Connect with us

छत्तीसगढ़

ब्राउन शुगर बरामद, नारकोटिक्स सेल की सूचना पर बड़ी कार्यवाही

Published

on

प्रेस-विज्ञप्ति

  • थाना अप० क्र० सिविल लाईन 170/2022

जिला- बिलासपुर (छ.ग.) धारा:- 21 एनडीपीएस एक्ट

नाम आरोपी

  1. आकाश खरे उर्फ छोटु निवासी बरनाक चौक, यादव मोहल्ला सिरगिटटी स्थाई पता जरहाभाठा संत रविदास मार्ग दल्ला गली थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर 02. राहुल सिंह बहेलिया पिता सुखदेव सिंह बहेलिया ग्राम धरमपुरा मुंगेली वर्तमान पता जरहाभाठा, ओमनगर थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर छ0ग0
  • जप्त साम्रगी

कुल 21 ग्राम मादक पदार्थ ब्राउन शुगर, 03 नग मोबाईल फोन, एक नग एक्टीवा स्कूटी।

विवरण – मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है जिले में नशे के कारोबार मे रोकथाम हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पारूल माथुर द्वारा जिला नारकोटिक्स सेल का गठन अतिरिक्त पुलिस (शहर) के नेतृत्व में किया गया है बिलासपुर शहर में नशे के कार्य में संलिप्त सौदागरो के विरूद्व अभियान चलाकर कार्यवाही करने हेतु दिशा निर्देश प्राप्त होने पर जिला स्तर पर गठित नारकोटिक्स सेल के सदस्य को जरिए मुखबिर से सूचना मिला की एक व्यक्ति बनारस गया हुआ है जो वापस बस से लौट रहा है और अपने पास ब्राउन शुगर रखा हुआ कि सूचना पर नारकोटिक्स सेल एवं सिविल लाईन थाना की संयुक्त टीम गठित कर मुखबिर के सूचना पर योजना बनाकर नेहरू चौक में घेराबंदी कर मुखबिर के बताए सूचना के आधार पर बस से उतरे एक व्यक्ति को पकडा गया जिससे पुछताछ करने पर अपना नाम आकाश खरे उर्फ छोटु निवासी बरनाक चौक, यादव मोहल्ला सिरगिटटी स्थाई पता जरहाभाठा संत रविदास मार्ग दल्ला गली थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर का रहने वाला बताया और जानकारी दिया कि वह राहूल सिंह बहेलिया के लिए कार्य करता है तथा उसी के कहने पर वह बनारस जाकर सामान लाया है आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से कुल 10.5 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद कर एक अन्य आरोपी के आने का इंतजार कर उसके आने पर घेराबंदी कर राहुल सिंह बहेलिया पिता सुखदेव सिंह बहेलिया ग्राम धरमपुरा मुंगेली वर्तमान पता जरहाभाठा, ओमनगर थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर छ0ग0 को भी पकडा गया जिसकी तलाशी लेने पर उसके पेन्ट के जेब से भी 10.5 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुआ।

यह भी पढ़ें   होली के एक दिन पहले रायपुर में दर्दनाक हादसा, 2 छात्रों की मौत

आरोपीगणो से बारिकी से पुछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि आरोपी राहूल सिंह आरोपी आकाश खरे के माध्यम से ब्राउन शुगर बनारस उत्तरप्रदेश से मंगाता था तथा आकाश खरे को सामान लेने के बदले 10000/- रू दिया करता था। आरोपी आकाश खरे का कार्य केवल बनारस जाकर ड्रग्स लाने का था आरोपी राहुल सिंह शहर में उक्त मादक पदार्थ ब्राउन शुगर को सप्लाई कार्य करता था। इस प्रकार बिलासपुर पुलिस द्वारा दोनो आरोपियो से कुल 21 ग्राम ब्राउन शुगर जप्त किया गया एवं विधिवत् गिरफतार कर लिया गया।

आरोपीगणों का कृत्य अपराध धारा सदर 21 एन.डी. पी.एस एक्ट के पाये जाने से आरोपीगणों को गिरफतारी उपरांत न्यायालय वास्ते रिमांड पर भेजा गया।. उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक सुरेन्द्र स्वर्णकार, थाना प्रभारी तोरवा, निरीक्षक शनीप रात्रे, थाना प्रभारी सिविल लाईन, उपनिरीक्षक मनोज नायक थाना प्रभारी चकरभाठा, उपनिरीक्षक सागर पाठक, सायबर सेल बिलासपुर, उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र वैष्णव थाना सिविल लाईन, आरक्षक हेमंत सिंह, अतुल सिंह, दीपक उपाध्याय, सत्या पाटले, विवेक राय की प्रमुख भुमिका रही।

जिला बिलासपुर पुलिस द्वारा विगत 01 माह में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पारूल माथुर के निर्देश में एवं अतिरिक्त पुलिस (शहर) के मार्गदर्शन पर लगातार मादक पदार्थ के संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्व कार्यवाही की गयी जो निम्नानुसार है

  1. थाना चकरभाठा अपराध कमांक 26/2022 धारा 21 एन.डी.पी.एस एक्ट के तहत् कुल 10 ग्राम ब्राउन शुगर आरोपी लोकेश पाल उर्फ लल्ला पिता सीताराम पाल उम्र 31 साल निवासी विकास नगर थाना चकरभाठा बिलासपुर छ0ग0
  2. थाना सिविल लाईन में अपराध कमांक 166/2022 धारा 20 बी एन.डी.पी.एस एक्ट के तहत् कुल 2.900 किलोग्राम ग्रांजा आरोपिया निशु लक्ष्मी पटेल पति धरमवीर पटेल उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम सेमरचुआ थाना जरहागांव जिला मुंगेली छ0ग0
  3. थाना हिरी अपराध क्रमांक 24/2022 धारा 20 बी एन.डी.पी.एस एक्ट के तहत् कुल 1.200 किलोग्राम ग्रांजा आरोपी राकेश कौशिक निवासी ग्राम हरदी थाना सिरगिटटी जिला बिलासपुर छ0ग0 04. थाना रतनपुर अपराध कमांक 42/2022 धारा 20 बी एन.डी.पी.एस एक्ट के तहत् कुल 10 किलोग्राम ग्रांजा आरोपी गौरव सिंह निवासी पटना बिहार ।
  4. थाना रतनपुर अपराध कमांक 59/2022 धारा 20 धारा बी एन.डी.पी.एस एक्ट के तहत् कुल 03 किलोग्राम ग्रांजा आरोपी अशोक पटेल, विजय भोई, निवासी ग्राम हरदीडीह सरकण्डा जिला बिलासपुर छ0ग0
  5. थाना सिरगिटटी अपराध क्रमांक 93/2022 धारा 20 बी एन.डी.पी.एस एक्ट के तहत् कुल 13 किलोग्राम ग्रांजा आरोपी संजय कुमार पटेल, लेच्छीराम पटेल, टेकलाल पटेल सभी साकिनान भातखंदा जगदीशपुर थाना साकरी महासमुंद
  6. थाना सिरगिटटी अपराध क्रमांक 95/2022 धारा 20 बी एन.डी.पी.एस एक्ट के तहत् कुल 08 किलोग्राम ग्रांजा आरोपी प्रोसेनजीत सिल, मोहम्मद समीर उर्फ बकरा मुडी उर्फ सलमान सभी साकिनान गणेश नगर चुहचुहिया पारा थाना सिरगिटटी
  7. थाना सरकण्डा अपराध क्रमांक 142/2022 धारा 21 एन.डी.पी.एस एक्ट के तहत कुल 11 ग्राम एम.डी. एम.ए (मेथेलिन डाई ओक्सी मेथेम फेटामाईन) आरोपी आदर्श अग्रवाल, आकाश भारद्वाज, अश्वनी साहू सभी साकिनान रायपुर 09. थाना सिविलि लाईन अपराध क्रमांक 170/2022 धारा 21 एनडीपीएस एक्ट के तहत कुल 21 ग्राम
यह भी पढ़ें   हाउसिंग बोर्ड परियोजनाओं के लिए जल्द होगा जमीनों का आबंटन, नियमानुसार प्रक्रिया तेज करने कलेक्टर ने दिए निर्देश

ब्राउन शुगर आरोपी आकाश खरे एवं राहुल सिंह बहेलिया साकिनान जरहाभाठा थाना सिविल लाईन

इस अभियान मे बिलासपुर पुलिस के द्वारा अभी तक कुल 09 प्रकरण, निम्नलिखित जप्त मादक पदार्थ, माल, कुल 18 आरोपी एवं कुल 3,43,000 रूपये कीमती मादक पदार्थ बरामद किया गया।

कुल जप्त मादक पदार्थ :

एम.डी.एम.ए (मेथेलिन डाई ओक्सी मेथेम फेटामाईन) – कुल 11 ग्राम कीमती 55000/

ब्राउन शुगर, ब्राउन कुल 31 ग्राम कीमती –93000/

गांजा – कुल 39.100 किलोग्राम कीमती 1,95,500/उपरोक्त जप्तशुदा मादक पदार्थ की कुल कीमत 3,43,000/- (तीन लाख तिरालिस हजार रू मात्र) –

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

केले के पत्तों पर 25 दिनों तक रखकर किया गया नवजात शिशु का इलाज, जानिए किस दुर्लभ बीमारी से था ग्रसित…

बीजापुर। बीजापुर जिला अस्पताल के विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई (SNCU) में एक अत्यंत दुर्लभ एवं गंभीर बीमारी से पीड़ित नवजात शिशु को 25 दिनों तक केले के स्टरलाइज पत्तों में रखकर सफलतापूर्वक उपचार किया गया.

Published

on

बीजापुर। बीजापुर जिला अस्पताल के विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई (SNCU) में एक अत्यंत दुर्लभ एवं गंभीर बीमारी से पीड़ित नवजात शिशु को 25 दिनों तक केले के स्टरलाइज पत्तों में रखकर सफलतापूर्वक उपचार किया गया.

ग्राम कोरसागुड़ा विकासखण्ड उसूर निवासी शांति मोटू पूनेम के नवजात को 4 अप्रैल को गंभीर अवस्था में बीजापुर हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था. जाँच उपरांत शिशु को Staphylococcal Scalded Skin Syndrome नामक अत्यंत दुर्लभ त्वचा रोग से पीड़ित पाया गया, जिसमें त्वचा जलने जैसी स्थिति में छिलने लगती है और संक्रमण तेजी से फैलता है. यह बीमारी बहुत ही कम मामलों में देखने को मिलती है.

शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. नेहा चव्हाण के नेतृत्व में टीम ने 25 दिनों तक लगातार गहन उपचार, एंटीबायोटिक थेरेपी एवं विशेष नर्सिंग देखभाल प्रदान की. उपचार के दौरान शिशु की अत्यंत नाजुक और प्रभावित त्वचा की सुरक्षा के लिए विशेष सावधानियां बरती गईं. शिशु को बाहरी संक्रमण और घर्षण से बचाने हेतु पारंपरिक एवं सहायक उपाय के रूप में स्वच्छ एवं स्टरलाइज किए गए केले के पत्तों का उपयोग किया गया.

यह भी पढ़ें   CG: 8 जनवरी को आयोजित स्वच्छता रैली सहित सभी रैलियां स्थगित

इन पत्तों को बिस्तर के रूप में इस प्रकार बिछाया गया कि नवजात की त्वचा को मुलायम और सुरक्षित सतह मिले, जिससे शरीर पर रगड़ कम हो और संक्रमण का खतरा घटे. साथ ही नियमित रूप से पत्तों को बदलकर स्वच्छता बनाए रखी गई, जिससे बच्चे को एक संक्रमण-रहित वातावरण मिल सके.

जा सकती थी नवजात शिशु की जान

डॉ. नेहा चव्हाण ने लल्लूराम डॉट कॉम से बात करते हुए कहा कि नवजात शिशु का यह बेहद ही रियर केस था. इसमें शरीर का ऊपरी चमड़ी का इंपैक्सन रहता है, संक्रमण बहुत ज्यादा रहता है. और इसकी वजह से शिशु को जान खतरे में जा सकती हैं, इसको डॉक्टर को टाइम से दिखाना रहता है, तभी उसका इलाज संभव हो पाता है,

सही समय पर बच्चे को हमारे पास लाया गया. उसको तुरंत हमने एंटीबायोटिक का थेरेपी लगाकर इलाज शुरू किया. इस बीमारी में केले के पत्ते में रखना और ड्रेसिंग करना होता है, वही हमने किया. पूरी तरह से हाइजीनिक इलाज किया, और अब बच्चा पूरी तरह से स्वास्थ्य हैं.

यह भी पढ़ें   हाउसिंग बोर्ड परियोजनाओं के लिए जल्द होगा जमीनों का आबंटन, नियमानुसार प्रक्रिया तेज करने कलेक्टर ने दिए निर्देश

परिजनों ने दिया दिल से धन्यवाद

शिशु के परिजनों ने भावुक होकर कहा कि उन्होंने अपने बच्चे के जीवित रहने की उम्मीद लगभग खो दी थी, लेकिन चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ के समर्पण, निरंतर देखभाल और अथक प्रयासों ने उनके बच्चे को नया जीवन दे दिया. उन्होंने इसे अपने परिवार के लिए किसी चमत्कार से कम नहीं बताया और पूरे चिकित्सा दल के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया.

पहली बार आया अनोखा केस

सिविल सर्जन डॉ. रत्ना ठाकुर ने लल्लूराम से कहा कि मैं डॉ. नेहा चव्हाण और उनकी टीम को बधाई देती हूं. इस तरह का केस हमारे हॉस्पिटल में पहली बार आया था, और हमारे डॉक्टरों की टीम ने सही तरीके इलाज कर एक नवजात शिशु को को नई जिंदगी दी है. अगर इस तरह ग्रामीण स्तर पर कोई भी केस आए तो निश्चित ही जिला हॉस्पिटल का लाभ लें.

 

Continue Reading

छत्तीसगढ़

साय कैबिनेट की बैठक कल, विधानसभा के विशेष सत्र समेत अन्य मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की बैठक , 29 अप्रैल को सुबह 11:30 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित होगी। बताया जा रहा है कि इस बैठक में विधानसभा के विशेष सत्र समेत कई मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।

Published

on

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की बैठक , 29 अप्रैल को सुबह 11:30 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित होगी। बताया जा रहा है कि इस बैठक में विधानसभा के विशेष सत्र समेत कई मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।

30 अप्रैल को विधानसभा का विशेष सत्र

छत्तीसगढ़ विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र 30 अप्रैल 2026 को आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में विधानसभा सचिवालय ने आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति जारी की है। इसमें बताया गया है कि छठवीं विधानसभा का नवम सत्र 30 अप्रैल को आयोजित होगा। इस सत्र में कुल एक ही बैठक होगी, जिसमें शासकीय कार्य संपादित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में आज से शुरू हुई बेरोजगारी भत्ता योजना, पात्र हितग्राहियों को प्रतिमाह मिलेंगे 2500 रूपये

महिला आरक्षण पर सियासी घमासान के आसार

इस विशेष सत्र का सबसे बड़ा मुद्दा महिला आरक्षण को लेकर संभावित सियासी टकराव माना जा रहा है। सत्ता पक्ष भाजपा इस मुद्दे पर विपक्ष की भूमिका को लेकर सदन में निंदा प्रस्ताव ला सकती है। वहीं कांग्रेस इस विषय पर सरकार को घेरने की तैयारी में है।

Continue Reading

कैरियर

कल आएंगे 10वीं-12वीं बोर्ड के रिजल्ट, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने की घोषणा

Chhattisgarh Board Result : सत्या राजपूत,रायपुर। छत्तीसगढ़ में 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम 29 अप्रैल बुधवार को जारी होगा। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने की है। बता दें कि लल्लूराम डॉट कॉम ने पहले ही 29 या 30 अप्रैल को 10वीं-12वीं के रिजल्ट आने की खबर प्रकाशित की थी, जिस पर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने मुहर लगा दी है।

Published

on

Chhattisgarh Board Result : सत्या राजपूत,रायपुर। छत्तीसगढ़ में 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम 29 अप्रैल बुधवार को जारी होगा। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने की है। बता दें कि 29 या 30 अप्रैल को 10वीं-12वीं के रिजल्ट आने की खबर प्रकाशित की थी, जिस पर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने मुहर लगा दी है।

शिक्षा मंत्री यादव ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा है कि इंतजार की घड़ियां अब समाप्ति की ओर है। बुधवार दोपहर 2:30 बजे माध्यमिक शिक्षा मंडल के हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम औपचारिक रूप से घोषित किए जाएंगे। यह केवल अंकों की घोषणा नहीं, बल्कि वर्षों की मेहनत, अनुशासन और अभिभावकों व शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन का प्रतिफल है। इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों को धैर्य बनाए रखने, परिणाम को सकारात्मक दृष्टिकोण से स्वीकार करने और भविष्य की दिशा में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की शुभकामनाएं। प्रत्येक परिणाम एक नई शुरुआत का संकेत है और हर विद्यार्थी में आगे बढ़ने की अपार संभावनाएं निहित हैं।

यह भी पढ़ें   राजधानी रायपुर में नाइट कर्फ्यू समाप्त, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

बता दें कि बोर्ड परीक्षाएं 20 और 21 फरवरी से शुरू हुई थीं, जो 18 मार्च तक चलीं। पहले बोर्ड ने 15 अप्रैल तक परिणाम जारी करने की योजना बनाई थी। हिंदी पेपर लीक होने का मामला सामने आने के बाद 10 अप्रैल को दोबारा परीक्षा आयोजित करनी पड़ी थी, जिसके कारण रिजल्ट में देरी हुई।

लाखों छात्र कर रहे रिजल्ट का इंतजार

इस वर्ष हाईस्कूल (कक्षा 10वीं) परीक्षा में कुल 3,20,535 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जबकि हायर सेकेंडरी (कक्षा 12वीं) में 2,45,785 छात्रों ने परीक्षा दी है। बड़ी संख्या में विद्यार्थी विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं में शामिल होने के लिए रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में आज से शुरू हुई बेरोजगारी भत्ता योजना, पात्र हितग्राहियों को प्रतिमाह मिलेंगे 2500 रूपये

बेहतर रहा थापिछले साल का रिजल्ट

पिछले वर्ष 7 मई 2025 को बोर्ड ने परीक्षा परिणाम घोषित किया था। उस समय कक्षा 10वीं में 68.76% विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए थे, जबकि कक्षा 12वीं का रिजल्ट 82.25% रहा था। अब सभी की नजरें बोर्ड की आधिकारिक घोषणा पर टिकी हैं, जिससे छात्रों और अभिभावकों का इंतजार खत्म हो सके।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending