकाकरण केन्द्र खुले हुए हैं, जहां जाकर वैक्सीन लगवाई जा सकती है।
कोरोना
छत्तीसगढ़ में बढ़ रहे कोरोना के नए मामले, जानिए पिछले 24 घंटे का हाल

रायपुर। देश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार एक्शन में आ गई। राज्यों और स्वास्थ्य मंत्रालयों से जुड़े अधिकारियों के साथ मॉत ड्रिल से लेकर इसके रोकथाम को लेकर कदम उठाए जा रहे हैं।
इसी बीच सरकार ने 5 जांच उपकरणों के दाम पर कैपिंग बढ़ाने का फैसला लिया है। ये कैपिंग अगले आदेश तक लागू रहेगा।
छत्तीसगढ़ में कोरोना के नए मामले
छत्तीसगढ़ में कोरोना के नए मामलों में दिन प्रतिदिन इजाफा होता जा रहा है। गुरूवार को 15 नए मरीज मिले जिसमें से सबसे ज्यादा राजधानी रायपुर से 9 केस मिले। प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या 64 तक पहुंची। वहीं संक्रमण दर 2.18 प्रतिशत के करीब है।
कोरोना
पूर्व विधायक के घर में लगी आग, मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड टीम

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में रविवार को एक पूर्व विधायक के घर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि गनीमत रही कि आगजनी से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। मामला डोंगरगांव थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब 8 बजे खुज्जी विधानसभा के पूर्व विधायक भोला राम साहू के घर के रसोई में रखे नए सिलेंडर को बदलते समय गैस के जलते चूल्हे के संपर्क में आने से आग लग गई और देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही पास के माता तालाब में तालाब जीर्णोद्धार में कार्यरत मजदूरों ने आग बुझाने का प्रयास किया। इसके साथ ही नगर पंचायत डोंगरगांव से फायर बिग्रेड को बुलाया गया, जिसने आग पर काबू पाया।
कोरोना
Chhattisgarh Corona Breaking- September 26 : छत्तीसगढ़ में 13 कोरोना मरीज मिले, बिलासपुर में 3 मरीज

Chhattisgarh Corona Breaking- September 26 : छत्तीसगढ़ में आज 26 सितंबर को कुल सबी जिलों को मिलाकर 13 कोरोना मरीज मिले हैं। जबकि बिलासपुर में 3 मरीज मिले। प्रदेश स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आंकड़े नीचे देख सकते हैं।
























