Connect with us

छत्तीसगढ़

“स्वाधीनता का अमृत महोत्सव” भारत का गौरवशाली इतिहास विषय पर संगोष्ठी का कार्यक्रम संपन्न हुआ

Published

on


“स्वाधीनता के अमृत महोत्सव” के तहत अभाविप बिलासपुर महानगर द्वारा भारत का गौरवशाली इतिहास विषय पर संगोष्ठी कार्यक्रम रखा गया जिसमें मंच पर एक साथ मुख्य वक्ता मध्य क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री चेतस सुखाड़िया जी, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. श्रीकांत गिरी, प्रदेश मंत्री सुभम,प्रदेश सह मंत्री प्रतीक्षा पांडेय, महागर अध्यक्ष जी.राजू, महानगर मंत्री हेमांशु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एव्ं माता सरस्वती तथा स्वामी विवेकानंद के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। चेतस ने कहा की हमें अपनी वास्तविक इतिहास को जरूर जानना चाहिए इस लिए उन्होंने युवाओं का आवाहन किया की वो आगे आयें और भारत के वास्तविक इतिहास को जन मानस तक पहुंचाने का काम करें उन्होंने कहा कि हमारे महापुरुष भगत सिंह,राजगुरु,सुखदेव, चंद्रशेखर, रानी लक्ष्मीबाई, रानी दुर्गावती, बीर नारायण, संकर साह, रघुनाथ शाह जैसे सभी महापुरुषों की कुर्बानी को जानना होगा व पढ़ने की आवश्यकता हैं वही डॉ. श्रीकांत ने कहा कि स्वास्थ्य व मन मस्तिष्क ठीक रहने के लिए योगा करने व महापुरुषों के मार्ग पर चलने को कहा व कार्यक्रम का सभी का आभार हेमांशु ने किया व कार्यक्रम का सफल संचालन महानगर सह मंत्री भाव्या शुक्ला ने किया कार्यक्रम का समापन सामुहिक वंदे मातरम् गीत गाकर किया गया।

यह भी पढ़ें   थाना सरकंडा क्षेत्र में लगाया गया पुलिस चौपाल

मौके पर इन सब के अलावा कई गणमान्य, नगरिक, शिक्षा विद, शिक्षक, छात्र छात्राएं व प्रदेश संगठन मंत्री प्रदीप मेहता,प्रदेश सह संगठन मंत्री महेश साकेत, महानगर संगठन मंत्री यगदत,विराट दुवेदी,अमन कुमार,आयुष तिवारी,श्रीजन पांडेय,श्रेयस अवस्थी,गजेन्द्र साहू,हर्षसौदर्शन,काव्या, शुभम पाठक,इंदीवर,अमन प्रकाश, तो सौ से अधिक आदि कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   उत्तर बस्तर कांकेर : अन्तर्राष्ट्रीय चांवल अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिकों द्वारा कृषि विज्ञान केन्द्र कांकेर का भ्रमण
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   क्या आप जानते हैं? छत्तीसगढ़ में हैं एशिया का दूसरा सबसे बड़ा चर्च
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   क्या आप जानते हैं? छत्तीसगढ़ में हैं एशिया का दूसरा सबसे बड़ा चर्च
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending