छत्तीसगढ़
मनचाहा पोस्टिंग करवाने के नाम पर पैसे लेने वाला अधिकारी गिरफ्तार
नाम आरोपी –
- योगेश पाण्डेय पिता स्व. अशोक कुमार पाण्डेय उम्र 37 वर्ष निवासी गीतांजली सिटी फेस 1 मकान नंबर 16 / ए गली नंबर 09 थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर (छ.ग.)
- नंदकुमार साहू पिता घनश्याम साहू उम्र 30 वर्ष सा० बंधवापारा सरकंडा थाना सरकंडा बिलासपुर स्थाई पता ग्राम कुम्ही थाना पाण्डातराई जिला कवर्धा बिलासपुर। प्रार्थी शिक्षक निवासी ग्राम सोठी तहसील सक्ती थाना सक्ती जिला जांजगीर चौपा (छ.ग.) थाना उप० आकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया कि यह शिक्षा विभाग में व्याख्याता है। वर्ष 2019 में शिक्षा विभाग में व्यापम द्वारा शिक्षक के पद का विज्ञापन निकला था। जिसमें यह अपनी पत्नी का फार्म भरा था उक्त फार्म में यह अपने मोबाईल नंबर को संपर्क नंबर के रूप में भरा था। इसकी पत्नी शिक्षा विभाग में परीक्षा दी थी दिनांक 20/01/2022 को चयनित सूची में इसकी पत्नी का नाम था चयन सूची आने के बाद आरोपी के मोबाईल नंबर से प्रार्थी के मोबाईल नंबर में फोन आया तब इसने पूछा कि आप कौन बोल रहे हैं तो आरोपी बोला कि मैं नंदकुमार साहू बोल रहा हूँ उसके बाद नंदकुमार साहू ने कहा कि आपकी पत्नी की पोस्टिंग के लिए मनचाहा जगह चाहिए क्या तो प्रार्थी ने उसके बातो को गंभीरता से नहीं लिया। उसके बाद इसे एक दिन बाद फिर से नंदकुमार साहू का फोन आया और कहा कि मैं 85000/- रूपये लेकर सेटिंग करा दूंगा मैं अभी बी ई ओ आफिस तिलक नगर में कार्यरत हूं। आपको मनचाहा जगह मिल जायेगा। उसके बाद नंद कुमार साहू द्वारा बार बार फोन से संपर्क करने पैसा देने के लिए दबाव बनाने एवं पैसा नहीं देने पर पोस्टिंग लटक जाने की धमकी देने पर ना चाहते हुए भी प्रार्थी के द्वारा नंदकुमार साहू को 52000/- रूपये नगद उसके पर बंधवापारा सरकंडा बिलासपुर में जाकर उसके हाथ में दिया। उसके बाद में अपनी पत्नी के बैंक खाता से इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से 33000/- रूपये ऑन लाईन भुगतान किया नंदकुमार साहू द्वारा शिक्षक की पोस्टिंग के लिए अनुचित तरिके से रिश्वत के रूप में 85000/- रूपये प्राप्त किया गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध लोक सेवक होते हुए अनुचित धनलाभ प्राप्त करना पाये जाने से धारा 07 भ्रष्टाचार • निवारण अधिनियम 1988 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये आरोपी की त्वरित गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर पारूल माथुर के निर्देशन में श्रीमान् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश कश्यप एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरिमा द्विवेदी के मार्गदर्शन में थाना सिविल लाईन के सहयोग से प्रकरण के आरोपी नंद कुमार साहू निवासी बंधवापारा सरकंडा की गिरफतारी हेतु टीम तैयार कर बंधवापारा सरकंडा रवाना होकर प्रकरण के आरोपी नंद कुमार साहू को हिरासत में लेकर घटना के संबंध में बारिकी से पुछताछ किया गया जो पुछताछ पर अपने अन्य शिक्षक साथी योगेश कुमार पाण्डेय के कहने पर तथा प्रति अभ्यर्थी 5000 रू० कमीशन के लालच में नये चयनित शिक्षकों का लिस्ट लेकर उनके मोबाईल नंम्बरों में संपर्क कर मनचाही जगह पर पोस्टिंग दिलाने का लालच देकर अभ्यर्थीयों से अवैध रूपये वसूली करना तथा उक्त वसूली की रकम को अपने साथी शिक्षक को देना बताया आरोपी नंद कुमार साहू की निशांदही पर प्रकरण के दूसरे आरोपी शिक्षक योगेश कुमार पाण्डेय निवासी गितांजली सिटी फेस 1 सरकंडा के निवास पर दबिश देकर आरोपी को हिरासत में लिया गया। आरोपी से कडाई से पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया आरोपी योगेश कुमार पाण्डेय के कब्जे से रिश्वत से प्राप्त नगदी रकम 18000 रू० को जप्त किया गया तथा शिक्षकों की चयन सूची का लिस्ट भी बरामद कर जात किया गया है। प्रकरण के आरोपीयों 1. योगेश पाण्डेय पिता स्व. अशोक कुमार पाण्डेय उम्र 37 वर्ष निवासी गीतांजली सिटि फेस 01 मकान नंबर 16 / ए गली नंबर 09 थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर (छ.ग.). 2. नंदकुमार साहू पिता घनश्याम साहू उम्र 30 वर्ष सा० बंधवापारा सरकंडा थाना सरकंडा बिलासपुर स्थाई पता ग्राम कुम्ही थाना पाण्डातराई जिला कवर्धा छ०ग० द्वारा लोक सेवक होते हुये भी अपने पदीय कार्य से भिन्न अनुचित अवैध धन रिश्वत के रूप में प्राप्त कर भ्रष्ट आचरण कर भ्रष्टाचार का अपराध घटित किया गया है। आरोपीयों को भ्रष्टाचार अधिनियम की धारा 07 वर्ष 1988 के तहत विधिवत गिरफतार किया गया है। जिसे माननीय न्यायालय न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जाता है।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized4 days ago
बड़ी खबर : तीन साल से एक ही जगह पर जमे अधिकारी-कर्मचारी बदले जाएंगे, GAD ने जारी किया आदेश
-
Uncategorized4 days ago
फार्मेसी काउंसिल की बैठक रही हंगामेदार: फार्मासिस्ट अभिषेक चंदा का निलंबन बहाल, पक्षपात के आरोपों के बीच रजिस्ट्रार पर बैठक छोड़कर जाने का आरोप
-
Uncategorized7 days ago
बैठकर की जानी चाहिए शिवलिंग की पूजा, तभी मिलता है पूर्ण फल …
-
Uncategorized4 days ago
एचटीएटी परीक्षा चार अक्टूबर को: प्राथमिक स्कूलों में प्रधानाध्यापक बनने का मौका, जाने कब करे आवेदन
-
Uncategorized3 days ago
पीएम मोदी का नया वीडियो मैसेज, राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर ‘स्वदेशी’ का संदेश दिया
-
Uncategorized2 days ago
बिना सुविधाओं के रचा इतिहास : छोटे से गांव ने देश को दिए 17 अंतरराष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी….
-
Uncategorized11 hours ago
धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा के बाद पहली बार तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘जेन Z हमारे बच्चे’, गुमराह किए गए
